28/08/2026
🌸 सेवा ही संकल्प | पावन सत्संग की तैयारियों में जुटा सेवादार परिवार 🌸
नई अनाज मंडी, ऐलनाबाद में विशेष स्वच्छता अभियान सम्पन्न
आगामी 30 अगस्त 2026 (रविवार) को नई अनाज मंडी, ऐलनाबाद में आयोजित होने वाले पावन भक्ति सत्संग के उपलक्ष्य में आज बाबा भूमण शाह सेवा समिति, ऐलनाबाद के सेवादारों द्वारा विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया।
समिति के कर्मठ सेवादारों ने पूर्ण श्रद्धा एवं सेवा भाव से एकजुट होकर मंडी परिसर स्थित चारों विशाल शेडों की गहन सफाई की, ताकि सत्संग में पधारने वाली संगत को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण मिल सके।
🙏 पावन भक्ति सत्संग का निमंत्रण 🙏
आप सभी धर्मप्रेमी सज्जनों व साध-संगत से विनम्र निवेदन है कि इस पावन अवसर पर सपरिवार पधारकर गुरु महिमा का श्रवण करें एवं गुरु कृपा प्राप्त करें।
पावन सानिध्य: परम पूज्य बाबा ब्रह्मदास जी
दिनांक: रविवार, 30 अगस्त, 2026
समय: प्रातः 10:15 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक
स्थान: नई अनाज मण्डी, ऐलनाबाद
आयोजक: मुख्य डेरा बाबा भूमण शाह जी, ग्राम बाबा भूमणशाह (संगर साधा), सिरसा
निवेदक: बाबा भूमण शाह सेवा समिति, ऐलनाबाद
🍲 (गुरु का लंगर अटूट बरतेगा)