20/11/2025
चन्द्रसेन शर्मा
NDS लाओ
देश बचाओ
20/11/2025
10/11/2025
🌅
राजनीति गन्दी हुई,
आया गजब क़ुराज।
झूठ बोलकर जी रहा,
देखो सकल समाज।।
💎
डाकू सब राजा हुए,
जनता हुई फकीर।
मनुजलोक में बन गयी,
जंगल की तस्वीर।।
💎
राज शिकारी बन गया,
जनता हुई शिकार।
सभी बिल्लियां कर रहीं,
हैं चूहों से प्यार।।
💎
दो भागों में बंट गया,
है सारा संसार।
राजा सभी मदान्ध हैं,
प्रजा सभी लाचार।।
💎
एक हंसता दश रो रहे
लिखते गीत प्रदीप।
सकल समंदर पी गयी,
देखो भूखी सीप।।
💎
राज्यासन पर चढ़ गए,
जब से डाकू चोर।
प्रजा लुट रही पिट रही,
बढ़ा अनय घनघोर।।
💎
न सबको शिक्षा मिले,
न सबको रोजगार।
'अंकुर' न सुविधा मिले,
न समुचित उपचार।
💎
नियम नीति निर्णय सभी,
करते पारित चोर।
द्वादश मताधिकार से,
वंचित हैं सब मोर।।
⚖️
-(अरविंद 'अंकुर')
10-11-2025
न्यायधर्मसभा हरिद्वार।
www.nds.org.in
11/03/2025
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Website
Address
Kankhal
Haridwar
