Path Nyas

Path Nyas

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Path Nyas, Social service, Haridwar.

Photos from Path Nyas's post 05/09/2025

पथ न्यास विगत 5 वर्षों से हरिद्वार स्थित श्यामपुर, कांगड़ी गांव के बच्चों को प्रतिदिन डाँटने, दुलारने और मजाक के साथ शिक्षा और दीक्षा की पुरातन पद्धति को चलाता आ रहा है। अभिभावक रूपी संस्था का सानिध्य सभी छात्रों की संतुष्टि को प्रदर्शित करता है और उन सभी में ये संतुष्टि का भाव देख हम्हे भी कृतज्ञता का बोध होता है। विश्वास मानिए इन बच्चों में सीखने की अलग भूख और एक अनूठी अद्भुत सिद्धि प्राप्त है, जो बार बार कुछ नया जानने और समझने के लिए उन्हें प्रयत्नशील करती है।

आज 5 सितंबर 2025 को गुरु जी ने सभी बच्चों को गले लगाकर सबका स्वागत किया और उसके बाद सभी बच्चों ने सरस्वती पूजा, कविता पाठ, निबन्ध और डांस के साथ आज के दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

संस्था की एक परंपरा रही है कि आज के दिन संस्था में पढ़ने वाले सभी बच्चों के माता और पिता भी जरूर आते है, जहां उन्हें ये याद दिलाया जाता है कि माता पिता ही बच्चों के सबसे पहले और सबसे बड़े गुरु होते है।

देश के सभी गुरु जनों को प्रणाम 🙏

Photos from Path Nyas's post 13/08/2025

79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरिद्वार, श्यामपुर स्थित कांगड़ी घाट पर संस्था के बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

यह 'तिरंगा यात्रा', मात्र एक यात्रा नहीं है, यह माँ भारती के हमारे महापुरुषों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के प्रति हमारी कृतज्ञता है।

इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए युवाओं को गंगा स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के विजन के अनुरूप 2047 तक एक विकसित, स्वच्छ भारत बनाने के इस महायज्ञ में हम सभी को अपनी आहुति देनी होगी।

आइए, एक स्वच्छ, समृद्ध और स्वस्थ्य भारत बनाने में अपना योगदान दें।
हर घर तिरंगा, हर घाट तिरंगा 🇮🇳



Narendra Modi C R Paatil Namami Gange Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR Ministry of Culture, Government of India

Photos from Path Nyas's post 08/08/2025

श्यामपुर कांगड़ी, हरिद्वार स्थित संस्था के नन्हें मुन्ने छात्राओं और शिक्षिका बहनों ने आज राखी बांधी।
बहनों की आत्मनिर्भरता से भाइयों की शक्ति है।

सभी भाई-बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ।" 🌸

Photos from Namami Gange's post 23/06/2025


Photos from Path Nyas's post 21/06/2025

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज पथ न्यास के बच्चों ने मा गंगा के किनारे हरिद्वार स्थित कांगड़ी घाट पर योगाभ्यास किया।
आइए, आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हम सभी 'योग' को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लें।

Photos from Namami Gange's post 05/06/2025

आभार 🌿🌱🌾🪴🌴🪾🌳🌲

#विश्व_पर्यावरण_दिवस ेड़_मां_के_नाम #गंगा_दशहरा



Photos from Path Nyas's post 05/06/2025

पथ न्यास द्वारा आज हरिद्वार कांगड़ी के ऐतिहासिक गंगा घाट के किनारे 'एक पेड़ माँ के नाम अभियान' के माध्यम से एक सौ एक पौधरोपण का कार्य किया गया।
श्यामपुर कांगड़ी के गंगा किनारे रहने वाले लोगों के साथ मिलकर यह वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। आज पावन 'गंगा दशहरा' एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी ने पौधारोपण कर पर्यावरण और गंगा स्वच्छता हेतु जागरूकता का संकल्प लिया।

#विश्व_पर्यावरण_दिवस ेड़_मां_के_नाम #गंगा_दशहरा





Narendra Modi PMO India Namami Gange Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR C R Paatil Pushkar Singh Dhami Satpal Maharaj

Photos from Path Nyas's post 28/05/2025

आज हरिद्वार लालढांग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रारंभिक वर्ग में संघ के संस्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी पर उद्बोधन के लिए मुख्य अतिथि व वक्ता के रूप में उपस्थित रहा।

विद्यालय के छात्र और अध्यापकों के बीच का सामंजस्य देख आनंदित हुआ। विद्यालय का वातावरण और अनुशासन ने एक पल मेरे अंदर के शिशु मंदिर के विद्यार्थी को जीवित कर दिया।

चुकी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी के जीवन और उनके आदर्शों पर मेरे मुझे बोलना था वो भी आज के इन युवा बच्चों के बीच तो मैंने पूरा समय लेकर उनकी पूरी यात्रा बच्चों के बीच रखी। सत्र समापन के बाद भी बच्चों को उनके बारे जानने की रुचि ने यह निश्चित कर दिया कि डॉ केशवराव बलिराम हेडगेवार जी एक सच्चे क्रांतिकारी और समाज के प्रति बेहद संवेदनशील रहे।

उन्होंने संघ-शाखा का उद्देश्य राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ हिन्दू समाज को संगठित, अनुशासित एवं शक्तिशाली बनाकर समाज में स्वार्थी जीवन, छुआछूत, ऊंच-नीच की भावना, परस्पर सहयोग की भावना की कमी, इन सब बुराइयों से दूरकर देश के प्रत्येक व्यक्ति का चरित्र निर्माण और देश सेवा के लिए संगठित करना बताया। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया और अपने शरीर की कोई परवाह नहीं की।

डॉ. हेडगेवार के ही संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से निकले कार्यकर्ता आज देश और राज्यों में मजबूत सरकार चलाते हुए पूरी दुनिया में हिंदुस्तान की ताकत और महान संस्कृति दर्शन करवा रहे हैं। पूरा विश्व भारत के सुपर पॉवर बनने की बातें कर रहा है।

Photos from Path Nyas's post 27/03/2025

अगर गंगा का तट हमारा है तो मां गंगा भी तो हमारी हुई न और तब इसकी स्वच्छता की जिम्मेदारी भी हमारी है !

भारत सरकार के गंगा स्वच्छता के मुहिम और गंगा स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के आयोजन के निमित्त आज संस्था के बच्चों ने मां के किनारे श्रमदान किया, जिसमें बच्चों को बड़ा आनंद आया।


Narendra Modi Namami Gange Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR PMO India C R Paatil Pushkar Singh Dhami Satpal Maharaj

Photos from Path Nyas's post 23/03/2025

The new edition of (March 17, 2025) magazine has published an article about the awareness efforts being made by the founder of Nyas Shri Vijendra Pratap Ji, for the conservation of the River and the cleanliness of its ghats in Haridwar, Uttarakhand.

Path Nyas expresses its gratitude to Ministry of Jal Shakti, Department of Water Resources, RD & GR and Namami Gange for recognising him as one of The WARRIORS OF MODI’S WATER MISSION.
Narendra Modi C R Paatil PMO India
Pushkar Singh Dhami Satpal Maharaj



Photos from Path Nyas's post 13/03/2025

रंगों के पर्व होली को संस्था के नियमित आने वाले सभी बच्चों और उनके परिजनों के साथ मनाया।
अपने मन के सारे बैर-भाव जलाकर, प्रेम और भाईचारे के रंग में रंग जाइए – यही सच्ची होली है।

08/03/2025

5 वर्ष हो गए हमारे इस मातृ शक्ति परिवार को।
पथ के परिवार को।
इस परिवार में गुरुजी कहने वाली भी है, पिता जी भी कहने वाली भी है और भैया कहने वाली भी है।

पथ न्यास पिछले 5 वर्षों से महिलाओं को केवल शिक्षित और प्रशिक्षित ही नहीं करता बल्कि भारतीय संस्कृति के महिलाओं के गौरवशाली इतिहास के बारे में भी बताता हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर और निर्भीक बनने की प्रेरणा भी देता है।

सुसंस्कृत समाज व सशक्त राष्ट्र को आकार देने में अद्वितीय योगदान दे रही हमारे पथ न्यास के साथ साथ सभी नारीशक्ति को नमन। 🙏🏻

#महिलादिवस

Want your business to be the top-listed Government Service in Haridwar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Website

Address


Haridwar
249408