Indian National Congress - Gwalior

Call Directions Website Contact the organization

Indian National Congress - Gwalior “ग्वालियर की आवाज़, कांग्रेस का विश्वास”

Official page.. City District Congress Committee Gwalior

02/10/2026

आज पुनः एक घंटे बाद जयारोग्य अस्पताल की पत्थर वाली पुरानी बिल्डिंग पहुंचकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री Surendra Yadav जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का जायजा लिया। अस्पताल अधीक्षक के निर्देश पर प्रतिमा स्थल का ताला खुलवाकर साफ-सफाई कराई गई।

इसके पश्चात प्रतिमा को स्वयं अध्यक्ष जी ने साफ कर स्नान कराया और माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। महापुरुषों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।



Indian National Congress - Madhya Pradesh

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर इंदरगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आयोजित सफाई संरक्षकों क...
02/10/2026

आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर इंदरगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आयोजित सफाई संरक्षकों के सम्मान समारोह कार्यक्रम में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर जिलाध्यक्ष - Surendra Yadav जी ने सहभागिता की।

महात्मा गांधी जी ने स्वच्छता को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना था। हमारे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सफाई संरक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके समर्पण, मेहनत और सेवा भावना को नमन करते हुए उनका सम्मान किया।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को जयंती पर सादर नमन। 🙏



Indian National Congress - Madhya Pradesh

02/10/2026

ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल की पत्थर वाली पुरानी बिल्डिंग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा को ताले में बंद और उसके आसपास गंदगी व धूल देखकर अत्यंत पीड़ा हुई।

सूचना मिलते ही ज़िला अध्यक्ष Surendra Yadav जी ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल अधीक्षक से फोन पर चर्चा की और प्रतिमा स्थल की तत्काल साफ-सफाई कराने को कहा।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का इस प्रकार उपेक्षित होना स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस पार्टी महापुरुषों के सम्मान और उनकी प्रतिमाओं की गरिमा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।



Jitu Patwari Harish Chaudhary Digvijaya Singh Umang Singhar Sanjna Jatav Arun Yadav Jaivardhan Singh Ashok Singh Indian National Congress - Madhya Pradesh

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग...
02/10/2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ग्वालियर द्वारा दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

पड़ाव चौराहे से फूलबाग तक प्रभात फेरी निकाली गई।

महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण योगदान दिया, वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की।

दोनों महान विभूतियों के आदर्श सदैव हमें राष्ट्रसेवा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।



Surendra Yadav Sunil Sharma

Indian National Congress - Madhya Pradesh

01/10/2026

जननायक ने न्याय की नई उम्मीद जगाई है!
📍 बालाघाट

01/10/2026

हमारे नेता, जननायक श्री राहुल गांधी जी कह रहे थे कि वोटों की चोरी हो रही है। वोटों की चोरी करके चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना रहा है।

आज पूरा देश देख रहा है कि जो वह बोल रहे थे, वह आज सच साबित हो गया है।

कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता जब तक यह लड़ाई लड़ता रहेगा, तब तक श्री ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता।

- Surendra Yadav
जिलाध्यक्ष ग्वालियर

📍 ग्वालियर कलेक्ट्रेट घेराव



Indian National Congress - Madhya Pradesh

नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी आज बालाघाट में पीड़ित आदिवासी परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिनके बच्चों की कुपोषण और बीमा...
01/10/2026

नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी आज बालाघाट में पीड़ित आदिवासी परिवारों से मुलाकात करेंगे, जिनके बच्चों की कुपोषण और बीमारियों के कारण जान चली गई।

Indian National Congress - Madhya Pradesh

30/09/2026

जुल्मी जब-जब जुल्म करेगा, सत्ता के गलियारों से,
चप्पा-चप्पा गूंज उठेगा इंकलाब के नारों से

वोट चोरी के खिलाफ हुंकार!

ग्वालियर कलेक्ट्रेट घेराव 📍



Indian National Congress - Madhya Pradesh

Address

Congress Bhavan Sinde Ki Chhawani Gwalior
Gwalior
474003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Indian National Congress - Gwalior posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Indian National Congress - Gwalior:

Shortcuts

Share