01/06/2026
*प्रेस विज्ञप्ति*
*सीडीओ हरिद्वार ने रीप परियोजना की प्रगति की समीक्षा की, जुलाई तक लक्ष्यों की प्राप्ति के निर्देश*
*हरिद्वार 01 जून 2026*
मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान परियोजना (REAP) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक में अपर परियोजना निदेशक (APD) श्रीमती नलनीत घिल्डियाल सहित परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना एवं अन्य सहायक प्रबंधक उपस्थित रहे।
बैठक में रीप परियोजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिला परियोजना प्रबंधक द्वारा वर्ष 2023 से वर्तमान तक की जानकारी प्रस्तुत की गई। परियोजना अंतर्गत वर्ष 2023 24 और 25 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों के आउटकम एवं आउटपुट एवं इंपैक्ट के बारे में भी जानकारी साझा की गई। जिला परियोजना प्रबंधक ने लंबित पड़ी गतिविधियों के बारे में मुख्य विकास अधिकारी एवं सहायक सहायक परियोजना निदेशक को अवगत कराया तथा अनुरोध किया कि NRLM स्टाफ को REAP परियोजना की गतिविधियों एवं एंटरप्राइज स्थापना के लिए सत प्रतिशत सहयोग करना चाहिए।
विशेष रूप से अल्ट्रा पुअर लाभार्थियों को प्रदान किए जाने वाले आजीविका पैकेज, सामुदायिक एवं व्यक्तिगत उद्यमों की स्थापना, शेयर पूंजी संग्रहण, सीड रिवॉल्विंग फंड, कलेक्शन सेंटरों की स्थापना तथा जनपद में नवाचार आधारित नए उद्यमों की प्रगति पर चर्चा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों एवं परियोजना टीम को निर्देशित किया कि सभी लंबित कार्यों एवं लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से जुलाई माह तक सभी स्वीकृत लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने पर बल दिया।
बैठक में सामुदायिक संस्थाओं को सशक्त बनाने, ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि, स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने तथा सतत आजीविका के अवसर सृजित करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
रीप परियोजना के माध्यम से हरिद्वार जनपद में महिला स्वयं सहायता समूहों, सामुदायिक संस्थाओं एवं ग्रामीण उद्यमियों को सशक्त बनाते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के प्रयास निरंतर किए जा रहे हैं।
01/06/2026
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद में खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार से कोई मिलावट न हो, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को निरंतर छापेमारी की कार्यवाही के निर्देश दिए गए है*
*चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट न हो इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा की गई छापेमारी की कार्यवाही*
*मै० आनन्दा डेयरी, रामनगर, ज्वालापुर को 03 लाख का आर्थिक दंड किया गया अधिरोपित*
*हरिद्वार 01 जून 2026*
चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य प्रदार्थ उपलब्ध हो तथा खाद्य प्रदार्थ में किसी प्रकार की कोई मिलावट एवं ओवर रेटिंग न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जनपद में संचालित हो रहे होटल,ढाबों,दुकानों एवं रेस्टोरेंट में निरंतर छापेमारी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चारधाम यात्रा एवं गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन हरिद्वार ने सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थौ की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु होटलों ढाबों, निर्माण ईकाईयो एवं फुटकर विक्रय प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया तथा उनके नेतृत्व में आज खाद्य सुरक्षा की संयुक्त टीम एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी, पवन कुमार के नेतृत्व में बस स्टेण्ड एवं रेलवे स्टेशन हरिद्वार स्थित 08 अस्थायी/स्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंट, ढाबों के निरीक्षण की कार्यवाही की गयी, जिसमें 03 खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की अन्तर्गत मानका अनुसार सफाई सफाई रखने, ढक्कन युक्त कूड़ेदान को उचित स्थान पर प्रदर्शित करने एवं चारधाम यात्रा / मेलों में आने वाले तीर्थ यात्रियों को ताजा भोजन परोसने के निर्देश दिये गये। 02 खाद्य कारोबारकर्ताओं को Fssai के तहत लाईसेंस ना होने एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की अवहेलना करने के लिये चालानी कार्यवाही की गयी। साथ ही जन सामान्य से प्राप्त शिकायतों का निवारण भी किया गया।
चारधाम यात्रा 2026 के दृष्टिगत विभाग द्वारा उपरोक्त कार्यवाही सम्पूर्ण जनपद में लगातार जारी रहेगी।
सहायक आयुक्त/जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि गत वर्ष कांवड मेले के दौरान कैलाश चन्द्र टम्टा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार द्वारा मै० आनन्दा डेयरी, रामनगर, ज्वालापुर, हरिद्वार का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के समय खाद्य संरक्षा एवं मानक (खाद्य कारोबार के लिए लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन) विनियम 2011 के विनियम 2.1 अन्र्तगत जारी लाईसेंस / रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नही किया गया तथा प्रतिष्ठान में कालातीत सामग्रियां भी पायी गयी थी। इसके सम्बन्ध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नगर निगम हरिद्वार द्वारा माननीय न्याय निर्णायक अधिकारी/अपर जिला अधिकारी, (वित्त/राजस्व) हरिद्वार के न्यायालय में वाद दायर किया गया था। माननीय न्याय निर्णायक अधिकारी/अपर जिला अधिकारी, (वित्त / राजस्व) हरिद्वार द्वारा उक्त वाद में निर्णय दिया गया, जिसमें मै० आनन्दा डेयरी, रामनगर, ज्वालापुर, हरिद्वार पर रूपये 3 लाख का आर्थिक दण्ड अधिरोपित किया गया है।
Uttarakhand DIPR Haridwar Police
01/06/2026
*हरिद्वार 01 जून 2026*
जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने उपस्थित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की आसन्न घोषणा 14 मई 2026 को की जा चुकी है। इस संबंध में पुनरीक्षण कार्यक्रम के विभिन्न चरणों की जानकारी उपलब्ध कराई गई।
उन्होंने बताया गया कि गणना प्रपत्रों की प्रिंटिंग एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य 29 मई से 07 जून 2026 तक किया जाएगा, जबकि 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक बी.एल.ओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संकलन किया जाएगा। 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा तथा 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इसके उपरांत 15 सितम्बर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद की 11 विधानसभा क्षेत्रों में इस पुनरीक्षण कार्य हेतु 11 ईआरओ, 64 एईआरओ तथा 1715 बीएलओ तैनात किए गए हैं। बीएलओ द्वारा प्रत्येक मतदाता के घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण किया जाएगा, साथ ही पात्र नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने हेतु आवश्यक प्रपत्र भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
बैठक में बताया गया कि 01 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही मतदाता सूची में नाम संशोधन, विलोपन आदि के लिए निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से आवेदन किया जा सकेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपेक्षा की कि वे अपने बीएलए के माध्यम से पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान करें, ताकि जनपद में शत-प्रतिशत शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के प्रत्येक चरण को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना सुनिश्चित करें, साथ ही मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
उन्होंने राजनैतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि जिन विधानसभा मतदेय स्थलों पर बीएलए नियुक्त नहीं किए गए हैं, वहां शीघ्र ही बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी कार्य समयबद्ध एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पूर्ण अनुपालन करते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संतोष व्यक्त किया गया।
बैठक में भाजपा के प्रतिनिधि नकली सिंह सैनी,सोनू धीमान, कांग्रेस के प्रतिनिधि बालेश्वर सिंह,चंद्रपाल सिंह,सुरेंद्र ठाकुर, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मदनपाल,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धनपाल सिंह रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।
01/06/2026
*प्रेस विज्ञप्ति*
*हरित हरिद्वार मुहिम को सार्थक बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वृक्षारोपण करने के दिए निर्देश*
*सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को 10-10 वृक्ष लगाने का दिया लक्ष्य तथा उनकी देखरेख एवं सुरक्षा करने के दिए निर्देश*
*जनपद में किसी भी सरकारी भूमि पर न हो अतिक्रमण जिलाधिकारी*
*जनपद में मानसून से पूर्व सभी नालो की प्राथमिकता से की जाए सफाई*
*जिलाधिकारी ने जनपद में विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा*
*हरिद्वार 01 जून 2026*
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार की योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का नियमित स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने “हरित हरिद्वार” मुहिम को प्रभावी बनाने हेतु सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम 10-10 पौधे लगाने तथा उनकी सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, प्रत्येक अधिकारी के अधीन कार्यरत कर्मचारियों को भी कम से कम एक-एक पौधा रोपित कर उसकी देखभाल करने हेतु प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं और हरिद्वार को हरा-भरा बनाना सभी की जिम्मेदारी है।
बैठक में जिलाधिकारी ने सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छता अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मानसून से पूर्व जनपद के सभी नालों और नालियों की प्राथमिकता के आधार पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। इस संबंध में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत, जिला पंचायत, खंड विकास अधिकारियों एवं जिला पंचायतराज विभाग को अपने अपने क्षेत्रों में नालियों की साफ सफाई त्वरित गति से की जाए,इसमें कोई भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट हरि गिरी, उपजिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, स्वजल नोडल अधिकारी चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं फरियादी उपस्थित रहे।
Uttarakhand DIPR Pushkar Singh Dhami
01/06/2026
*प्रेस विज्ञप्ति*
*विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत BLO, सुपरवाइजर एवं BLA को दिया गया प्रशिक्षण*
*हरिद्वार 01 जून 2026*
जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026 के अंतर्गत 25-हरिद्वार विधानसभा एवं 26 रानीपुर क्षेत्र के समस्त बूथ लेवल ऑफिसर (BLO), बूथ लेवल सुपरवाइजर तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट (BLA) का प्रशिक्षण बीएचईएल कन्वेंशन हॉल में ईआरओ/उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी ने उपस्थित सुपरवाइजर,बीएलओ एवं बीएलए से कहा कि सभी अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता के साथ करेंगे तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का संपादन करेंगे इसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं होनी चाहिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नए मतदाताओं के पंजीकरण, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन तथा त्रुटि सुधार से संबंधित प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
मुख्य संदर्भदाता डॉ. संतोष कुमार चमोला ने प्रतिभागियों को निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उन्होंने निर्वाचन कार्यों को पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपादित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को निर्धारित प्रपत्रों, समयबद्ध कार्यवाही एवं समन्वय के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी मीडिया गोविन्द कुर्ल, संतोष रावत, प्रकाश चंद देवराणी आदि प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।
Haridwar Police Pushkar Singh Dhami Uttarakhand DIPR
01/06/2026
*प्रेस विज्ञप्ति*
*जनपद वासियों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण के उदेश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को आयोजित किया जा रहा है जन सुनवाई कार्यक्रम*
*जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 65 समस्याएं/ शिकायतें दर्ज की गई जिसमें मौके पर 32 समस्याओं का किया गया निस्तारण तथा शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु किया गया प्रेषित*
*सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे संबंधित अधिकारी*
*हरिद्वार 01 जून 2026*
जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 65 शिकायते दर्ज कराई गई,जिसमें से 32 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल,राशन कार्ड आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।
जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता ग्राम पंचायत लालढांग के ग्राम प्रधान सुनील सिंह बिष्ट ने ग्राम डालूपुरी लालढांग में मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय राजपाल सिंह के खसरा नंबर 695 में नलकूप विभाग बहादराबाद ने एक ट्यूबवेल स्वीकृत हो रखा है,उन्होंने नलकूप के लिए सिंचाई विभाग से एनओसी दिलाए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। देवभूमि पूर्व सैनिक कल्याण समिति हरिद्वार उत्तराखंड के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सकलानी ने पूर्व सैनिकों,वीर नारियों एवं आश्रितों के लिए मिलन केंद्र बनवाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता शैलेन्द्र कुमार ग्राम रानीमाजरा ने पुरानी पाइप लाइन से पानी का नया कनेक्शन लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी योगेंद्र कुमार निवासी बिन्डू खडक ने सजरा रकबा दुरुस्तीकरण के लिए प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी कालूराम पुत्र श्री हरजस लक्सर ने खेत के लिया पीडब्ल्यूटी हेतु विद्युत विभाग में 08 महीने पहले विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन शुल्क समेत प्रार्थना पत्र जमा किया था। लेकिन आज तक विद्युत कनेक्शन नहीं हुआ है,कनेक्शन करायें जाने कोई लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी मांगेराम निवासी शिवदासपुर ने राशन कार्ड में बच्चों के नाम अंकित कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी राजकुमार व सुरेंद्र कुमार निवासी ग्राम रावली महदूद की जमीन शहीदवाला ग्रंट भगवानपुर में स्थित है,जमीन का रकबा 0.3380 हेक्टर को पूरा कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया।शिकायतकर्ता विमला रावत पत्नी स्वर्गीय वीरेंद्र रावत की भूमि इब्राहिमपुर मसाही परगना भगवानपुर में है,जिसकी भूमि चक्र संख्या 1107 कुल रकबा 0.106 हैक्टर व भूमि चक्र संख्या 188 रकबा 0.096 है कि पैमाईश करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।समस्त ग्रामवासी रावली महदूद ने ग्राम रावली महदूद की भूमि पर बने अंबेडकर भवन को क्षतिग्रस्त कर किए गए अवैध कब्जे को हटवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।प्रार्थी कपिल कुमार गोयल ने लक्सर क्षेत्र में बाण गंगा तट पर अवैध तरीके से हो पक्के निर्माण एवं शौचालयों से गंदा पानी बाण गंगा में जाने से रोकने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए, शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जिन शिकायतों पर स्थलीय निरीक्षण किया जाना है संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान करना सुनाश्चित करे।
जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि जनसुनवाई कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों द्वारा जो भी समस्या दर्ज कराई जा रही है,उनका संबंधित अधिकारी शीर्ष प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करना सुनाश्चित करे।
*सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करे संबंधित अधिकारी*
बैठक में सीएम हेल्पलाइन में दर्ज समस्याओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सीएम हेल्प लाइन में जो भी शिकायते दर्ज की जा रही है,उनको सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निरंकरण करना सुनिश्चित करे,उन्होंने निर्देश दिए है कि 36 दिन से अधिक जो भी शिकायते लंबित है उनका निराकरण तत्परता से करना सुनिश्चित करे। जिसमें एल 1 पर 583 शिकायतें तथा एल 2 पर 171 शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है,जिन्हें शीघ्र निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए साथ ही शिकायतकर्ता से सिस्टम के माध्यम से फोन पर वार्ता करे।
सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया है कि कई विभागों द्वारा 36 दिन से शिकायतों का निस्तारण नहीं किया गया है,उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है कि संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द समस्याओं का निरंकारण करना सुनाश्चित करे,इसने किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी है कि लंबित शिकायतों का निस्तारण तत्परता से करना सुनिश्चित करे।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी डॉ लालित नारायण मिश्र,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,उपजिलाधिकारी मुख्यालय/सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी,उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अनिल वर्मा,जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह,सहायक श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार, उप नगर आयुक्त ,दीपक गोस्वामीस्वजल नोडल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,परियोजना अधिकारी उरेडा युद्धवीर सिंह बिष्ट,जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
Pushkar Singh Dhami Haridwar Police Uttarakhand DIPR
01/06/2026
ECINet App से SIR प्रक्रिया अब और भी आसान हो चुकी है।
BLO से संपर्क करें, मतदाता सूची में नाम खोजें, गणना प्रपत्र डाउनलोड/जमा करें और मतदान केंद्र सहित कई सुविधाओं का लाभ उठाएं।
01/06/2026
A smart voter starts with a checklist!
Have you checked your name in the 2003 voter list yet?
01/06/2026
क्या है SIR?
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का उद्देश्य है मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना, ताकि हर पात्र नागरिक का नाम सही रूप से मतदाता सूची में शामिल हो सके।