03/03/2026
🎨✨ रंगों का त्योहार – खुशियों की बौछार! ✨🎨
🌸 आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ 🌸
रंगों की यह पावन बेला आपके जीवन में नई उमंग, खुशियाँ और सफलता के नए रंग भर दे।
💐 सुरक्षित रहें, खुश रहें और प्रेम के रंगों से अपने रिश्तों को और भी खूबसूरत बनाएं।
आप और आपके परिवार को रंगों भरी, सुरक्षित और आनंदमयी होली की ढेरों शुभकामनाएँ।
🌈 Happy Holi! 🌈
26/01/2026
🇮🇳 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳
आज का दिन हमें हमारे संविधान की महानता, हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और लोकतंत्र की शक्ति की याद दिलाता है। यह अवसर है देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को सशक्त करने का। देश सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सदैव बनी रहे।
आइए हम सभी मिलकर संविधान के मूल्यों—न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व—को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लें और एक सशक्त, आत्मनिर्भर एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
पहल वेलफेयर फाउंडेशन एवं प्राइम प्लम प्राइवेट लिमिटेड की ओर से आप सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ।
जय हिंद! वंदे मातरम्! 🇮🇳
14/01/2026
पहल वेलफेयर फाउंडेशन ने मकर संक्रांति पर कंबलों का दान किया
गौतम बुद्ध नगर। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर पहल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा जरूरतमंद, गरीब एवं असहाय लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेक्टर-10, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, गौतम बुद्ध नगर में संपन्न हुआ।
इस सेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य शीत ऋतु में ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत प्रदान करना तथा समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवता की भावना को सशक्त करना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत फाउंडेशन के सदस्यों ने बुज़ुर्गों, दिहाड़ी मजदूरों, श्रमिकों, बेसहारा एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री डी.के. सिंह ने कहा कि “मकर संक्रांति केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सेवा और दान का संदेश देती है। पहल वेलफेयर फाउंडेशन का निरंतर प्रयास है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचे। भविष्य में भी संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन वितरण एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज सेवा करती रहेगी।”
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहभागिता की और पहल वेलफेयर फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
05/01/2026
गौतमबुद्धनगर में पहल संस्था द्वारा जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण अभियान
कड़ाके की ठंड को देखते हुए पहल संस्था द्वारा जरूरतमंदों एवं गरीब वर्ग के लोगों के लिए कंबल वितरण अभियान चलाया गया। इस मानवीय पहल के अंतर्गत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क किनारे रहने वाले श्रमिकों, गरीब परिवारों, बुजुर्गों एवं बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए गए।
इस अभियान में संस्था के सदस्यों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किए और उन्हें ठंड से बचाव के लिए जागरूक भी किया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सर्दी के मौसम में गरीबों को राहत पहुंचाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
पहल संस्था के अध्यक्ष श्री डी.के.सिंह ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को आगे आकर ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करना चाहिए, ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। संस्था द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक कार्य लगातार जारी रखने का संकल्प लिया गया है।
स्थानीय लोगों ने पहल संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे मानवता की मिसाल बताया।
01/01/2026
💥Happy New Year 2026💥
As we step into this new year, we extend our heartfelt wishes to you and your family. May 2026 open the doors to new opportunities, renewed hope, and lasting success. May it bring you good health, inner peace, prosperity, and the strength to turn your dreams into reality.
The beginning of a new year reminds us of the power of fresh starts and positive intentions. May this year be filled with meaningful moments, strong relationships, and achievements that bring joy and satisfaction. Let every challenge become a stepping stone toward growth, and every effort be rewarded with progress and fulfillment.
We sincerely thank you for your continued trust, support, and cooperation. Your encouragement inspires us to move forward with greater dedication and purpose. Together, let us welcome 2026 with optimism, compassion, and a shared commitment to building a better, brighter future for all.
Wishing you a year filled with happiness, success, peace, and abundant blessings.
Warm regards,
D. K. Singh
President & Managing Director
www.pahalwelfarefoundation.org
www.primeplum.in
+91-9560582244
24/12/2025
प्रिय साथियों, “पहल वेलफेयर फाउंडेशन" एक पंजीकृत गैर-लाभकारी, गैर-राजनीतिक व धर्मार्थ संगठन है जोकि जरूरतमंद लोगों, संगठनों और संस्थानों के लिए एक संसाधन के रूप में कार्य करता है। जैसाकि संस्था की वेबसाइट पर प्रदर्शित है कि आपके निस्वार्थ सहयोग से जरुरतमंदों के लिए, संस्था के द्वारा निरंतर विभिन्न प्रकार के निःशुल्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के द्वारा प्रत्येक वर्ष के अनुसार, इस वर्ष भी झुगी-झोपड़ियों एवं रेडी-पटरी पर गुजारा करने को मजबूर जरूरतमंदो परिवारों के लिए कड़ाके की शीतलहर से बचाने हेतु, कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन बहुत जल्द किया जायेगा।
उपरोक्त कार्यक्रम हेतु, हम आपसे उम्मीद करते हैं कि आप कम्बल वितरण कार्यक्रम में श्रम दान करने हेतु, अवश्य शामिल हों।
संस्था को दिए गए किसी भी प्रकार के स्वैच्छिक दान या धनराशि पर 80G के अंतर्गत इनकम टैक्स मे छुट का प्रावधान है।
कृप्या उपरोक्त महत्वपूर्ण जानकारी को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में साझाकर, जरूरतमंदो की मदद में सहयोग करें!
धन्यवाद!
डी.के. सिंह
अध्यक्ष-पहल वेलफेयर फाउंडेशन
www.pahalwelfarefoundation.org
+91-9560582244
07/12/2025
प्रिय साथियों, “पहल वेलफेयर फाउंडेशन" एक पंजीकृत गैर-लाभकारी, गैर-राजनीतिक व धर्मार्थ संगठन है जोकि जरूरतमंद लोगों, संगठनों और संस्थानों के लिए एक संसाधन के रूप में कार्य करता है। जैसाकि संस्था की वेबसाइट पर प्रदर्शित है कि आपके निस्वार्थ सहयोग से जरुरतमंदों के लिए, संस्था के द्वारा निरंतर विभिन्न प्रकार के निःशुल्क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के द्वारा प्रत्येक वर्ष के अनुसार, इस वर्ष भी झुगी-झोपड़ियों एवं रेडी-पटरी पर गुजारा करने को मजबूर जरूरतमंदो परिवारों के लिए कड़ाके की शीतलहर से बचाने हेतु, कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन बहुत जल्द किया जायेगा।
उपरोक्त कार्यक्रम हेतु, एक कम्बल की कीमत Rs.175/- मात्र निर्धारित है, अर्थात् हम आपसे जरुरतमंदो परिवारों की मदद के लिए स्वैच्छिक आर्थिक सहयोग की उम्मीद करते हैं और हम आपसे उम्मीद करते हैं कि आप कम्बल वितरण कार्यक्रम में श्रम दान करने हेतु, अवश्य शामिल हों।
संस्था को दिए गए किसी भी प्रकार के स्वैच्छिक दान या धनराशि पर 80G के अंतर्गत इनकम टैक्स मे छुट का प्रावधान है।
कृप्या उपरोक्त महत्वपूर्ण जानकारी को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में साझाकर, जरूरतमंदो की मदद में सहयोग करें!
धन्यवाद!
डी.के. सिंह
अध्यक्ष-पहल वेलफेयर फाउंडेशन
www.pahalwelfarefoundation.org
+91-9560582244
16/08/2025
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पर्व आपके जीवन में खुशियों और सकारात्मकता का संचार करे, और आपको अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की प्रेरणा दे।
जय श्रीकृष्ण!
15/08/2025
🇮🇳 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳
सभी देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आइए, हम सब मिलकर देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें।
जय हिंद!
09/08/2025
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के अटूट बंधन का प्रतीक है, जो हमें अपने रिश्तों में प्रेम, सम्मान और अपनापन बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।