05/04/2026
*म.प्र.अजाक्स का विवाद समाप्त। चौ.मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष स्वीकार। सामान्य प्रशासन विभाग कर्मचारी कल्याण प्रकोष्ठ संगठन मंत्रालय भोपाल ने की स्थिति स्पष्ट। शासन के समस्त विभागों को पत्र किया जारी।*
*********//*********//*********
*संगठन प्रमुख ने कहा सब मिलकर संगठन-समाज कल्याण, अधिकारी एवं कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं के हित संरक्षण के लिये प्रदेश तथा राष्ट्रहित में करेंगें कार्य।*
भोपाल,
*म.प्र.अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि रजिस्ट्रार फर्म्स एवं सोसायटी नर्मदापुरम द्वारा जारी राज्य शासन से अधिकृत मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघों के प्रांताध्यक्षों की सूची, विधानसभा पटल पर रखी गई सूची का हवाला देते हुए अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय को पत्र लिखा गया था, गहन परीक्षण करने उपरांत अपर सचिव सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (कर्मचारी कल्याण संगठन) मंत्रालय वल्लभ भवन द्वारा पत्र क्रमांक 137/4870956/2026/3 (2)/क.क भोपाल दिनांक 02/04/2026 को शासन के समस्त विभागों को पत्र जारी कर मान.चौ.मुकेश मौर्य को म.प्र.अजाक्स का वैधानिक प्रांताध्यक्ष और मान.विशेष गढ़पाले जी (IAS) को कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष मान्य कर शासन से मांगपत्रों पर पत्राचार करने हेतु अधिकृत किया है।*
*चौ.मुकेश मौर्य प्रांताध्यक्ष एवं श्री विशेष गढ़पाले जी वरिष्ठ (IAS) कर्यवाहक प्रांताध्यक्ष म.प्र.अजाक्स ने कहा कि संगठन में सब मिलजुल कर संगठनात्मक कार्य करेगें, संगठन में अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ-साथ समाज को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए वह सभी कार्य सेवा और समर्पण भाव से करेगा, जिससे अनुसूचित जाति-जनजाति समाज को विकास की मुख्यधारा से जुड़ा जा सके।*
*इस कार्य हेतु सर्वप्रथम अजाक्स के प्रत्येक जिलों से उच्च शिक्षा के लिए लालायित आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 05-05 बच्चों की शिक्षा और उनके खान-पान का सम्पूर्ण खर्चा उठाएगा। जब तक कि वे रोजगार से न जुड़ जाएँ।*
*वहीं दूसरी ओर प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य ने कहा कि यह संगठन केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुँचाने का भी कार्य करेगा।*
उक्त आदेश के जारी होने से एस सी/एस टी वर्गो के अधिकारी एवं कर्मचारियों में लंबे समय से चली आ रही भ्रांति की स्थिति का समाधान होने से अधिकारी एवं कर्मचारियों में हर्षोल्लास का वातावरण निर्मित हुआ है। प्रदेश कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारियों व अनेक शुभ चिंतकों ने मध्य प्रदेश सरकार एवं सामान्य प्रशासन विभाग का आभार व्यक्त किया।
लंबे संघर्ष और इंतजार की इस अविस्मरणीय जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों में सर्व श्री श्यामलाल डोहरिया मुख्य स्टेट समन्वयक श्री रामकिशोर दाहिया स्टेट संगठन समीक्षक व प्रदेश अध्यक्ष अजाक्स पेंशनर्स एशोसिएशन, श्री एस.डी.बंसकार प्रांतीय महासचिव, श्री मुरारीलाल लिधोरिया, श्री किशोर चौहान, श्री दिनेश कुमार उमरैया प्रांतीय सचिव, श्री संजय सिंह मुख्य अभियंता (PHE) विभाग इंदौर व प्रांतीय महसचिव श्री के.एस.गंगवार, प्रांतीय प्रवक्ता श्री नत्थू सिंह अहिरवार, प्रांतीय प्रवक्ता सचिव पुत्तू सिंह परिहार, डॉ.मनीष कुमार शेन्डे, गजेन्द्र राजौरिया तथा प्रदेश के विभिन्न जिलाध्यक्षगणों में सर्वश्री अशोक कटारिया इंदौर,विमल जारवल कार्यवाहक जिलाध्यक्ष इंदौर, सतीश रेवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंदौर, श्री सुधीर राजनेगी जिलाध्यक्ष सिवनी, श्री गिरीश दहायत जिलाध्यक्ष भोपाल, श्री एल.आर.अहिरवार विदिशा, डॉ.विजय अरख सतना, श्री एस.बी.इनवाती जिलाध्यक्ष छिन्दवाड़ा, श्री राजेन्द्र सिंह धुर्वे सागर, श्री फूलचंद सिंह मरावी जिलाध्यक्ष अनूपपुर, श्री गया सिंह तेकाम जिलाध्यक्ष मैहर, श्री राम कुशल दहायत कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मैहर, श्री बलबीर सिंह परस्ते जिलाध्यक्ष कटनी, श्री अर्जुन कोल जिला महासचिव कटनी, श्री मुकेश बंसल एवं श्री विजय सिंघानिया सहित अनेकों अधिकारी एवं कर्मचारियों साथियों ने प्रांताध्यक्ष श्री चौ.मुकेश मौर्य एवं श्री विशेष गढ़पाले वरिष्ठ (IAS) कार्यवाहक प्रांताध्यक्ष जी को बधाईयां प्रेषित की हैं।
धन्यवाद।
*(सूची एवं आदेश सलंग्न है)*
*खबर हमारे भोपाल के विश्वनीय सूत्रों के हवाले।*