बरसात से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश
संभागीय आयुक्त श्री खत्री ने संभाग के जिला कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्त को जारी किए दिशा-निर्देश
आगामी मानसून (बरसात) और संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखकर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री ने सभी एहतियाती उपाय करने के निर्देश संभाग के सभी जिलों के कलेक्टरों एवं ग्वालियर नगर निगम आयुक्त को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बरसात से पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। वर्षा ऋतु के दौरान जनहानि और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं प्राथमिकता से सुनिश्चित करने पर उन्होंने विशेष जोर दिया है।
संभाग आयुक्त श्री खत्री ने पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि संभाग के सभी नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर स्कूलों और जर्जर भवनों का सर्वे कराएं। साथ ही जीर्णशीर्ण भवनों में कक्षायें कदापि न लगाई जाएं और किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिये पुख्ता इंतजाम किए जाएं। ऐसे क्षेत्र जहाँ बरसात के दौरान पहुंच बाधित हो सकती है, वहां पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न की उपलब्धता रखने के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं।
संभाग के सभी जिलों में तालाबों के वेस्ट वीयर की साफ-सफाई कराने तथा वहाँ मौजूद अतिक्रमण हटाने के निर्देश संभाग आयुक्त द्वारा दिए गए हैं। यह कार्रवाई पंचायत, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, सिंचाई विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा बनाए गए तालाबों पर लागू होगी।
संभाग आयुक्त ने कहा है कि जिन शहरों से नदी-नाले गुजरते हैं, वहाँ पिछले वर्षों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित की जाएं। साथ ही आवश्यक कार्ययोजना तैयार कर उसकी जानकारी संभागीय कार्यालय को भेजें।
JDjansampark Gwalior
CM Madhya Pradesh
Gwalior Commissioner
Official Page Commissioner Office Gwalior, Government of Madhya Pradesh
08/05/2026
कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर कार्यपालन यंत्री पी एच ई श्री संजीव गुप्ता निलंबित
ग्वालियर। संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री ने अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री पी एच ई श्री संजीव गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए।
संभाग आयुक्त श्री मनोज खत्री द्वारा किए गए आदेश के अनुसार श्री गुप्ता द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बढ़ती गई है तथा दिनांक 20 अप्रैल 2026 को आयुक्त नगरिय प्रशासन द्वारा की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में कार्यपालन यंत्री श्री संजीव गुप्ता की लापरवाही सामने आई थी, जिसको लेकर श्री गुप्ता को आज निलंबित किया गया।
CM Madhya Pradesh
06/05/2026
योजनाओं में तेजी लाने के लिए संभागीय आयुक्त के कड़े निर्देश
वृंदावन ग्राम योजना की विस्तृत कार्य योजना बनाकर चिन्हित किए गए ग्रामों को मॉडल गांव के रूप में विकसित कर दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी की जाए
इस योजना के अंतर्गत अधोसंरचना विकास के साथ-साथ क्षमता वृद्धि करना हमारा प्रयास होना चाहिए – संभाग आयुक्त श्री खत्री
जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रगति लाएं। वृन्दावन ग्राम योजना अंतर्गत अधोसंरचना विकास के साथ साथ क्षमता वृद्धि पर हमारा जोर होना चाहिए। इस योजना के माध्यम से कृत्रिम गर्भाधान, नस्ल सुधार, दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी पर हमारा फोकस होना चाहिए। यह बात संभागीय कमिश्नर श्री मनोज खत्री ने बुधवार को ग्वालियर संभाग के दतिया जिले के कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान कहीं ।
संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री ने विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा कर प्रगति बढ़ाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
वृंदावन ग्राम योजना की समीक्षा करते हुए श्री खत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत अधोसंरचना विकास के साथ-साथ क्षमता निर्माण (कैपेसिटी बिल्डिंग) पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने, कृत्रिम गर्भाधान, नस्ल सुधार, पशुपालकों की क्षमता वृद्धि तथा मवेशियों की संख्या में बढ़ोतरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद एवं पशु चिकित्सा विभाग मिलकर ठोस कार्ययोजना बनाएं और उसका प्रभावी क्रियान्वयन करें।
नल-जल योजना की समीक्षा में उन्होंने जलकर की नियमित वसूली सुनिश्चित करने तथा कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। एकल नल-जल योजना में भी प्रगति लाने पर जोर दिया गया।
प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी योजना के तहत बैंक ऋण वितरण एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत सामूहिक दावों पर समयबद्ध सुनवाई एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में जनपद सीईओ को भी अपने स्तर पर नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।
महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं जनजातीय कार्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने आरसीएमएस के अंतर्गत नामांतरण-बंटवारा प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
रबी उपार्जन की समीक्षा के दौरान उन्होंने डीएसओ को निर्देशित किया कि फसल का उपार्जन, परिवहन एवं भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाए। सर्वेयरों द्वारा कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। एसडीएम को इसकी सतत मॉनिटरिंग करने के लिए कहा गया।
नरवाई प्रबंधन पर भी विशेष समीक्षा की गई। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी, टीकाकरण, एनआरसी बेड ऑक्यूपेंसी, टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग एवं उपचार, सिकल सेल एनीमिया आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
आयुक्त श्री खत्री ने जर्जर भवनों की वर्षा ऋतु से पूर्व मरम्मत कर उन्हें सुरक्षित करने के सख्त निर्देश दिए। इसके लिए सभी एसडीएम, सीएमओ, डीईओ, डीपीसी एवं महिला बाल विकास अधिकारियों को अपने स्तर पर निगरानी कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा।
इसके अतिरिक्त उन्होंने जनगणना के अंतर्गत हाउस लिस्टिंग कार्य, स्वामित्व योजना, igot प्रशिक्षण, कानून-व्यवस्था के तहत संवेदनशील क्षेत्रों के जोनल प्लान, ncord बैठक, एससी/एसटी प्रकरणों के निराकरण, प्रधानमंत्री राहत, डीआरएससी बैठक के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से जुड़े ब्लैक स्पॉट चिन्हांकन एवं अन्य कार्यों की समीक्षा कर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे
CM Madhya Pradesh
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर में आयोजित राज्य स्तरीय दुग्ध उत्पादक एवं पशुपालक सम्मेलन
PMO India
Amit Shah
CM Madhya Pradesh
21/03/2026
विद्यार्थी उठाएं सुविधा का लाभ
SWAYAM पोर्टल पर कराएं पंजीयन
निःशुल्क रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी
अंतिम तिथि- 31 मार्च 2026
21/03/2026
https://youtube.com/live/Qo6OOGXc2A0?feature=share
Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh, at Jaipur, Rajasthan Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh with Dr. Mohan Yadav, Hon'ble Chief Minister, Madhya Pradesh at Jaipur, RajasthanSubscribe ...
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Contact the business
Telephone
Address
Moti Mahal
Gwalior
474007

15/04/2026