Indian Redcross Society Gurugram

Indian Redcross Society Gurugram

Share

Indian Redcross Society Gurugram is a prominent social welfare organisation.

Photos from Indian Redcross Society Gurugram 's post 25/03/2026

*जरूरतमंदों की सेवाओं को समर्पित अंकुश मिगलानी जी का जन्म दिवस*
+भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष श्री अंकुश मिगलानी जी का जन्म दिवस विभिन्न सेवाओं के माध्यम से मनाया गया।
+जिला रेड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न कार्यक्रम।
गुरुग्राम : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा शाखा के उपाध्यक्ष श्री अंकुश मिगलानी जी का जन्म दिवस जिला रेड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम द्वारा विभिन्न सेवाओं को समर्पित करते हुए मनाया गया।
आज के कार्यक्रम में जिला उपायुक्त एवं प्रधान जिला रेड क्रॉस समिति श्री अजय कुमार जी IAS, अतिरिक्त उपायुक्त श्री सोनू भट्ट जी का सानिध्य रहा और श्री अंकुश मिगलानी जी को स्नेहपूर्ण शुभकामनाएं भी प्रेषित की।
श्री अंकुश मिगलानी जी अनवरत अविरल जरूरतमंद लोगों की सेवाओं में लगे रहते हैं। उनके इसी सेवा भाव का अनुसरण करते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विकास कुमार जी और पूरी टीम ने मिलकर बहुत अच्छे तरीके से जन्मदिवस मनाया।
50 टिबी रोगियों को उच्च प्रोटीन किट वितरित की गई। टीबी रोगियों को रोग से बचाव और रोकथाम की उचित जानकारी दी गई । उनको खाने-पीने की सलाह भी दी गई।
जिला टीबी समन्वय रोहिताश शर्मा द्वारा सभी रोगियों का उत्साहवर्धन किया गया और उनको हर समय सहायता उपलब्ध करवाने का भी विश्वास दिलाया गया। टीबी मुक्त गुरुग्राम जिला रेड क्रॉस सोसाइटी का संकल्प है
जगन्नाथ आश्रम में रहने बच्चों के साथ के काटा गया और उनको बहुत अच्छा अल्पाहार देकर उनके चेहरे पर जो खुशियां थी वह बहुत उत्साहवर्धक थी। उन बच्चों ने श्री अंकुश मिगलानी जी के उत्तम जीवन की प्रार्थना भी की ।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों को सीपीआर ओर फर्स्ट एड का प्रशिक्षण भी इस अवसर पर दिया गया और सीपीआर के माध्यम से पीड़ित लोगों की जान बचाने का संकल्प भी सभी विद्यार्थियों ने लिया।
सेक्टर 58 मैदावास में स्थित सलम क्षेत्र में लोगों को टीबी रोग से बचने के उपाय के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी करुणाजलि फाउंडेशन के साथ मिलकर किया गया।
एक दान से तीन लोगों की जान बचाने के उद्देश्य से रक्तदान शिविर भी जिला रेड क्रॉस समिति ने लगाया।
उनके जन्म दिवस के अवसर पर हवन करके भी श्रीहरि से उनके दीर्घ, स्वस्थ और उत्तम जीवन की प्रार्थना की गई
श्री अंकुश मिगलानी जी पूरी रेड क्रॉस सोसाइटी की जान ओर शान है। सभी लोगों ने मिलकर बहुत उत्साह से सेवा कार्यों के माध्यम से उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर कर्नल पी के भल्ला जी ने भी जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और सेवा कार्यों में भाग लिया।
हम सब ने प्रार्थना की है कि श्री हरि अंकुश मिगलानी जी को हमेशा स्वस्थ रखें प्रसन्न रखें और प्रगतिशील रखें। हम सबको उनका स्नेहल और सटीक मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहे।
#टीबी_मुक्त_भारत_टीबी_मुक्त_गुरुग्राम

24/03/2026

*विश्व क्षय रोग दिवस 24 मार्च*

#टीबी_मुक्त_भारत_टीबी_मुक्त_गुरुग्राम
टीबी आज पूरे विश्व में एक गंभीर जानलेवा बीमारी के रूप में फैल चुकी है। छय रोग (टीबी) वायु संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है। यह शहरी क्षेत्र में ज्यादा फैल रही है। सघन जनसंख्या घनत्व, लिफ्ट, बाजार और कार्यालय में अत्यंत कम दूरी पर रहना, यह मुख्य कारण है।
👉🏻एक और मुख्य कारण है टीबी रोगियों की लापरवाही। टीबी रोगियों को कई बार पता ही नहीं चलता है कि उनको वास्तविक बीमारी क्या है और वह राजकीय स्वास्थ्य केदो पर नहीं जाकर इधर-उधर अन्य स्थान पर अपना इलाज करवाते रहते हैं।
👉🏻 जो टीबी रोगी है वह सार्वजनिक स्थानों पर, भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में और अन्य लोगों के बीच में जाते हुए मास्क नहीं पहनना, इस वजह से बैक्टीरिया लोगों में फैलता है।
👉🏻 टीबी रोग की शिक्षा और जागरूकता का अभाव भी रोग को फैलाने में एक अहम कारण है।
*🙏🏼 अपने देश, समाज और शहर को इस गंभीर बीमारी से मुक्त करने हेतु विश्व टीबी दिवस पर हम सब अपने-अपने कार्य स्थल, कार्यक्षेत्र, आवासीय क्षेत्र, बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर टीबी जागरूकता अभियान चलाकर अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं।*
*🙏🏼🙏🏼 आप सभी सामाजिक संस्थाओं से, समाजसेवी सज्जन शक्ति से, जनप्रतिनिधियों से, सामाजिक संगठनों से, RWA प्रतिनिधियों से, व्यवसायिक संस्थानों से, उद्योगों से, शिक्षण संस्थानों से, विभिन्न श्रमिक एवं व्यवसायिक संगठनों से, सभी कार्यालय से अनुरोध करते हैं कि आप सभी अपने-अपने स्तर पर, अपनी सुविधा व समयानुसार टीबी रोग जागरूकता हेतु कार्यक्रम अवश्य आयोजित कीजिएगा। कार्यक्रम के उपरांत आप फोटो वीडियो आदि आपके अपने ओर रेड क्रॉस सोसाइटी के सोशल मीडिया, फेसबुक आदि पर शेयर भी अवश्य करें। टीबी मुक्त भारत - टीबी मुक्त गुरुग्राम बनाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान अति आवश्यक है*
किसी भी सहायता और सुझाव हेतु आप हमें संपर्क कीजिएगा, हमें बहुत खुशी होगी।

निवेदक
सचिव
जिला रेडक्रॉस सोसायटी, गुरुग्राम



Face Book Page link :-
https://www.facebook.com/profile.php?id=100094781883898

Facebook Group:-
https://www.facebook.com/share/g/1GHgrakDK2/

TB Mukt Bharat- Gurugram TB MUKT BHARAT - TB MUKT GURUGRAM
निक्षय भारत - निक्षय गुरुग्राम

07/02/2026

*रेड क्रॉस द्वारा कुष्ट आश्रम में सेवा*
`रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के द्वारा कुष्ठ रोगियों को बर्तन का सेट, कंबल, बाल्टी, मग्गा आदि प्रदान किए गए`

गुरुग्राम।
जिला रेडक्रॉस सोसायटी गुरुग्राम द्वारा उपायुक्त अजय कुमार जी एवं एडीसी सोनू भट्ट जी, रेडक्रॉस हरियाणा प्रांत उपाध्यक्ष श्री अंकुश मिगलानी जी, महासचिव डॉ सुनील जी के कुशल दिशा निर्देशन में सचिव विकास कुमार जी के मार्गदर्शन में गुरुग्राम के कुष्ट आश्रम में कुष्ठ रोगियों हेतू कंबल, बाल्टी, मग्गा और बर्तनों का सेट दिया गया।

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव श्री विकास कुमार ने उपस्थित लोगों को कुष्ठ रोग के बचाव के बारे में बताते हुए सभी को अपने घर व आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखने के बारे में कहा ताकि गंदगी से उत्पन्न जीवाणुओं से बिमारियों को बढ़ावा न मिले।

सभी रोगियों को बताया कि समय पर दवाई लेना और उच्च प्रोटीन वाले खुराक लेना अपने खाने को संतुलित रखना और विटामिन सी की पूरी मात्रा लेना रोग को जल्दी ठीक करता है सकारात्मक विचार रखना, खुश रहना, मिलजुल कर रहना, एक दूसरे को सहयोग करना।
रेड क्रॉस सोसाइटी हमेशा आप लोगों के साथ है कभी भी किसी भी वक्त आपको कोई भी समस्या हो तो रेड क्रॉस सोसाइटी आपका सहयोग करेंगी। आज के इस कार्यक्रम में जिला टीबी समन्वय रोहिताश शर्मा और उनके साथ दीपक, जोगेंद्र राठी आदि ने बहुत सहयोग किया।
Gurgaon Reporter DC Gurugram J.P.Nadda Red Cross Red Crescent Asia Pacific Youth Network Vishika Rajvir Yadav A K Sharma TB Mukt Bharat- Gurugram Indian Red Cross Society, Gujarat State Branch International Federation of Red Cross and Red Crescent Societies

01/02/2026

| किसी भी समय, किसी भी परिस्थिति में, टेली-मानस 24/7 आपकी सहायता के लिए तैयार है।

मदद के लिए तुरंत 14416 पर कॉल करें और अपना मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षित रखें।

Narendra Modi PMO India J.P.Nadda Prataprao Jadhav Anupriya Patel अनुप्रिया पटेल Press Information Bureau - PIB, Government of India Ministry of Information & Broadcasting, Government of India MyGovIndia DDNewsLive All India Radio News

30/01/2026

08/01/2026

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, हरियाणा राज्य शाखा के उपाध्यक्ष श्री अंकुश मिगलानी एवं महासचिव डॉ. सुनील कुमार के दिशा निर्देशन तथा जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम श्री अजय कुमार के मार्गदर्शन में शीत लहर के मद्देनजर लोगों को ठंड से बचाव हेतु आज रैड क्रॉस टीम गुरुग्राम द्वारा सचिव श्री विकास कुमार के नेतृत्व में गुरुग्राम के विभिन्न स्थानों में जाकर जरूरतमंद व्यक्तियों को रैड क्रॉस मुख्यालय चंडीगढ़ से प्राप्त कंबलों को जरूरतमंदों को प्रदान किए गए।
Gurgaon Reporter Ircs Haryana

08/01/2026

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम की तरफ से भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी जी, महासचिव डॉक्टर सुनील कुमार जी, उपायुक्त अजय कुमार जी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोनू भट्ट जी तथा सिविल अस्पताल गुरुग्राम से सीएमओ अल्का सिंह जी के दिशा निर्देशन व रेडक्रॉस सचिव विकास कुमार जी के मार्गदर्शन में संचालित टीबी प्रोजेक्ट से सुषमा द्वारा लक्ष्मण विहार स्थित पीएचसी में विजिट की गई जहां एम ओ महोदय से टीबी की बीमारी से ग्रस्त पंजीकृत मरीजों के बारे में चर्चा की गई तथा रोगियों की बीमारी से सम्बंधित समस्याओं के बारे में, दवाइयां नियमित मिलने के बारे में जानकारी ली साथ ही टीबी ग्रसित लोगों व अन्य लोगों को जागरूक करने के लिए योजना भी बनाई गई।

08/01/2026
Photos from Indian Redcross Society Gurugram 's post 05/01/2026

आज जिला रेड क्रॉस सोसाइटी गुरुग्राम में डॉक्टर आर एस सिसोदिया और डॉक्टर उत्तम सिंह ने रेड क्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता सचिव श्री विकास कुमार जी के समक्ष ग्रहण की।
आप दोनों ही जनता में बहुत लोकप्रिय है चिकित्सक हैं और आज से आपने रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ मिलकर भी समाज सेवा का कार्य है करने का प्रण लिया है।
और जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ हमेशा रहने वाले हर स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाने वाले हैं डॉक्टर मनोज कुमार वर्मा (हिंदुस्तान वैलनेस क्लीनिक, नोबल एनक्लेव) को भी सचिव श्री विकास कुमार जी के द्वारा सम्मानित किया गया।

Want your business to be the top-listed Government Service in Gurugram?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


Chandan Nagar, Sector 15 Part 2
Gurugram
122001

Opening Hours

Monday 9am - 5pm
Tuesday 9am - 5pm
Wednesday 9am - 5pm
Thursday 9am - 5pm
Friday 9am - 5pm