10/05/2026
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) क्या है? आओ जाने -
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority - DLSA) विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 के तहत हर जिले में गठित एक सरकारी संस्था है। इसका मुख्य उद्देश्य कमजोर, गरीब और वंचित वर्गों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई भी न्याय से वंचित न रहे।
DLSA के प्रमुख कार्य:
• पात्र व्यक्तियों (SC/ST, महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, दिव्यांग, कम आय वाले आदि) को मुफ्त वकील, कानूनी सलाह, दस्तावेज तैयार करना और कोर्ट फीस माफ करवाना।
• लोक अदालतों का आयोजन (जिसमें मामले सुलझाए जाते हैं, बिना लंबी सुनवाई के)।
• जेलों में कानूनी मदद, लीगल लिटरेसी कैंप, मध्यस्थता आदि।
पैनल वकील (Panel Lawyer) इसमें कैसे कार्य करते हैं?
पैनल वकील वे वकील होते हैं जिन्हें DLSA द्वारा चयनित किया जाता है। ये मुफ्त कानूनी सहायता के लिए काम करते हैं। DLSA उन्हें फीस देता है, लेकिन लाभार्थी को कुछ नहीं देना पड़ता।
पैनल वकीलों की भूमिका:
• कोर्ट में पात्र मुवक्किलों का केस लड़ना (ट्रायल, अपील आदि)।
• फ्रंट ऑफिस में सलाह देना, नोटिस/अर्जी तैयार करना।
• जेलों, लीगल क्लिनिक, कैंप में जाना और मदद करना।
• मुवक्किल को केस की प्रगति बताना, रिपोर्ट DLSA को देना।
• नैतिकता बनाए रखना और गुणवत्तापूर्ण सेवा देना।
09/05/2026
Legal and Loyal Hands (Org.) ने Navin Hospital के साथ संयुक्त तत्वावधान में आज राष्ट्रीय लोक अदालत में एक सफल मुफ्त स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया।
इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। डॉक्टर्स की टीम ने पूर्ण स्वास्थ्य जाँच, परामर्श और जरूरी दवाइयाँ मुफ्त प्रदान कीं।
🙏 हमारा उद्देश्य है — हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना और समाज की बेहतरी के लिए निरंतर कार्य करना।
इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले Navin Hospital की पूरी टीम, राष्ट्रीय लोक अदालत के अधिकारियों और सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक धन्यवाद!
🌟 एक साथ मिलकर हम बदलाव ला सकते हैं।
04/04/2026
उत्तर प्रदेश शासन के नियमों को ताक पर रखकर आख़िर क्यो कर रहे है प्राइवेट स्कूल अपनी मनमानी?
कब तक अभिभावक अपने बच्चो को शिक्षा के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे ?
स्कूल वालो ने पूरी तरह शिक्षा को व्यवसाय बना दिया है एक आम आदमी को पहले फीस ,फिर ड्रेस ,फिर किताब के लिए लड़ाई लड़नी पड़ती है
जिसपर DM गौतम बुद्ध नगर को सख्त होने की आवश्यकता है .