INLD Youth Brigade

Directions

INLD Youth Brigade तेरा यार स फैन चौटाले का
💚👓💚

कार्यकर्ताओं का मान पार्टी की शान ..Ch. Om Prakash Chautala Abhay Singh Chautala
29/10/2026

कार्यकर्ताओं का मान पार्टी की शान ..
Ch. Om Prakash Chautala Abhay Singh Chautala

28/10/2026

मेरे नेता चौ Ch. Om Prakash Chautala सहाब अमर रहे जय इनेलो जय हरियाणा 💚👓✌️

27/10/2026

सिस्टम कैसे काम करता है और कैसे सिस्टम पर कब्जा होता है इसका एक उदाहरण देखिए। आलोक वर्मा नाम का एक इंसान हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन में चेयरमैन बन जाता है और छह साल तक हरियाणा के युवाओं का हक मार मारकर भारी पैमाने पर भतिर्यों में बाहरी लोग भरता रहा और खास बात ये है कि हरियाणा के बीसी और एसएसी कैटेगरी के युवाओं का हक पर इसका सबसे ज्यादा असर पडा लेकिन चूंकि जात पात में बंटे हरियाणा के लोग बिना पर्ची खर्ची ग्रुप सी की नौकरी लेकर खुश होते रहे और आलोक वर्मा चुपचाप बाहर से अपने आदमी लाकर हरियाणा में अफसर भर्ती करता रहा। युवाओं ने इसकी आवाज भी उठाई लेकिन रातों रात सरकार ने उनका धरना कुचल दिया और स्पोर्ट नहीं मिलने की वजह से वो रोते पीटते घर बैठे गए।

आलोक वर्मा के 6 साल के कार्यकाल में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन हरियाणा पोस्ट सेल काउंटर के रूप में कुख्यात रहा, अनेक पेपर लीक का रिकॉर्ड बना। आलोक वर्मा के कार्यकाल में उस समय इतिहास रचा गया जब HPSC का डिप्टी सक्रेटरी करोड़ों रुपए नकद के साथ अपने कार्यालय में पकड़ा गया। जिस आलोक वर्मा को आज जेल में होना चाहिए था वह आलोक वर्मा प्रदेश की हजारों युवा प्रतिभाओं का भविष्य चौपट धडल्ले से करता रहा।

आलोक वर्मा के कार्यकाल में अटैची कांड में बड़े -बड़े लोगों के नाम आए लेकिन, अकेले डिप्टी सक्रेटरी को बलि का बकरा बनाकर पूरे मामले को बड़ी सफाई के साथ लीप दिया गया और आलोक वर्मा की मंडी बदस्तूर जारी रही।

आलोक वर्मा ने हमारे हजारों बच्चों का भविष्य बर्बाद कर दिया और बाहरी भर दिए लेकिन ना सरकार ने बच्चों की सुनी और ना विपक्ष ने धरातल पर कुछ किया। OBC ब्रिगेड वाले रोते रह गए, ADO भर्ती, डेंटल सर्जन आदि हर भर्ती में आलोक वर्मा की, तानाशाही कहें या गुंडागर्दी, चलती रही लेकिन उसकी सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा।

अब आलोक वर्मा रिटायर हो गया है लेकिन जाने से पहले उस एचसीएस को एचपीएसएसी का चेयरमैन बनवाने में कामयाब हो गया जिसने आलोक वर्मा के कार्यकाल में उसकी हर बात पर आंख बंद करके अमल किया। अब एक तरह से हरियाणा में मुख्यमंत्री ही नहीं बल्कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन भी डमी की तरह ही काम करेगा और गजब देखिए जो सरकार पिछली सरकारों में नौकरियां बिकने और बिना पर्ची खर्ची का नारा देती है उसको चेयरमैन लगाने के लिए वो आदमी मिला जो हुड्डा सरकार में एचसीएस बना।

बात बात पर फाइलों को मुंह पर मारने वाले आलोक वर्मा के रिटायरमेंट के दिन एचपीएससी के कर्मचारियों तक ने मुक्ति दिवस मनाया था लेकिन नियती और जुगाड देखिए बंदे के, अब भी एचपीएससी चलाएगा रिमोट से।

अफसर बाहर के, चपडासी म्हारे

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटिशः नमन…जिन्होंने अपने अमर ग्रंथ रामायण के माध्यम से मानवता को धर्म, आदर्श और म...
26/10/2026

आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर कोटिशः नमन…

जिन्होंने अपने अमर ग्रंथ रामायण के माध्यम से मानवता को धर्म, आदर्श और मर्यादा का मार्ग दिखाया।

उनकी शिक्षाएँ सदैव हमें सत्य और न्याय के पथ पर अग्रसर करती रहें। Abhay Singh Chautala

24/10/2026

एकमात्र नेता जो हरियाणा के हर वर्ग की पगड़ी का सम्मान करेगा; चौधरी अभय सिंह जी चौटाला 🙏🔥 Abhay Singh Chautala

जननायक चौ. देवीलाल जी की विचारधारा में आस्था जताते हुए अधिवक्ता प्रवीण बूरा का अपने परिवार जनों एवं साथियों सहित की जेजे...
24/10/2026

जननायक चौ. देवीलाल जी की विचारधारा में आस्था जताते हुए अधिवक्ता प्रवीण बूरा का अपने परिवार जनों एवं साथियों सहित की जेजेपी छोड़कर इनेलो में घर वापसी करने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन…

इसी कड़ी में अधिवक्ता मनदीप देसवाल, महेंद्र बूरा हाट, सुखबीर बूरा हाट, हरिओम बूरा रामनगर, अनिल बूरा हाट, अमित बूरा हाट, सतीश मलिक रामनगर, हितेश बूरा पत्रकार एवं रामफल बूरा बधावड़ सहित इनेलो में शामिल होने वाले सभी साथियों का भी दिल की गहराइयों से इनेलो परिवार में हार्दिक स्वागत।

विश्वास है कि आप सभी संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा हरियाणा के हकों की लड़ाई को नई ऊर्जा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। Abhay Singh Chautala

23/10/2026

विरोधी जलें तो जलण दो, इनेलो का काफिला चलण दो 💚👓🔥 Abhay Singh Chautala Mankirt Aulakh

23/10/2026

अगर आप ये सोचते हैं कि ये तो बिजली कर्मचारियों की हडताल है तो माफ करना दोस्तों आप एक निहायत एक मूर्ख इंसान हैं।

इसे इस तरह आप समझ सकते हैं। गांव में एक सरपंच था उसका कामकाज उसका बेटा देखता था। सरपंच के बेटे ने गांव का जंगल अपने रिश्तेदार सचदेवा साहब की एक प्राइवेट कंपनी को बेच दिया। गांव में नाराजगी हुई और सब सरपंच से सवाल करने लगे। सरपंच ने कहा जंगल सबका सांझा है उसको नहीं बेचना चाहिए मैं अपने बेटे के फैसले के खिलाफ हूं। बेटे ने कहा कि चूंकि बापू का काम मैं देखता हूं इसलिए मैं फैसले लेने के लिए आजाद हूं। बापू ने कहा कि ये नहीं मैं इस फैसले को अदालत तक लेकर जाऊंगा और इस जंगल को बचा लेंगे।

सच ये है कि बाप और बेटे की सहमति से जंगल बेचा गया है
जंगल का मुनाफा, बाप, बेटे, कंपनी और जिसके दिमाग से जंगल बेचा गया उन सबमें बंटना है।

खास बात है कि जंगल खरीदने वाले के पास फिलहाल एक आरी तक नहीं है, गांव की पंचायत ही उसको आरी देगी, ट्रैक्टर ट्राली भी देगी और जब वो लकडियों बेचकर पैसे कमा लेगा तो बडी आरी लेकर आएगा।

बीएसएनएल खत्म किया गया उसी तरह हरियाणा बिजली वितरण निगम खत्म करने की तैयारी है।

गुरुग्राम और नूंह में ही ये लाइसेंस क्यों दिया गया है इसके पीछे बडी वजह ये है कि इन दो जिलों की इंडस्ट्री से ही सबसे ज्यादा मुनाफा सरकारी कंंपनी को होता है और उस मुनाफे के बडे हिस्से को दूसरे जिलों में लगाकर हम तक ये सब्सिडी वाली बिजली दी जा रही है।

अगर आप उद्योगों जितनी महंगी बिजली खरीद सकते हैं तो सचदेवा साहब की कंपनी को लाइसेंस देने का स्वागत करिए। एक आम नागरिक हैं तो बिजली कर्मचारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सरकारी बिजली वितरण कंपनी को बचाइए।

Address

Haryana

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when INLD Youth Brigade posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby government services