NSS, Jiwaji University, Gwalior

Call Directions Contact the organization

NSS, Jiwaji University, Gwalior Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from NSS, Jiwaji University, Gwalior, Jiwaji University, Gwalior.

युवाओं का कौशल विकास, नेतृत्व क्षमता विकास, सामाजिक चेतना, समस्याओं का समाधान ढूंढना,आत्मविश्वासी और राष्ट्रप्रेमी बनाना यही 'राष्ट्रीय सेवा योजना' का ध्येय है।

आप सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर  शत-शत नमन्!
31/10/2026

आप सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शत-शत नमन्!

नशा मुक्ति अभियान एमिटी विश्वविद्यालय ग्वालियर एमिटी विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली...
30/10/2026

नशा मुक्ति अभियान एमिटी विश्वविद्यालय ग्वालियर

एमिटी विश्वविद्यालय के NSS स्वयंसेवकों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली, साइक्लोथॉन एवं दौड़
‘नशा मुक्त युवा – विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत चकरायपुर गांव में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ग्वालियर, 30 अक्टूबर 2026।
“विकसित भारत हेतु नशा मुक्त युवा”अभियान के अंतर्गत अमिटी विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश, ग्वालियर की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को NSS के गोद लिए गए ग्राम चकरायपुर में व्यापक नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं ग्रामीण समुदाय को नशे और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के अंतर्गत NSS स्वयंसेवकों ने गांव में जागरूकता रैली, साइक्लोथॉन एवं दौड़ का आयोजन किया। स्वयंसेवकों ने चकरायपुर स्थित गोद लिए गए आंगनवाड़ी केंद्र के साथ-साथ गांव के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने गांव के युवाओं एवं स्थानीय निवासियों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर उन्हें तंबाकू, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। नशे से प्रभावित एवं परामर्श की आवश्यकता वाले व्यक्तियों को उचित मार्गदर्शन एवं परामर्श भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशामुक्त जीवन ही स्वस्थ परिवार, सशक्त युवा और विकसित राष्ट्र की आधारशिला है।
विश्वविद्यालय परिसर में लौटने के पश्चात आयोजित विशेष संबोधन सत्र में NSS नोडल सेंटर, जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के समन्वयक डॉ. हरिशंकर सिंह कंसाना तथा विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं से जीवनपर्यंत नशामुक्त रहने, अपने आचरण से समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने तथा भावी पीढ़ी को नशे की प्रवृत्ति से सुरक्षित रखने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए प्रत्येक नागरिक, विशेषकर युवाओं की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित विशाल हस्ताक्षर अभियान रहा, जिसका शुभारंभ डॉ. हरिशंकर सिंह कंसाना ने किया। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशा एवं मादक पदार्थों से मुक्त, स्वस्थ और खुशहाल समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
एमिटी विश्वविद्यालय के माननीय प्रो-चांसलर लेफ्टिनेंट जनरल वी. के. शर्मा, AVSM (सेवानिवृत्त) एवं माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) आर. एस. तोमर ने NSS स्वयंसेवकों द्वारा सामुदायिक सेवा के प्रति प्रदर्शित गहन समर्पण, अनुकरणीय प्रतिबद्धता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक पहुंचकर जागरूकता, परामर्श एवं सकारात्मक बदलाव का संदेश देना NSS की सेवा भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने स्वयंसेवकों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं उत्साह के साथ राष्ट्र एवं समाज के कल्याण हेतु कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
इस आयोजन ने ग्रामीण समुदाय, स्कूली विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय के युवाओं को एक साझा सामाजिक उद्देश्य से जोड़ते हुए नशामुक्त भारत के संकल्प को जनभागीदारी का स्वरूप प्रदान किया। NSS स्वयंसेवकों ने यह संदेश दिया कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की सशक्त नींव हैं।

नशा मुक्ति युवा जौरा मुरैनाभारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के दिशा-निर्देशान...
30/10/2026

नशा मुक्ति युवा जौरा मुरैना

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के दिशा-निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय जौरा में दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को "नशा मुक्त युवा - विकसित भारत" 100-सप्ताह संकल्प अभियान के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ समाज का निर्माण करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय से पगारा तिराहा तक एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में स्थानीय जन सामान्य, कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी (NCC) एवं एनएसएस (NSS) के स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के पश्चात महाविद्यालय के नवीन भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली और हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया। श्री मुरारी लाल (मुख्य अतिथि व वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता) सभी को संबोधित कर कहा कि नशा एक दीमक की तरह है जो हमारे युवाओं और परिवारों को खोखला कर रहा है। युवा देश का भविष्य हैं और एक सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए हमें अपने जीवन को नशामुक्त रखने का संकल्प लेना होगा। श्रीमती रंजना मिश्रा (जन सामान्य प्रतिनिधि) ने सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि नशा पूरी पीढ़ी और समाज को बर्बाद कर देता है। इसे जड़ से उखाड़ने में महिलाओं और माताओं की भूमिका सबसे अहम है। प्रभारी प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि इस तरह के अभियानों से युवाओं में ऊर्जा का संचार होता है और वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। डॉ. चमन प्रकाश विमल ने नशे से होने वाले आर्थिक और शारीरिक नुकसान पर गहराई से प्रकाश डाला और समाज को सचेत किया। इस संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एवं उपस्थित अतिथियों, महाविद्यालय स्टाफ व जन सामान्य का आभार प्रदर्शन एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. विनोद सिंह कुशवाह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. चमन प्रकाश विमल, प्रो. प्रफुल्ल चंद्र भौमिक, प्रो. जितेंद्र कुमार साकेत, श्री उदयभान सिंह यादव, डॉ. यदुनंदन प्रसाद उपाध्याय, डॉ. अंकिता मिश्रा, सुश्री संध्या टैगोर, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. सुधीर कुमार पाठक, डॉ. नीलम राजपूत, श्री हिमांशु शर्मा, श्री राजकुमार सिंह, श्री प्रशांत शर्मा, श्री हेमंत पाराशर, श्री संदीप बंसल, श्री आशुतोष जैन, श्री विनोद दौनेरिया, श्री मुलायम सिंह, श्री राजेंद्र प्रजापति, श्री अरुण सिंह, श्री अनिल, तथा श्री आशु सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

जय हिंद जय भारत 🇮🇳

🚔 ग्वालियर पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल🎓 जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद📍 केआरजी कॉलेज, ग्वालियर🔹 लगभग 150 छात्...
30/10/2026

🚔 ग्वालियर पुलिस एवं उच्च शिक्षा विभाग की संयुक्त पहल

🎓 जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद
📍 केआरजी कॉलेज, ग्वालियर

🔹 लगभग 150 छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स एवं एनएसएस की छात्राओं ने कार्यशाला में सहभागिता की।

🔹 साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण, संविधान, सड़क सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति एवं आपराधिक न्याय व्यवस्था पर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

🔹 प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्री जयराज कुबेर ने छात्राओं से संवाद कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

🔹 छात्राओं ने थाना कंपू का शैक्षणिक भ्रमण कर पुलिस की कार्यप्रणाली एवं शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को नजदीक से समझा।

🤝 जागरूक युवा, सुरक्षित समाज!
ग्वालियर पुलिस का प्रयास—युवाओं को कानून के प्रति जागरूक, सुरक्षा के प्रति सजग और सामाजिक दायित्वों के प्रति जिम्मेदार बनाना।

Jansampark Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Home Department of Madhya Pradesh

The NSS Unit, RJIT Gwalior, organised insightful session on 29.10.2026  featuring a lecture by a BSF representative, fol...
30/10/2026

The NSS Unit, RJIT Gwalior, organised insightful session on 29.10.2026 featuring a lecture by a BSF representative, followed by a debate competition on Vigilance and the Fight Against corruption. Mr Jaiwardhan Singh Rathore CSE 3rd year secured first position, Miss Saniya Baghel CSE 3rd year secured second position and Mr Shivam Kumar secured Third position.
Congratulations to all

🇮🇳 NSS UNIT – RJIT | Serve • Lead • Inspire

ग्वालियर की बेटी वैष्णवी का जोरदार प्रदर्शन, आउट की आधी जिम्बाब्वे की टीमग्वालियर की होनहार महिला क्रिकेटर वैष्णवी शर्मा...
29/10/2026

ग्वालियर की बेटी वैष्णवी का जोरदार प्रदर्शन, आउट की आधी जिम्बाब्वे की टीम

ग्वालियर की होनहार महिला क्रिकेटर वैष्णवी शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में अपनी स्पिन का जादू दिखाते हुए विपक्षी टीम के आधे खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

मैं आशा करता हूं कि आगे भी आप अपने बेहतरीन प्रदर्शन से ग्वालियर,मध्यप्रदेश के साथ ही देश को गौरवान्वित करती रहेंगी।
(ग्वालियर की गौरव बिटिया वैष्णवी जी के साथ जीवाजी विश्वविद्यालय स्थापना दिवस 2025 की स्मृति)

DrHarishankar Singh Kansana

जीवाजी विश्वविद्यालय रासेयो प्रकोष्ठ की गौरवपूर्ण उपलब्धि।राष्ट्रीय सेवा योजना मध्य प्रदेश और मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियं...
29/10/2026

जीवाजी विश्वविद्यालय रासेयो प्रकोष्ठ की गौरवपूर्ण उपलब्धि।

राष्ट्रीय सेवा योजना मध्य प्रदेश और मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तर रेड रन 2026 के Boys' category प्रथम विजेता श्री आदित्य LNIPE Gwalior और द्वितीय श्री अनुराग (श्यामलाल पांडवीय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस मुरार) रहे। भोपाल में यह प्रतियोगिता आयोजित हुई।
जीवाजी विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ आप दोनों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
जय हिन्द।।🇮🇳

29/10/2026
डॉ. अजय खेमरिया बने राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल के राष्ट्रीय समन्वयक मध्यप्रदेश के आयुक्त, दिव्यांगजन डॉ. अजय खेम...
29/10/2026

डॉ. अजय खेमरिया बने राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल के राष्ट्रीय समन्वयक

मध्यप्रदेश के आयुक्त, दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया को राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट काउंसिल DCCI के राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया जाना दिव्यांग खेल जगत के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण समाचार है। वे राष्ट्रीय सेवा योजना के कई मंचों पर हमारे NSS स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन कर चुके हैं।

राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ
जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर
डॉ. अजय खेमरिया

गुना। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय, गुना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा छा...
28/10/2026

गुना। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय, गुना में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देने के उद्देश्य से मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने मेहंदी के माध्यम से नशा मुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली तथा नशामुक्त भारत जैसे संदेशों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। इस गतिविधि के माध्यम से छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि युवा शक्ति देश का भविष्य है और नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विनीता जैन के निर्देशन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनम पारीक के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता से जोड़ना तथा नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आरती लोधा और द्वितीय स्थान पर मंशा शर्मा रही इसी प्रकार दूसरे वर्ग में प्रथम स्थान वैष्णवी प्रजापति,पायल कश्यप द्वितीय स्थान पूजा कुशवाहाऔर तृतीय स्थानमंजू परिहार एवं दीपांशी कुशवाहा ने प्राप्त किया कार्यक्रम में सुश्री विधि जैन डॉ प्रीति यादव,डॉ.आशा शर्मा,डॉ माधवी शालूके उपस्थिति रही इसके अतिरिक्त नैंसी यादव, अल्फिया मंसूरी, कनक सुमन, लक्ष्मी परिहार, पलक कोरी,आशिका कुशवाह, राधिका लोढ़ा आदि नेभाग लिया कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने तथा स्वयं जागरूक रहकर समाज को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

Address

Jiwaji University
Gwalior
474011

Telephone

7879932304

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when NSS, Jiwaji University, Gwalior posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to NSS, Jiwaji University, Gwalior:

Shortcuts

Share

Nearby government services