18/07/2026
4 वॉटर टैंक
2 प्राइवेट सप्लाई
6 निजी टैंकर सप्लायर
3 धर्मार्थ टैंकर
गिनती करने पर पानी सरप्लस है!
फिर क्यों है ये किल्लत?
जवाब: जागृति की कमी!
▪️ जिन खाली प्लाटों में टी लगी हुई हैं वहाँ व्यर्थ पानी बहता है!
▪️ जिन घरों में कोई नहीं रहता नल नाली में चलता है!
▪️ कई घरों ने हैवी मोटर लगाई हुई है! इनसे दबाव का समीकरण अनियंत्रित मापदंडो पर निर्भर करता है!
▪️ प्राइवेट सप्लाई वाले पानी को लोग व्यर्थ बहाते हैं!
▪️ कई घरों में बड़े टैंक भरे हैं! इस्तेमाल नहीं है सड़ता रहता है!
▪️ धर्मार्थ टैंकर वोटों की पुख्ता वसूली पर काम करते हैं! जहाँ वोट में संशय हो वहाँ कोई धर्म नहीं, कोई बूँद नहीं!
▪️ जातिगत कीड़ा हर चीज की तरह यहाँ भी अपनी सुरंग खोदता है!
▪️ संवेदना पर स्वार्थ हावी है! लोग छाँकटे और मौकापरस्त हैं! ज्यादा से ज्यादा की होड़ लगी रहती है!
▪️ इसबार गर्मी लम्बी है! हाळी-पाळी के कैलेंडर में 2 जेष्ट हैं सो गर्मी 20 जुलाई तक 40 डिग्री पार है! मालिक ने फरलो बाज़ लोगों को उनकी औकात दिखाई तो बहुत से इंसान की जूनी में ही नहीं मिले!
▪️ सरकारी पानी की सप्लाई 1 महीने में 3 बार फेल हुई! बिजली की कम उपलब्धता के चलते अकसर व्यवधान! कर्मचारी भी बेहद संकरी कार्यसीमा से बंधे हैं!
जागृति होगी तो सुप्त गण जन्य कठिनाई समाप्त हो जाएगी!