16/09/2026
प्रेस विज्ञप्ति
सीपीआई (भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी) – हरलाखी अंचल परिषद कमिटी
हरलाखी (मधुबनी): "बदलाव जरूरी है" और "चलो चलो, पटना चलो" के बुलंद नारे के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) हरलाखी प्रखंड की आम बैठक पार्टी कार्यालय सुनील मुखर्जी भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता बलराम यादव ने की, जबकि मंच का संचालन बिल्टू प्रसाद महतो द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पार्टी के राज्य सचिव एवं पूर्व विधायक कॉमरेड राम नरेश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 28 सितंबर को पटना में होने वाले विशाल जन-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को राहत व मुआवजा, नई उर्वरक नीति, नई शिक्षा नीति, शुल्क वृद्धि एवं चार लेबर कोड की वापसी, कृषि ऋण माफी, 33% महिला आरक्षण, तथा भीषण महंगाई, रिकॉर्ड तोड़ बेरोजगारी, व्यापक भ्रष्टाचार एवं बढ़ते अपराध पर लगाम लगाना आज की मुख्य जरूरत है। साथ ही बेरोजगारों के लिए काम और वृद्धों व बेरोजगारों को ₹10,000 मासिक पेंशन देने की मांग को लेकर भारी संख्या में पटना पहुंचने की ठोस रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर कॉमरेड राकेश कुमार पाण्डेय, बालकृष्ण मंडल, अजय वर्मा, बुधन साह, सूर्यदेव महतो, भोगी पासवान, मुकेश पाण्डेय, निशांत चौधरी, बैजनाथ ठाकुर, रामचंद्र दास, सोगारथ ठाकुर, परमेश्वर पासवान और राम लाल महतो सहित अन्य साथीगण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।