01/06/2026
पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सिंहस्थ-2028 हेतु विशेष प्रशिक्षण
ग्वालियर पुलिस लाइन में सिंहस्थ-2028 हेतु विशेष प्रशिक्षण सत्र का आईजी ग्वालियर ने किया शुभारंभ
🔴 जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को छः-छः दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
🔴01 मई से दिसम्बर 2026 तक उक्त प्रशिक्षण कुल 20 सत्रों में आयोजित किया जाएगा।
🔴 प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए हार्टफुलनेस मेडिटेशन का प्रशिक्षण व अभ्यास का भी आयोजन कराया जाएगा।
ग्वालियर 01.06.2026। उज्जैन में वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ(कुंभ) मेले को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 01 जून 2026 से 06 जून 2026 तक ग्वालियर पुलिस लाइन में छः दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द कुमार सक्सेना(भा.पु.से.) द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से.), प्रशिक्षण की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर एवं एसडीओपी घाटीगांव श्री शैलेन्द्र शर्मा, रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री रणजीत सिंह सिकरवार की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके उपरांत प्रशिक्षण की नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा से उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अवगत कराया गया। उन्होने बताया कि उज्जैन पुलिस लाइन में मास्टर ट्रेनर्स तैयार किए गए हैं, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों में पुलिस बल को प्रशिक्षित करेंगे। इस हेतु उज्जैन में 21 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटे ग्वालियर जिले के मास्टर ट्रेनर्स एवं अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जिले के समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को दिनांक 01 जून 2026 से दिसंबर 2026 तक कुल 20 चरणों में 6-6 दिवसीय प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन श्री अरविन्द कुमार सक्सेना ने उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सिंहस्थ 2028 जैसे विशाल धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, शाही स्नान, अखाड़ों की पेशवाई, घाटों पर सुरक्षा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस बल को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वयं को तैयार रखें, ताकि सिंहस्थ जैसे विशाल आयोजन में वे प्रभावी एवं दक्षतापूर्वक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सिंहस्थ 2028 को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं श्रद्धालु-अनुकूल बनाने के लिए यह एक महत्वाकांक्षी एवं दूरदर्शी प्रशिक्षण कार्यक्रम है। सिंहस्थ के दौरान करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सेवा का दायित्व मध्यप्रदेश पुलिस पर रहेगा, जिसके लिए प्रत्येक पुलिसकर्मी का पूर्णतः प्रशिक्षित एवं सजग होना आवश्यक है। उन्होने कहा कि पूर्व आयोजनों के अनुभवों एवं चुनौतियों से सीख लेते हुए हमें स्वयं को और अधिक सक्षम बनाना होगा, क्योंकि सिंहस्थ जैसे महाआयोजन में किसी भी प्रकार की चूक की गुंजाइश नहीं होती। उन्होने कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिस बल को भीड़ नियंत्रण, आकस्मिक परिस्थितियों, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी जटिल चुनौतियों का सामना करना होगा। क्राउड कंट्रोल एक वैज्ञानिक प्रक्रिया है और इसे प्रभावी ढंग से समझना एवं लागू करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर विश्वास कर लाखों श्रद्धालु कुंभ मेले में पहुंचते हैं और इस विश्वास को बनाए रखना हम सभी की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।
*हार्टफुलनेस मेडिटेशन*- प्रशिक्षण शुभारंभ से पूर्व अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर ने उपस्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर एवं अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को हार्टफुलनेस मेडिटेशन के तहत ध्यान का अभ्यास कराया और साथ ही, ध्यान के माध्यम से तनाव को कम करने और आत्मिक शांति प्राप्त करने के उपाय बताए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के कार्य का स्वरूप अत्यंत चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में हमारा शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है, लगातार कार्य करने की परिस्थिति से होने वाले तनाव को ध्यान के माध्यम से दूर किया जा सकता है। उन्होने उपस्थित पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को हार्टफुलनेस मेडिटेशन के लाभ बताते हुए कहा कि इसका नियमित अभ्यास से तनाव, चिंता और थकावट को दूर किया जा सकता है। साथ ही, इससे कार्यक्षमता, ध्यान केंद्रित करने की क्षमता और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।
01/06/2026
थाना इंदरगंज पुलिस की शातिर चोरों के खिलाफ कार्यवाही
सूने मकान में सोने चांदी के जेबर चोरी करने वाले चोर गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने लाखों के चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
🔴 200 ग्राम सोने का टुकड़ा कीमती लगभग 32 लाख, 50 ग्राम सोने की चूडी कीमती 07 लाख 50 हजार, चांदी 12 किलो 500 ग्राम कीमती लगभग 37 लाख 50 हजार, आई20 कार कीमती लगभग 10 लाख, कुल मशरूका कीमती लगभग 87 लाख रूपये।
🔴 पूर्व में 02 किलो पक्की चांदी कीमती 06 लाख, आभूषण जिसमें एक जोडी पायजेब कीमती 9 हजार, एक सोने की चेन कीमती 75 हजार, 02 सोने की अंगूठी कीमती 42 हजार, अभी तक जप्त कुल मशरूका कीमती लगभग 94 लाख 25 हजार का जप्त किया जा चुका है।
🔴 उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा पूर्व में चोर गिरोह का मास्टर माइंड व सहित 02 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।
ग्वालियर। 01.06.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरांे को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक(मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) द्वारा थाना प्रभारी इंदरगंज को थाना के अप0क्र0- 97/2026 धारा 331(3),305ए, बीएनएस इजाफा 331(4),317 बीएनएस में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार *सीएसपी इंदरगंज श्री रोबिन जैन(रापुसे)* के मार्गदर्शन में *थाना प्रभारी इंदरगंज निरीक्षक दीप्ती तोमर* के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित चोरों की पतारसी कर पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना थाना इंदरगंज पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर से उक्त प्रकरण में दो संदेहियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होेने अपने नाम विवेक प्रजापति व फरमान खान बताये। पकड़े गये दोनों संदेहियों से उक्त प्रकरण के संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया। पकड़े गये दोनों आरोपियों की निशादेही पर पनिहार टोल के आगे दरगाह के सामने जंगल में पत्थरों से जमीन में दबी एक चांदी की ईट करीब 05 किलो बजनी एवं दो चांदी के टुकडे बजीन करीबन 06 किलो, चार सोने की चुडियां, एक चांदी की प्लेट बजनी 01 किलो 500 ग्राम, सोने की ब्रेड का टुकडा करीब 200 ग्राम, को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी फरमान द्वारा चोरी के गहने बेच कर 08 लाख 65 हजार रुपये मिले थे जिनमें से 05 लाख रुपये की आई 20 कार को रॉयल कार बाजार शिवपुरी लिंक रोड से खरीदना बताया जिसे उसकी निशादेही पर कम्पू नेहरु पार्क के पास पार्किंग से जप्त किया गया।
उक्त प्रकरण में थाना इंदरगंज पुलिस द्वारा पूर्व में चोर गिरोह का मास्टर माइंड आकाश माहौर, व एक बाल अपचारी सहित चोरी का सोना चांदी खरीदने वाले सर्राफा कारोबारी विशाल सोनी को पकड़ा गया था, जिनसे चोरी गया मशरूका 02 किलो पक्की चांदी कीमती 06 लाख, आभूषण जिसमें एक जोडी पायजेब कीमती 9 हजार, एक सोने की चेन कीमती 75 हजार, 02 सोने की अंगूठी कीमती 42 हजार, अभी तक जप्त कुल मशरूका कीमती लगभग 94 लाख 25 हजार का जप्त किया जा चुका है।
ज्ञात हो कि दिनांक 05.05.2026 को फरियादी अजय शंकर मित्तल ने थाना इंदरगंज में रिपोर्ट लेख कराई थी कि उसके सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिये हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना इंदरगंज में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 97/26 धारा 331(3),305 बीएनएस का अपराध पंजीबंद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
जप्त मशरूका: (1) 200 ग्राम सोने का टुकड़ा कीमती लगभग 32 लाख, 50 ग्राम सोने की चूडी कीमती 07 लाख 50 हजार, चांदी 12 किलो 500 ग्राम कीमती लगभग 37 लाख 50 हजार, आई20 कार कीमती लगभग 10 लाख, कुल मशरूका कीमती लगभग 87 लाख रूपये।
(2) पूर्व में 02 किलो पक्की चांदी कीमती 06 लाख, आभूषण जिसमें एक जोडी पायजेब कीमती 9 हजार, एक सोने की चेन कीमती 75 हजार, 02 सोने की अंगूठी कीमती 42 हजार, अभी तक जप्त कुल मशरूका कीमती लगभग 94 लाख 25 हजार का जप्त किया जा चुका है।
सराहनीय भूमिका: उक्त नकबजन को पकड़ने में थाना प्रभारी इंदरगंज निरीक्षक दीप्ती तोमर, उनि0 बनवारी मिश्रा, प्रआर0 रामनिवास सिंह, आर0 कुंजबिहारी शर्मा, पंकज तोमर, अर्जुन सिकरवार, नीरज यादव, दीपक मिश्रा, संदीप पचौरी, धर्मेन्द्र धाकड़, मआर0 शिवानी सिकरवार, अचला, थाना कम्पू से आर0 अजब सिंह, नबल सिंह की भूमिका रही है।
01/06/2026
दिनांक 31.05.2026 को पुलिस विभाग ग्वालियर से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एडी.एसपी ग्रामीण ने दी भावभीनी विदाई
01/06/2026
दिनांक 31.05.2026 को यातायात पूर्व एवं थाना ग्वालियर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
किलागेट क्षेत्र में पुलिस की कार्यवाही में हटाया गया अतिक्रमण, 09 वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही
31/05/2026
यातायात पूर्व एवं थाना ग्वालियर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही
*किलागेट क्षेत्र में पुलिस की कार्यवाही में हटाया गया अतिक्रमण, 09 वाहनों पर की गई चालानी कार्यवाही*
ग्वालियर 31.05.2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल(भा.पु.से.) के निर्देशन में ग्वालियर पुलिस द्वारा डीएसपी यातायात ग्वालियर श्री अजीत सिंह चौहान, सीएसपी ग्वालियर श्री के.पी.सिंह के मार्गदर्शन में हजीरा से सिविल अस्पताल से किलागेट चौराहा, सराफा बाजार से बाबा कपूर तिराहा, किला गट से थाना तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आज दिनांक 31.05.2026 को उक्त स्थानों पर अतिक्रमण के विरूद्ध कार्यवाही की गई। थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक प्रशांत शर्मा, एवं थाना प्रभारी यातायात गोला का मंदिर सूबेदार श्री अभिषेक रघुवंशी के नेतृत्व में थाना ग्वालियर एवं थाना यातायात पूर्व के बल द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
अतिक्रमण में हजीरा से किलागेट चौराहा तक तथा बाबा कपूर तिराहा तक रोड़ पर लगे फल, सब्जी के हाथ ठेलों, दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर रखा गया सामान हटवाया गया। साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 09 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 4500/- रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
अभियान के परिणामस्वरूप हजीरा से किलागेट चौराहा, तथा किलागेट चौराहा से बाबा कपूर दरगाह एवं सराफा क्षेत्र तक यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों को हटाकर मार्गों को सुगम बनाया गया। इस दौरान क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को भी हटाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके और यातायात का संचालन निर्बाध रूप से हो सके।
ग्वालियर पुलिस ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक मार्गों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें तथा यातायात नियमों का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग प्रदान करें।
Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
31/05/2026
*पुलिस विभाग ग्वालियर से सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी व कर्मियों को एडी.एसपी ग्रामीण ने दी भावभीनी विदाई*
ग्वालियर। 31.05.2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देशानुसार आज पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 06 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुलिस कंट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक ग्वालियर श्री रणजीत सिंह, सूबेदार श्रीमती सोनम पाराशर, मुख्य लिपिक श्री नरेन्द्र तूनिया सहित कार्यालयीन स्टाफ, सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।
विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री जयराज कुबेर ने सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पणभाव से दी गई सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा सेवानिवृत्ति उपरांत स्वयं को सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय रखने की सलाह दी, जिससे वे नियमित दिनचर्या से सहज रूप से नए जीवन में समायोजित हो सकें।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर की ओर से सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
*आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी इस प्रकार हैं*-
1. उनि. प्रेमलता तिवारी
2. उपनिरीक्षक ठाकुर राम भगत
3. सउनि. बट्टूलाल तिवारी
4. का.वा.सउनि प्रकाश सिंह
5. का.वा.सउनि बसंत कुमार
6. का.वा.प्र.आर. नारायण सिंह गुर्जर।
Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
30/05/2026
//यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में हटाया गया अतिक्रमण, 18 वाहनों पर चालानी कार्रवाई//
कंपू क्षेत्र में हॉस्पिटल रोड पर भी अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया और मार्ग बाधित करने वाले 34 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर मार्ग सुगम बनाया गया।
ग्वालियर, 30 मई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह (भा.पु.से.) एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्रीमती अनु बेनीवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में ग्वालियर पुलिस द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से अतिक्रमण विरोधी विशेष अभियान चलाया गया।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान एवं सीएसपी ग्वालियर श्री के.पी. सिंह के मार्गदर्शन में हजीरा चौराहा से किलागेट चौराहा, किलागेट चौराहा से बाबा कपूर दरगाह मार्ग तथा हजीरा चौराहा से इंटेक मैदान, पाताली हनुमान एवं स्टेट बैंक चौराहा तानसेन नगर तक अतिक्रमण हटाने की संयुक्त कार्रवाई की गई।
अभियान में थाना प्रभारी हजीरा निरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह तोमर, थाना प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक श्री प्रशांत शर्मा, थाना प्रभारी यातायात गोला का मंदिर सूबेदार श्री अभिषेक रघुवंशी, मदाखलित निरीक्षक श्री श्रीकांत सेन सहित पुलिस बल एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्रवाई के दौरान सड़क एवं फुटपाथ पर लगाए गए फल, सब्जी एवं फास्ट फूड के हाथ ठेले, अस्थायी दुकानें तथा दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर रखा गया सामान हटवाया गया। साथ ही नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 18 वाहनों (कार, मोटरसाइकिल एवं ई-रिक्शा) के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 9,000 रुपये का समन शुल्क वसूला गया।
अभियान के परिणामस्वरूप हजीरा चौराहा से किलागेट चौराहा, इंटेक मैदान, पाताली हनुमान, स्टेट बैंक चौराहा तानसेन नगर तथा किलागेट चौराहा से बाबा कपूर दरगाह एवं सराफा क्षेत्र तक यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमणों को हटाकर मार्गों को सुगम बनाया गया। तानसेन नगर चौपाटी क्षेत्र में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को भी हटाया गया, जिससे आमजन को आवागमन में सुविधा मिल सके और यातायात का संचालन निर्बाध रूप से हो सके।
इसी तरह यातायात कंपू द्वारा उप पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी कंपू निरीक्षक डॉ केपी सिंह तोमर द्वारा नगर निगम की मदाखलत टीम के साथ हॉस्पिटल रोड पर अस्थायी अतिक्रमण हटवाया गया और मार्ग बाधित करने वाले 34 वाहनों पर चालानी कार्यवाही कर मार्ग सुगम बनाया गया।
ग्वालियर पुलिस ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक मार्गों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें तथा यातायात नियमों का पालन कर शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग प्रदान करें।
Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
30/05/2026
थाना झांसीरोड पुलिस की फरार आरोपी के खिलाफ कार्यवाही
मॉ और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना झांसीरोड पुलिस ने डबरा से किया गिरफ्तार
🔴 आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने स्थाई पते से अलग रहकर रिश्तेदार के यहाँ और दूसरे घर पर रहकर फरारी काट रहा था।
ग्वालियर। 30.05.2026
घटना का संक्षिप्त विवरणः- फरियादिया पूजा(परिवर्तित नाम) निवासी झांसीरोड ग्वालियर ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ थाना झॉसीरोड़ में एक शिकायती आवेदन पत्र आरोपी दीपांशु बाथम के विरूद्ध नाबालिग़ के साथ छेड़छाड़, नौकरी का झाँसा देकर फरियादिया के साथ दुष्कर्म, धमकी आदि का अपराध पंजीबद्ध करने के लिए दिया था। जिस पर से थाना झांसीरोड ग्वालियर पर अपराध क्रमांक 134/2026 धारा 69,74,351(3) बीएनएस, 7,8 पॉक्सो एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना प्रकरण में आए साक्ष्य, पीड़िता कथन के अनुसार उक्त प्रकरण में धारा 64(2)(एम),65(1) बीएनएस 5एल ,6 पॉक्सो का इजाफा किया गया।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती अनु बेनीवाल(भापुसे) को थाना झांसीरोड पुलिस टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कराने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी विश्वविद्यालय हिना खान(रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी झांसीरोड निरी0 शक्ति सिंह यादव के द्वारा थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा आरोपी की तलाश उसके निवास व छिपने के संभावित जगहों पर की गई। इसी दौरान आज दिनांक 30.05.2026 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण का आरोपी दीपांशु बाथम अपने दूसरे घर सूर्य नगर में है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने थाना डबरा सिटी के बल को साथ मे लेकर आरोपी के निवास सूर्य नगर बल्ला का डेरा में दविश दी तो एक लड़का पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपांशु उर्फ अन्शू बाथम पुत्र स्व.मनोज बाथम उम्र 22 साल निवासी कमलेश्वर कॉलौनी डबरा हाल सूर्य नगर (बल्ला का डेरा) डबरा जिला ग्वालियर होना बताया।
उक्त आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपराध कारित करना स्वीकार किया। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को थाना झॉसीरोड़ के अपराध सदर में विधिवत गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी पुलिस से बचने के लिए अपने स्थाई पते से अलग रहकर रिश्तेदार के यहाँ और दूसरे घर पर रहकर फरारी काट रहा था।
सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शक्ति सिंह यादव, उनि0 आशीष शर्मा, आरक्षक श्याम, रामवीर, अंगद, महिला आर0 अंकिता, आर. चालक नीरज यादव, थाना डबरा सिटी सेे आर0 विनोद रावत की सराहनीय भूमिका रही।