10/10/2026
#गुना - उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला जेल गुना में कैदियों को साक्षरता परीक्षा हेतु किया गया प्रेरित
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत आज जिला जेल, गुना में आगामी 24 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली साक्षरता परीक्षा के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान जेल में कैदियों से संपर्क कर उन्हें साक्षरता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अध्ययन हेतु अक्षर पोथी का वितरण किया गया तथा परीक्षा की तैयारी, समय-सीमा एवं अन्य आवश्यक निर्देशों की जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा समाज में शिक्षा के महत्व को स्थापित करना है। अधिकारियों ने सभी पात्र असाक्षर कैदियों से अपील की कि वे नियमित अध्ययन कर आगामी साक्षरता परीक्षा में सम्मिलित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
"पढ़ेगा गुना – बढ़ेगा गुना" के संकल्प के साथ जिला प्रशासन एवं प्रौढ़ शिक्षा कार्यालय गुना द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक श्री अतुल, जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी आशीष तिवारी जिला सह समन्वयक साक्षरता शंभू यादव तथा ब्लॉक सह समन्वयक गुना रामावतार रघुवंशी आदि ने कैदियों को पढ़ लिखकर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने अपील की।
CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Gwalior Commissioner SP Guna MP