Special Task Force Haryana

Directions

Special Task Force Haryana Special Police Unit which deals with hardcore rewarded criminals & curb the menace of Narcotic Drugs.

जीवन कुंडू हत्याकांड में STF (H) की बड़ी कार्रवाईजूनागढ़, गुजरात से तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, ₹50,000 का इनामी आरोपी भी श...
25/08/2026

जीवन कुंडू हत्याकांड में STF (H) की बड़ी कार्रवाई
जूनागढ़, गुजरात से तीन फरार आरोपी गिरफ्तार, ₹50,000 का इनामी आरोपी भी शामिल

दिनांक 04 अगस्त 2026 को हिसार के सूर्यनगर निवासी जीवन कुंडू की 10–12 व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में FIR No. 388 दिनांक 04.08.2026, धारा 103(1), 126, 190, 191(2), 191(3) एवं 61 BNS के तहत थाना HTM, हिसार में मामला दर्ज किया गया था।

घटना के बाद मुख्य आरोपी रमेश शर्मा पुत्र चमन लाल, निवासी सूर्यनगर, हिसार; विशाल उर्फ बाबा पुत्र करण सिंह, निवासी भारत नगर, हिसार; तथा सौरभ उर्फ मोल्ड, निवासी सूर्यनगर, हिसार फरार चल रहे थे। मुख्य आरोपी रमेश शर्मा की गिरफ्तारी पर हरियाणा पुलिस द्वारा ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

घटना के बाद हिसार शहर में लोगों में काफी रोष व्याप्त हो गया था तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन एवं धरने आयोजित किए गए थे। इस कारण क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित होने की संभावना बनी हुई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए STF टीम हिसार, प्रभारी उप-निरीक्षक संदीप कुमार के नेतृत्व में फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया गया। तकनीकी निगरानी एवं मानव खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए STF टीम ने तीनों फरार आरोपियों—रमेश शर्मा, विशाल उर्फ बाबा तथा सौरभ उर्फ मोल्ड—को जूनागढ़, गुजरात से सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के दौरान हिसार पुलिस द्वारा STF टीम हिसार को आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

STF टीम हिसार की इस सफल कार्रवाई से हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई है। यह कार्रवाई न्याय सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। Special Task Force Haryana Haryana Police

05/08/2026

एसटीएफ हरियाणा का बड़ा कदम: विदेशी ठिकानों पर बैठे 4 गैंगस्टरों हिमांशु भाऊ, रोहित गोदारा, रणदीप मलिक और अनिल पंडित प्रत्येक पर $10,000 इनाम का प्रस्ताव

04/08/2026

विदेश में छिपे वांछित अपराधियों की वापसी जारी: एसटीएफ हरियाणा ने यूएई से कौशल चौधरी के करीबी सहयोगी गौरव गडोली को कराया डिपोर्ट..वर्ष 2026 की एसटीएफ हरियाणा की 13वीं डिपोर्टेशन

05/07/2026

एसटीएफ हरियाणा एवं काउंटर इंटेलिजेंस, स्पेशल सेल दिल्ली ने संयुक्त कार्रवाई में हांसी के जिम संचालक कपिल हत्याकांड में वांछित लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शूटरों को ढेर कर दिया। दोनों आरोपियों पर ₹1-1 लाख का इनाम घोषित था। Haryana Police CMO Haryana

15/06/2026

स्पेशल टास्क फोर्स (STF), हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता — विजय सैनी हत्याकांड (दूजाना, झज्जर) में वांछित शूटर एवं संजय बिर्धाना का करीबी सहयोगी इंदरपाल 14 जून 2026 को स्पेशल टास्क फोर्स (STF), हरियाणा पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान जवाबी कार्रवाई में ढेर।

Address

Near Bhondsi Jail
Gurugram
122102

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Special Task Force Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share