GRP Uttarakhand

GRP Uttarakhand

Share

The official Facebook page of GRP(government railway police), Uttarakhand ...
like , follow, subsc

30/05/2026

⏹️💐*पुलिस अधीक्षक जीआरपी के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस द्वारा वांछित वारंटी गिरफ्तार*💐⏹️
💠 _जीआरपी देहरादून द्वारा वंछित वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल_ 💠
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार महोदया सुश्री अरुणा भारती के आदेशानुसार एवं श्री अनुज, पुलिस उपाधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड हरिद्वार** के निर्देशन में, थाना जीआरपी देहरादून द्वारा वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया।थाना जीआरपी देहरादून पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 15/2013, धारा 379/411 भारतीय दण्ड संहिता से संबंधित प्रकरण में अभियुक्त/वारंटी काफी समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्गत किया गया था।
गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 30 मार्च 2026 को वारंटी राजू उर्फ राशिद पुत्र राधे उर्फ अब्दुल रशीद, निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून, उम्र लगभग 35 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
नाम: राजू उर्फ राशिद पुत्र राधे उर्फ अब्दुल रशीद निवासी मोहल्ला ब्रह्मपुरी, थाना पटेलनगर, जनपद देहरादून उम्र: लगभग 35 वर्ष
*अपराधिक इतिहास*
मुकदमा अपराध संख्या: 15/2013
धारा: 379/411 भारतीय दण्ड संहिता
थाना: जीआरपी देहरादून
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
1,अ 0उ0नि0 नरेन्द्र सिंह थाना जीआरपी देहरादून
2, हे0का0 02 वीरेंद्र राणा थाना जीआरपी देहरादून

Photos from GRP Uttarakhand's post 29/05/2026

💠💐*पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार द्वारा जीआरपी थाना काठगोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*💐💠
आज दिनांक 29/04/2025 को श्री अनुज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार द्वारा जीआरपी थाना काठगोदाम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान रेलवे स्टेशन काठगोदाम परिसर का गहन स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्लेटफार्म संख्या 1, 2 एवं 3, यार्ड एरिया, पीट लाइन सहित रेलवे स्टेशन हल्द्वानी में संचालित सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली एवं निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया गया।इसके उपरांत थाना जीआरपी काठगोदाम में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के दौरान उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, जिस पर किसी भी कर्मचारी द्वारा कोई समस्या व्यक्त नहीं की गई निरीक्षण के दौरान पुलिस उपाधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों को रेलवे स्टेशन पर सतर्कता से ड्यूटी करने हेतु तथा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों के साथ होने वाली घटनाओ जहरखुरानी, चोरी, चैन स्नैचिंग आदि की रोकथाम के लिए अधीनस्थों को निर्देशित किया गया।थाना परिसर व थाने के शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई करने हेतु दिशा -निर्देश दिये गये व कर्मचारियों को समय-समय पर शस्त्र अभ्यास कराने हेतु प्रतिसार निरीक्षक जीआरपी लाईन को निर्देशित किया गया।थाने पर शिकायती प्रार्थना पत्र लेकर आने वाले आगन्तुकों के साथ मधुर व्यवहार करने तथा उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये गये।किसी भी माध्यम से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों व लम्बित विवेचनाओं आदि की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।कर्मचारियों से शस्त्रों की हैण्डलिंग व आपदा उपकरणों की जानकारी ली गयी तथा आपदा उपकरणों को कार्यशील दशा में रखने व थाने पर प्राप्त क्राईम किट व ड्रग्स डिटेकश्न किट के सम्बन्ध मे कार्मिको को जानकारी दी गई। हेल्पलाईन नम्बर 112, 1090, व 1930, उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति मॉड्यूल का रेलवे स्टेशनों व ट्रेनो मे व्यापक प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया।मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे प्रचलित अभियान में रुचि लेकर कार्य करने हेतु सभी अधिकारी/कर्मचारियों रेलवे स्टेशन एवं थाना परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा ड्यूटी के दौरान सतर्कता एवं अनुशासन बनाए रखने पर बल दिया गया।महोदय द्वारा कर्म0गणो को पुलिस कर्मियों को अच्छा टर्नआउट रखने व जनता से मित्रतापूर्ण व्यवहार रखने ई बीट की जानकारी रखने हेतु निर्देशित किया गया।

28/05/2026

⏹️*कलिंग उत्कल एक्सप्रेस में सीट विवाद करने वाले दो पक्षों के विरुद्ध जीआरपी रुड़की द्वारा की गई वैधानिक कार्रवाई*⏹️
आज दिनांक 28/05/2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से चौकी जीआरपी रुड़की को सूचना प्राप्त हुई कि कलिंग उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में सीट को लेकर यात्रियों के दो पक्षों के मध्य विवाद एवं मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सूचना प्राप्त होते ही जीआरपी रुड़की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों को शांत कराते हुए समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया।किन्तु दोनों पक्ष अत्यधिक उत्तेजित अवस्था में थे तथा लगातार आपस में विवाद कर शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहे थे। काफी समझाने के बावजूद भी दोनों पक्ष शांत नहीं हुए, जिसके फलस्वरूप ट्रेन में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अन्य यात्रियों की सुरक्षा एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित करने हेतु दोनों पक्षों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए चालान किया गया।जीआरपी पुलिस रुड़की द्वारा समय रहते की गई त्वरित कार्रवाई से स्थिति को पूर्णतः नियंत्रित किया गया तथा ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराया गया।
*प्रथम पक्ष*
सत्यम शुक्ला पुत्र प्रमोद शुक्ला निवासी रीवा, मध्य प्रदेश।
अनुपम विश पुत्री दिनेश विश निवासी उपरोक्त।
*द्वितीय पक्ष*
सुनील कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी कांठ, जनपद मुरादाबाद।
विनीत पत्नी सुनील कुमार निवासी उपरोक्त।
*पुलिस टीम*
1,श्री सुशील तिवारी, चौकी प्रभारी जीआरपी रुड़की
2,का0 आशीष
3का0 अजय
4,म0का0 ममता
5,म0का0 आंचल
6,म0का0 सरयू

Photos from GRP Uttarakhand's post 27/05/2026

💠*बीमार यात्री को जीआरपी पुलिस ने तत्परता से अस्पताल पहुंचा कर बचाई जान* 💠
आज दिनांक 26/05/2026 को पुराना रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर नियुक्त महिला कांस्टेबल 51 मीनाक्षी पाल द्वारा चौकी हाजा पर सूचना दी गई कि एक व्यक्ति नाम राजेंद्र पुत्र अमृतलाल निवासी ग्राम मटौर, थाना तिलायत, तहसील तिलायत, जनपद कैथल, हरियाणा ने बताया कि वह अपने मित्र कृष्णा के साथ बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 14817 से सहारनपुर जाने हेतु यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान अचानक उसके मित्र कृष्णा की तबीयत खराब हो गई।उक्त सूचना पर चौकी कार्यालय पर नियुक्त हेड कांस्टेबल 38 हीरापाल द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा को पुराना रेलवे स्टेशन बुलाया गया। तत्पश्चात आरपीएफ, जीआरपी एवं ट्रेन में मौजूद यात्रियों की सहायता से बीमार व्यक्ति कृष्णा को ट्रेन के कोच S-2 से उतारकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय अस्पताल एसपीएस ऋषिकेश भेजा गया।
पूछताछ में राजेंद्र द्वारा बताया गया कि कृष्णा पानीपत,हरियाणा का निवासी है तथा दोनों पिछले 2-3 वर्षों से कुरुक्षेत्र में मजदूरी का कार्य करते हैं। दिनांक 23/05/2026 को दोनों हरिद्वार गंगा स्नान हेतु आए थे तथा 24/05/2026 को ऋषिकेश पहुंचे। इसी दौरान कृष्णा की तबीयत खराब हो गई थी, जिस पर उसे 108 एंबुलेंस के माध्यम से एसपीएस राजकीय अस्पताल ऋषिकेश ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों द्वारा उसे एम्स अस्पताल रेफर किया गया था। दिनांक 25/05/2026 को एम्स अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों सहारनपुर जाने हेतु बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे, तभी पुनः कृष्णा की तबीयत बिगड़ गई।राजेंद्र द्वारा पुलिस को एक बैग सौंपा गया, जिसे चेक करने पर उसमें एक सादा कागज मिला, जिस पर दो मोबाइल नंबर लिखे थे। पूछताछ में राजेंद्र ने बताया कि एक नंबर कृष्णा की पत्नी सुनीता का तथा दूसरा स्वयं कृष्णा का है। पुलिस द्वारा उक्त नंबरों पर संपर्क किया गया, जिस पर कृष्णा की पत्नी सुनीता से वार्ता कर घटना की जानकारी दी गई। बाद में सुनीता द्वारा अपने चाचा ओमप्रकाश से बात कराई गई। ओमप्रकाश को भी घटना की सूचना दी गई तथा व्हाट्सएप के माध्यम से कृष्णा के फोटो भेजे गए। फोटो देखकर ओमप्रकाश ने पुष्टि की कि उक्त व्यक्ति उसकी बहन का पति कृष्णा है तथा
बताया कि वे लोग ऋषिकेश के लिए रवाना हो चुके हैं।
पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*पुलिस टीम*
1, उ 0नि0 प्रीति सैनी प्रभारी चौकी जीआरपी ऋषिकेश
2 HC 35 हीरा पाल
3 म0का0 51 मिनाक्षी पाल

25/05/2026

💐💠 *जीआरपी पुलिस द्वारा खोया हुआ हैंड पर्स सकुशल महिला को लौटाया गया* 💠🌹
आज दिनांक 25 मई 2026 को गंगा स्नान पर्व के दृष्टिगत रायवाला रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान स्टेशन चेकिंग कर रहे जीआरपी कर्मियों को प्लेटफॉर्म परिसर में एक लावारिस हैंड पर्स पड़ा मिला। पर्स की जांच करने पर उसमें एक आधार कार्ड की मूल प्रति, पैन कार्ड, वोटर आईडी, ₹4500 नकद तथा विशाल मेगा मार्ट का शॉपिंग बिल प्राप्त हुआ दस्तावेजों के आधार पर पर्स स्वामिनी की पहचान चांदनी पत्नी अनुज कुमार, निवासी हाउस नंबर 57, देवधुरा, थाना कोतवाली, जिला हरिद्वार के रूप में हुई। शॉपिंग बिल पर अंकित मोबाइल नंबर पर संपर्क कर संबंधित महिला को रायवाला रेलवे स्टेशन बुलाया गया। कुछ समय पश्चात महिला रेलवे स्टेशन पहुंची, जिनसे आवश्यक सत्यापन उपरांत उनका हैंड पर्स सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ सामान वापस पाकर महिला ने ड्यूटी पर तैनात जीआरपी कर्मियों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा जीआरपी उत्तराखंड की कार्यशैली की सराहना की। *जीआरपी उत्तराखंड“ आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प”।*
*पुलिस टीम*
का0 62 राहुल कुमार
म0का0 109 रश्मि भंडारी

Photos from GRP Uttarakhand's post 23/05/2026

*💠⭕आगामी कुम्भ मेला-2027, श्रावण कांवड़ मेला, गंगा दशहरा एवं चारधाम यात्रा के दृष्टिगत रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए जाने तथा अंतरराज्यीय अपराधों की प्रभावी रोकथाम हेतु आज पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखण्ड हरिद्वार सुश्री अरुणा भारती द्वारा पुलिस अधीक्षक रेलवे कार्यालय, हरिद्वार के सभागार में एक महत्वपूर्ण इंटर स्टेट कॉर्डिनेशन मीटिंग (गोष्ठी) का आयोजन किया गया⭕💠*

बैठक में उत्तराखण्ड एवं उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न जीआरपी थानों, आरपीएफ एवं संबंधित पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। गोष्ठी के दौरान आगामी कुम्भ मेला-2027, श्रावण कांवड़ मेला, गंगा दशहरा एवं चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित रेल यात्रा उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य से विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।बैठक में विशेष रूप से मेला एवं यात्रा अवधि के दौरान जीआरपी एवं आरपीएफ द्वारा संयुक्त ड्यूटी चार्ट तैयार किए जाने, संवेदनशील रेलवे स्टेशनों पर संयुक्त भीड़ प्रबंधन योजना लागू किए जाने तथा नजीबाबाद, सहारनपुर, हरिद्वार, रुड़की एवं अन्य महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर समन्वित रूप से सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था संचालित किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई।इसके अतिरिक्त रेल क्षेत्र में सक्रिय अंतरराज्यीय अपराधियों एवं गिरोहों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, अपराध संबंधी सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान, संयुक्त चेकिंग अभियान तथा आवश्यकतानुसार संयुक्त ऑपरेशन संचालित किए जाने पर विशेष बल दिया गया।गोष्ठी में महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण, साइबर अपराध, नशा तस्करी, चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं रेल संपत्ति की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। साथ ही आधुनिक तकनीकों एवं सर्विलांस प्रणाली के प्रभावी उपयोग के माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए जाने पर जोर दिया गया।बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई कि आगामी कुम्भ मेला-2027, गंगा दशहरा, चारधाम यात्रा एवं श्रावण कांवड़ मेले के दौरान रेल यात्रियों को सुरक्षित, भयमुक्त एवं सुगम यात्रा वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। जीआरपी उत्तराखण्ड द्वारा स्पष्ट किया गया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा सभी संबंधित एजेंसियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

17/05/2026

💠⭕*जीआरपी पुलिस की तत्परता ने लौटाई महिला यात्री के चेहरे की मुस्कान*⭕💠
⏹️ _जीआरपी काठगोदाम पुलिस ने नगदी से भरा बैग ढूंढ कर महिला यात्री को सकुशल लौटाया_ ⏹️
जीआरपी थाना काठगोदाम
दिनांक 16/05/2026 को एक महिला निवासी हरियाणा, जो हल्द्वानी के एक राजकीय चिकित्सालय में चिकित्सक के पद पर कार्यरत हैं, द्वारा थाना काठगोदाम पर उपस्थित होकर सूचना दी गई कि उनका काले रंग का बैग रेलवे स्टेशन काठगोदाम परिसर में कहीं गुम हो गया है। उक्त बैग में ₹38,772/- नगद, एटीएम कार्ड, आई-कार्ड, महत्वपूर्ण दस्तावेज तथा 02 अंगूठियां रखी हुई थीं।
सूचना प्राप्त होते ही प्लेटफॉर्म ड्यूटी में नियुक्त हे0कानि0 अनिल कुमार द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल रेलवे स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में सघन खोजबीन प्रारंभ की गई। अथक प्रयासों के उपरांत ट्रेन संख्या 15013 रानीखेत एक्सप्रेस के कोच संख्या B-3 की सीट संख्या 59 के नीचे उक्त बैग सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया गया।
इसके पश्चात समस्त सामान का मिलान कर बैग को सकुशल उसकी स्वामिनी के सुपुर्द किया गया। अपना समस्त सामान सुरक्षित वापस प्राप्त होने पर महिला चिकित्सक द्वारा अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तराखंड जीआरपी थाना काठगोदाम पुलिस की कार्यकुशलता, ईमानदारी एवं त्वरित कार्रवाई की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
उत्तराखंड जीआरपी लगातार यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु प्रतिबद्ध है।

16/05/2026

*💐💠पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड महोदया सुश्री अरुणा भारती के कुशल नेतृत्व में जीआरपी पुलिस को मिली शानदार सफलता*💠💐

⭕ थाना जीआरपी काठगोदाम द्वारा एक अभियुक्त को 38 ग्राम अवैध चरस के साथ किया गिरफ्तार⭕
श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवे उत्तराखंड हरिद्वार के निर्देशानुसार एवं श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे उत्तराखंड हरिद्वार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना काठगोदाम के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम तथा RPF/CIB इज्जतनगर बरेली की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 15-05-2026 को रेलवे स्टेशन हल्द्वानी क्षेत्र में शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु एवं मादक पदार्थों की चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
चेकिंग के दौरान राजपुरा फाटक से लगभग 150 मीटर आगे पूर्व दिशा की ओर पोल संख्या 83/17 के समीप रेलवे पटरी किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जो पुलिस टीम को देखकर घबराकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसे रेलवे स्टेशन की दीवार के पास पकड़ लिया गया।
पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम अंकुश कुमार पुत्र श्री अशोक कुमार, निवासी राजेंद्र नगर वार्ड नंबर-2, राजपुर थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल, उम्र 35 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 38 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया के तहत दिनांक 15-05-2026 को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना जीआरपी काठगोदाम में अभियुक्त के विरुद्ध FIR संख्या 10/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। मेडिकल परीक्षण उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:*
अंकुश कुमार पुत्र श्री अशोक कुमार
निवासी – राजेंद्र नगर वार्ड नंबर-2, राजपुर थाना हल्द्वानी, जनपद नैनीताल
उम्र – 35 वर्ष
*बरामद माल का विवरण*
एक पारदर्शी प्लास्टिक पन्नी में 38 ग्राम अवैध चरस
*👉 पुलिस टीम* :
उपनिरीक्षक त्रिभुवन जोशी, जीआरपी थाना काठगोदाम
अपर उपनिरीक्षक सुमन, जीआरपी थाना काठगोदाम
हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, जीआरपी थाना काठगोदाम

14/05/2026

💐*एसपी जीआरपी सुश्री अरुणा भारती महोदया के नेतृत्व में जीआरपी पुलिस का अपराध पर प्रहार*💐
💠 _जीआरपी चौकी टनकपुर/थाना जीआरपी काठगोदाम द्वारा अवैध कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार_ 💠
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जीआरपी उत्तराखंड रेलवे महोदया के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी थाना काठगोदाम के नेतृत्व में नशा एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अवैध कच्ची शराब की बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु टीम गठित की गई।
दिनांक 13.05.2026 को गठित टीम द्वारा चौकी जीआरपी टनकपुर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाते हुए दो अभियुक्तों को 110 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। बाद अग्रिम कार्यवाही के अभियुक्तगणों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण* :
निहाल सैनी पुत्र राधे कृष्ण सैनी, निवासी राजीव नगर, खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, उम्र 20 वर्ष।
दिनेश गंगवार पुत्र महेंद्र गंगवार, निवासी खेतलसड़ा खान, खटीमा, जनपद ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड, उम्र 29 वर्ष।
अभियुक्तों के विरुद्ध थाना जीआरपी काठगोदाम में मु0अ0सं0 09/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है।
*अभियुक्त निहाल सैनी का आपराधिक इतिहास :*
FIR No. 143/2021 – धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
FIR No. 05/2022 – धारा 279/323/337/338/506 IPC
FIR No. 44/2023 – धारा 147/148/323/354/452/504/506 IPC
FIR No. 28/2024 – धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
FIR No. 60/2024 – धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
FIR No. 70/2025 – धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
FIR No. 76/2025 – धारा 60(1) आबकारी अधिनियम
अभियुक्त दिनेश गंगवार का आपराधिक इतिहास :
FIR No. 71/2023 – धारा 304(B) IPC
उपरोक्त सभी अभियोग थाना झनकईया जिला उधम सिंह नगर में पंजीकृत है।
*पुलिस टीम :*
उ0नि0 बालम सिंह, थाना जीआरपी काठगोदाम
उ0नि0 रमेश गिरी, चौकी जीआरपी टनकपुर
हे0का0 06 अनिल कुमार, थाना जीआरपी काठगोदाम
का0 028 अजय सिंह, चौकी जीआरपी टनकपुर, थाना जीआरपी काठगोदाम।

Photos from GRP Uttarakhand's post 12/05/2026

💐*श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार के निर्देशानुसार चार धाम यात्रा के दृष्टिगत रेलवे स्टेशनों पर जीआरपी द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान*💐
आज दिनांक 12/05/26को श्रीमान पुलिस अधीक्षक रेलवेज उत्तराखंड हरिद्वार के निर्देशानुसार चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु रेलवे स्टेशनों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत जीआरपी पुलिस बल द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, पार्किंग स्थल एवं ट्रेनों में सघन चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों एवं लावारिस वस्तुओं की गहन जांच करते हुए यात्रियों को सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु जागरूक किया गया।
चार धाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जीआरपी द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। स्टेशन परिसर में अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने हेतु डॉग स्क्वॉड एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की गई।
जीआरपी द्वारा यात्रियों से अपील की गई कि यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल रेलवे पुलिस से संपर्क करें।

Want your business to be the top-listed Government Service in Haridwar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


40 BNPSC Ranipur
Haridwar
249403