GMDA Official

Directions Website

GMDA Official Gurugram Mahanagar Development Authority is government body to plan and develop Gurugram city.

21/07/2026

गुरुग्राम में मंगलवार 21 जुलाई को हुई बारिश के दौरान निर्वाणा कंट्री से सेंट ज़ेवियर स्कूल तक कहीं जलभराव नज़र नहीं आया, जीएमडीए ने पानी निकासी व्यवस्था में सुधार किया है ।

21/07/2026

द्वारा किए गए कार्यों की वजह से मंगलवार 21 जुलाई को हुई बारिश में भी गुरुग्राम की एसपीआर रोड पर कहीं जलभराव नहीं हुआ और यातायात संचालन सुचारू रहा ।

20/07/2026

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा शुरू किए गए ऑनलाइन कंस्ट्रक्शन एवं डिमोलिशन वेस्ट (सीएंडडी वेस्ट) पोर्टल को नागरिकों का समर्थन मिल रहा है। पोर्टल शुरू होने के कुछ ही दिनों में 20 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है और 4 ऑनलाइन अनुमति पत्र भी जारी किए जा चुके हैं। इस पोर्टल के माध्यम से दोबारा इस्तेमाल की जा सकने वाली निर्माण सामग्री के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि निर्माण अपशिष्ट का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके।

यह पोर्टल हिंदी और अंग्रेज़ी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति अपने मोबाइल नंबर से https://gmda.gov.in/gmdawaste/ पर पंजीकरण कर पुनः उपयोग स्थल और वाहन की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद क्यूआर कोड युक्त अनुमति पत्र ऑनलाइन जारी किया जाता है, जिसके आधार पर सेक्टर-72 स्थित बेहरामपुर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के पास बने जीएमडीए के सीएंडडी वेस्ट संग्रह केंद्र से सामग्री प्राप्त की जा सकती है। उपयोगकर्ता पोर्टल पर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं और अनुमति पत्र डाउनलोड भी कर सकते हैं।
ठेकेदार या अन्य लोग इसका भरपूर फायदा उठा सकते हैं ।
PC Meena CMO Haryana Nayab Saini BJP Haryana DPR Haryana Rao Narbir SinghMukesh Sharma TOI Plus HT City

*गुरुग्राम के बसई जल शोधन संयंत्र का होगा विस्तार, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडार...
20/07/2026

*गुरुग्राम के बसई जल शोधन संयंत्र का होगा विस्तार, 100 एमएलडी बढ़ेगी पानी शोधन क्षमता, 600 मिलियन लीटर अतिरिक्त जल भंडारण होगा उपलब्ध*

*सीएम श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता वाली हाई पॉवर कमेटी ने दी मंजूरी*

*गुरुग्राम की भविष्य की पेयजल आवश्यकताएं होंगी पूरी, परियोजना पर 149 करोड़ रुपये होंगे खर्च*

मानसून के दौरान वर्षा जल की निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-37डी ...
20/07/2026

मानसून के दौरान वर्षा जल की निर्बाध निकासी सुनिश्चित करने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्थ सोसायटी के निकट एक महत्वपूर्ण ड्रेनेज जंक्शन को सुदृढ़ कर रहा है। इसके तहत पुराने एवं जर्जर पाइप कल्वर्ट हटाकर जल निकासी में आ रही बाधाओं को दूर किया जा रहा है।

-सेक्टर-37डी का यह जंक्शन शहर की ड्रेनेज व्यवस्था का अहम हिस्सा है, जहां लेग-3 मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन, नव-निर्मित लेग-4 मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन तथा मानेसर सीईटीपी चैनल एक साथ मिलते हैं। यहां बने तीन पुराने पाइप कल्वर्टों में कचरा, पेड़ों की टहनियां और अन्य मलबा फंसने से वर्षा जल का प्रवाह बार-बार बाधित होता था।

-सुधार कार्यों के अंतर्गत तीन में से दो पाइप कल्वर्ट हटाए जा चुके हैं, जबकि तीसरे को हटाने का कार्य जारी है। कार्य पूरा होने के बाद इस जंक्शन पर बरसाती पानी का प्रवाह बिना रुकावट के संभव होगा, जल निकासी क्षमता बढ़ेगी तथा भारी बारिश के दौरान जलभराव की संभावना कम होगी।

मूसलाधार बारिश में जीएमडीए के बाढ़ राहत उपायों की हुई सफल परीक्षा, 42 संवेदनशील स्थानों पर जलभराव से मिली राहत**-सेक्टर ...
08/07/2026

मूसलाधार बारिश में जीएमडीए के बाढ़ राहत उपायों की हुई सफल परीक्षा, 42 संवेदनशील स्थानों पर जलभराव से मिली राहत*

*-सेक्टर 1 से 80 तक प्रमुख सड़कों और चिह्नित जलभराव वाले क्षेत्रों में तेज़ी से हुई वर्षा जल निकासी*

* इस बार जीएमडीए द्वारा किए गए सुधारात्मक उपायों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले।

-जीएमडीए के इंजीनियरिंग विंग ने पूर्व में सेक्टर 1 से 80 के बीच ऐसे 42 संवेदनशील स्थलों की पहचान की थी, जहां प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान न केवल भारी मात्रा में पानी भरता था, बल्कि कई दिनों तक जलभराव की स्थिति बनी रहती थी। इन स्थानों पर व्यापक स्तर पर ड्रेनेज सुधार, नालों की सफाई, जल निकासी मार्गों को सुचारु करने तथा अन्य आवश्यक इंजीनियरिंग कार्य किए गए थे।

जिन प्रमुख स्थानों पर इस बार प्रभावी जल निकासी देखने को मिले , उनमें एआईटी चौक, सेंट जेवियर्स स्कूल के सामने का क्षेत्र, ट्यूलिप चौक, मेदांता रोड, आर्टेमिस हॉस्पिटल रोड, रेजांगला चौक, सेक्टर-22/23, सेक्टर-45/46 रोड सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्र शामिल हैं।मेदान्ता रोड के गुरुद्वारे वाली साइड के एक हिस्से में थोड़ा पानी कुछ देर के लिए भरा रहा क्योंकि वहाँ पर सरफेस ड्रेन की सफाई का कार्य अभी प्रगति पर है ।

-पूरे सदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) अर्थात गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर कहीं भी जलभराव की सूचना नहीं मिली। इस मार्ग पर मानसून से पहले सतही नालियों (सरफेस ड्रेन) की व्यापक सफाई कराई गई, उन्हें मास्टर ड्रेन से जोड़ा गया तथा आवश्यक स्थानों पर नए चैंबर बनाकर वर्षा जल निकासी के मार्गों को सुचारु किया गया, जिसके कारण भारी वर्षा के बावजूद पानी का तेजी से निकास होता रहा।

-इसी प्रकार हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सरफेस ड्रेन, जो लंबे समय से मिट्टी से अटी पड़ी थी , उनकी सफाई कर जल निकासी क्षमता बढ़ाई गई। इसका परिणाम यह रहा कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर भी वर्षा जल का शीघ्र निकास सुनिश्चित हुआ।

-उपरोक्त के अतिरिक्त सेक्टर-9 एवं सेक्टर-9ए के समीप, जहां पिछले वर्ष गंभीर जलभराव की स्थिति बनी थी, वहां भी जीएमडीए द्वारा किए गए ड्रेनेज सुधार कार्यों के कारण इस बार पानी नहीं ठहरा और वर्षा जल का निर्बाध निकास हुआ।

07/07/2026
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा हाल के महीनों में विभिन्न स्थानों पर किए गए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सुदृढ...
07/07/2026

गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा हाल के महीनों में विभिन्न स्थानों पर किए गए स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सुदृढ़ीकरण एवं बाढ़ शमन कार्यों का सकारात्मक प्रभाव मंगलवार को हुई भारी वर्षा के दौरान देखने को मिला। शहर के कई प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर बरसाती पानी की तेज निकासी हुई, जिससे लंबे समय तक जलभराव की स्थिति नहीं बनी और यातायात भी शीघ्र सामान्य हो गया।

जीएमडीए के प्रवक्ता ने बताया कि एआईटी चौक, सुभाष चौक, धनवापुर क्षेत्र, सेंट ज़ेवियर्स जंक्शन, ताऊ देवीलाल स्टेडियम, मेदांता रोड, घाटा से वाटिका चौक तक एसपीआर कॉरिडोर तथा वाटिका चौक से एनएच-48 तक के मार्ग पर हाल ही में किए गए ड्रेनेज सुधार कार्य वर्षा के दौरान प्रभावी साबित हुए। इन स्थानों पर वर्षा जल की शीघ्र निकासी हुई तथा यातायात सामान्य रूप से संचालित होता रहा।

उन्होंने बताया कि एआईटी चौक पर जीएमडीए द्वारा विकसित नए स्टॉर्म वाटर ड्रेन एवं सतही जल निकासी चैनलों से बरसाती पानी को प्रभावी ढंग से क्रीक नंबर-4 की ओर प्रवाहित किया जा सका , जिससे चौराहे से पानी की तेजी से निकासी सुनिश्चित हुई। इसी प्रकार, हाल ही में शुरू की गई 4.3 किलोमीटर लंबी लेग-4 स्टॉर्म वाटर ड्रेन के माध्यम से टूलिप चौक क्षेत्र से वर्षा जल की निकासी होने से इस कॉरिडोर पर जलभराव नही हुआ ।

प्रवक्ता ने बताया कि सेंट ज़ेवियर्स जंक्शन, जहां पहले भारी वर्षा के दौरान जलभराव की समस्या बनी रहती थी, वहां किए गए ड्रेनेज सुदृढ़ीकरण कार्यों के कारण बरसाती पानी की निकासी तेजी से संभव हुई और बरसात के दौरान यातायात आवागमन सुचारू रहा ।

उन्होंने आगे बताया कि ताऊ देवीलाल स्टेडियम के निकट जीएमडीए द्वारा निर्मित नए स्टॉर्म वाटर ड्रेन को मौजूदा सतही जल निकासी नेटवर्क से जोड़ने का भी सकारात्मक परिणाम मिला। इसके कारण मेदांता रोड तथा राजीव चौक से सोहना एक्सप्रेस-वे की ओर जाने वाली स्लिप रोड पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

इसी प्रकार, सुभाष चौक पर हाल ही में कराई गई ड्रेनों की डी-सिल्टिंग तथा नई रोड गली बनाने से वर्षा जल की निकासी में उल्लेखनीय सुधार हुआ और चौराहे पर पानी नहीं ठहरा। वहीं हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक के बीच विकसित क्रॉस-ड्रेनेज कनेक्शनों के माध्यम से सतही वर्षा जल को मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क में तेजी से प्रवाहित किया गया, जिससे इस मार्ग पर भी राहत देखने को मिली।

Address

Plot No./3, Sector/44
Gurugram
122003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when GMDA Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share