Ghughuli UP56

Directions

Ghughuli UP56 Ghughli

07/10/2026

बारिश ☔☔☔

05/10/2026

☔☔☔ बारिश ☔🌧️🌧️

ढोढ़ीला चौराहा, घुघली दुर्गा पूजा पंडाल में मां के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई है। जय माता दी  #घुघली
04/10/2026

ढोढ़ीला चौराहा, घुघली दुर्गा पूजा पंडाल में मां के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई है। जय माता दी


#घुघली

बारिश ने घुघली दशहरा मेले की रौनक पर फेरा पानीडीएवी नारंग इंटर कॉलेज के मैदान में जलभराव से आयोजन प्रभावित, दुकानदारों औ...
03/10/2026

बारिश ने घुघली दशहरा मेले की रौनक पर फेरा पानी
डीएवी नारंग इंटर कॉलेज के मैदान में जलभराव से आयोजन प्रभावित, दुकानदारों और बच्चों में मायूसी
#घुघली #अपनाघुघली #महराजगंज

शांतिपूर्ण त्योहारों के लिए एक्शन मोड में घुघली पुलिस: डीजे संचालकों और मूर्तिकारों संग बैठक, दिए कड़े निर्देशघुघली (महर...
30/09/2026

शांतिपूर्ण त्योहारों के लिए एक्शन मोड में घुघली पुलिस: डीजे संचालकों और मूर्तिकारों संग बैठक, दिए कड़े निर्देश
घुघली (महराजगंज):
क्षेत्र में आगामी त्योहारों को शांति, सद्भाव और सुरक्षा के माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को घुघली थाना परिसर में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक संपन्न हुई।

बैठक में क्षेत्र के प्रमुख डीजे संचालकों और मूर्तिकारों को बुलाकर पर्व के दौरान नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहारों के दौरान कानून और शांति-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

डीजे संचालकों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा न्यायालय एवं शासन द्वारा निर्धारित डेसिबल सीमा का पालन अनिवार्य होगा। अश्लील, भड़काऊ या धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले गानों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ उपकरण ज़ब्त करने समेत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से मूर्तिकारों को भी विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा गया।

मूर्तियों के निर्माण में केवल मिट्टी और पर्यावरण-अनुकूल रंगों का ही प्रयोग करें। जहरीले रसायनों के उपयोग से पूरी तरह परहेज करें! थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने जुलूस एवं प्रतिमा विसर्जन यात्राओं के दौरान तय समय-सीमा और सुरक्षा मानकों के पालन को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और खुशियों का प्रतीक हैं।

किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा माहौल खराब करने या अराजकता फैलाने की कोशिश की गई तो पुलिस प्रशासन उनके खिलाफ बेहद सख्त कदम उठाएगा। बैठक में स्थानीय डीजे संचालक, मूर्तिकार और पुलिस बल के कई अधिकारी व जवान मौजूद रहे।

नगर पंचायत घुघली कार्यालय। 🏤Town area Ghughli office. #घुघली
30/09/2026

नगर पंचायत घुघली कार्यालय। 🏤

Town area Ghughli office.

#घुघली

DAV Field
29/09/2026

DAV Field

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रद्द कर दी गई है
28/09/2026

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल रद्द कर दी गई है

25/09/2026

28 से 30 सितंबर तक बैंकों की देशव्यापी हड़ताल: आम जनता की सहूलियत के लिए 27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

🌧️ महराजगंज में 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषितलगातार हो रही बारिश एवं प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव स...
25/09/2026

🌧️ महराजगंज में 26 सितंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित

लगातार हो रही बारिश एवं प्रतिकूल मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने महराजगंज जनपद में 26 सितंबर 2026 को प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित समस्त परिषद, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है।

📌 आदेश में छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

#घुघली #अपनाघुघली #महराजगंज

Address

Gorakhpur

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ghughuli UP56 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share