Collector Office Harda

Directions Website Contact the organization

Collector Office Harda Official handle of Collector Harda,
Government of Madhya Pradesh

04/10/2026

✅ हर बच्चे को मिले सम्मानजनक आसन — विद्या आसन अभियान, हरदा

हरदा जिले में कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन की नवाचार पहल "विद्या आसन अभियान" के माध्यम से शासकीय प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए बेहतर और सुलभ शिक्षा का वातावरण तैयार किया जा रहा है।

कई विद्यालयों में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ने थे, जिससे उनके स्वास्थ्य, ध्यान और सीखने की क्षमता पर असर पड़ता था। इस अभियान का उद्देश्य है कि हर बच्चे को डेस्क-बेंच उपलब्ध हो, ताकि वे स्वस्थ, सहज और एकाग्र होकर पढ़ाई कर सकें।

यह अभियान केवल शासन का नहीं, बल्कि समाज की भागीदारी का संकल्प है। आम नागरिक, समाजसेवी संस्थाएँ और NGO फर्नीचर दान या आपूर्ति के माध्यम से इस पहल से जुड़ सकते हैं।

खुशी की बात है कि अब तक 3 दानदाताओं द्वारा 500 से अधिक बेंच बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

एक आसन, बेहतर ध्यान — बेहतर शिक्षा की ओर बढ़ता हरदा।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh

#सेवा_संकल्प_अभियान



#हरदा

03/10/2026
✅ डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन✅ कलेक्टर सिद्धार्थ जैन बने संरक्षक, आलोक जैन को जिलाध्यक्ष और रोहि...
03/10/2026

✅ डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन

✅ कलेक्टर सिद्धार्थ जैन बने संरक्षक, आलोक जैन को जिलाध्यक्ष और रोहित तिवारी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी

डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन हरदा की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। नई कार्यकारिणी में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन को संरक्षक, श्री आलोक जैन को जिलाध्यक्ष तथा श्री रोहित तिवारी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी के पुनर्गठन से जिले में शतरंज खेल को बढ़ावा देने तथा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

नई कार्यकारिणी में श्री रामनिवास जाट, श्री अक्षय तोमर, श्री दिलीप शर्मा एवं डॉ. भागवत सिंह चौहान को उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्री सत्यम बंसल को कोषाध्यक्ष तथा श्री मनमोहन कुशवाह को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी प्रकार श्री गणेश राजपूत, श्री कृष्ण गुर्जर एवं श्री दिनेश पाटिल को सह सचिव नियुक्त किया गया है। श्री यश पचौरी एवं सुश्री रानी खान सहित अन्य पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। वहीं श्री राजेश गौर एवं श्री रघुवंशी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जिले में युवाओं एवं विद्यार्थियों में शतरंज के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिले के उभरते शतरंज खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जाएगा।

नई कार्यकारिणी के गठन पर खेल प्रेमियों एवं शतरंज खिलाड़ियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और जिले में शतरंज खेल के विकास की उम्मीद जताई।

Jansampark Madhya Pradesh Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh

#हरदा

03/10/2026

✅ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज

✅ 22 पाव देशी मदिरा मसाला, 19 पाव देशी मदिरा प्लेन, 5 लीटर महुआ शराब एवं 630 किलो महुआ लाहन जब्त

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने के मार्गदर्शन में ड्राई डे के दौरान अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सघन कार्रवाई की गई।

दिनांक 2 अक्टूबर 2026 को सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री ए.एस. बघेल एवं श्री डी.एस. चौहान के नेतृत्व में ग्राम गहाल, कुकरावद, बालागांव, धुरगाड़ा, सुल्तानपुर, ठाकुर ढाबा, सिराली तथा हरदा शहर के बैरागढ़ एवं खेड़ीपुरा मोहल्लों में दबिश दी गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 22 पाव देशी मदिरा मसाला, 19 पाव देशी मदिरा प्लेन, 5 लीटर महुआ शराब तथा 630 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। अवैध मदिरा एवं महुआ लाहन के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(1)(च) एवं 36(अ) के अंतर्गत कुल 9 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जब्त मदिरा एवं महुआ लाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 67,798 रुपये बताया गया है।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमर सिंह बघेल एवं दिनेश सिंह चौहान, आबकारी उपनिरीक्षक दीपिका वाईकर एवं पूनम मानकर सहित समस्त आबकारी आरक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आबकारी विभाग द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के संग्रहण, निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Home Department of Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#हरदा

03/10/2026

✅ मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 4 अक्टूबर को मगरधा में लगेगा शिविर

‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ के तहत हरदा जिले में प्रत्येक शुक्रवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में जिला प्रशासन, स्थानीय निकायों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण कर रहे हैं। साथ ही विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं, लोक सेवा गारंटी से संबंधित सेवाओं एवं अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा भी की जा रही है। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बताया कि जन विश्वास अभियान के तहत हरदा विकासखण्ड के ग्राम मगरधा में 4 अक्टूबर को शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें बालागांव, बूंदड़ा, झाड़पा, जिजगांवखुर्द, नकवाड़ा, सिरकम्बा, मगरधा, डगांवाशंकर, मोहनपुर, रोलगांव, कमताड़ा, गहाल, रैसलपुर, गुठानिया व बरखेड़ी के ग्रामीण शामिल होंगे। इस शिविर में उद्यम संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान को पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जनहित की भावना के साथ संचालित करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचे और नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान

िश्वास_अभियान
#हरदा

03/10/2026

✅ सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत 4 अक्टूबर को हरदा जिले में लगेंगे मेगा सेवा शिविर

✅ ग्राम एवं वार्ड स्तर पर ही नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ

राज्य शासन द्वारा नागरिकों को पारदर्शी, संवेदनशील, उत्तरदायी एवं समयबद्ध लोक सेवाएं सीधे उनके गांव एवं वार्ड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी ‘सेवा सेतु अभियान—सरकार आपके द्वार’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 4 अक्टूबर 2026 को हरदा जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में मेगा सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान प्रदेश में संचालित व्यापक ‘सेवा संकल्प अभियान’ (17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026) का महत्वपूर्ण घटक है। अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों, विशेषकर कृषकों, ग्रामीणजनों, श्रमिकों, महिलाओं, वंचित एवं कमजोर वर्गों को शासकीय कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने की आवश्यकता से मुक्त करते हुए शासकीय योजनाओं एवं नागरिक सेवाओं का लाभ उनके निकट ही उपलब्ध कराना है।

✅ इन स्थानों पर होंगे शिविर

हरदा जिले में 4 अक्टूबर को विकासखंड एवं नगरीय स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। विकासखंड स्तर पर जनपद पंचायत हरदा अंतर्गत ग्राम मगरधा, विकासखंड टिमरनी अंतर्गत मंडी परिसर टिमरनी तथा विकासखंड खिरकिया अंतर्गत प्रगति हाईस्कूल प्रांगण खिरकिया में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका हरदा अंतर्गत शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर हरदा, नगर परिषद खिरकिया अंतर्गत प्रगति हाईस्कूल प्रांगण खिरकिया , नगर परिषद टिमरनी अंतर्गत मंडी प्रांगण टिमरनी तथा नगर परिषद सिराली अन्तर्गत रेनबसेरा सिराली में शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविरों का आयोजन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।

✅ पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिलेगा लाभ

शिविरों में केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं तथा राजस्व विभाग से संबंधित नागरिक सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मौके पर उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए पूर्व से योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों को सूचीबद्ध किया जाएगा। योजनाओं से वंचित शेष पात्र हितग्राहियों को चिन्हित एवं सूचीबद्ध किया जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य के अनुरूप शेष पात्र हितग्राहियों को शिविर में ही लाभ प्रदान करने की कार्यवाही की जाएगी। लक्षित योजनाओं में वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध शेष हितग्राहियों को क्रमबद्ध तरीके से लाभान्वित किया जाएगा तथा शिविर में आने वाले प्रत्येक हितग्राही का पंजीयन किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार प्रकरणों का निराकरण एवं लाभ वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।

✅ पंजीयन के लिए 3 पृथक स्टॉल

शिविरों में आने वाले नागरिकों की सुविधा के लिए तीन पृथक पंजीयन स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इन स्टॉलों पर दक्ष कम्प्यूटर ऑपरेटर नियुक्त किए गए हैं, जो हितग्राहियों का पंजीयन करने के साथ योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेंगे।जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविरों में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा पात्र हितग्राहियों के प्रकरणों में त्वरित एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

✅ कलेक्टर ने की आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील

कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जिले के सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने निकटतम सेवा सेतु शिविर में उपस्थित हों तथा संबंधित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा कि ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं एवं सेवाओं को नागरिकों तक पहुंचाना है, ताकि पात्र व्यक्ति को लाभ प्राप्त करने के लिए अनावश्यक रूप से शासकीय कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जिला प्रशासन द्वारा शिविरों में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान



#हरदा

03/10/2026

✅ जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026

✅ मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में होगी

म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार पंचायत उप निर्वाचन 2026 (पूर्वार्द्ध) के तहत जिला पंचायत सदस्य पद हेतु मतों का सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 05 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला मुख्यालय पर शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज हरदा में की जाएगी।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने आदेश जारी कर प्ररूप-19 भाग-तीन, जिला स्तरीय प्ररूप-23, प्ररूप-25 प्रमाण पत्र एवं प्ररूप-26 ग की अधिसूचना तैयार करने हेतु जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय हरदा के सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री लक्ष्मी पन्नाम, शिक्षा विभाग हरदा के उ.मा. शिक्षक श्री नितिन सोनी, तहसील कार्यालय हरदा के सहा. ग्रेड-2 श्री उमराव सिंह हरियाले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय हरदा के सहा. ई-गवर्नेंस प्रबंधक श्री अनुराग चौरसिया तथा जिला पंचायत कार्यालय हरदा के डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री हरिओम गौर की ड्यूटी लगाई है।

जारी आदेश अनुसार पुलिस अधीक्षक हरदा को सुरक्षा व्यवस्था, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को 2 कम्प्यूटर, प्रिंटर एवं इंटरनेट की व्यवस्था तथा प्राचार्य पॉलिटेक्निक कॉलेज को टेबल-कुर्सी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Chief Electoral Officer Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

#हरदा

Address

Collector Office
Harda
461331

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Collector Office Harda posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to Collector Office Harda:

Shortcuts

Share