Hirdyesh Kumar

Call Directions Contact the organization

Hirdyesh Kumar प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
अनुसूचित जाति मोर्चा, भाजपा (उत्तराखंड)

🙏 अष्टमी श्राद्ध की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏अष्टमी श्राद्ध के इस पावन अवसर पर अपने पूजनीय पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण कर...
03/10/2026

🙏 अष्टमी श्राद्ध की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏

अष्टमी श्राद्ध के इस पावन अवसर पर अपने पूजनीय पूर्वजों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करें, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और उनके आशीर्वाद की कामना करें।

पितरों की कृपा एवं आशीर्वाद सदैव आप और आपके परिवार पर बना रहे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी पितृ आत्माओं को शांति एवं सद्गति प्रदान करें।

🙏 ॐ पितृभ्यः नमः 🙏

आज अपने वार्ड क्षेत्र संख्या 37 स्थित मल्ला चौफला में सड़क निर्माण एवं सड़क के चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्रवासियों तथा यूयूए...
02/10/2026

आज अपने वार्ड क्षेत्र संख्या 37 स्थित मल्ला चौफला में सड़क निर्माण एवं सड़क के चौड़ीकरण को लेकर क्षेत्रवासियों तथा यूयूएसडीए के एई श्री मनोज बर्गली जी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता की।

वार्ता के दौरान सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किए जाने तथा क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्यवाही करने पर चर्चा हुई।

क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूँ।

रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर भावभीनी श्रद्धांजलि।उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर श...
02/10/2026

रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर भावभीनी श्रद्धांजलि।

उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन।
उनका त्याग, संघर्ष और बलिदान सदैव हमारी प्रेरणा बना रहेगा।

🇮🇳 गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कोटिशः नमन। 🇮🇳राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता क...
02/10/2026

🇮🇳 गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर कोटिशः नमन। 🇮🇳

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के आदर्शों तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को नमन।

इन महान विभूतियों के विचार सदैव हमें राष्ट्रहित एवं जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहें।

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आइए, हम अपने बुजुर्...
01/10/2026

अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आइए, हम अपने बुजुर्गों के अनुभव, संस्कार और आशीर्वाद का सम्मान करें तथा उनके सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन के लिए सदैव तत्पर रहें।

सादर शुभकामनाएं।

छोटे भाई यतिन पांडे जी   के कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के छात्र महासंघ अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्...
01/10/2026

छोटे भाई यतिन पांडे जी के कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के छात्र महासंघ अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ।

साथ ही, समस्त निर्वाचित महासंघ कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

आप सभी छात्रहित, शिक्षा एवं विश्वविद्यालय के विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें, यही मंगलकामना है।

हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई! 💐

माननीय पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्...
01/10/2026

माननीय पूर्व राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुदीर्घ, सुखमय और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।

छोटे भाई श्री कुलदीप कुल्याल जी को भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड प्रदेश विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य बनने पर हा...
30/09/2026

छोटे भाई श्री कुलदीप कुल्याल जी को भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड प्रदेश विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी ऊर्जा, समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा से युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

आपके उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

प्रसिद्ध भू-विज्ञानी, शिक्षाविद् एवं पर्यावरणविद् प्रो. खड्ग सिंह वल्दिया जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।हिमालय के भू-विज...
29/09/2026

प्रसिद्ध भू-विज्ञानी, शिक्षाविद् एवं पर्यावरणविद् प्रो. खड्ग सिंह वल्दिया जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।

हिमालय के भू-विज्ञान को समझने और वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा देने में आपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आपकी ज्ञान-साधना, शोध एवं उत्कृष्ट कार्य आने वाली पीढ़ी को सदैव विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।

🇮🇳 पराक्रम पर्व 🇮🇳सर्जिकल स्ट्राइक की गौरवमयी वर्षगांठ पर भारतीय सेना के सभी वीर सपूतों को सादर नमन!राष्ट्र की सुरक्षा औ...
29/09/2026

🇮🇳 पराक्रम पर्व 🇮🇳

सर्जिकल स्ट्राइक की गौरवमयी वर्षगांठ पर भारतीय सेना के सभी वीर सपूतों को सादर नमन!

राष्ट्र की सुरक्षा और सम्मान के लिए अदम्य साहस, शौर्य एवं समर्पण का परिचय देने वाले हमारे वीर जवानों को कोटि-कोटि प्रणाम।
उनका पराक्रम देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्!

Address

Ward No. 37, Chaufula Chauraha
Haldwani
263126

Telephone

+918859465592

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Hirdyesh Kumar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Hirdyesh Kumar:

Shortcuts

Share

Category