31/01/2025
पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर, हरिद्वार के लिए एक और गर्व का क्षण,,, विद्यालय की कक्षा 10 की छात्रा कुमारी दीपिका सक्सेना को कल मतदान दिवस पर महामहिम राज्यपाल महोदय ने देहरादून में आयोजित एक शानदार समारोह में सम्मानित किया । कु दीपिका ने राज्य निर्वाचन द्वारा आयोजित ऑन लाइन स्लोगन प्रतियोगिता में उत्तराखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था उसे पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र एवं ₹7500/ का नगद पुरस्कार महामहिम राज्यपाल एवं सचिव शिक्षा के कर कमलों से प्राप्त हुआ इस शैक्षणिक वर्ष मैं यह दूसरा मौका है, महामहिम से सम्मानित होने का। इससे पूर्व नबचारी मॉडल के लिए कुमारी श्रेया रौतेला भी राज्यपाल महोदय से सम्मानित हो चुकी है।
31/01/2025
24/01/2025 को पी.एम. श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परियोजना अधिकारी श्री सुलेखा सहगल तथा उनके सहभागी प्रीति भंडारी प्रभारी बाल विकास अधिकारी जी उपस्थित रहे । इस उपलक्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे मेहंदी , रंगोली तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं को कार्यक्रम के विषय में बताया गया। कार्यक्रम अधिकारी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा बालिकाओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सीनियर वर्ग में पोस्टर प्रतियोगिता में भावना ने प्रथम स्थानप्राप्त किया, खुशी ने द्वितीय स्थान, दिव्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, इसी प्रकार पोस्टर प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में काशिफा प्रथम, आस्था द्वितीय, सानिया शेख ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में मेहंदी प्रतियोगिता में छवि प्रजापति प्रथम स्थान, तनिष्का द्वितीय स्थान पर तथा सीमा तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता में नेहा चौहान प्रथम स्थान रवीना द्वितीय स्थान एवं रीता तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम के समापन में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम राणा ने छात्राओं को अपने संबोधन में बालिका शिक्षा के प्रति जागरूक किया बालिकाओं को शिक्षित एवं स्वावलंबी होने पर जोर दिया। साथ ही अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
14/12/2024
Here are few more photos of the WoW (World of Work) workshop recently conducted in PM Shri GGIC Jwalapur, Haridwar. The school family would like to extend our heartfelt thank you for Mrs. Indrani Bhaduri (CEO - NCERT PARAKH) and the Facilitators Ms Jaya (NCERT PARAKH) and Mr. Ravi Shankar (PHDCCI) for giving this amazing opportunity for our students.
The happy faces say it all.
14/12/2024
उद्यम संसार World of Work (WoW) workshop held in pmshri GGIC jwalapur Haridwar
Haridwar* : A two-day workshop for school children to create awareness about skill education and prepare them for the world of work was held at the PM Shri Government girls' inter college Jwalapur Haridwar . The workshop is part of PARAKH NCERT and PHDCCI’s उद्यम संसार World of Work (WoW) campaign which aims to cover all the 36 States and UTs in the country in two phases.
The first phase of the campaign covers 18 states / Union territories. These include Andhra Pradesh, Assam, Chandigarh, Chhattisgarh, Goa, Himachal Pradesh, Kerala, Karnataka, Madhya Pradesh, Meghalaya, Nagaland, Odisha, Pondicherry, Rajasthan, Telangana, Tripura, Uttarakhand and West Bengal. The workshop in Puri was the sixth in the series and it was conducted by resource persons from PARAKH NCERT.
Giving an overview of the campaign, Prof Bhaduri, said, “The objective of the PARAKH WoW campaign is to introduce students at 9 and 10 grades to 36 different sector skills and help them make informed choices for future.” Another focus of the campaign, she said, was to introduce children to latest in technology such as generative artificial intelligence (AI) and demonstrate to them the use of GenAI.
This, she said, was essential as the children of today will comprise the workforce of tomorrow.
Under the campaign, a comprehensive mapping has been done of the various skill initiatives of the Government of India. Explaining the mapping of job roles,
Creation of a WoW Corner or a Career Corner in every school where the workshop is being organized is an integral part of the campaign. The charts are being donated for permanent display at schools where the workshop is being held and they are being encouraged to organize similar workshop for sensitization of other neighbouring schools.
With the National Curriculum Framework for School Education (NCF-SE) emphasising on vocational education as an important component of holistic development of children and preparing them for the needs of the 21st century, the role of PARAKH in setting standards of curriculum and assessment for vocational education in different boards becomes important.
The purpose of education is also to provide students with a broad and experiential introduction to different kinds of work and develop the required competencies. It is in assessment of these competencies that PARAKH is going to play an important role.
Aim of PARAKH WoW Campaign
a. Awareness generation : Awareness and sensitization to the required disposition, capacities, and knowledge, to be developed for school students, which will create the possibility of their joining the workforce.
b. Peek into the world of work : The workshop opens the window of possibilities for a range of career options – ones that are aspirational, as also those that are most relevant locally and contextually (if different), also new and emerging.
c. Dignity of work : Students are being provided exposure to various types of work so that they understand and appreciate the dignity of work.
d. Pathway to future : The workshops are in sync with current reality and resources of schools, while providing a pathway to the future. Students are being given an overview of what their future will look like if they choose any of the careers.
e. Introduction to AI : Students are being introduced to the concept of artificial intelligence through simple demonstrations / presentation / videos. They are being encouraged to enroll in specific basic online courses on this subject.
f. Creation of a WoW Corner : The identified school in every state is getting its own World of Work corner where charts on career options in different sectors are being put up for permanent display. Schools are being requested to create this WoW Corner at a strategic location where there is high footfall, which is near the office of the Principal and where parents are likely to see the options of different careers which their children can go into. Here we are enclosing some of the glimpses of this very useful workshop
09/12/2024
PM श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में दिनांक २२ नवम्बर २०२४ को ज्ञानोत्कर्ष मेला आयोजित किया गया जिसमे विद्यालय की छात्राओं ने रचनात्मक मॉडल और TLM का निर्माण किया। इस पूरे कार्य को करने में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ WPP की टीम ने पूरा सहयोग किय। इस मेले का मुख्या आकर्षण रोबोटिक्स, 3D डिज़ाइन, अंग्रेजी और गणित के वर्किंग मॉडल्स के साथ साथ waste material क्राफ्ट की स्टाल्स रह। EDU - स्पार्क मेले में मुख्य अतिथि की भूमिका में हरिद्वार ज़िले के मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री के के गुप्ता, साथ नवनियुक्त खंड शिक्षा अधिकारी श्री ऐ बी सिंह एवं ज़िले के अन्य प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे और बच्चों को मोटीवेट किया। WPP फाउंडेशन की ओर से श्री अमर, श्रीमती रचना, आदि उपस्थित रहे। पूरा कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम राणा और विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं की गाइडेंस में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम की कुछ झलकियां आपके समक्ष प्रस्तुत हैं
27/09/2024
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा,ज्वालापुर द्वारा गुरु वंदन छात्रा अभिनंदन कार्यक्रम ज्वालापुर स्थित पी एम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में किया गया प्रधानाचार्य श्रीमती पूनम राणा को समय-समय पर नवाचार, जल ,पर्यावरण तथा समाज में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ग्रीन मूवमेंट , उत्तराखंड सरकार तथा भारत सरकार द्वारा भी सम्मानित किया गया है, छात्रों के लिए नित्य नवीनतम प्रयास करते रहने के लिए आज एक बार फिर उन्हें भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा ७ अध्यापकों तथा 15 छात्राओं सहित विद्यालय आकर पुरस्कृत किया गया। वहीं 15 मेधावी छात्रों को भी शिक्षा एव विभिन्न क्षेत्रों जैसे विज्ञान कला एव साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह भेंट किये गये पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानाचार्य ज्वालापुर इंटर कॉलेज श्री आदर्श पाल सिंह तोमर जी ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया पुरस्कार प्राप्त करने वाली अध्यापिकाओं में श्रीमती अनुराधा श्रीमती लता भट्ट श्रीमती अंजना श्रीमती सीमा श्रीमती अनीता चौधरी श्रीमती संगीता श्रीमती कंचन प्रमुख रही कार्यक्रम का संचालन श्री विजेंद्र पालीवाल जी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष श्रीमती प्रोमिला दत्त ने किया
27/09/2024
दिनांक 27 अगस्त 2024 को पी एम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज ज्वालापुर में कौशलम पाठ्यक्रम के अंतर्गत बहादराबाद विकासखंड के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का अभिमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी श्री भानु प्रताप शर्मा जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम राणा जी के द्वारा प्रातः 9:00 बजे शुभारंभ हुआ। इसमें 26 प्रधानाचार्य एवं 88 शिक्षकों के द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा जिसमें प्रधानाचार्यो का एक दिन का प्रशिक्षण प्रोग्राम एवं शिक्षकों का दो दिन का प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा जिसमें कौशलम् कार्यक्रम के मास्टर ट्रेनर श्री राजेश राय डॉक्टर नवीन सैनी श्रीमती अनुराधा चौधरी एवं श्रीमती शशि वाला तथा प्रमोद कुमार जी के द्वारा कराया गया इस प्रशिक्षण में आज राजेंद्र चौधरी ने प्रधानाचार्य को कौशलम् कार्यक्रम के सभी विषयों पर प्रकाश डाला एवं पूर्ण रूप से बताया कि कौशलम कार्यक्रम के अंतर्गत नई शिक्षा नीति को शीर्ष महता दी गई है जिसके द्वारा विद्यालय की छात्र-छात्राएं और शिक्षक लाभान्वित होंगे।
27/09/2024
आज पी एम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संस्थापक जिन्हें ग्रीन मैन ऑफ इंडिया के नाम से जाना जाता है श्री विजयपाल बघेल जी, संरक्षक जगदीश लाल पाहवा जी ने विद्यालय में आकर विद्यालय की प्रधानाचार्य को ग्रीन हरिद्वार में उनकी सतत सहभागिता और नियमित रूप से प्रतिबद्धता को सराहते हुए प्रमाण पत्र व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का चित्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य के साथ विद्यालय की चार अन्य अध्यापिकाएं श्रीमती सुषमा दास श्रीमती योग्यता नेगी श्रीमती संध्या करणवाल श्रीमती शालिनी भैसोड़ा को भी इस मुहिम में लगातार कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, पर्यावरण प्रभारी कुमारी अंबिका श्रीमती स्वेच्छा एवं श्रीमती अनुराधा का भी अभिनंदन किया। अध्यापिकाओं को संबोधित करते हुए ग्रीन मैन श्री बघेल जी ने अपने कार्यों का विवरण देते हुए अध्यापिकाओं को छात्रों के माध्यम से हरिद्वार को और हरा भरा बनाने का आह्वान किया तथा पर्यावरण के क्षेत्र में विद्यालय के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने विद्यालय की छात्राओं के बीच में एक और जन जागरूकता का कार्यक्रम करने की इच्छा व्यक्त की इस शुभ अवसर पर उन्होंने सहजन का एक वृक्ष भी विद्यालय प्रांगण में लगाया तथा अध्यापिकाओं को अपने विशेष अवसरों पर वृक्ष लगाने का संकल्प दिलवाया विद्यालय ने भी आदरणीय विजयपाल बघेल तथा श्री जगदीश लाल पाहवा जी का समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण कार्य करने हेतु अभिनंदन किया तथाविद्यालय में इस नेक कार्य हेतु आने के लिए धन्यवाद भी दिया। इस संक्षिप्त कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त अध्यापिकाएं तथा कार्यालय स्टाफ सम्मिलित हुआ
13/09/2024
Through this post, I would like to send out a heartfelt thank to the team of Water Digest, ministry of urban affairs, UNESCO as a whole and specially to respeced sir Mr Gajendra singh shekhawat (cabinet minister, ministry of jalshakti for validating our small but sincere efforts.
Receiving this prestigious award is a validation of our collective commitment to preserve this precious resource. Every drop saved contributes to the larger goal of ensuring water security for all. I am immensely proud of our school community for embracing this cause and making a tangible difference.
To say the least, I am filled with gratitude for the dedication and innovation that have brought us to this point. However, our work is far from over. This award serves us as a reminder for our ongoing responsibility that we have to continue our efforts and inspire others to join us.
We will use this achievement as motivation to redouble our efforts and amplify our impact. Together, we can create a more sustainable future where clean water is accessible to all. Sending you a glimpse of that great saga @ JP Vasant continental New Delhi......
Warm Regards
Poonam Rana
https://www.facebook.com/share/p/GvdPBLGu3mDAVZqa/?mibextid=xfxF2i
13/09/2024
"आप सभी उत्तराखंड राज्य से चयनित उत्कृष्ट शिक्षक हो,आपने अवश्य ही शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है किंतु अब शिक्षा जगत को आपसे और भी ज्यादा अपेक्षाएं हैं!" महामहिम राज्यपाल महोदय का यह कथन स्वयं में उत्तरदायित्व का बोध कराने का एक गरिमामय कारण तो है ही किंतु शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार की प्रतिष्ठा व उपादेयता भी स्वयं सिद्ध करता है।
मैं उत्तराखंड शासन व अपने समस्त विभागीय अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने मुझे इस पुरस्कार हेतु चयनित किया साथ ही साथ अपने पूरे विद्यालय परिवार की भी बेहद आभारी हूं जो मेरे इस पुरस्कार की नींव की ईंट सदृश हैं। पुरस्कार समारोह व अभिनंदन समारोह के कुछ हृदयस्पर्शी क्षण