Nagar Nigam, Haridwar

Nagar Nigam, Haridwar

Share

We are the urban local body providing necessary services like Sanitation, Housing, Roads, collecting various local taxes etc.

We resolve to address grievances of people in a seamless manner. It is governed by board chaired by Mayor and 60 elected members.

01/06/2026

वर्षाकाल से पहले नाला सफाई अभियान तेज

नगर आयुक्त नंदन कुमार (आईएएस) ने रानीपुर मोड़, शंकर आश्रम मार्ग, ऋषिकुल-रानीपुर मार्ग एवं गोविंदपुरी बरसाती नाले का निरीक्षण कर वर्षा से पूर्व सभी प्रमुख नालों की तली झाड़ सफाई पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नगर निगम की 175 सदस्यीय नाला गैंग द्वारा 133 छोटे-बड़े नालों की सफाई की जा रही है, जबकि 15 बड़े नालों की सफाई के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। लक्ष्य है कि वर्षाकाल में जलभराव की समस्या न हो और जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे।



24/05/2026

*
गंगा दशहरा से पहले नगर निगम हरिद्वार का बड़ा अभियान

हरिद्वार में गंगा दशहरा पर्व को देखते हुए नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है।

🛑 गंगा घाटों और आसपास के क्षेत्रों से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
📄 नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे गए।
📢 दुकानदारों और लोगों को स्वच्छता व व्यवस्था बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
⚠️ दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

नगर निगम का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और गंगा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Photos from Nagar Nigam, Haridwar's post 14/05/2026

*हरिद्वार नगर निगम में आवारा कुत्तों की शिकायत प्रबंधन पर प्रशिक्षण*

*हरिद्वार:* नगर आयुक्त के निर्देश पर आज नगर निगम हरिद्वार में 'ह्यूमेन वर्ल्ड फॉर एनिमल्स इंडिया' के सहयोग से शिकायत प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में आवारा कुत्तों से जुड़ी शिकायतों के प्रकार, कुत्ते के काटने या रेबीज की सूचना मिलने पर नगर निगम व समुदाय की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आवारा कुत्तों के प्रति जागरूकता व मानवीय व्यवहार अपनाने पर जोर दिया गया।

प्रशिक्षण में वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह तलियान, उप वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, चीफ सैनिटरी इंस्पेक्टर श्री श्रीकांत, पर्यावरण पर्यवेक्षक, डॉ. नीरज, डॉ. बिन्नी पनौली, सुचिता रावत व पूजा भट्ट मौजूद रहे।

अधिकारियों व कर्मचारियों ने शिकायत प्रबंधन व जनजागरूकता की अहम जानकारियां प्राप्त कीं।

Photos from Nagar Nigam, Haridwar's post 13/05/2026

🪔 स्वच्छ हरिद्वार, सुंदर हरिद्वार 🪔

मां गंगा की पावन नगरी को स्वच्छ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
आइए मिलकर हर घाट, हर सड़क और हर मोहल्ले को साफ़ और सुंदर बनाएं।

🚮 कूड़ा डस्टबिन में डालें
🌿 प्लास्टिक मुक्त हरिद्वार बनाएं
🙏 गंगा और पर्यावरण को स्वच्छ रखें

✨ स्वच्छ हरिद्वार ही हमारी पहचान है ✨


Want your business to be the top-listed Government Service in Haridwar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


Mayapur
Haridwar

Opening Hours

Monday 10am - 5pm
Tuesday 10am - 5pm
Wednesday 10am - 5pm
Thursday 10am - 5pm
Friday 10am - 5pm
Saturday 10am - 5pm