Department Of Revenue, Madhya Pradesh

Directions Website Contact the organization

Department Of Revenue, Madhya Pradesh Official Handle of Revenue Department , Government of Madhya Pradesh

24/10/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सरदारपुर, जिला धार में नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा उद्घाटन

पीएम-किसान के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे बीज, खाद और कीटनाशक जैसी जरूरी कृ...
24/10/2026

पीएम-किसान के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे बीज, खाद और कीटनाशक जैसी जरूरी कृषि सामग्री खरीदने में मदद पा सकते हैं। किसानों को आर्थिक संबल देकर उनकी समृद्धि और खेती की खुशहाली सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम।

Dr Mohan Yadav
CM Madhya Pradesh
Karan Singh Verma

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना---अन्नदाता को आर्थिक संबल, फसल सुरक्षा का मजबूत संकल्पDr Mohan Yadav Karan Singh Verma
24/10/2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
---
अन्नदाता को आर्थिक संबल, फसल सुरक्षा का मजबूत संकल्प

Dr Mohan Yadav Karan Singh Verma

हक भी पक्का, रिकॉर्ड भी पक्का  #स्वामित्व_योजना के तहत रजिस्ट्री पूर्ण होने वाले प्रमुख जिलेDr Mohan Yadav CM Madhya Pra...
23/10/2026

हक भी पक्का, रिकॉर्ड भी पक्का

#स्वामित्व_योजना के तहत रजिस्ट्री पूर्ण होने वाले प्रमुख जिले

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh

23/10/2026

📢 तारीख याद रखें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी की जाएगी। इससे अन्नदाताओं को निरंतर आर्थिक सहायता मिलेगी।

Narendra Modi Dr Mohan Yadav Karan Singh Verma

हर ग्रामीण का सपना साकार, संपत्ति पर मिले अधिकार --इन जिलों में ग्रामीणों को सौंपे स्वामित्व के वैधानिक दस्तावेज   Dr Mo...
22/10/2026

हर ग्रामीण का सपना साकार, संपत्ति पर मिले अधिकार
--
इन जिलों में ग्रामीणों को सौंपे स्वामित्व के वैधानिक दस्तावेज

Dr Mohan Yadav Karan Singh Verma

सभी 55 जिलों में ग्रामीणों को स्वामित्व के वैधानिक दस्तावेज प्रदान किए जा रहे है।  #स्वामित्व_योजना में अब तक छिंदवाड़ा ...
22/10/2026

सभी 55 जिलों में ग्रामीणों को स्वामित्व के वैधानिक दस्तावेज प्रदान किए जा रहे है। #स्वामित्व_योजना में अब तक छिंदवाड़ा जिला 8,530 रजिस्ट्रियां पूर्ण कर प्रदेश मे शीर्ष पर है।

Dr Mohan Yadav Karan Singh Verma

स्वामित्व योजना में मध्यप्रदेश में अब तक हुई 1 लाख 60 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां---सभी 55 जिलों में मिल रहे ग्रामीणों को ...
21/10/2026

स्वामित्व योजना में मध्यप्रदेश में अब तक हुई 1 लाख 60 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां
---
सभी 55 जिलों में मिल रहे ग्रामीणों को स्वामित्व के वैधानिक दस्तावेज
---
सारा ऐप’ और ‘संपदा 2.0’ से पंजीयन एवं सत्यापन हुआ सुगम
---
मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना में ग्रामीणों को उनकी संपत्ति के स्वामित्व संबंधी वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश के सभी 55 जिलों में अब तक कुल 1 लाख 60 हजार 230 रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं। योजना के माध्यम से ग्रामीण आबादी भूमि पर स्थित मकानों एवं भूखंडों के स्वामित्व संबंधी अभिलेख तैयार कर पात्र हितग्राहियों को उनकी संपत्ति पर अधिकार का प्रमाण पत्र सौंपा जा रहा है।

सभी 55 जिलों में ग्रामीणों को स्वामित्व के वैधानिक दस्तावेज प्रदान किए जा रहे है। स्वामित्व योजना में अब तक छिंदवाड़ा जिला 8,530 रजिस्ट्रियां पूर्ण कर प्रदेश मे शीर्ष पर है। इसके बाद रीवा में 7,563, सागर में 7,289, राजगढ़ में 6,285, छतरपुर में 6,128, नरसिंहपुर में 6,042, सतना में 5,620, शिवपुरी में 5,131, विदिशा में 4,850, सिवनी में 4,736, जबलपुर में 4,269 और ग्वालियर में 3,925 रजिस्ट्रियां पूर्ण हो चुकी हैं।

बैतूल में 3,864, मंदसौर में 3,831, मंडला में 3,636, नर्मदापुरम में 3,624, सीहोर में 3,534, रायसेन में 3,159, कटनी में 2,971, बालाघाट में 2,913, गुना में 2,883, नीमच में 2,786, धार में 2,777, उज्जैन में 2,725, मैहर में 2,634, डिंडोरी में 2,534, मुरैना में 2,521, खंडवा में 2,370, श्योपुर में 2,354, बड़वानी में 2,339, टीकमगढ़ में 2,321, हरदा में 2,237, शाजापुर में 2,012, देवास में 1,987, दमोह में 1,873, खरगोन में 1,843 और आगर-मालवा में 1,755 रजिस्ट्रियां दर्ज की गई हैं।

इसके अतिरिक्त सीधी में 1,738, दतिया में 1,608, भिंड में 1,561, झाबुआ में 1,538, निवाड़ी में 1,493, बुरहानपुर में 1,308, पन्ना में 1,278, शहडोल में 1,257, रतलाम में 1,122, भोपाल में 967, उमरिया में 903, इंदौर में 883, अनूपपुर में 853, आलीराजपुर में 786, मऊगंज में 689 और पांढुर्णा में 666 रजिस्ट्रियां पूर्ण की जा चुकी हैं।

ग्रामीणों को मिला संपत्ति का वैधानिक अधिकार और वित्तीय सशक्तिकरण का आधार

स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आबादी क्षेत्र में स्थित मकानों और भूखंडों का आधुनिक ड्रोन तकनीक के माध्यम से सटीक सर्वेक्षण किया जाता है, जिसके आधार पर संपत्ति संबंधी अभिलेख तैयार होते हैं। इन अभिलेखों के आधार पर पात्र ग्रामीणों को स्वामित्व के वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का स्पष्ट कानूनी अधिकार प्राप्त होता है, जो बैंक ऋण सहित अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए एक ठोस आधार प्रदान करता है।

डिजिटल तकनीक से पंजीयन एवं सत्यापन की प्रक्रिया हुई सुगम

योजना के पारदर्शी और तीव्र क्रियान्वयन के लिए ‘सारा ऐप’ और ‘संपदा 2.0’ जैसे डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इन तकनीकों के प्रयोग से संपत्ति संबंधी अभिलेखों के संधारण, पंजीयन और सत्यापन की पूरी प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और सुगम बन गई है। यह व्यवस्था न केवल ग्रामीणों को उनकी अचल संपत्ति के दस्तावेज सुरक्षित रूप से उपलब्ध करा रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में उनके वित्तीय सशक्तिकरण को भी गति दे रही है।

Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बालाघाट-खैरलांजी में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्...
17/10/2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत बालाघाट-खैरलांजी में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत 9 हितग्राहियों को रजिस्ट्री पत्रक वितरित किए गए। इससे हितग्राहियों को अपनी संपत्ति के स्वामित्व संबंधी दस्तावेज प्राप्त हुए।

Dr Mohan Yadav Karan Singh Verma #मुख्‍यमंत्री_जनविश्वास_अभियान

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कटनी जिले के ग्राम गुड़ाकलां के नत्थूलाल और ग्राम विलायतकलां के यशपाल सेन को अपने घ...
17/10/2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कटनी जिले के ग्राम गुड़ाकलां के नत्थूलाल और ग्राम विलायतकलां के यशपाल सेन को अपने घर और जमीन के मालिकाना हक का आधिकारिक दस्तावेज मिला।

बीते दिन ग्राम पंचायत विलायतकलां में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत दोनों हितग्राहियों को निःशुल्क रजिस्ट्री के प्रमाण पत्र सौंपे।

वर्षों से जिस जमीन और घर को वे अपना मानते थे, अब उसका कानूनी स्वामित्व मिलने से उनके अधिकारों को मजबूती मिली है।

Dr Mohan Yadav Department of Land Resources Karan Singh Verma
#मुख्‍यमंत्री_जनविश्वास_अभियान ुक्रवार_जनता_के_नाम #कटनी

Address

राजस्व विभाग, मध्यप्रदेश भू-तल, वल्लभ भवन/2, मंत्रालय, अरेरा हिल्‍स, भोपाल
Gwalior
462011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Department Of Revenue, Madhya Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Department Of Revenue, Madhya Pradesh:

Shortcuts

Share