02/06/2026
जीडीए की टीडीएस-06 योजना का प्रकाशन जल्द
आधुनिक आवासीय एवं व्यावसायिक सुविधाओं से होगा क्षेत्र का विकास
ग्वालियर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री भदौरिया ने की प्रस्तावित योजना की समीक्षा
समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश
ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मधुसूदन भदौरिया ने मंगलवार को प्राधिकरण की प्रस्तावित टीडीएस-06 योजना (ग्राम भाटखेड़ी से ग्राम रमऊआ) की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान योजना के लिए नियुक्त कंसल्टेंट के साथ विस्तृत चर्चा कर विभिन्न तकनीकी एवं विकास संबंधी पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कंसल्टेंट द्वारा योजना की वर्तमान स्थिति एवं तैयारियों की जानकारी प्रस्तुत की गई। अध्यक्ष श्री भदौरिया ने योजना से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना के विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा सकें।
बैठक में बताया गया कि टीडीएस-06 योजना का प्रकाशन शीघ्र किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुव्यवस्थित आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्र उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के सुनियोजित विकास को गति मिलेगी।
बैठक में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नरोत्तम भार्गव, संयुक्त संचालक श्री गवली, सहायक संचालक श्री कुशवाह (नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर), सहायक वास्तु नियोजक श्री सत्येन्द्र तोमर, कार्यपालन यंत्री श्री डी.डी. मिश्रा तथा कंसल्टेंट श्रीमती रेबेका जादौन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh
02/06/2026
SAMAST - An Initiative of Government of Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश शासन की बैंक वित्त पोषित योजनाओं हेतु सिंगल विंडो ऑनलाइन सिस्टम
02/06/2026
संभागीय आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
30 जून तक आवेदन मान्य होंगे
शासकीय संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ग्वालियर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न एनसीवीटी एवं एससीवीटी व्यवसायों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। आठवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण इच्छुक अभ्यर्थी एमपी स्किल पोर्टल https://share.google/wHSY97ETZYYg6WWrO के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन एवं विकल्प चयन कर प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। आईटीआई प्रवेश पूरी तरह मेरिट आधारित है। आवेदन एवं विकल्प चयन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 निर्धारित की गई है।
संभागीय आईआईटी बिरलानगर में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कोपा, वेल्डर सहित विभिन्न रोजगारोन्मुखी व्यवसायों में प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद विद्यार्थियों को उद्योगों में रोजगार, अप्रेंटिसशिप तथा स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।
आईटीआई के प्राचार्य श्री निखिल सिंघल ने बताया कि अभ्यर्थियों को निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन पंजीयन, त्रुटि सुधार तथा व्यवसाय एवं संस्था चयन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए शासकीय संभागीय आईटीआई, ग्वालियर में संपर्क कर सकते हैं। साथ ही अधिकृत ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल अथवा एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh
mpiticounseling.co.in
01/06/2026
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर में 5.14 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
इलैक्ट्रिक स्कूटी से भूमिपूजन करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को उप नगर ग्वालियर में 5.14 करोड रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विकास कार्यों का भूमिपूजन करने ऊर्जा मंत्री श्री तोमर इलैक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे।
इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बिरला नगर प्रसूति गृह की कायाकल्प किया गया है। इसी तरह सिविल अस्पताल हजीरा में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवायें उपलब्ध कराई जा रही हैं। उप नगर ग्वालियर में सड़क, बिजली व पेयजल सुविधाओं का भी व्यापक विस्तार हुआ है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। उन्होंने कहा जेसी मिल श्रमिकों के बकाया स्वत्वों का जल्द निराकरण किया जायेगा। उन्हें उनका हक बहुत जल्दी मिले। सरकार इस सम्बन्ध में अपना काम पूरी शिद्दत के साथ कर रही है।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के बिरला नगर, स्थित वार्ड नंबर 12 और 15 में 50 क्वार्टर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जेसी मिल गेट से चार शहर का नाका तक 3 करोड़ की लागत से प्रस्तावित मेन ट्रंक सीवर लाइन परियोजना का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण परियोजना क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा सुनियोजित शहरी विकास को गति प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने वार्ड नंबर 8, रामेश्वरी नगर में लगभग 29.32 लाख की लागत से निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड के निर्माण कार्य का भूमिपूजन करते हुए कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करेगा तथा वार्ड के समग्र विकास को नई दिशा देगा। साथ ही जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
ऊर्जा मंत्री ने उप नगर ग्वालियर के फोर्ट व्यू स्कूल के सामने स्थित लक्ष्मण तलैया मैदान में डोंगरपुर उपाध्याय सदन से हनुमान मंदिर तक तथा आकाश श्रीवास्तव के निवास के समीप विभिन्न गलियों में 24 लाख की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य के भूमि पूजन करते हुए कहा कि इस निर्माण कार्य से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
ऊर्जा मंत्री ने उप नगर ग्वालियर के संत कृपाल सिंह के आश्रम से रोड डिवाइडर के दोनों ओर 1.60 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली सीवर लाइन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विनय नगर सेक्टर-1 पहुंचकर क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। श्री तोमर ने कहा कि हमारा संकल्प है कि ग्वालियर का प्रत्येक वार्ड स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं विकासोन्मुख बने। जनहित और जनसेवा के इसी उद्देश्य के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उप नगर ग्वालियर के वार्ड 1 स्थित बजरंग कॉलोनी, गुप्तेश्वर कॉलोनी तथा होतम का पुरा में भी विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली और स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना।
Pradhuman Singh Tomar
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh
31/05/2026
नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनभागीदारी अभियान जारी
जागरूकता रथों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से ग्वालियर में गूंजा नशामुक्ति का संदेश
ग्वालियर जिले को नशामुक्त बनाने और भावी पीढ़ी को व्यसनों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देशों के अनुपालन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में जिले भर में नशामुक्ति के प्रति नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी संयुक्त संचालक (सामाजिक न्याय) श्री विनोद सिंह ने बताया कि जिले में विगत एक सप्ताह से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नशामुक्ति जागरूकता रथों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आमजन को तंबाकू, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया। ये जागरूकता रथ ग्वालियर की सभी विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कर ऑडियो संदेशों, पंपलेट वितरण और जनसंवाद के जरिए लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित नुक्कड़ नाटकों में कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के कारण उत्पन्न होने वाली सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सजीव चित्रण किया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ ही जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार का नशा न करने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि परिवार और संपूर्ण समाज के लिए घातक है। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए जनजागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताते हुए सभी नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष श्री हरिओम गौतम, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पूर्वी अग्रवाल, समाजसेवी श्री रामदास माहौर, श्री अमित मंडेलिया, श्री हिमांशु माहौर, श्री आदित्य बाथम एवं श्री आकाश खरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। अभियान के दौरान नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जिले को नशामुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh
30/05/2026
जल समस्या जानने, सीईओ जिला पंचायत ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया निरीक्षण
ग्राम विलपुरा में पड़ोसी गांव से लाइन बिछाने के दिए निर्देश
जिला पंचायत सीईओ श्री सोजान सिंह रावत ने पानी की समस्या जानने के लिए कई ग्रामीण इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें ग्राम विलपुरा के एक वार्ड में पानी की समस्या मिली। चूंकि गांव में पहले ही 6 बोर किए जा चुके थे लेकिन सभी फेल हो गए। इसके चलते सीईओ जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत ने ग्राम दुगनावली में बोरिंग कराकर विलपुरा तक पाइप लाइन बिछाने के निर्देश दिए हैं।
सीईओ जिला पंचायत श्री सोजान सिंह रावत ने बताया कि मितावली गांव में टंकी के माध्यम से लोगों के घरों में तिघरा का पानी सप्लाई किया जा रहा है। वहीं ग्राम नायकपुरा, तालपुरा, भयपुरा में पानी की लाइन बिछाने का कार्य जल संसाधन निगम द्वारा किया जाना था, पूर्व में टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने बीच में कार्य छोड़ दिया, जिसके चलते ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है। भोपाल स्तर से इन गांवों में पेयजल सप्लाई के लिए टेंडर किए जा चुके हैं, जल्द ही यहां कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में इन गांवों में बोरिंगों के माध्यम से पानी सप्लाई किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में पानी का संकट नहीं है, जिला पंचायत के अधिकारी लगातार जल सप्लाई को लेकर क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत ने ग्रामीण क्षेत्र में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि गर्मी के मौसम में ग्रामीण क्षेत्र में कोई भी हैंडपंप खराब स्थिति में न रहे। हैंडपंप खराब होने की सूचना मिलने पर विभागीय स्तर पर तत्परता से ठीक कराने का कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की कार्यपालन यंत्री श्रीमती मेघा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh
29/05/2026
समाधान समारोह-2026
विशेष लोक अदालत सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित दिनांक 21, 22 व 23 अगस्त 2026 में सम्मिलित होने हेतु अंतिम तिथि दिनांक 31 मई 2026
भारत के सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा समाधान समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी परिणति विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। समाधान समारोह 21 अप्रेल, 2026 से आरम्भ हो रहा है जिसकी परिणति 21. 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर नई दिल्ली में होगा।
यदि कोई व्यक्ति / पक्षकार जिनका प्रकरण सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में लम्बित है तथा उनका प्रकरण प्राप्त सूची में सम्मिलित नहीं है ऐसे पक्षकार यदि वह इस समाधान समारोह-2026 के माध्यम से अपने प्रकरण का निराकरण आपसी राजीनामा के माध्यम से करना चाहते है तो वह दिनांक 31 मई 2026 तक संबंधित आनलाइन गूगल फार्म लिंक https://forms.gle/pRWbif6WAprcg.MsZ8 के माध्यम से जमा कर अपना प्रकरण सम्मिलित करा सकते है।
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh
29/05/2026
समाधान समारोह-2026
विशेष लोक अदालत सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित दिनांक 21, 22 व 23 अगस्त 2026 में सम्मिलित होने हेतु अंतिम तिथि दिनांक 31 मई 2026
भारत के सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली द्वारा समाधान समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी परिणति विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। समाधान समारोह 21 अप्रेल, 2026 से आरम्भ हो रहा है जिसकी परिणति 21. 22 तथा 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगी। विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर नई दिल्ली में होगा।
यदि कोई व्यक्ति / पक्षकार जिनका प्रकरण सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली में लम्बित है तथा उनका प्रकरण प्राप्त सूची में सम्मिलित नहीं है ऐसे पक्षकार यदि वह इस समाधान समारोह-2026 के माध्यम से अपने प्रकरण का निराकरण आपसी राजीनामा के माध्यम से करना चाहते है तो वह दिनांक 31 मई 2026 तक संबंधित आनलाइन गूगल फार्म लिंक https://forms.gle/pRWbif6WAprcg.MsZ8 के माध्यम से जमा कर अपना प्रकरण सम्मिलित करा सकते है।
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh
Invalid Dynamic Link
If you are the developer of this app, ensure that your Dynamic Links domain is correctly configured and that the path component of this URL is valid.