PRO Jansampark Harda

Call Directions Website Contact the organization

PRO Jansampark Harda PRO Harda, Government of Madhya Pradesh

07/10/2026

✅ विमुक्त, घुमंतू और अर्द्धघुमंतू समुदायों के लिये विशेष शिविर 8 अक्टूबर को लगेगा

✅ शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किया जाएगा

सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण हरदा श्री विवेक सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर जिलेवार विमुक्त, घुमंतु और अर्द्धघुमंतु समुदायों को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदाय किये जाने के लिये विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हरदा जिले के खिरकिया अनुभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत चारूवा में 08 अक्टूबर को चारूवा देवी मंदिर परिसर, जादपुरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 14 अक्टूबर को हरदा तहसील परिसर एवं 28 अक्टूबर को हरदा अनुभाग के ग्राम झिरी के प्राथमिक शाला भवन में विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में संबंधित समुदाय के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा।

Jansampark Madhya Pradesh
Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh
#हरदा

 #खुशियों_की_दास्तां✅ किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत‘‘सही मार्गदर्शन हो और खेती ...
07/10/2026

#खुशियों_की_दास्तां

✅ किसान कृष्णकांत ने थाईलैंड के ‘बनाना मैंगो’ से लिखी तरक्की की नई इबारत

‘‘सही मार्गदर्शन हो और खेती में जोखिम लेकर नए प्रयोग किए जाएं तो पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी में भी नई संभावनाएं तैयार की जा सकती हैं।’’ यह कहना है ग्राम नहालखेड़ा, विकासखण्ड हरदा के प्रगतिशील कृषक श्री कृष्णकांत विश्नोई का।

कृषक श्री विश्नोई बताते हैं कि उनका परिवार पहले पारंपरिक खेती करता था, जिसमें सोयाबीन, गेहूं, चना, मूंग जैसी फसलें उगाते थे। उपज को बेचने पर लाभ कम होता था। फिर उन्होंने उद्यान विभाग हरदा से संपर्क किया। विभाग के अधिकारियों ने उन्हें उक्त फसलों का रकबा कम कर उनके साथ-साथ उद्यानिकी फसल के अंतर्गत आम का बगीचा लगाने की सलाह दी। तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन से उनका रुझान बागवानी की तरफ हुआ।

किसान ने हिम्मत दिखाते हुए अपने 1 हेक्टेयर खेत में थाईलैंड की प्रसिद्ध किस्म ‘‘बनाना मैंगो’’ के एक हजार पौधे लगाए। यह आम देखने में बेहद आकर्षक, लंबा और कुछ हद तक दशहरी आम जैसा होता है, जो बाजार में ऊंचे दाम पर बिकता है। बगीचा लगाने के पहले ही वर्ष में उन्हें 500 से 600 आमों का फलन प्राप्त हुआ, जिनमें प्रत्येक फल का वजन 300 से 350 ग्राम रहा। कम फलन के बावजूद कृषक का हौसला नहीं टूटा। कृषक का कहना है कि प्रथम फलन में कम फलों का मिलना इस बात का अनुभव था कि सही तरीके से पौधों की देखभाल और धैर्य रखा जाए तो अच्छी सफलता मिलती है। उन्होंने माना कि यह सही देखभाल और धैर्य का परिणाम है कि नए प्रयोग सफल हो रहे हैं। श्री विश्नोई बताते हैं कि यदि सही मार्गदर्शन हो और खेती में जोखिम लेकर नए प्रयोग किए जाएं, तो पारंपरिक खेती के साथ बागवानी में भी अपार संभावनाएं हैं। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने उद्यान विभाग हरदा और विभागीय अधिकारियों को दिया है, जिन्होंने समय-समय पर तकनीकी सहयोग प्रदान किया।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान


#हरदा

✅ आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 8 अक्टूबर को होगाजिले के युवाओं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 अक्टूबर...
07/10/2026

✅ आईटीआई में रोजगार मेला ‘युवा संगम 8 अक्टूबर को होगा

जिले के युवाओं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 अक्टूबर गुरुवार को एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेला एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) हरदा में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा। मेले में देश की प्रतिष्ठित कंपनी टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड, साणंद प्लांट अहमदाबाद (गुजरात) युवाओं को रोजगार के अवसर देगी। कंपनी द्वारा नेशनल अप्रेंटिशिप प्रमोशन योजना के तहत 2 वर्षीय अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

प्राचार्य आईटीआई हरदा ने बताया कि 12वीं पास या दो वर्षीय ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण 18 से 23 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष दोनों आवेदक शामिल हो सकेंगे। आवेदकों को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की मूल प्रति, छायाप्रति और बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए आवेदक शासकीय आईटीआई हरदा में संपर्क कर सकते हैं या मोबाइल नंबर 9926534319 पर कॉल कर सकते हैं।


#हरदा

✅ हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, पीएम मोदी के उद्बोधन को सुना✅ सेवा ही स...
07/10/2026

✅ हरदा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प: सेवा ज्योति यात्रा का हुआ भव्य शुभारम्भ, पीएम मोदी के उद्बोधन को सुना

✅ सेवा ही संकल्प, संकल्प ही सेवा के मंत्र के साथ गांव-गांव पहुंचेगी मशाल

जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को जिला मुख्यालय में ऐतिहासिक ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का गरिमामय आयोजन किया गया। टिमरनी और हरदा विधानसभा की ग्राम पंचायतों से निकली यह यात्रा शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा पहुंची, जहां जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दिल्ली से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल उद्बोधन का सजीव प्रसारण देखा-सुना गया तथा जिला स्तर पर सेवा ज्योति प्रज्जवलित की गई।

✅ विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को सौंपी संकल्प मशाल

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने दोनों विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों को सेवा ज्योति की मशाल सौंपी। अपने उद्बोधन में श्री नागर ने कहा कि यह मशाल सिर्फ ज्योति नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत 2047 के सपने को साकार करने का संकल्प है। यह ज्योति गांव-गांव, घर-घर जाकर सेवा और राष्ट्र निर्माण की अलख जगाएगी। हम सभी को इस महायज्ञ में अपनी आहूति देनी है।

✅ मंच पर जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, पूर्व कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, पूर्व विधायक श्री संजय शाह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गेहलोत, नपा अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेड़िया, उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल, जिला अध्यक्ष भाजपा श्री राजेश वर्मा, जिला खेल एसोसिएशन अध्यक्ष श्री संदीप पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

✅ राष्ट्रभक्ति से सराबोर हुआ परिसर

कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक श्री जय पुजारी एवं दल द्वारा देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सरस्वती शिशु मंदिर हरदा के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘वंदे मातरम्’ की सामूहिक प्रस्तुति ने पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया।

✅ शहीदों को नमन, महापुरुषों का स्मरण

समापन अवसर पर अतिथियों ने नगर पालिका परिषद में स्थित शहीद गैलरी का भ्रमण कर अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके अंत्योदय के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को भोजन वितरण कर सेवा का संदेश भी दिया गया।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान



#हरदा

07/10/2026

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का सुनहरा अवसर

विशेष शिविर

7, 8 और 9 अक्टूबर 2026

प्रदेश के प्रत्येक मतदान केंद्र पर विशेष शिविर का आयोजन

नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 के साथ अलग से नहीं देना होगा कोई घोषणा

ऑनलाइन आवेदन:
voters.eci.gov.in या ECINET Mobile App के माध्यम से करें आवेदन

Election Commission of India

07/10/2026

फार्म 6 के साथ नहीं लिया जाएगा घोषणा पत्र : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र श्री संजीव कुमार झा

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने प्रदेश में 7,8 और 9 अक्टूबर को विशेष कैंप लगाने के दिए निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री संजीव कुमार झा ने मंगलवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ निर्वाचन सदन भोपाल से वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्होंने पूरे प्रदेश में 7, 8 और 9 अक्टूबर को पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रदेश के प्रत्येक मतदान केंद्र में विशेष शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर के दौरान किसी भी मतदाता से फार्म 6 के अलावा घोषणा पत्र नहीं लिया जाएगा। सभी जिला उप निर्वाचन अधिकारी यह सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने व्यापक स्तर पर प्रचार प्रचार करने के निर्देश दिए।

श्री झा ने कहा कि जिन युवाओं की उम्र 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की है गई, उनके भी फॉर्म लिए जाएंगे। इसके साथ ही 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए एडवांस में फॉर्म जमा कराए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन की सुविधा भी प्रदान की गई है। कोई भी मतदाता voters.eci.gov.in पर अथवा ECINET mobile app पर जाकर अपना नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। श्री झा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से कहा की वे इस ऑनलाइन प्रक्रिया को व्यापक रूप से प्रचारित करें और युवा मतदाताओं को खास तौर पर ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रेरित करें। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में हुए अब तक के कार्यों की समीक्षा भी की। इंदौर तथा विदिशा में अच्छी प्रगति के लिए सराहना की। जो जिले इस कार्य में पिछड़े हैं उन्हें प्रगति के निर्देश दिए।

Election Commission of India

07/10/2026

सेवा संकल्प अभियान 2026 | हरदा की गौरव

अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी सुश्री मना मंडलेकर, हरदा।

आलमपुर गाँव की बेटी ने आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद शासन की योजनाओं - गांव की बेटी, आवास योजना एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से पढ़ाई और खेल में हासिल की नई ऊंचाई।

हाल ही में वर्ल्ड कराटे सीरीज में भारत का किया प्रतिनिधित्व। वर्तमान में तिनका सामाजिक संस्था के माध्यम से प्रदेश के 20 जिलों में बच्चों को दे रही हैं प्रशिक्षण।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उनकी कहानी साझा करने पर व्यक्त किया आभार।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh

#सेवा_संकल्प_अभियान



#हरदा

07/10/2026

मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, ऐतिहासिक स्थापत्य, जैव-विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित चार दिवसीय 'मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट' (MPTM 2026) के सातवें संस्करण का आज शुभारंभ होगा।

07/10/2026
07/10/2026

वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ‘वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व’ में 2 चीतों को करेंगे विमुक्त

🗓️7 अक्टूबर 2026

Dr Mohan Yadav Department of Forest, Madhya Pradesh

Address

Collector Office Harda
Harda
461331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when PRO Jansampark Harda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to PRO Jansampark Harda:

Shortcuts

Share