शहर हरदोई के निरीक्षण भवन (लोक निर्माण विभाग) के सम्मुख स्थित डॉ अंबेडकर पार्क की बाउंड्री के ठीक बायीं ओर स्थित हाई मास्क लाइट के समीप प्रशासन द्वारा एक 10 * 10 का नींव भवन निर्माण हेतु आज खुदवा दी गई है, कारण अज्ञात हैI UP Police
Baba Saheb Dr Bhimrao Ambedkar Janmotsav Samiti Hardoi U.P.
Conducting Social Awareness Programmes in rural areas on philosophy of our leaders. kindly support
29/04/2026
🌼 त्रिविध पावन पर्व – बुद्ध पूर्णिमा समारोह 🌼
आप सभी को सादर आमंत्रण 🙏
तथागत सम्यक सम्बुद्ध की जयंती, परम ज्ञान प्राप्ति एवं महापरिनिर्वाण दिवस के पावन अवसर पर आयोजित इस पावन समारोह में आप सपरिवार एवं इष्टमित्रों सहित सादर आमंत्रित हैं।
📅 दिनांक: 01 मई 2026 (शुक्रवार)
📍 स्थान: डॉ. अम्बेडकर पार्क, हरदोई
🙏 निवेदक: भारतीय बौद्ध महासभा उ.प्र. (पंजी.)
13/04/2026
आमंत्रण प्रेषण 💌_______________________________
🎙️ अप्रैल जयंती माह का आगाज़_ बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती महोत्सव पूरी दुनिया में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इस जयंती महापर्व की तैयारियां बड़े जोर-शोर से पूरे विश्व में हो रहीं हैं आप भी तैयारी कीजिए,
आइये दिनांक-: 14 अप्रैल प्रातः 9 बजे
स्थान-: बाबासाहब डॉ भीमराव अम्बेडकर पार्क जेल रोड हरदोई।
हमें आपका इंतजार रहेगा।
✍🏻 अध्यक्ष
बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति (पंजी.) हरदोई
#जयभीम
11/04/2026
🌼 जय फुले | जय भीम | जय संविधान 🌼
आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को डॉ. अम्बेडकर विद्यालय, हर्ष नगर, हरदोई में
बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा
महात्मा ज्योतिबा राव फुले का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समिति की अध्यक्ष जावित्री देवी द्वारा
डॉ. भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी धम्म बंधुओं ने महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
अध्यक्ष जावित्री देवी ने अपने संबोधन में कहा कि महात्मा फुले एक महान समाज सुधारक, विचारक, समाजसेवी एवं क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे, जिन्होंने विशेष रूप से महिलाओं एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए।
युवा एवं बाल विकास समिति के प्रांतीय अध्यक्ष अरूणेन्दु कुमार गौतम ने कहा कि फुले जी ने समाज के सभी वर्गों के लिए शिक्षा को अनिवार्य बताया तथा जाति आधारित भेदभाव का दृढ़ता से विरोध किया।
समिति के महामंत्री शिव शंकर ने बताया कि महात्मा फुले ने बालिकाओं के लिए भारत की पहली पाठशाला पुणे में प्रारंभ की और अपना संपूर्ण जीवन स्त्रियों की शिक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए समर्पित कर दिया।
💬 महात्मा फुले का प्रेरणादायक संदेश:
“शिक्षा के बिना समाज का उत्थान संभव नहीं है।”
👉 कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपांकर सिंह गौतम, हरीश्याम गौतम, रूपारानी गौतम, मनोज कुमार, अर्चना भास्कर, मनमोहन सिंह, मुंशी लाल राही, कुलदीप कुशवाहा, रजनीश कुमार गौतम, जे.पी. सुमन, इंजी. मुकेश कुमार, कमलेश वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
🙏 कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के महामंत्री शिव शंकर द्वारा किया गया।
🙏 सभी उपस्थित साथियों एवं सहयोगियों का हार्दिक आभार।
#जयफुले #जयभीम #जयसंविधान #शिक्षा #समानता #सामाजिकन्याय
“14 अप्रैल महापर्व की तैयारी जोर-शोर से जारी 🔥
जन्मोत्सव समिति हरदोई पूरी ताकत के साथ तैयार 💙
आप भी बनें इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा 🙏”
01/04/2026
💙 1 अप्रैल – आर्थिक सोच का क्रांतिकारी दिन 💙
जिस महान व्यक्ति ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी,
वो थे 👉 डॉ. भीमराव अम्बेडकर
उनकी ऐतिहासिक पुस्तक
📘 The Problem of the Rupee
ने देश की मुद्रा व्यवस्था को समझाया और सुधार का रास्ता दिखाया।
इन्हीं विचारों की नींव पर खड़ा है
🏦 Reserve Bank of India (RBI)
👉 ये सिर्फ एक तारीख नहीं, सोच की क्रांति है!
👉 ज्ञान से बदलाव लाने वाले महापुरुष को नमन!
💙 जय भीम 💙
“एक महान विचार, एक महान दिन…
आ रहा है – डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती 💙
14 अप्रैल – तैयार रहिए!”
28/03/2026
Subscribe to get exclusive benefits:
https://www.facebook.com/Babasahebdrbhimraoambedkarjanmotsavsamitihardoi/subscribenow
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
Hardoi
241001
