Shyamlal Pandaviya Govt PG College Morar Gwalior

Shyamlal Pandaviya Govt PG College Morar Gwalior

Share

Govt. S.L.P. College, Morar is providing quality education since 1970 to the students.

06/03/2026

प्रधानमंत्री कालेज आफ एक्सीलेंस श्याम लाल पांडवीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार में प्राचार्य डॉक्टर शत्रुघ्न सिंह तोमर के कुशल मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप सिंह भदौरिया के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक बी ए द्वितीय वर्ष के विधार्थी आलोक कुमार वर्मा का एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप सिंह भदौरिया का चयन राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। यह शिविर चित्रकूट जिला सतना में आयोजित किया जाएगा। प्राचार्य डॉ शत्रुघ्न सिंह तौमर ने इस उपलब्धि पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी। यह शिविर दिनांक 07 मार्च से 15 मार्च तक रहेगा।

Photos from Shyamlal Pandaviya Govt PG College Morar Gwalior's post 27/02/2026

आज दिनांक 27.02.2026 को मुरार , ग्वालियर स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्यामलाल पांडवीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित "भारतीय ज्ञान परंपरा के वैज्ञानिक आयाम" विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आरम्भ हुआ। संगोष्ठी के संरक्षक एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर शत्रुघ्न सिंह ने अतिथियों एवं शोधार्थियों का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे प्राप्त सारांश को उच्च शिक्षा के हितार्थ विभाग एवं शासन को अवगत कराया जायेगा । सेमिनार के आयोजन सचिव डॉ .बी .के. भारद्वाज ने सेमिनार के उद्देश्यों एवं स्वरुप पर प्रकाश डाला एवं बताया कि किस प्रकार भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न वैज्ञानिक आयामों को वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देखने एवं उनके क्रियान्वयन की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि अटल बिहारी वाजपेई आई. आई. आई. टी.एम् .के निदेशक डॉ. श्री निवास सिंह ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भारतीय ज्ञान परंपरा अत्यंत महत्वपूर्ण है। रामायण ,महाभारत एवं गीता से दृष्टांतों को लेते हुए डॉ . सिंह ने आगे आकर ग्रीन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस एवं प्राचीन ज्ञान परंपरा तथा वर्तमान के मध्य सह सम्बन्ध तकनीकी तार्किक शक्ति के आधार पर स्थापित करने का आव्हान किया। । विशिष्ट अतिथि भारतीय शिक्षण मंडल के अध्यक्ष प्रोफेसर राजेंद्र प्रसाद बांदिल ने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय का विवरण देते हुए आव्हान किया कि धरातल के स्तर पर भारतीय ज्ञान परंपरा को स्थापित करने की महती आवश्यकता है। । विषय प्रवर्तन करते हुए जनजातीय मामलों की विशेषज्ञ एवं लोकभवन, भोपाल में जनजातीय प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ . दीपमाला रावत ने जनजातीय संस्कृति , अध्यात्म ज्ञान पद्यति के वैज्ञानिक दृष्टिकोण के प्रमाणों के माध्यम से वैज्ञानिक एवं सामाजिक विश्लेषण प्रस्तुत किया। । विशिष्ट व्याख्यान डॉ.बी .आर . अंबेडकर विश्वविद्यालय , लखनऊ के पर्यावरण विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ . राणा प्रताप सिंह ने पर्यावरण के सह अस्तित्व एवं संघर्ष को बताते हुए कहा कि उपभोक्तावाद अत्यंत खतरनाक है एवं अति उपभोग तथा लालच हानिकारक है। ।

उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए जीवाजी विश्वविद्यालय , ग्वालियर के भौतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ . डी.सी

26/02/2026

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय श्यामलाल पांडवीय महाविद्यालय मुरार में राष्ट्रीय सेवा योजना का ऋषि गालव पब्लिक स्कूल में प्राचार्य डॉ शत्रुघ्न सिंह तौमर के मार्गदर्शन में आयोजित विशेष शिविर के अंतिम दिवस 26/02/2026 की शुरुआत विद्यालय में शारीरिक गतिविधियों और प्रणायाम से हुई । स्वयंसेवकों ने देवरी हिंगोना गांव में नशा मुक्ति और स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया । समापन सत्र में विशिष्ठ अतिथि के रूप में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. हेमलता झा जी उपस्थित रही । एवं डॉ ए.के सिंह जी उपस्थित रहे दोनों ही अतिथियों ने शिविर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी ।आज की अध्यक्ष स्वयं सेवक पूनम चौहान जी रही
मंच संचालन स्वयंसेवक ऋतिक नरवरिया ने किया । अंतिम दिन प्रीतिभोज आयोजित हुआ जिसमें महाविद्यालय का समस्त स्टाफ़ शामिल हुआ । और
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी आदरणीय डॉ प्रदीप सिंह भदौरिया जी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ और विदा ली ।
शिविर का समापन हुआ
इस कार्यक्रम ने मुख्य छात्रों ने अपनी पूर्ण ईमानदारी से सहभागिता निभाई तो शिविर सफल बनाया
स्वयंसेवक दीपक दीक्षित , छोटू तोमर, प्रियांशी शर्मा, ऋतिक नरवरिया, अखलेश, प्रशांत मौर्य,पूजा दंडोतिया, हर्षिता परिहार, आलोक कुमार वर्मा, रणवीर, , रितिका हिमांशी पूनम चौहान, पूनम, तनिष्का परिहार,विद्याराम, रिंकू, काजल शर्मा और भी 50 से अधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे

Photos from Shyamlal Pandaviya Govt PG College Morar Gwalior's post 26/02/2026

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस श्यामलाल पांडवीय शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुरार, ग्वालियर में आज दिनांक 26 फरवरी 2026 को प्राचार्य डॉ शत्रुघन सिंह के मार्गदर्शन में महाविद्यालय के इको क्लब द्वारा होली के प्राकृतिक रंगों की एक प्रदर्शनी एवं बिक्री का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पालक, चुकंदर, हल्दी, टेसू, गुलाब, गेंदा इत्यादि के फूलों का उपयोग कर रंग बनाये एवं उन्हें प्रदर्शित किया।

ईशा, खुशबू, परिनिता, अर्चना, मनीषा, अमन, धर्मेश, संजू, प्रदीप। अनुराग एवं प्रियांशु आदि विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में भाग लिया । इस अवसर पर प्राचार्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सीमा तोमर ने विशेष रूप से उपस्थित रहकर विद्यार्थियों को उनके कार्य के लिए सराहा एवं रंग भी खरीदे। महाविद्यालय परिवार से डॉ ए के त्रिपाठी, डॉ अनूप यादव, डॉ विजय शर्मा। डॉ मुजीब खान, डॉ केशव शुक्ला, डॉ सुनीता वार्ष्णेय, डॉ वंदना चतुर्वेदी, डॉ कामिनी पाराशर, डॉ. अनुभा पांडे, डॉ अनुभा जैन, डॉ प्रतिभा गौतम, डॉ लता पल्लव, डॉ निशा वर्मा, डॉ रजनी यादव, डॉ खुशबू भदकारिया, कोमल ओझा एवं श्रीमती नेहा श्रीवास्तव ने अपनी उपस्थिति से एवं रंग खरीद कर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित भी किया। सभी विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक आयोजन में भाग लिया।इको क्लब संयोजक प्रो बी बी गुप्ता एवं सहसंयोजक डॉ निशा सिंह तोमर ने सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद किया।

Photos from Shyamlal Pandaviya Govt PG College Morar Gwalior's post 26/02/2026

newspaper coverage of n s s camp

25/02/2026

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय श्यामलाल पांडवीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा आयोजित विशेष शिविर ऋषि गालव पब्लिक स्कूल में छठवें दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. हरिशंकर कंसाना ,समन्वयक जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर उपस्थित रहे । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा सरस्वती पूजन एवं स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर पुष्प माला पहनाकर की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रदीप सिंह भदौरिया द्वारा मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत किया, आदरणीय डॉ सचदेवा एम एल बी विधि ,महाविद्यालय प्राचार्य का स्वागत माल्यार्पण डॉ ए .के सिंह ने किया।
डॉ सुनील पाठक प्राचार्य पी ,जी ,व्ही महाविद्यालय का स्वागत डॉ ए .एस यादव जी न किया । राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी डॉ. प्रदीप सिंह भदौरिया ने राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं की गतिविधियों की सराहना की
मुख्य अतिथि आदरणीय डॉ. हरिशंकर कंसाना (समन्वयक जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर)
शिविर में स्वयंसेवकों को अपने अनुभव साझा किए एवं कहा कि शिविर में रह कर बहुत सीखने को मिलता है कम संसाधनों में कैसे काम किया जाता है यह सब यहां अप लोग सीखोगे । ओर डिजिटल साक्षरता में युवा और व्यक्तित्व विकास की सभी बातों पर चर्चा की छात्रों ने एन ,एस ,एस की ताली बजा कर मुख्य अतिथि को उनके मार्गदर्शन पर धन्यवाद दिया । कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक- दीपक दीक्षित ने किया। इस अवसर पर डॉ ए.के सिंह , डॉ ए .एस यादव , डॉ सुनीता वार्ष्णेय , डॉ बी. के भारद्वाज , की उपस्थिति से स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन हुआ और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आज के कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था स्वयं सेवक ऋतिक नरवरिया, अखिलेश, रिंकू प्रजापति ने की ।
शिविर में लगभग 50 से अधिक स्वयंसेवक
उपस्थित रहे ।

24/02/2026

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय श्यामलाल पांडवीय महाविद्यालय द्वारा आज दिनांक
24/ 2 /2026 को 7 दिवसीय विशेष शिविर के पंचम दिवस का प्रारंभ प्रभात फेरी और योग अभ्यास से किया गया। स्थानीय हनुमान जी के मंदिर में श्रमदान किया गया।
ऋषि गालव पब्लिक स्कूल में आयोजित शिविर में बौद्धिक सत्र मे मुख्य वक्ता डॉ निशा तौमर, डॉ ऋचा सक्सेना एवं अनुराग शर्मा जी थे।
डॉ निशा तौमर ने पर्यावरण को लेकर स्वयंसेवकों को सचेत किया पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन संभव नहीं है इस विषय पर ज्ञान वर्धक व्याख्यान दिया । डॉ ऋचा सक्सेना ने जीवन में संगीत के महत्व पर विधिवत प्रकाश डाला और बताया कि संगीत भी एक थेरैपी है। अनुराग शर्मा जी ने पंच परिवर्तन के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन का संदेश दिया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रदीप सिंह भदौरिया ने स्वयं सेवकों को अतिथि परिचय दिया और राष्ट्रीय सेवा योजना की विधार्थी जीवन में भूमिका पर प्रकाश डाला।
आज की अध्यक्षता स्वयं सेवक कदम सिंह ने की । मंच संचालन स्वयं सेवक रिंकू प्रजापति ने किया।

मंच संचालन रणबीर ने किया । आभार प्रदर्शन स्वयं सेवक कदम सिंह ने किया।

शिविर नायक दीपक दीक्षित
,छोटू तोमर , आलोक कुमार वर्मा , रणवीर, ऋतिक , प्रशांत मौर्य विद्याराम, रिंकू, काजल शर्मा,हर्षिता परिहार ,रितिका , अखिलेश,प्रियांशी शर्मा,पूनम , तनिष्का परिहार और 50 से अधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे

Photos from Shyamlal Pandaviya Govt PG College Morar Gwalior's post 23/02/2026

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय श्यामलाल पांडवीय महाविद्यालय मुरार ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय इकाई प्रशिक्षण आवासीय शिविर का शुभारंभ ऋषि गालव पब्लिक स्कूल में दिनांक 20/02/2026 को किया गया। यह शिविर दिनांक 26 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एस . एस तोमर द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में ऋषि गालव विद्यालय की प्राचार्य डॉ हेमलता मेम उपस्थित रहीं ।
शिविर के शुभारंभ में डॉ बी के भारद्वाज , मार्ग दर्शक डॉ ए के सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रदीप सिंह भदौरिया द्वारा शिविर के आगामी 7 दिनों की रूपरेखा एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि वक्तव्य में स्कूल की प्राचार्या हेमलता मैडम जी द्वारा राष्ट्रप्रेम और और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों पर महत्व दिया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों पर स्वयंसेवकों से चर्चा की एवं शिविर के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम मे डॉ ए . के सिंह द्वारा स्वयंसेवकों को शिविर हेतु मार्गदर्शन एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वयंसेवक दीपक दीक्षित द्वारा किया गया।
एवं व्यवस्थापक छोटू तोमर, प्रियांशी शर्मा, पूजा दंडोतिया, हर्षिता परिहार, आलोक कुमार वर्मा, ऋतिक , रणवीर, विद्याराम , रिंकू आदि50 स्वयं सेवक उपस्थित रहे

Photos from Shyamlal Pandaviya Govt PG College Morar Gwalior's post 16/02/2026

a workshop on 14.02 2026

Photos from Shyamlal Pandaviya Govt PG College Morar Gwalior's post 13/02/2026

national women's day was celebrated with enthusiasm in govt s l p college today on 13.02.2026.

23/01/2026

experiences shared by trainees of short term career training about computer graphics and animation from 23.12.2025 to 23.01.2026

23/01/2026

An excellent documentary about PMCOE Govt Slp College, morar, gwalior was made by mentor sh kaushal sharma and trainees of SVCGS sponsored shirt term training program on computer graphics and animation. it was released on 23.01.2026

Want your business to be the top-listed Government Service in Gwalior?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


C. P. Colony, Near 7 No. Chourah, Morar, Gwalior (474006)
Gwalior
474006