02/08/2025
हमारे नव-निर्वाचित ग्राम प्रधान श्री कपिल सिंह देवका जी का पनियाली ग्राम पंचायत की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं स्वागत करते हैं।
आप सभी ग्रामवासियों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी निभाकर कपिल सिंह देवका जी को आशीर्वाद स्वरूप विजय दिलाई।
आशा है कि उनके नेतृत्व में हमारा गांव प्रगति, विकास और एकता की नई ऊँचाइयों को छुएगा।
जय ग्राम, जय भारत! 🇮🇳
Kapil Devka
14/06/2021
समस्त ग्राम पंचायतवासियो से अपील है, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग हैं,रा0 इंटर कालेज कठघरिया में कल 15 जून को सुबह 10 बजे से साय 5 बजे के बीच किसी भी समय पहुँचकर कोविसील्ड वैक्सीन अवश्य लगवा लें, यह सुविधा निकटतम सेन्टर में निःशुल्क स्वास्थ विभाग द्वारा दी जा रही है।निःशुल्क सुविधा का लाभ उठाकर अपने को covid 19 नामक वायरस से सुरक्षित करें। हमें अपने मुँह नाक से मास्क हटाना है तो वैक्सीन लगानी होगी।
10/05/2021
Name: Kamla Pandey
Age - 26 yrs
Admitted at - Central Hospital , Haldwani
We are looking for One to help him.
SHE Urgent needs Plasma Blood group - B negative
Please call Husband of patient) at +918449652222 if anybody can donate Please help
Thanks 🙏
Please do share this
09/08/2020
आज ग्राम पनियाली में जल जीवन मिशन की समिति के गठन के लिए सक्रिय लोगो की एक बैठक आयोजित की गई तथा समिति का गठन किया गया।
29/07/2020
ग्राम प्रधान कु० रागिनी आर्य ने आने वाली पीढ़ी के बौद्धिक विकास के लिए की स्थानीय विधायक जी से मांग।
01/06/2020
कवारनटाइन सेंटर पनियाली में दैनिक स्वास्थ परीक्षण करते हुवे।
31/05/2020
आज ग्राम पंचायत पनियाली की पेयजल योजना के विस्तारीकरण का रोड मैप सहित प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया जी व पूर्व प्रधान पनियाली श्री प्रमोद सिंह तोलिया जी की देते हुवे।उप प्रधान चन्दन सिंह राणा जी, अध्यक्ष युवक मंगल दल पनियाली सूरज भैसोड़ा जी,
29/05/2020
ग्राम पंचायत पनियाली में कल शिक्षा अधिकारी महोदय ने अपनी टीम के साथ पनियाली क्वारनटाइन सेंटर रा० प्रा०वि० पनियाली का निरीक्षण किया,निरीक्षण में सारी व्यवस्थाओ को देखकर सम्बन्धित सम्पूर्ण टीम की प्रशंसा की।
29/05/2020
ग्राम पंचायत पनियाली में शिक्षा अधिकारी द्वारा पनियाली स्कूल में बने कवारनटाइन सेंटर का निरीक्षण किया गया।
27/05/2020
कल ग्राम पनियाली की जागरूक महिलाओ ने ग्राम प्रधान कार्यालय में आकर सूचना दर्ज करायी गाँव के और बाहर के लोग जल श्रोत साकार गधेरे में स्नान आदि कर पेयजल को दूषित कर रहे हैं।आज लोगों के जंगल जाने की सूचना 12:30 बजे दोपहर को मिली सूचना के आधार पर श्री किशन धनिक, सूरज भैसोड़ा जी,दिनेश बिष्ट जी और हरीश चन्द्र आर्य जी द्वारा जल श्रोत में जाकर देखा जहाँ गाँव के बच्चे,युवा,महिलाए और पुरुष जगह जगह नहाते और खाना पकाते मिलें।सीताराम बाबा आश्रम को जाने वाले रास्ते से लेकर गधेरे गधेरे लगभग 1.5 किमी तक लगभग 50 लोग जल को दूषित करते मिलें।जिन्हें हम लोगों ने हाथ जोड़कर अपील की आप लोग स्वयं के पीने वाले पानी को दूषित ना करे।नहाने वालों में बाहर से गाँव में आए वो प्रवासी भी शामिल थे जिन्होंने अभी कुछ दिन पूर्व कवारनटाइन की अवधि पूर्ण की है ऐसे में जल श्रोतो में स्नान करना खतरे से खाली नही हो सकता।इसलिए ग्रामवासियों से अपील है हम सब लोग सावधानिया रखते हुवे अपने परिजनों को जल श्रोतों में स्नान आदि के लिए ना भेजे।अगर लोग सहयोग नही करेंगे तो सम्पूर्ण गाँव की सुरक्षा के मध्येनजर कानूनी कार्यवाही करने पर विवश होना पड़ेगा।