DIPR Haridwar

DIPR Haridwar

Share

official updates, public information, and awareness initiatives from DIPR Haridwar

Photos from DIPR Haridwar's post 31/03/2026

प्रेस विज्ञप्ति

हरिद्वार 30 मार्च, 2026

चारधाम यात्रा–2026 के सफल एवं सुरक्षित संचालन हेतु परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ आज एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्धघाटन माननीय परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा के करकमलों द्वारा किया गया।

ग्रीन कार्ड प्रणाली के अंतर्गत चारधाम यात्रा में सम्मिलित व्यावसायिक वाहनों को तकनीकी रूप से फिट एवं सुरक्षित सुनिश्चित किया जाएगा। यह प्रणाली न केवल वाहनों की फिटनेस की पुष्टि करती है, बल्कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में संबंधित वाहन की समस्त जानकारी त्वरित रूप से उपलब्ध कराने में भी सहायक सिद्ध होगी।

वाहन स्वामी परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ग्रीन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित शुल्क जमा कर सकते हैं। इसके पश्चात निकटतम परिवहन कार्यालय में वाहन का तकनीकी निरीक्षण करवाने के उपरांत ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। यह व्यवस्था चारधाम यात्रा को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम के दौरान ग्रीन कार्ड प्रणाली को ऑनलाइन माध्यम से प्रभावी रूप से लागू करने में योगदान हेतु श्री हिमांशु कुमार, वरिष्ठ निदेशक (आईटी) एवं श्री रमन पुंडीर, संयुक्त निदेशक (आईटी), एनआईसी उत्तराखंड द्वारा किए गए विशेष प्रयासों की सराहना की गई।

इस अवसर पर श्री सनत कुमार सिंह, अपर परिवहन आयुक्त, श्री राजीव मेहरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त, श्री सुनील शर्मा, उप परिवहन आयुक्त, श्री शैलेश तिवारी, उप परिवहन आयुक्त, तथा डॉ. अनीता चमोला, आरटीओ (प्रवर्तन), देहरादून सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक एवं परिवहन विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल आयोजन आरटीओ (प्रशासन) देहरादून सम्भाग, श्री संदीप सैनी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उनके निर्देशन में एआरटीओ (प्रशासन) हरिद्वार, श्री निखिल शर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) हरिद्वार, सुश्री नेहा झा, एआरटीओ (प्रशासन) रुड़की, श्री जितेंद्र चंद, एवं एआरटीओ (प्रवर्तन) रुड़की, श्री कृष्ण पलारिया द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। साथ ही एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

परिवहन विभाग, उत्तराखंड द्वारा चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु इस प्रकार की तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलें निरंतर जारी रहेंगी।

29/03/2026

*मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व लोक अदालत का सफल आयोजन*

*राजस्व से संबंधित 1911 वादों का मौके पर निस्तारण, वादकारियों को मिली त्वरित राहत*

*लगभग 63 लाख रुपये की राजस्व वसूली एवं अर्थदंड आरोपित*

*हरिद्वार, 28 मार्च 2026*

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने तथा लंबित राजस्व वादों के शीघ्र निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित राजस्व लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के राजस्व वादों को सुनवाई हेतु प्रस्तुत किया गया।

जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित इस राजस्व लोक अदालत में कुल 1911 वादों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इनमें आपसी सुलह-समझौते, त्वरित सुनवाई तथा प्रशासनिक हस्तक्षेप के माध्यम से वादकारियों को शीघ्र न्याय दिलाया गया। इस पहल से लंबित मामलों का त्वरित समाधान हुआ तथा आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिली।

राजस्व लोक अदालत में लगभग 61 लाख रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया, जबकि 2 लाख रुपये से अधिक की धनराशि की वसूली गई। यह लोक अदालत राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण की दिशा में एक अभूतपूर्व उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

राजस्व लोक अदालत में स्टाम्प अधिनियम के अंतर्गत 19 मामलों का निस्तारण करते हुए लगभग 60,88,442 रुपये की धनराशि अर्थदंड के रूप में आरोपित की गई। वहीं 72 आबकारी अधिनियम के तहत 21 मामलों का निस्तारण करते हुए 96 हजार रुपये की धनराशि अर्थदंड के रूप में वसूली गई। इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम- 2006 के अंतर्गत 7 मामलों का निस्तारण करते हुए 1 लाख 10 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया।

जिलाधिकारी ने श्री दीक्षित ने इस आयोजन की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों व वादकारियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रशासन का प्रमुख उद्देश्य आमजन को सुलभ, त्वरित एवं पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराना है। राजस्व लोक अदालत इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से आपसी सहमति एवं सरल प्रक्रिया के तहत वादों का निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल लंबित मामलों में कमी आती है, बल्कि प्रशासन एवं जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी श्री पी.आर. चौहान, उपजिलाधिकारीगण, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में वादकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Photos from DIPR Haridwar's post 24/03/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के बीच पहुंचे जिलाधिकारी, शिक्षक बनकर किया मार्गदर्शन*

*लक्ष्य तय कर ईमानदारी से प्रयास करने का दिया संदेश*

*हरिद्वार 24 मार्च 2026*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित मंगलवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज, धनौरी पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के बीच एक शिक्षक की भूमिका निभाते हुए उनका मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनके सवालों के जवाब दिए और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
महाविद्यालय में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, राजनीति विज्ञान विभाग एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में प्रशासनिक सेवाओं के प्रति छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य निर्धारित करने के बाद उसे प्राप्त करने के लिए ईमानदारी और निरंतर प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि अधिक पढ़ाई करने से ज्यादा महत्वपूर्ण है पढ़ाई में एकाग्रता और सही दिशा में प्रयास करना।
जिलाधिकारी ने युवाओं से मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने की अपील करते हुए कहा कि आज के समय में अधिकांश युवा अपना कीमती समय मोबाइल स्क्रीन पर व्यर्थ कर रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए घातक हो सकता है। उन्होंने नशे से दूर रहने और सकारात्मक संगति अपनाने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखना आवश्यक है जो समय की बर्बादी करते हैं या गलत दिशा में ले जाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे। एक छात्रा द्वारा आंखों की कम रोशनी को लेकर प्रशासनिक सेवाओं में बाधा संबंधी प्रश्न पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की दिव्यांगता सफलता में बाधा नहीं बनती, यदि व्यक्ति में दृढ़ संकल्प और मेहनत करने की इच्छा हो। वहीं, एक छात्र के एमबीए के बाद प्रशासनिक सेवाओं में जाने के प्रश्न पर उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं एमबीए किया है और सही मार्गदर्शन व तैयारी से इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
इससे पूर्व महाविद्यालय पहुंचने पर प्रबंध समिति की ओर से डॉ. आदित्य सैनी, प्राचार्य डॉ. मुनेंद्र सिंह, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। जिलाधिकारी ने महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. तेजवीर सिंह सैनी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. हर्ष सैनी ने की, जबकि संचालन डॉ. योगेश कुमार द्वारा किया गया।

Photos from DIPR Haridwar's post 24/03/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*“राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत आज दूसरे दिन जनपद के तीन विकासखंड भगवानपुर,खानपुर एवं नारसन में आयोजित किए गए कार्यक्रम*

*विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लगाए गए स्टॉल एवं पात्र व्यक्तियों को किया गया लाभान्वित एवं क्षेत्रीय जनता को दी गई योजनाओं की जानकारी*

*हरिद्वार 24 मार्च 2026*

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम श्रृंखला के तहत आज दूसरे दिन जनपद की तीन विकासखंडों में कार्यक्रम आयोजित किया गया, विकासखंड नारसन का कार्यक्रम परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में विगत चार वर्ष के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है एवं कई महत्वकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारकर योजनाओं का लाभ आमजन मानस को उपलब्ध हो रहा है।उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियो का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश को विकास की दिशा में अग्रणी बनाना है और इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और प्रदेश के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी सरकार इसी प्रकार जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले चार वर्षों में विकास के अनेक आयाम स्थापित किए गए हैं। सरकार ने गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए कई जनहितकारी योजनाएं संचालित की हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन चार वर्षों में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा मुख्यमंत्री के निर्देशन में जन जन की सरकार जन जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गया है,जिसके माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान उन्हीं के द्वारा पर किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सिंह सैनी,डॉ जयपाल सिंह चौहान, प्रमुख क्षेत्र पंचायत नारसन कोमल चौधरी,उपाध्यक्ष राकेश गिरी, अध्यक्ष किसान मोर्चा रुड़की सुरेश चौधरी, उपाध्यक्ष प्रदेश ओबीसी मोर्चा कविंदर चौधरी,प्रदेश प्रवक्ता भाजपा सुशील त्यागी,प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अनीश गौड़, सुशील राठी,मानवेंद्र, जमीर हसन,खंड विकास अधिकारी सुभाष सैनी सहित विभिन्न विभागोभके अधिकारी एवं कर्मचारी,क्षेत्रीय जनता मौजूद रहे।

*विकासखंड खानपुर*

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम विकासखंड खानपुर में उपजिलाधिकारी लक्सर सौरभ असवाल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर और विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को उपलब्ध कराया गया,जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 व्यक्तियों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा सहकारिता विभाग द्वारा 22,शिक्षा विभाग द्वारा 45,पशु पालन विभाग द्वारा 50, कृषि विभाग द्वारा 10,राजस्व विभाग द्वारा 10 तथा बाल विकास विभाग द्वारा नंदा गोरा योजना के 40,महालक्ष्मी किट 09,प्रधानमंत्री बाल वंदना योजना के 20 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 ,आयुर्वेदिक विभाग द्वारा 50 तथा होम्योपैथिक विभाग द्वारा 40 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी रुड़की अनिल कुमार शुक्ला,खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय ,सहायक खंड विकास धिकारी बिलेश्वर पंत,बसायक विकास अधिकारी मेघराज सिंह, प्रधान संगठन के प्रतिनिधि रणबीर सिंह,मनीष कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं आमजन मौजूद रहे।

*विकासखंड भगवानपुर*
राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम विकासखंड भगवानपुर का कार्यक्रम उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के लगाए गए स्टालों के माध्यम से क्षेत्रवासियों को उपलब्ध कराई गई।
इस अवसर पर बाल विकास विभाग के माध्यम से 02 महिलाओं को महालक्ष्मी कीट उपलब्ध कराया गए।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी भगवानपुर राजेंद्र जोशी एवं सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रहें।

*राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कल दिनांक 25 मार्च को विकास खंड लक्सर, विकासखंड रुड़की एवं विकासखंड बहादराबाद में जन जन की सरकार चार साल बेमिसाल थीम पर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम।*

Photos from DIPR Haridwar's post 24/03/2026

*कुंभ-2027: तैयारियों में तेजी, भूपतवाला में जलापूर्ति कार्यों का उप मेलाधिकारी ने किया निरीक्षण*

*हरिद्वार, 24 मार्च 2026*

आगामी कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के उद्देश्य से मेला प्रशासन ने स्थलीय निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। इस क्रम में चल रहे विभिन्न विकास एवं आधारभूत ढांचा संबंधी कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का नियमित आकलन किया जा रहा है, ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।

मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका के निर्देशानुसार उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह ने मंगलवार को भूपतवाला क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल संस्थान द्वारा कराए जा रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उप मेलाधिकारी ने पावनधाम के सामने निर्माणाधीन ट्यूबवेल, श्यामीलोक कॉलोनी में चल रहे ट्यूबवेल बोरिंग कार्य तथा प्राथमिक विद्यालय के समीप संचालित ट्यूबवेल बोरिंग कार्यों की प्रगति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

उप मेलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि कुंभ मेला जैसे विशाल आयोजन में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। अतः सभी कार्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को नियमित निगरानी रखने, तकनीकी मानकों का पालन करने तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान मेला कार्यालय की तकनीकी शाखा के अधिशासी अभियंता अनुभव नौटियाल, जल संस्थान के सहायक अभियंता राकेश बमराड़ा सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उप मेलाधिकारी को कार्यों की प्रगति से अवगत कराया और आश्वस्त किया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय के भीतर पूर्ण कर ली जाएंगी।

Photos from DIPR Haridwar's post 24/03/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*टीबी मुक्त बनने की ओर अग्रसर है जनपद हरिद्वार*

*हरिद्वार, 24 मार्च 2026*

विश्व क्षय रोग दिवस 2026 के अवसर पर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, रोशनाबाद, हरिद्वार में “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत – ग्राम प्रधान सम्मान समारोह एवं 100 दिवसीय विशेष अभियान” का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना एवं ग्राम स्तर तक प्रभावी कार्ययोजना को लागू करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने टीबी उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान ,वेलेंटियर्स,आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि “टीबी हटेगा, देश जीतेगा” केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक संकल्प है, जिसे सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही साकार किया जा सकता है। उन्होंने सभीग्राम प्रधानों, वेलेंटियर्स, आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय भागीदारी से ही टीबी के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिल रही है।उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों, वालेंटियर्स एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता से ही राष्ट्रीय कार्यक्रम को टीबी मुक्त ग्राम बनाने के लिए मेहनत की है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई लक्ष्य आयेंगे जिन्हें सभी को आपसी संवे के साथ हासिल करना है।उन्होंने कहा कि जनपद की 37 ग्रामों को टीबी मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सहित ग्राम प्रधानों एवं वेलेंटियर्स को प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि जनपद में टीबी उन्मूलन के लिए ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक रणनीति लागू की जा रही है। उन्होंने सभी विभागों, ग्राम प्रधानों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए 100 दिवसीय अभियान को मिशन मोड में संचालित करें। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, उपचार और जागरूकता ही टीबी नियंत्रण के सबसे प्रभावी साधन हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद हरिद्वार में टीबी के मरीजों की सक्रिय खोज, निशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा निरंतर उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त ग्राम पंचायत करने के लिए कार्य किया जा रहा है,जिसके तहत जनपद की 37 ग्रामों को टीबी मुक्त किया गया है,जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों , सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों,कर्मचारियों एवं वेलेंटियर्स को आज सम्मानित किया गया है।जिसमें 10 ग्राम प्रधानों को सिल्वर ट्रॉफी एवं 27 ग्रामों के ग्राम प्रधानों को कांस्य ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि इस अभियान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत के साथ ही, संभावित मरीजों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे समय रहते रोग का पता लगाकर उसका उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
इस अवसर पर सुल्तानपुर सबतवाली के ग्राम प्रधान श्रवण कुमार ने क्षय उन्मूलन के बारे में अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल वर्मा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रमेश कुंवर, शादाब सिद्दीकी, स्वास्थ्य अधिकारी बहादराबाद आरती बहल, स्वास्थ्य अधिकारी भगवानपुर अनुज सिद्दिकी सहित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वेलेंटियर्स उपस्थित रहे।

Photos from DIPR Haridwar's post 24/03/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*
*सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की जान बचाना किसी पुण्य से कम नहीं है परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा*
*वाहन चलाते समय किसी भी दशा में मोबाइल का प्रयोग न करे,तभी सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है*

*“सुरक्षित साथी – सड़क सुरक्षा एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया पहल” का सफल आयोजन हरिद्वार में*

*हरिद्वार 24 मार्च 2026*
परिवहन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा Hero MotoCorp के CSR कार्यक्रम Ride Safe India के अंतर्गत, उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (ARTO), हरिद्वार के सहयोग से “सुरक्षित साथी – रोड सेफ्टी एवं इमरजेंसी रिस्पॉन्स प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफल आयोजन आज हरिद्वार स्थित एक स्थानीय होटल में किया गया।जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान, संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ अनीता चमोला, संभागीय परिवहन अधिकारी संदीप सैनी, सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह,प्लांट एच आर हेड पंकज भट्ट, प्लांट हेड सुनील कुमार मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सभी वाहन चालकों को नियमों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अपनी जान से ज्यादा दूसरों को जान की सुरक्षा बहुत जरूरी है,इसके लिए यह जरूरी है कि सावधानी से वाहन चलाए,किसी भी दशा में वाहन तेज रफ्तार से न चलाए एवं वाहन चलाते समय किसी भी दशा में मोबाइल का प्रयोग न किया जाए,अधिकतर दुर्घटनाएं वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से हो रही है । उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन पर बात न करने,ओवर स्पीड न हो एवं यातायात नियमों का पालन करने से ही सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सभी दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट का उपयोग हर हाल में करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल होता है तो उसे तुरंत नज़दीकी चिकित्सालय में पहुंचने में मदद करे,किसी व्यक्ति की जान बचाना किसी पुण्य से कम नहीं है।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। दुर्घटनाओं में ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान सही और त्वरित सहायता अनेक जीवन बचा सकती है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ एक जिम्मेदार और संवेदनशील यातायात संस्कृति के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और इस प्रकार की पहलें प्रदेश में दुर्घटनाओं को कम करने में सहायक सिद्ध होंगी।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान ने कहा कि जिस उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है,उसका सभी को नियमों का पालन करना ज़रूरी है।उन्होंने कहा कि ओवर टेक एवं तेज रफ्तार के कारण ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं हो रही है साथ ही उन्होंने कहा कि हैं सभी को यह शपथ लेनी चाहिए कि न ओवरटेक करेंगे,न तेज़ रफ्तार से वाहन चलाएंगे।तभी सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है।

*कार्यक्रम का उद्देश्य एवं गतिविधियाँ*

“सुरक्षित साथी” पहल का उद्देश्य उच्च जोखिम वाले सड़क उपयोगकर्ताओं—जैसे डिलीवरी पार्टनर्स, ड्राइवर एवं अन्य गिग वर्कर्स—को सुरक्षित ड्राइविंग, यातायात अनुशासन एवं आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए प्रशिक्षित करना है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 500 प्रतिभागियों को निम्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया-
जिम्मेदार एवं सुरक्षित वाहन संचालन,सड़क सुरक्षा नियमों का पालन,“गोल्डन ऑवर” के महत्व की जानकारी,प्राथमिक उपचार एवं दुर्घटना के समय त्वरित प्रतिक्रिया।
कार्यक्रम में दो तकनीकी प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। साथ ही, मुख्य अतिथि माननीय परिवहन मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी द्वारा प्रतिभागियों को सुरक्षित साथी सेफ्टी किट एवं हेलमेट वितरित किए गए, जिससे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को और सुदृढ़ किया जा सके।
*समापन सत्र*
कार्यक्रम का समापन संयुक्त परिवहन आयुक्त राजीव मेहरा द्वारा किया गया। अपने समापन उद्बोधन में उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल सड़क सुरक्षा जागरूकता को बढ़ाते हैं, बल्कि एक प्रशिक्षित और उत्तरदायी समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे सीखी गई जानकारियों को व्यवहार में लाएं तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों के सम्मान एवं प्रमाण-पत्र वितरण के साथ हुआ। इस पहल से प्रशिक्षित प्रतिभागी भविष्य में सड़क पर “सुरक्षित साथी” के रूप में कार्य करते हुए न केवल स्वयं सुरक्षित रहेंगे, बल्कि अन्य लोगों की सहायता कर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने में योगदान देंगे।
इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा ,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन रुड़की कृष्ण चंद्र पलारिया,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन रुड़की जितेन्द्र चन्द,परिवहन कर आधिकारी वरुणा सैनी,हीरो मोटरकॉप की सीएसआर प्रमुख सुश्री सोनिका चोपड़ा सहित
परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

haridwar

23/03/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद में जन - जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम भव्यता के साथ किया गया आयोजित*

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक पहुंच रहा है योजनाओं का लाभ - मदन कौशिक*

*जनपद का मुख्य कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया आयोजित*

*विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को किया गया लाभान्वित*

*हरिद्वार 23 मार्च 2026*

राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जन - जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम अयोजित किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक एवं उपस्थित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
जन - जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संबोधन वर्चुअल माध्यम से लाइव देखा गया, जिसमें मुख्यमंत्री द्वारा सरकार द्वारा विगत चार वर्षों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों एवं उपलब्धियों के संबंध में जानकारी दी।
जन - जन की सरकार चार साल बेमिसाल कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में सरकार ने विगत चार वर्षों में कही ऐतिहासिक कार्य एवं योजनाओं को धरातल पर उतरा है,जिसका लाभ अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति को उपलब्ध हो रहा है।जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने चार साल के कार्यकाल में सभी वर्ग के लिए कार्य किया है,जिसमें नौजवान युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए है इसके साथ ही महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाते हुए कई योजनाएं संचालित हो रही है तथा कई आमजन को लघु उद्योगों से जोड़ा गया है तथा बड़े उद्योगों को भी प्रोत्साहित किया गया है।इस चार वर्षों में विकास के कई आयाम एवं उपलब्धियों को हासिल किया है।उन्होंने कहा कि 2027 के कुंभ मेले को दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित किए जाने के लिए कई घाटों का निर्माण कार्य के साथ अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत की गई है।
इस अवसर पर मेयर नगर निगम किरण जैसल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए है तरह कई महत्वपूर्ण पदो पर महिलाएं अपना प्रतिनिधित्व कर रही है ,इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन चार वर्षों में प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा मुख्यमंत्री के निर्देशन में जन जन की सरकार जन जन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गया है,जिसके माध्यम से जनता की समस्याओं का समाधान उन्हीं के द्वारा पर किया गया है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदग्नि एवं जिलाध्यक्ष भाजपा आशुतोष शर्मा ने मुख्य के नेतृत्व में चार वर्षों में किए गए कार्यों एव उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका संकल्प से सिद्धि: विकसित उत्तराखंड बेमिसाल विकास और नई पहल के चार वर्ष का विमोचन किया तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया गया,जिसमें सहकारिता विभाग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारी किसान योजना के अन्तर्गत 50 लाभार्थियों को 5613000 धनराशि के चेक वितरित किए गए।लघु उद्योग में हथकरघा एवं हस्तशिल्प में जिला स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 14 लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा बाल विकास विभाग द्वारा 40 महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित किए गए तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा 09 दिव्यांगजनो को बैसाखी, झड़ी और व्हील चेयर वितरित किए गए। एनआरएलएम 6एवं रिप द्वारा 25 एसएचजी की महिलाओं को क्लाउड किचन का प्रशिक्षण दिया गया था तथा उनके व्यवसाय को शुरू करने के लिए चार महिलाओ को 02 -02 लाख का मुद्रा लोन के चेक वितरित किए गए।इस अवसर पर खेल विभाग द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंडर 16 में 05 बालक एवं 05 बालिकाओं तथा ओपन वर्ग में 05 बालक एवं 05 बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए,जिसका कैबिनेट मंत्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा स्टालों का भी निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राज्यसरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के स्टॉल लगाए गए है,जिसके लिए उन्होंने सभी से इनका लाभ लेने को कहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले अतिथियों एवं आमजन मानस का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुंदर प्रस्तुति दी गई तथा जिला सूचना कार्यालय द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन नरेश चौधरी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी लालायित नारायण मिश्रा ,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ,एसीएमओ डॉ अनिल कुमार वर्मा, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल,जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत,जिला अर्थ संख्या आधिकारी नलिनी ध्यानी ,जिला परियोजना प्रबंधक संजय सक्सेना ,जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरांग सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी, जनसमूह, विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राएं, शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

21/03/2026

*प्रेस विज्ञप्ति*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही*

*घरेलू गैस सिलेंडरो में कम गैस पाए जाने पर 02 गैस वाहन चालकों के विरुद्ध किया गया मुकदमा दर्ज*

*जिलाधिकारी के निर्देशन में पूर्ति विभाग द्वारा की जा रही है छापेमारी की कार्यवाही*

*हरिद्वार 21 मार्च 2026*

जनपद में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में किसी भी दशा में उपयोग एवं कालाबाजारी न हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला पूर्ति अधिकारी को सख्त हिदायत दी है कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही करते हुए, जिन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हुए पाए जाते एवं किसी भी व्यक्ति द्वारा घटतौली कि जाती है तो उनके विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के निर्देशन में एवं
भारत सरकार द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत प्राकृतिक गैस (आपूर्ति विनियमन) आदेश 2026 के अनुपालन में आज जिला पूर्ति विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मै० सत्य इण्डेन गैस सर्विस, रोशनाबाद के दो पूर्ति वाहनों के द्वारा नवोदय नगर चौक पर गैस का वितरण किया जा रहा था। निरीक्षण टीम द्वारा दोनो वाहन चालको से पूछताछ की गई। वाहन चालको द्वारा अवगत कराया कि उनके वाहन सं- UK-08-CB-0180 तथा वाहन सं- UK-08-CB-7564 में कुल 68 घरेलू गैस सिलेण्डर है। उम्त सभी सिलेण्डरों को नीचे उतारकर उनका बजन कराया गया, जिनमें 18 घरेलु गैस सिलेण्डरों का वजन मानक से कम पाया गया। उम्त सभी 18 गैस सिलेण्डरों को जब्त कर श्री बालाजी भारत गैल सर्विस, शिवालिक नगर की सुपुर्दगी में दिया गया एवं वाहन चालक श्री विकास कुमार पुत्र श्री इसम सिंह एवं वाहन चालक श्री नवीन कुमार पुत्र श्री नक्कल सिंह निवासी जगजीतपुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया एवं एजन्सी स्वामी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा
उक्त कार्यवाही में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देव चन्द, पूर्ति निरीक्षक प्रकाश एवं पूर्ति निरीक्षक अरुण सैनी उपास्थित रहे।

Photos from DIPR Haridwar's post 11/03/2026

*प्रेस विज्ञाप्ति*

*जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया भूपतवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण तथा लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा*

*जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की सुविधा हेतु जल्द प्रसव कक्ष को शुरू करने के दिए निर्देश*

*हरिद्वार 11 मार्च 2026*

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की सुविधाओं को लेकर प्रसव कक्ष जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो तथा सभी स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित चिकित्सकों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं की सुविधा हेतु तैयार किए गए प्रसव कक्ष को जल्द से जल्द प्रसव हेतु शुरू करने के निर्देश दिए जिससे कि चिकित्सालय में आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव की सुविधा उपलब्ध को सके।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि चिकित्सालय में बेहतर साफ सफाई व्यवस्था रखी जाए,इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर के सिंह,डॉ हर्ष,डॉ नितिन,डॉ अजीन सहित चिकित्सक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Uttarakhand DIPR Haridwar Police

Photos from DIPR Haridwar's post 11/03/2026

*कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज: गंगा की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष फोकस*

*मेला प्रशासन की पहल पर एनएमसीजी के विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को कुंभ क्षेत्र का किया भ्रमण*

*अपशिष्ट प्रबंधन तथा बेहतर सैनिटेशन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उपायों पर मेला प्रशासन के साथ विस्तार से विचार-मंथन*

*हरिद्वार, 11 मार्च 2026*

आगामी वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन द्वारा गंगा की निर्मलता और मेला क्षेत्र की स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की पहल पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को कुंभ क्षेत्र का भ्रमण किया। टीम ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन तथा बेहतर सैनिटेशन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उपायों पर मेला प्रशासन के साथ विस्तार से विचार-मंथन किया। विशेषज्ञों की टीम ने इस संबंध में नई तकनीकों, विभिन्न अध्ययनों तथा प्रयागराज कुंभ के अनुभवों को भी मेला प्रशासन के साथ साझा किया।

एनएमसीजी की टीम ने मेला प्रशासन, नगर निगम एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी, बैरागी कैंप, दक्ष द्वीप, कनखल, नीलधारा, गौरीशंकर आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आगामी कुंभ मेले के दौरान इन क्षेत्रों में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा प्रस्तावित कार्यों की पड़ताल की गई।

कुंभ क्षेत्र के भ्रमण के बाद एनएमसीजी की टीम ने मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में मेला प्रशासन तथा सैनिटेशन एवं सीवरेज प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर मेलाधिकारी ने कहा कि गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान कूड़ा एवं सीवरेज प्रबंधन की पर्याप्त और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करना मेला प्रशासन के सामने एक प्रमुख चुनौती है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पर्याप्त और साफ-सुथरे शौचालयों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुंभ मेले में स्वच्छता, सुगमता और सुरक्षा मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं, जिसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

मेलाधिकारी ने एनएमसीजी की टीम से कुंभ मेले के दौरान सैनिटेशन एवं सीवरेज प्रबंधन की चुनौतियों से निपटने के प्रभावी उपाय सुझाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि इसके लिए उपलब्ध आंकड़ों, वर्तमान सुविधाओं तथा मुख्य स्नान पर्वों के दौरान संभावित श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का सटीक आकलन किया जाना आवश्यक है। इसके आधार पर सभी आवश्यक उपायों को लागू करने के लिए साझा रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में कुंभ मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समग्र कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मेला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित व्यवस्थाओं के अंतर्गत कचरा संग्रहण, पृथक्करण, निस्तारण, अस्थायी शौचालयों की स्थापना, सीवरेज प्रबंधन, सेप्टेज प्रबंधन तथा घाटों और मेला क्षेत्र की नियमित सफाई से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

अधिकारियों ने इस दौरान इस बात पर विशेष बल दिया कि कुंभ मेले के दौरान गंगा की अविरलता और निर्मलता बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक और टिकाऊ व्यवस्थाएं विकसित की जाएं। इसके लिए मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान, कचरा संग्रहण केंद्र, अपशिष्ट परिवहन व्यवस्था तथा अस्थायी शिविर स्थलों में अपशिष्ट निस्तारण के लिए उपयुक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसी क्रम में 06 एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना भी प्रस्तावित की गई है।

इस दौरान एनएमसीजी के विशेषज्ञों की टीम में टेरी के स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज के प्रो. शलीन सिंघल, होकाईडो यूनिवर्सिटी (जापान) के प्रो. राम अवतार, आईआईटी बीएचयू के रिसर्च एसोसिएट डॉ. तरुण यादव, स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा उत्तराखंड के आरबीएम डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव, नगर निगम हरिद्वार के आयुक्त नंदन सिंह, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह गिल तथा पेयजल निगम की परियोजना प्रबंधक (गंगा) मीनाक्षी मित्तल वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।*कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेज: गंगा की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष फोकस*

*मेला प्रशासन की पहल पर एनएमसीजी के विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को कुंभ क्षेत्र का किया भ्रमण*

*अपशिष्ट प्रबंधन तथा बेहतर सैनिटेशन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उपायों पर मेला प्रशासन के साथ विस्तार से विचार-मंथन*

*हरिद्वार, 11 मार्च 2026*

आगामी वर्ष हरिद्वार में आयोजित होने जा रहे कुंभ मेले में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन द्वारा गंगा की निर्मलता और मेला क्षेत्र की स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की पहल पर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को कुंभ क्षेत्र का भ्रमण किया। टीम ने ठोस एवं तरल अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन तथा बेहतर सैनिटेशन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उपायों पर मेला प्रशासन के साथ विस्तार से विचार-मंथन किया। विशेषज्ञों की टीम ने इस संबंध में नई तकनीकों, विभिन्न अध्ययनों तथा प्रयागराज कुंभ के अनुभवों को भी मेला प्रशासन के साथ साझा किया।

एनएमसीजी की टीम ने मेला प्रशासन, नगर निगम एवं पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ हरकी पैड़ी, बैरागी कैंप, दक्ष द्वीप, कनखल, नीलधारा, गौरीशंकर आदि क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान आगामी कुंभ मेले के दौरान इन क्षेत्रों में स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा प्रस्तावित कार्यों की पड़ताल की गई।

कुंभ क्षेत्र के भ्रमण के बाद एनएमसीजी की टीम ने मेलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में मेला प्रशासन तथा सैनिटेशन एवं सीवरेज प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर मेलाधिकारी ने कहा कि गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कुंभ के दौरान कूड़ा एवं सीवरेज प्रबंधन की पर्याप्त और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करना मेला प्रशासन के सामने एक प्रमुख चुनौती है।

उन्होंने यह भी कहा कि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए पर्याप्त और साफ-सुथरे शौचालयों की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुंभ मेले में स्वच्छता, सुगमता और सुरक्षा मेला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं, जिसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

मेलाधिकारी ने एनएमसीजी की टीम से कुंभ मेले के दौरान सैनिटेशन एवं सीवरेज प्रबंधन की चुनौतियों से निपटने के प्रभावी उपाय सुझाने की अपेक्षा करते हुए कहा कि इसके लिए उपलब्ध आंकड़ों, वर्तमान सुविधाओं तथा मुख्य स्नान पर्वों के दौरान संभावित श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं का सटीक आकलन किया जाना आवश्यक है। इसके आधार पर सभी आवश्यक उपायों को लागू करने के लिए साझा रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में कुंभ मेला क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की समग्र कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मेला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित व्यवस्थाओं के अंतर्गत कचरा संग्रहण, पृथक्करण, निस्तारण, अस्थायी शौचालयों की स्थापना, सीवरेज प्रबंधन, सेप्टेज प्रबंधन तथा घाटों और मेला क्षेत्र की नियमित सफाई से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।

अधिकारियों ने इस दौरान इस बात पर विशेष बल दिया कि कुंभ मेले के दौरान गंगा की अविरलता और निर्मलता बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक और टिकाऊ व्यवस्थाएं विकसित की जाएं। इसके लिए मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान, कचरा संग्रहण केंद्र, अपशिष्ट परिवहन व्यवस्था तथा अस्थायी शिविर स्थलों में अपशिष्ट निस्तारण के लिए उपयुक्त व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसी क्रम में 06 एफएसटीपी (फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना भी प्रस्तावित की गई है।

इस दौरान एनएमसीजी के विशेषज्ञों की टीम में टेरी के स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज के प्रो. शलीन सिंघल, होकाईडो यूनिवर्सिटी (जापान) के प्रो. राम अवतार, आईआईटी बीएचयू के रिसर्च एसोसिएट डॉ. तरुण यादव, स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा उत्तराखंड के आरबीएम डॉ. सिद्धार्थ श्रीवास्तव, नगर निगम हरिद्वार के आयुक्त नंदन सिंह, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, उप मेलाधिकारी मनजीत सिंह गिल तथा पेयजल निगम की परियोजना प्रबंधक (गंगा) मीनाक्षी मित्तल वशिष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Want your business to be the top-listed Government Service in Haridwar?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address

Devpura Chowk Haridwar
Haridwar
249401