श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था

श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था, Social service, Haldwani.

Photos from श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था's post 27/01/2026

छत्तीसगढ़ (अम्बिकापुर) यात्रा 2023
ये मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत यात्रा रही।
यहां के लोग और यहां के लोगों के कार्य से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।
आप में से कौन कौन छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर गये हैं कृपया कमेंट में जरूर बताएं।
और वहां की सबसे बेहतर चीज आपको क्या लगी ये अवश्य बताएं।

26/01/2026

1️⃣ कृपया हर बच्चे जवाब देने की कोशिश करेंगे
2️⃣ गलत जवाब पर डाँट नहीं, सीख मिलेगी
3️⃣ रोज़ 10–15 मिनट ही लगेंगे
⏰ 5–15 मिनट | आज के प्रश्न
आज केवल 5 सवाल पूछे जाएंगे।
प्रश्न 1️⃣
भारत की राजधानी क्या है?
(A) मुंबई (B) दिल्ली (C) चेन्नई
प्रश्न 2️⃣
हमारे देश का राष्ट्रीय पक्षी कौन सा है?
(A) कबूतर (B) मोर (C) तोता
प्रश्न 3️⃣
सप्ताह में कितने दिन होते हैं?
(A) 5 (B) 7 (C) 10
प्रश्न 4️⃣ (दिमागी)
अगर आपके पास 2 सेब हैं और 1 सेब और मिल जाए, तो कुल कितने हुए?
प्रश्न 5️⃣ (तर्क)
सूरज कहाँ से निकलता है?
(A)पूरब (B)पश्चिम

26/01/2026

नमस्ते बच्चों 🌸
आज से हम सब मिलकर एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं —
नन्हे दिमाग – सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी।
यहाँ हम रोज़ कुछ नया सीखेंगे, खेल-खेल में दिमाग तेज करेंगे।
⏰ 3–5 मिनट
तक जवाब दे दें

26/01/2026

🇮🇳
मिट्टी की खुशबू में बसता है मेरा देश,
संघर्ष की राख से निखरता है मेरा देश।
कभी शहीदों की साँसों में अमर,
कभी किसानों के पसीने में संवरता है मेरा देश।
🇮🇳
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Photos from श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था's post 25/01/2026

हिंदुस्तान अख़बार और अमर उजाला अखबार में प्रकाशित
संपादक महोदय जी का बहुत बहुत आभार
आपके अखबार के माध्यम से महिलाओं का उत्साह वर्धन करने के उद्देश्य से हमारी संस्था सदैव आपकी आभारी रहेंगी।
पुनः आभार

24/01/2026

🌸 🌸 🌸 सूचना 🌸 🌸 🌸
श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था
बच्चों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से
एक नई शैक्षणिक पहल आरंभ करने जा रही है —
🧠 नन्हे दिमाग – सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
इस पहल के अंतर्गत
बच्चों के लिए प्रतिदिन
रोचक सामान्य ज्ञान
तथा मानसिक तर्क–बुद्धि से जुड़े
प्रश्न प्रस्तुत किए जाएंगे।
प्रारंभ तिथि: 26 जनवरी 2026 (सोमवार)
⏰ समय: प्रतिदिन सायं 7:00 बजे
🌱 आप सभी से निवेदन है कि
अपने बच्चों को इस ज्ञानवर्धक पहल से जोड़ें।
💛 आपका सहयोग और सहभागिता
हमारे लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है।
🙏धन्यवाद🙏
🌱पुष्पा कांडपाल🌱

22/01/2026

🌼 बसंत की सौंधी हवा, पीली साड़ी की शान,
💛 ज्ञान, संस्कार और सादगी की पहचान।
📖 बसंत पंचमी की अग्रिम शुभकामनाएं ।

20/01/2026

🌱 आत्मनिर्भरता की ओर एक छोटा कदम 🌱
श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था के माध्यम से
आज ड्रैगन फ्रूट्स के बीज जर्मिनेशन की प्रक्रिया साझा की जा रही है।
✔️ छनी हुई रेता
✔️ वार्मिंग कम्पोस्ट
✔️ कोकोपीट
✔️ प्लास्टिक ट्रे में वैज्ञानिक तरीके से बुवाई
हमारा उद्देश्य है —
🌿 महिलाओं को प्रकृति से जोड़ना
🌿 जैविक खेती को बढ़ावा देना
🌿 आत्मनिर्भर भविष्य की ओर कदम बढ़ाना
👉 वीडियो देखें
👉 साझा करें
👉 कमेंट में लिखें — क्या आप भी घर पर पौधे उगाना चाहते हैं?
“प्रकृति से जुड़कर, सशक्त समाज की ओर” 🌸





Photos from श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था's post 20/01/2026

🌱 हर बीज में भविष्य छुपा है 🌱
श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था द्वारा
ड्रैगन फ्रूट्स के बीजों की जैविक विधि से बुवाई।
छोटी शुरुआत — बड़ा बदलाव ✨
महिलाओं की भागीदारी से
प्रकृति और समाज दोनों सशक्त बनते हैं।
👉 आप इस पहल के बारे में क्या सोचते हैं?
कमेंट में अपने विचार साझा करें 💬



Photos from श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था's post 19/01/2026

श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था तीनपानी खन्नाफार्म में संस्था से जुड़ी महिलाएं एक संगठन में शामिल होकर निरंतर स्वरोजगार की ओर कैसे अग्रसर हो रही हैं ये आपको मैं प्रतिदिन फोटो और वीडियो के माध्यम से अवगत करवाऊंगी।
कोई भी महिलाओं को मुझसे समूहों या संस्था से जुड़ी कोई भी जानकारी लेनी हो तो वो मुझसे मेरे संपर्क सूत्र के माध्यम से पूछ सकती हैं।
धन्यवाद

18/01/2026

ड्रैगन फ्रूट्स की खेती की सही शुरुआत 🌿
आज इस वीडियो में दिखाया गया है कि ड्रैगन फ्रूट्स के फल से बीज निकालकर, उन्हें अच्छे से धोकर और सुखाकर रोपण के लिए कैसे तैयार किया जाता है।
यदि आप घर पर या व्यावसायिक रूप से ड्रैगन फ्रूट उगाने की सोच रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए उपयोगी है।
👉 अगली पोस्ट में बताऊंगी
“ड्रैगन फ्रूट्स के बीज तैयार करने की सही प्रक्रिया”
“बीज धोना क्यों ज़रूरी है?”
“क्या आप ड्रैगन फ्रूट्स की खेती या गमले में उगाने में रुचि रखते हैं?
कमेंट में ‘हाँ’ लिखें — आपकी रुचि के अनुसार आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

Photos from श्रद्धा महिला एवं बाल विकास संस्था's post 18/01/2026

“ड्रैगन फ्रूट्स के बीज निकालने की सही शुरुआत 🌿
बीजों को धोकर सुखाना क्यों ज़रूरी है?
अगली पोस्ट में बताएँगे—कब और कैसे बोना है।
जुड़े रहिए और सीखते रहिए।”

Want your business to be the top-listed Government Service in Haldwani?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Haldwani
263139