19/12/2024
किस्मत पर नही, मुझे मेरे महादेव पर भरोसा है।
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from BJYM Haridwar, Political organisation, Haridwar.
19/12/2024
किस्मत पर नही, मुझे मेरे महादेव पर भरोसा है।
05/03/2024
वक़्त आएगा कल आएगा,
जब भी आएगा जरूर आएगा।
बस तब तुम नही हम नही,
तब सिर्फ़ एक ही नाम याद आएगा।
कहो दिल से ौशिक फ़िर से।
09/03/2023
अहमदाबाद में बार्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023 के अंतर्गत भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दौरान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री श्री एंथनी अल्बानीज जी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट के माध्यम से 75 वर्ष की दोस्ती का जश्न कुछ इस तरह मनाया कि वह दोनों देशों के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन का कार्य करेगा।
13/04/2022
जलियांवाला बाग में माँ भारती की स्वाधीनता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को शत् शत् नमन।
अपने अदम्य साहस एवं अटूट देशभक्ति से करोड़ों भारतीयों में स्वतंत्रता की अलख जगाने के लिए उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
10/04/2022
आज देहरादून में आयोजित "माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम" में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार जी, विधायक गण एवं प्रदेश पदाधिकारियों के साथ प्रतिभाग किया तथा अनुदान देकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया।
10 से 30 अप्रैल 2022 तक चलने वाले इस "माइक्रो डोनेशन अभियान" में भागीदार बनकर तथा नमो ऐप पर ₹5 से ₹1000 तक का अनुदान देकर राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे।
डोनेट करने के लिए https://www.narendramodi.in/donation/Q9R7D2-F
via Namo App लिंक पर जाएं।
10/04/2022
किसानों के घर खुशहाली ला रही है पीएम किसान सम्मान निधि योजना।
योजना के अंतर्गत कोरोना महामारी के दौरान 1.30 लाख करोड़ रूपये की राशि किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित की गई।
10/04/2022
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जन्मोत्सव 'श्री रामनवमी' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा आप सभी पर बनी रहे।
!! जय श्री राम !!
09/04/2022
उत्तराखंड पौड़ी गढ़वाल लोकसभा के माननीय सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माँ गंगा से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
09/04/2022
06/04/2022
भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज करणपुर मंडल प्रदेश कार्यालय, देहरादून पर पार्टी का झंडा लगाकर इसे एक उत्सव की तरह मनाया।
इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार जी, प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।