10/05/2026
https://www.facebook.com/share/p/18VWDXJqWR/
लघु शोध कार्यशाला : शोध लेखन की तैयारी और सावधानियाँ
पत्रकारिता के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर के शिक्षार्थियों हेतु एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इ.....
10/05/2026
मातृ दिवस पर आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल हुए माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी
संपर्क साहित्य संस्थान (उत्तराखंड इकाई) के तत्वावधान में मातृ दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार, हल्द्वानी में आयोजित “पुस्तक विमोचन समारोह” में माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति एवं मातृत्व विषयों पर केंद्रित पुस्तकों का विमोचन किया गया।
समारोह में “मौन से सृजन तक” पुस्तक, जिसकी संपादक ललिता कापड़ी हैं, तथा “श्रीमद्भगवद्गीता कुमाऊँनी रूपांतर-टीका” पुस्तक, जिसके रूपांतरकार कृष्णानंद चंदोला हैं, का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हल्द्वानी नगर निगम के मेयर गजराज सिंह बिष्ट जी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार व “शैल सूत्र” की संपादक आशा शैली वरिष्ठ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संपर्क साहित्य संस्थान के सहसचिव शशि कुड़ियाल ने की, जबकि मंच संचालन संस्था की मानद सचिव मीना जोशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी ने कहा कि साहित्य समाज को संवेदनशील बनाने का सशक्त माध्यम है तथा मातृत्व मानव जीवन की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति है। उन्होंने साहित्यकारों द्वारा समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. शशि जोशी द्वारा “मौन से सृजन तक” पुस्तक की समीक्षा प्रस्तुत की गई। समारोह में साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के आयोजन में अनिल लढ़ा, रेनू शब्दमुखर, शशि कुड़ियाल, ललिता कापड़ी एवं उत्तराखंड संपर्क साहित्यिक टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
10/05/2026
दिनांक १० मई 2026 ( रविवार) प्रत्येक रविवार
निःशुल्क योग कक्षा
योग विभाग, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय,हल्द्वानी,नैनीताल, उत्तराखंड।
09/05/2026
Notice: Ph.D. Counselling/ Interview and related documents for Ph.D admission 2026
Notice: Ph.D. Counselling/ Interview and related documents for Ph.D admission 2026 | Uttarakhand Open University
Admission StaffDr. Vinod Kumar (Assistant Incharge ) Dr. Vishal Kumar Sharma (Assistant Incharge)Dr. Deep Prakash (Assistant Incharge)Mr. Deepak Kumar (Assistant Registrar )Mr. Pawan Kumar (DEB ID Nodal Officer, Assistant Director IT)Mrs. Sarojani (Research Officer Admission)Rekha Bisht (Clerk) Mrs...
09/05/2026
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, देहरादून परिसर में गढ़वाल क्षेत्र के अध्ययन केन्द्रों हेतु “क्षमता वर्धन कार्यशाला” आयोजित
देहरादून, 09 मई 2026।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय सेवा निदेशालय द्वारा विश्वविद्यालय परिसर, देहरादून में गढ़वाल क्षेत्र के अध्ययन केन्द्रों के लिए “क्षमता वर्धन कार्यशाला” का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाना, अध्ययन केन्द्रों के संचालन को सुदृढ़ करना तथा मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं कुलगीत के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत, मीडिया सलाहकार समिति, उत्तराखंड सरकार के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह तथा पूर्व निदेशक उच्च शिक्षा प्रो. सविता मोहन विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र भसीन ने विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आने वाला समय मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा का है। उन्होंने विश्वविद्यालय को इंडस्ट्री–अकादमिक सहयोग के क्षेत्र में और प्रभावी कार्य करने के सुझाव दिए।
अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षिक गतिविधियों, उपलब्धियों तथा भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय रोजगार की आवश्यकता के अनुरूप पाठ्यक्रम तैयार कर रहा है तथा रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर इंडस्ट्रीयल अकादमिया सेल का गठन किया गया है, जो विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से समन्वय स्थापित कर भविष्य की योजनाओं पर कार्य कर रहा है।
विशिष्ट अतिथि प्रो. गोविंद सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा अत्यंत प्रभावशाली भूमिका निभा रही है। उन्होंने ब्रिटिश मुक्त विश्वविद्यालय का उदाहरण देते हुए कहा कि वह शोध के क्षेत्र में ऑक्सफोर्ड जैसी विश्वविद्यालयों को भी चुनौती देता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय भी शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर सकता है।
विशिष्ट अतिथि प्रो. सविता मोहन ने शिक्षा व्यवस्था एवं शिक्षकों के दायित्वों पर विशेष बल देते हुए कहा कि यदि शिक्षक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण प्रदान करेंगे तो विद्यार्थी स्वाभाविक रूप से संस्थान से जुड़ेंगे तथा प्राप्त शिक्षा का उपयोग स्वयं और समाज के विकास में करेंगे।
यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की प्रगति का उल्लेख करते हुए विश्वविद्यालय की सूचना एवं संचार तकनीकी (आईसीटी) व्यवस्था की सराहना की।
विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय सेवाएं निदेशालय (आरएसडी) के निदेशक प्रो. गिरिजा पाण्डेय ने कार्यशाला की रूपरेखा एवं उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली, अध्ययन केन्द्रों की स्थापना तथा संचालन से संबंधित यूजीसी–दूरस्थ शिक्षा ब्यूरो के विनियमों की जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला में विश्वविद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सेवाओं से संबंधित विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिए गए। इनमें प्रवेश प्रक्रिया, एमपीडीडी, परीक्षा प्रणाली, क्षेत्रीय सेवाएं, प्रचार-प्रसार, कार्यशालाएं तथा प्रायोगिक कार्यों से संबंधित विशेष सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. एम.एम. जोशी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के कुलसचिव खेमराज भट्ट द्वारा प्रस्तुत किया गया।
विश्वविद्यालय के आर एस डी के अतिरिक्त क्षेत्रीय निदेशक प्रो. एम. एम. जोशी ने कहा कि यह कार्यशाला अध्ययन केन्द्रों के समन्वयकों तथा संबंधित अधिकारियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
इस अवसर पर गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों के क्षेत्रीय निदेशक, सहायक क्षेत्रीय निदेशक, अध्ययन केंद्र समन्वयक, विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, अधिकारी तथा देहरादून परिसर के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।
09/05/2026
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केंद्र कर्णप्रयाग द्वारा विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमो के प्रचार प्रसार हेतु ग्रीष्मकालीन सत्र, जुलाई २०२६ में प्रवेश से सम्बंधित विस्तृत जानकारी एवं शिक्षार्थियों की शंकाओं के निवारण हेतु विशेष प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन ग्वालदम स्थित राजकीय इंटर कॉलेज , जिसमें विद्यालय के शिक्षक और लगभग ७० से अधिक विद्यार्थी जुड़े। उक्त कार्यक्रम में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कर्णप्रयाग केंद्र से सहायक क्षेत्रीय निदेशक श्रीमति प्रियंका लोहनी ने प्रतिभाग किया और शिक्षार्थियों को विश्वविद्यालय से संबंधी समस्त जानकारियों को साझा किया । उन्हें बताया गया कि विश्वविद्यालय केवल एक क्लिक की दूरी में है, प्रवेश से लेकर सत्रीय कार्य सभी ऑनलाइन माध्यम से किए जाते है एवं परीक्षा नजदीकी स्टडी सेंटर में संपन्न की जाती है । इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय प्रवेश संबंधी जानकारियों को जन जन तक पहुंचना है अतः विद्यार्थियों से आवाहन किया गया कि वे कार्यक्रम में प्राप्त जानकारियों को अपने गांव, मोहल्ले और पड़ोस तक प्रचारित व प्रसारित करें । साथ ही इस संबंध में उनके समक्ष जो समस्याए आ रही हैं उनका निराकरण किस प्रकार किया जा सकता है उसकी जानकारी भी दी गई।
विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय द्वारा संचालित नवीन एवं रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की भी जानकारी दी गई। प्रचार प्रसार कार्यक्रम में बताया गया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय वर्तमान में 100 से अधिक पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक चला रहा है, जिनमें पारंपरिक शिक्षा के साथ-साथ कौशल आधारित कोर्स भी सम्मिलित हैं।
09/05/2026
माननीय कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी जी ने देहरादून में माननीय उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत जी से उनके आवास पर की शिष्टाचार भेंट।
08/05/2026
Notice: Online Counselling Schedule for Commerce Department.
Notice: Online Counselling Schedule for Commerce Department. | Uttarakhand Open University
Admission StaffDr. Vinod Kumar (Assistant Incharge ) Dr. Vishal Kumar Sharma (Assistant Incharge)Dr. Deep Prakash (Assistant Incharge)Mr. Deepak Kumar (Assistant Registrar )Mr. Pawan Kumar (DEB ID Nodal Officer, Assistant Director IT)Mrs. Sarojani (Research Officer Admission)Rekha Bisht (Clerk) Mrs...