Nagar Nigam Gwalior

Nagar Nigam Gwalior

Share

Official page of Nagar Nigam Gwalior. (GMC)

Photos from Nagar Nigam Gwalior's post 28/09/2021

डेंगू, मलेरिया की रोकथाम के लिए 30 सितम्बर को शहर में चलेगा महाअभियान l

27/09/2021

#ग्वालियर_निगमायुक्त #श्री_किशोर_कान्याल को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री Narendra Singh Tomar ने कोरोना वॉरियर सम्मान समारोह के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


Photos from Nagar Nigam Gwalior's post 24/09/2021

सुगम यातायात के लिए निगम का आवारा पशु पकड़ने का अभियान जारी, विभिन्न स्थानों से पशु पकडकर गौषाला भिजवाए

नगर निगम ग्वालियर द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए शहर की सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं व सांडों को पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।

निगमायुक्त श्री किशोर कान्याल के निर्देशन में शहर में चलाए जा रहे आवारा पशुओं को पकड़ने के अभियान के दौरान आज प्रातः से ही सिटी सेंटर क्षेत्र, स्टेशन चौराहा, मान सिंह चौराहा, गोला का मंदिर, रॉक्सी रोड, राम मंदिर, छप्परवाला पुल, जिंसी नाला, विनय नगर, लश्कर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए निगम के अमले द्वारा अनेक सांड एवं आवार पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाया गया। इसके साथ ही निगम द्वारा यह अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। आवारा पशुओं की जानकारी के लिए नियम द्वारा कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिस पर कोई भी नागरिक शहर में आवारा पशुओं की जानकारी दे सकता है।

कन्ट्रोल रूम का नंबर 0751-2438358 है। शहर में कहीं भी यदि आमजन को समस्या हो तो वह कन्ट्रोल रूम पर प्रातः 9 बजे से शिकायत नोट करवा सकते हैं।

Photos from Nagar Nigam Gwalior's post 23/09/2021

टूटा सीवर चेंबर बदलवाने के लिए यहां करें शिकायत, 24 घंटे में होगा निराकरण l

नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में सड़क के लेवल से ऊंचे, नीचे सीवर चेम्बर एवं टूटे सीवर चेम्बर को बदलने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है, शहर में कहीं भी टूटे चेंबर की शिकायत मिलने पर 24 घंटे के अंदर शिकायत का निराकरण किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी सीवर शाखा श्री राजेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल के निर्देशानुसार शहर के टूटे चेंबर एवं सड़क के लेवल से ऊंचे व नीचे चेंबर बदलने के लिए नगर निगम ग्वालियर के अमले द्वारा नियमित रूप से अभियान चलाकर चेंबर बदलने का कार्य किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी श्री भदौरिया ने बताया कि सीवर चेंबर की समस्या के त्वरित निराकरण के लिए निगम की पीएचई कार्यालय
राम मंदिर लश्कर
कांचमील ग्वालियर
बहोडापुर ग्वालियर
थाटीपुर मुरार
दीनदयाल नगर
नगर निगम मुख्यालय सिटी सेंटर

प्रात 7ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक कर्मचारी सीवर संबंधित समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करते हैं।

शहर के किसी भी क्षेत्र में यदि सीवर चेंबर से संबंधित समस्या है, तो वह इन संबंधित किसी भी कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं अथवा नगर निगम के कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 0751 243 8387 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

शिकायत प्राप्त होने पर 24 घंटे में समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा।

Photos from Nagar Nigam Gwalior's post 22/09/2021

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का संतुष्टीपूर्ण निराकरण करने में नगर निगम ग्वालियर के अधिकारी प्रदेश में टॉपटेन में

ग्वालियर 22 सितम्बर 2021ः- सीएम हेल्पलाइन में नगर निगम के विद्युत प्रभारी श्री देवी सिंह राठौर द्वारा 1 जनवरी 2021 से 31 अगस्त 2021 तक 2431 शिकायतों को नागरिकों की संतुष्ट के साथ बंद करा कर प्रदेश के 10 प्रमुख अधिकारियों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा 1 जनवरी 2021 से 31 अगस्त 2021 तक 2061 शिकायतें बंद करा कर प्रदेश के 10 प्रमुख लेवल 02 अधिकारियों में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नगर निगम के नोडल अधिकारी सीवर सेल से श्री राजेंद्र भदोरिया द्वारा 1 जनवरी 2021 से 31 अगस्त 2021 तक 1444 शिकायत अपने लेवल पर नागरिकों के संतुष्टता के साथ बंद कराया। अगस्त 2021 में सर्वाधिक शिकायतें नागरिकों की संतुष्टता से बंद कराने वाले 10 लेवल एक अधिकारियों में श्री लल्लन सिंह सेंगर उपयंत्री सीवर सेल द्वारा प्रदेश में नागरिकों के सर्वाधिक संतुष्टता प्रदान करने वाले लेवल वन 10 अधिकारियों में स्थान प्राप्त किया।
उपरोक्त विभाग अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण नगर निगम ग्वालियर के 16 नगर निगम में से 83.79 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। श्री राजेंद्र भदोरिया नोडल अधिकारी सीवर सेल द्वारा अगस्त माह में कुल प्राप्त शिकायतों में से 98 प्रतिशत शिकायतों का निराकरण किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी श्री वैभव श्रीवास्तव द्वारा साफ सफाई की शिकायतों में 1144 शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ शिकायतों को बंद कराया गया। विद्युत विभाग द्वारा 961 शिकायतों को नागरिकों की संतुष्टि के साथ बंद कराया गया।
नगर निगम ग्वालियर द्वारा अगस्त माह में कुल प्राप्त 5618 में से 4262 शिकायतों को नागरिकों की संतुष्टि के साथ बंद कराया गया। उक्त उपलब्धि के लिए सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर के साथ नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल द्वारा आज दिनांक 22 सितम्बर 2021 को सीएम हेल्पलाइन के निराकरण में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र भेंट किए गए। इस अवसर पर सांसद श्री शेजवलकर द्वारा सीएम हेल्पलाइन का 5 वर्षों से कार्य देख रहे उपायुक्त तथा नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।

Photos from Nagar Nigam Gwalior's post 21/09/2021

जनसुनवाई, सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य कार्यक्रम आमजनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए शासन द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। शासन की प्राथमिकता वाले इस प्रकार के कार्यक्रमों में आने वाले आम नागरिकों की समस्याओं का निराकरण प्रत्येक अधिकारी को गंभीरता से करना चाहिए। यदि हम किसी भी परेशान व्यक्ति का कोई कार्य समय से कर देते हैं, तो उसे बहुत खुशी होती है और हमारा हमेशा यही उददेश्य होना चाहिए। उक्ताशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल ने आज से प्रारंभ की गई जनसुनवाई से पूर्व सभी अधिकारियों को दिए।

सिटीसेंटर स्थित निगम मुख्यालय के प्रशासनिक भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आमजनों के लिए सप्ताह में एक दिन नहीं बल्कि प्रतिदिन मिलने के लिए वह समय निर्धारित करेंगें, जिससे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण त्वरित कर सकें।

Photos from Nagar Nigam Gwalior's post 20/09/2021

शहर के मुख्य मार्गों को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा पैच वर्क का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी के तहत आज शहर की विभिन्न सड़कों पर पेच रिपेयरिंग का कार्य किया गया। जिससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा हुई।

नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कान्याल के निर्देश पर आज सोमवार को शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं वीआईपी रोड पर पेच रिपेयरिंग कराई गई।

19/09/2021

रोटरी क्लब ऑफ ग्वालियर की नियमित साप्ताहिक सभा में व्यापारियों को दी स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के लिए नगर निगम के मिशन व विजन की जानकारी l

18/09/2021

िगम_आयुक्त #श्री_किशोर_कान्याल ने आज राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन शाखा के अधिकारियों की बैठक लेकर चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र के महिला स्व सहायता समूह भी ग्रामीण क्षेत्रों के समूहों की तरह आत्मनिर्भर बने इसके लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे।

Photos from Nagar Nigam Gwalior's post 18/09/2021

िगम आयुक्त #श्री_किशोर_कान्याल ने आज शनिवार को ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ने नालों का निरीक्षण किया तथा पानी निकासी के लिए आवश्यक प्रस्ताव बनाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

#निगमायुक्त #श्री_कान्याल ने आज रानीपुरा, नाका चंद्रबदनी एवं चेतकपुरी के सामने वाले नाले का निरीक्षण किया तथा नाले के पानी एवं ड्रोन वाटर के अलग-अलग निकासी के लिए वैकल्पिक उपायों पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

Photos from Nagar Nigam Gwalior's post 18/09/2021

#ग्वालियर_स्मार्ट_सिटी द्वारा चल रही परियोजनाओं का लाभ आमजन को जल्द से जल्द मिले इसके लिए प्रगतिशील परियोजनाओं को विभिन्न विभागों के साथ समन्वयन बनाकर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, जिससे शहरवासियों के जीवन में सुगमता आ सके।

स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई और कार्यों को समय-सीमा में कैसे पूर्ण किया जा सकता है, इसकी रणनीति भी बनाई गई।

Want your business to be the top-listed Government Service in Gwalior?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


Nagar Nigam Mukhyalay, Commissioner Office, City Center
Gwalior
474002