09/04/2014
Jaat Yuva Shakti
Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Jaat Yuva Shakti, Social service, c-234, Haryana.
09/04/2014
09/04/2014
रवीना ने कबूला जिंदल से पुराना नाता, यानी जिंदल के शौक को आप समझ लीजिए।
जागरण संवाददाता, यमुनानगर : सिने जगत में पहचान बना चुकी अदाकारा रवीना टंडन कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल की पैठ मजबूत करने का आह्वान कर गई। सादे लिबास और सरल शब्दों में रवीना ने कुछ ज्याद नहीं बोली। न किसी पर कटाक्ष किया न आलोचना। सियासी शब्दों से काफी दूर रही। बस इतना कहा कि जिंदल परिवार से उनका पुराना नाता रहा है। इस शब्द ने अपने आप में इतने मायने समेटे हैं, जिसने नवीन जिंदल की पोल खोल कर रख दी है। सवाल है कि क्या आप 10 साल तक जिस इंसान को चुनते आए हैं, वो आपके विकास को तवज्जो नहीं देकर आपके क्षेत्र का पैसा रवीना टंडन जैसी जलवा बिखेरने वाली जैसों के पीछे लगा दिया है ? दोस्तों, ये हमारे रोजगार को लेकर कुछ नहीं सोचता, लेकिन हमारे लिए रवीना को उतार सकता है। धोखेबाज है ये। इसे हमारे घर के बजट और बच्चों की फिक्र नहीं। अब समझ में आया कि इसने 12 करोड़ से 308 करोड़ की संपत्ति आपके क्षेत्र से बनाकर वो पैसा ऐय्याशी के लिए कहां-कहां लगाया। घिन्न आती है कि इस नवीन जिंदल पर।
एसयूवी में सवार रवीना की झलक पाने के लिए लोग छतों पर चढ़ गई। किसी ने पुष्प वर्षा की तो किसी ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। न केवल युवा वर्ग बल्कि बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी उनको सुनने व देखने को आतुर दिखे। हालांकि पूर्व सूचना नहीं थी, बावजूद इसके उनकी आने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई।
पेपर मिल ग्राउंड में करीब 12 बजे उनका हेलीकॉप्टर उतरा। साथ में नवीन जिंदल के पत्नी शालू जिंदल भी थी। रोड शो कांसापुर, रेलवे वर्कशाप, फर्कपुर और मंडेबरी होते हुए वापस पेपर मिल ग्राउंड पहुंचा, जहां से शाहबाद, कैथल और कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हो गई।
09/04/2014
कुरुक्षेत्र धर्मक्षेत्र है, यहां धर्म करने वालों को श्रीकृष्ण के उपदेश की याद क्यों नही आई
श्रीकृष्ण को नहीं, इस बार कुरुक्षेत्र की जनता को अवतार की तरह आगे आना होगा
नवीन जिंदल के लगातार धोखे को लेकर श्रीकृष्ण के उपदेश को सार्थक करें
जब-जब धर्म पर अधर्म की आंच आती है, अवतार कोई लेता है, इंसाफ होता है
हे कुरुक्षेत्र की जनता, कर दो इंसाफ
नवीन जिंदल को ये धर्मक्षेत्र की धरती 10 साल के पापों का चुकाएगी बदला
ये कुरुक्षेत्र धर्मक्षेत्र है, इसी धरती पर महाभारत हुआ था। ये वही जगह है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। जी हां आपने बिल्कुल सही पहचाना। ये है अर्जुन का कर्मक्षेत्र यानी कुरुक्षेत्र। हजारों साल पहले पांडवों ने यहीं अपनी जमीन पाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। जब अर्जुन को विपक्षी सारे अपने ही नजर आने लगे तो श्रीकृष्ण ने इसी धरती पर अर्जुन को उपदेश दिया था। गीता की रचना कर दी गई। श्रीकृष्ण ने उपदेश के उपरांत कहा था कि जब-जब धर्म पर आंच आएगी, प्रभु अवतार लेंगे और अधर्मियों का नाश करेंगे। मित्रों, इस कलियुग में प्रभु अवतार नहीं लेंगे, हम इंसान को ही अपना काम करना होगा, ये भी प्रभु की ही इच्छा होती है।
10 साल से पूरा कुरुक्षेत्र तबाह है। नवीन जिंदल ने इस धर्मक्षेत्र के साथ अन्याय कर दिया है। घोटाला पर घोटाला। अत्याचार। बेरोजगारी की हाय तौबा। मथाना में सवाल पूछने पर जिंदल के गुर्गों द्वारा मारपीट। मित्रों, ये ठीक उसी तरह है जिस तरह महाभारत से पहले कौरव पांडवों को सत्ता के लिए चिढ़ाते थे। राज्य में अत्याचार करते थे।
आज नवीन जिंदल के पापों का घड़ा भर चुका है। इस धर्मक्षेत्र के साथ न्याय कीजिए। आगे आकर इस पापी को हराइए। जैसे अर्जुन ने कौरवों को हराया था। इस कुरुक्षेत्र पर अपना अधिपत्य कीजिए, जैसे पांडवों ने विजय पताक फहराकर अधर्म और अन्याय को मिटाया था और भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश को चरितार्थ किया था।
09/04/2014
रवीना टंडन ने आने से युवाओं ने दागे सवाल है, पूछा रोजगार नहीं, रवीना को बुलाते हो
कैथल: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने कुरक्षेत्र लोकसभा सीट से कांग्रेस के वर्तमान सांसद नवीन जिंदल के पक्ष में प्रचार करने तो पहुंचीं, मीडिया के अलावा कुछ युवा भी रवीना से जब प्रश्न करने लगे तो रवीना की बोलती बंद हो गई। एक युवा ने पूछ ही लिया कि यदि हम जैसे पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार भी मिलेंगे या नहीं। यदि रोजगार न मिला तो हम जवाब किनसे मांगेंगे। आप से या फिर जिंदल साहब से। इस बात को रवीना मुस्कराकर टाल गई। रवीना की हंसी केवल साधारण हंसी ही नहीं थी। जिंदल की पोल खुलती एक ऐसा वाकया था, जिसका रास्ता सीधा जिंदल की हार की ओर इशारा करता है। यहां रोड शो में हिस्सा लेने आईं रवीना की एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी थी. लोगों ने उनका माला पहनाकर और पुष्प पंखुड़ियों से स्वागत किया. उनके साथ जिंदल और उनकी पत्नी शालू जिंदल भी थीं. रोड शो न्यू बस स्टैंड से शुरू हुआ और पिहोवा चौक, म्यूनिसिपल चौक, अंबेडकर चौक, प्रताप गेट, भगत सिंह चौक और बा-बापू छात्रावास रोड और कुरक्षेत्र रोड होते हुए विश्वकर्मा चौक पर समाप्त हुआ. रोड शो के दौरान इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ. कुछ स्थानों पर रककर उन्होंने संक्षिप्त भाषण दिया और जिंदल के लिए वोट करने की लोगों से अपील की. लेकिन जैसे ही युवाओं ने सवाल पूछना शुरू किया, रवीना वहां से खिसक गईं।
09/04/2014
भाई ये पैसों के लिए कुछ भी करेंगीं अभिनेत्रां।
कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल के चुनाव प्रचार में रवीना टंडन के शामिल होने पर कई सवाल खड़े हुए हैं। क्या पैसों के लिए काम करने वाली अभिनेत्रियां इतनी गिर गई हैं कि नवीन जिंदल जैसे प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन करने लगीं ? लेकिन इसमें कोई सवाल उपजने वाली बात नहीं, यही तो हकीकत है, जिसपर पूरा बॉलीवुड नाचता है. चाहे देश का मुसलमान नरेंद्र मोदी के खिलाफ हो, लेकिन उसी नरेंद्र मोदी ने पैसों के दम पर सलमान खान को बुलवा लिया। मुजफ्फरनगर में दंगे का माहौल था, लेकिन यूपी सरकार के बुलाने पर यही बॉलीवुड इंडस्ट्री यूपी में ठुमके लगाने पहुंच गया था। कौन नहीं जानता है कि आपको किसी बारात में ऐसे अभिनेत्रियों या अभिनेताओं को बुलाना हो तो बुला सकते हैं, बस पैसा होना चाहिए। जितनी बार, जिस जिस गाने पर डांस करने कहो, आपको डांस कर दिखाएंगे। ऐसे में रवीना टंडन जैसी अभिनेत्रियां अगर जिंदल के लिए रोड शो करने आ गई तो क्या हुआ। इनके लिए तो हालात ये है कि अगर पाकिस्तान भी अगर अपने देश बुलाएगा और अगर सही पैसा देगा तो वहां भी चला जाएगा।
Click here to claim your Sponsored Listing.
Location
Category
Telephone
Website
Address
C-234
Haryana
136118
