BSP Uttrakhand

BSP Uttrakhand

Share

शिक्षित बनो। संगठित रहो। संघर्ष करो।
सिर्फ एक लक्ष्य - बसपा की सरकार
(BSP UTTRAKHAND)

13/09/2025

आज दिनांक 13-09-2025 को आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी (राष्ट्रीय अध्यक्ष बसपा पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश) द्वारा X पर किया गया अतिमहत्वपूर्ण पोस्ट।

#जयभीम #नमोबुद्धाये

Photos from BSP Uttrakhand's post 03/09/2025

🚨बड़ी खबर:- बहन जी के एक ट्वीट का असर

चेतावनी के बाद UP सरकार बैकफुट पर, अब कानपुर के बुध्द पार्क मे नहीं बनेगा शिवालय।

इसलिए कहते है बहन जी का एक ट्वीट किसी के आंदोलन से काफी बड़ा होता है।

बहन जी बहुजनों की आवाज हैं।

यह बहन जी की वज़ह से संभव हो पाया है

ी_है_तो_भरोसा_है


जय भीम जय बसपा 🙏 🙏
बहन जी जिंदाबाद जिंदाबाद 🐘 🔥


01/09/2025

आज जन्मदिन के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया माननीय बहन जी का ढेर सारा स्नेह और आशीर्वाद आशीर्वाद प्राप्त हुआ | अभिभूत हूं। जीवन का लक्ष्य ही माननीय बहन जी को पुनः मुख्यमंत्री और भविष्य में प्रधानमंत्री के रूप में देखना है।

जय भीम जय भारत Dr Indu Choudhary

31/08/2025

बहन कु मायावती जी ट्वीट के माध्यम से :-

बिहार विधानसभा के लिये जल्द अगले कुछ महीनों में ही होने वाले आमचुनाव में बी.एस.पी. उम्मीदवारों के चयन सहित पार्टी के हर स्तर की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पिछले दो दिनों की बैठक में गहन चर्चा व समीक्षा की गयी तथा इस दौरान अकेले अपने बल पर चुनाव लड़ने के फैसले के मद्देनज़र आने वाले दिनों में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को भी अन्तिम रूप दिया गया।
बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को उल्लेखित कमियों को दूर करके पूरी मुस्तैदी व तन, मन, धन से आगे बढ़ने का निर्देश देते हुये उन्हें अगले महीने के प्रारंभ से शुरू होने वाले पार्टी की यात्रा व जनसभा आदि कार्यक्रमों के सम्बंध में विशेष ज़िम्मेदारी भी सौंपी गयी।
ये सभी कार्यक्रम बी.एस.पी. पार्टी प्रमुख अर्थात् मेरे दिशा निर्देशन में होंगे। इसकी विशेष जिम्मेदारी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री आकाश आनन्द व केन्द्रीय कोआर्डिनेटर व राज्यसभा सांसद श्री रामजी गौतम तथा बी.एस.पी. बिहार स्टेट यूनिट को साैंपी गयी है।
बिहार एक बड़ा राज्य है और इसीलिये वहाँ की ताज़ा ज़रूरतों को देखते हुये राज्य की सभी विधानसभा सीटों को तीन ज़ोन में बाँट कर पार्टी के वरिष्ठ लोगों को अलग-अलग से उसकी ज़िम्मेदारी सौंपने का फैसला भी बैठक में लिया गया।
बिहार में पार्टी की अपनी तैयारी के साथ-साथ वहाँ राज्य के तेज़ी से बदलते हुये राजनीतिक हालात एवं चुनावी समीकरण आदि को देखते हुये बी.एस.पी. द्वारा चुनाव में बेहतर रिज़ल्ट लाने का आश्वासन पार्टी के लोगों ने पार्टी प्रमुख को बैठक में दिया।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले उड़ीसा और तेलंगाना राज्य में भी पार्टी संगठन की तैयारियों व वहाँ भी यूपी के पैटर्न पर ज़िला से लेकर पोलिंग बूथ स्तर तक कमेटियों के गठन के साथ-साथ पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के मिशनरी कार्यों के लिये दिये गये टारगेट की भी समीक्षा बैठक पार्टी प्रमुख द्वारा स्वंय अलग-अलग से ली गयी।

29/08/2025

आकाश आनंद जी को बहुत बहुत बधाई व बहन कुमारी मायावती जी का बहुत बहुत धन्यवाद । आकाश आनंद जी का प्रमोशन करते हुए बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक बनाया है. यह पद संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष यानी बहन कुमारी मायावती जी के बाद आता है. आकाश आनंद जी दूसरे नंबर के पावरफुल नेता बसपा में हो गए हैं. अभी तक आकाश आनंद राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर की भूमिका निभा रहे थे.



28/07/2025
Photos from BSP Uttrakhand's post 26/07/2025

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष द्वारा यह स्वीकार करना कि देश के विशाल आबादी वाले अन्य पिछड़े वर्ग (ओबीसी) समाज के लोगों की राजनीतिक व आर्थिक आशा, आकांक्षा व आरक्षण सहित उन्हें उनका संवैधानिक हक़ दिलाने के मामलों में कांग्रेस पार्टी खरी व विश्वासपात्र नहीं रही है कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह दिल में कुछ व जुबान पर कुछ और जैसी स्वार्थ की राजनीति ज़्यादा लगती है।
वास्तव में उनका यह बयान उसी तरह से जगज़ाहिर है जैसाकि देश के करोड़ों शोषित, वंचित व उपेक्षित एससी/एसटी समाज के प्रति कांग्रेस पार्टी का ऐसा ही दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण रवैया लगातार रहा है और जिस कारण ही इन वर्गों के लोगों को फिर अन्ततः अपने आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा अपने पैरों पर खड़े होने की ललक के कारण अलग से अपनी पार्टी बहुजन समाज पार्टी (बी.एस.पी.) यहाँ बनानी पड़ी है।
कुल मिलाकर इसके परिणामस्वरूप कांग्रेस पार्टी यूपी सहित देश के प्रमुख राज्यों की सत्ता से लगातार बाहर है और अब सत्ता गंवाने के बाद इन्हें इन वर्गों की याद आने लगी है जिसे इनकी नीयत व नीति में हमेशा खोट रहने की वजह से घड़ियाली आँसू नहीं तो और क्या कहा जाएगा, जबकि वर्तमान हालात में बीजेपी के एनडीए का भी इन वर्गों के प्रति दोहरे चरित्र वाला यही चाल-ढाल लगता है।
वैसे भी एससी/एसटी वर्गों को आरक्षण का सही से लाभ व संविधान निर्माता परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर को भारतरत्न की उपाधि से सम्मानित नहीं करने तथा देश की आज़ादी के बाद लगभग 40 वर्षों तक ओबीसी वर्गों को आरक्षण की सुविधा नहीं देने तथा सरकारी नौकरियों में इनके पदों को नहीं भरकर उनका भारी बैकलॉग रखने आदि के जातिवादी रवैयों को भला कौन भुला सकता है, जो कि इनका यह अनुचित जातिवादी रवैया अभी भी जारी है।
इतना ही नहीं बल्कि इन सभी जातिवादी पार्टियों ने आपस में मिलकर एससी, एसटी व ओबीसी आरक्षण को किसी ना किसी बहाने से एक प्रकार से निष्क्रिय एवं निष्प्रभावी ही बना दिया है। इस प्रकार दलितों, आदिवासियों व अन्य पिछड़ों इन बहुजन समाज को सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक तौर पर गुलाम व लाचार बनाए रखने के मामलों में सभी जातिवादी पार्टियाँ हमेशा से एक ही थैली के चट्टे-बट्टे रहे हैं,
जबकि अम्बेडकरवादी पार्टी बी.एस.पी. सदा ही इन वर्गों की सच्ची हितैषी रही है और यूपी में चार बार बी.एस.पी. के नेतृत्व रही सरकार में सर्वसमाज के ग़रीबों, मज़लूमों के साथ-साथ बहुजन समाज के सभी लोगों के जान-माल व मज़हब की सुरक्षा व सम्मान तथा इनके हित एवं कल्याण की भी पूरी गारण्टी रही है।
अर्थात् देश के बहुजनों का हित केवल बी.एस.पी. की आयरन गारण्टी में ही निहित है। अतः ख़ासकर दलित, आदिवासी व अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी समाज) के लोग ख़ासकर कांग्रेस, सपा आदि इन विरोधी पार्टियों के किसी भी बहकावे में नहीं आयें, यही उनकी सुख, शान्ति व समृद्धि हेतु बेहतर है - मायावती जी

23/07/2025

इस समय उत्तराखण्ड में कोई चुनाव नहीं चल रहा है बहुजन समाज पार्टी लोगों को जोड़ने का काम कर रही है केवल
अपने संगठन को मजबूत कर रही है और जिस तरीके से प्रत्येक विधानसभा में सैकड़ो लोग बहुत तेजी से जुड़ रहे हैं निश्चित तौर से 2027 विधानसभा में बड़े बदलाव के संकेत हैं।

आप अक्सर देखते होंगे जब विधानसभा लोकसभा के चुनाव आते हैं तो अन्य पार्टियों में भगदड़ मची रहती है सत्ताधारी पार्टी के पक्ष में लोग जुड़ते हैं लेकिन यहां मामला उलट है अब लोगों को पता चल चुका है कि केवल बसपा ही विकल्प है और जितनी जल्दी जुड़ लिया जाए उतना ही बेहतर होगा देश और समाज के लिए उसी कड़ी में बड़े पैमाने पर लोग जुड़ रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष श्री #विश्वनाथ_पाल जी के नेतृत्व में

आज दिनांक 22-07-2025 को जनपद #बाराबंकी में जिला स्तरीय अति महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक संपन्न हुई।

जिसमें बूथ सेक्टर कमेटी की समीक्षा की गई साथ विभिन्न पार्टियों को छोड़कर

सैकड़ों साथियों ने थामा बसपा का दामन जिसमें प्रमुख नाम निम्न है.
प्रदेश अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन सरदार भगत सिंह गुट श्री लाल जी यादव जी,

श्री सुनील कुमार यादव जी, श्री संदीप कुमार यादव जी, श्री गजराज रावत जी, श्री अमर सिंह वर्मा जी, श्री अंकित यादव जी,श्री हर्षित वर्मा जी, श्री दर्शन रावत जी, श्री सागर यादव जी, श्री सुनील गौतम जी, श्री अनूप गौतम जी, श्री जसवंत सिंह जी, श्री राम नारायण जी, श्री वीरेंद्र यादव जी, सुनीता गौतम जी व श्री अजय गौतम जी ने आदरणी बहन कुमारी मायावती जी के नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।सभी सम्मानित साथियों का बहुजन समाज पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत!















Photos from BSP Uttrakhand's post 20/07/2025

श्री #अमरजीत जी को #प्रदेश_अध्यक्ष
श्री ाल जी को #प्रदेश_उपाध्यक्ष
श्री #राजदीप_मैनवाल जी को #प्रदेश_महासचिव
श्री ाल जी को #जिला_अध्यक्ष हरिद्वार
#बहुजन_समाज_पार्टी बनाये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहन जी का आभार…!
आप सभी दीर्घायु और स्वस्थ रहें, ईश्वर आपकी मनोकामनाएँ पूर्ण करें, बस यही दुआ है 🙏💐😊🎂🎊🎉

....!



जब तक है दम बसपा मैं हम…!🙏🙏

बीएसपी जिंदाबाद माननीय बहनजी जिंदाबाद.
मान्यवर साहेब कांसीराम और माननीय बहनजी का जीवन संघर्ष अमर रहेगा.

बहन जी है तो वजूद है बहन जी है तो भरोसा है
जय भीम बीएसपी जिंदाबाद बहन जी जिंदाबाद 🐘🐘

बहनजी है तो भरोसा है
बहुजन समाज पार्टी

#बहनमायावती #बहनजी #बीएसपी #वायरल



#बसपाMission2027

Want your business to be the top-listed Government Service in Haridwar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Address


S 323, Shivalik Nagar, S Cluster, Shivalik Nagar, उत्तराखंड
Haridwar
249403