09/10/2026
स्वच्छ एवं स्वस्थ गुरुग्राम, हमारा संकल्प! 🧹🌿
गुरुग्राम की महापौर होने के नाते शहर की स्वच्छता, जनस्वास्थ्य और नागरिकों की सुविधा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी दिशा में पूरे गुरुग्राम में नियमित सफाई अभियान एवं फॉगिंग कार्य निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
संबंधित अधिकारियों एवं सफाई कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए नियमित रूप से फॉगिंग करवाई जाए।
मेरा संकल्प है कि गुरुग्राम को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। 💚
आप सभी शहरवासियों से भी अपील है कि स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।