Gadda Family in Haryana

Gadda Family in Haryana

Share

**"एकता हमारी पहचान, गाढ़ा गोत्र का अभिमान।"**

08/06/2025

🎉💐 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 💐🎉

मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और आदरणीय बड़ी बहन प्रोफेसर सुनीता गाढ़ा जनावा को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं एवं अनंत शुभाशीष।
आपका स्नेह, सहजता और शिक्षा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है।

🌸 ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर सफलता का आशीर्वाद मिलता रहे।

आपका मार्गदर्शन यूँ ही हम सबको मिलता रहे — यही शुभकामना है।

💐 हैप्पी बर्थडे दीदी 💐

#परिवार_का_गौरव

18/02/2025

प्रीतम सिंह गाढ़ा को अधिवक्ता की उपाधि

बहल निवासी प्रीतम सिंह गाढ़ा को अधिवक्ता की उपाधि प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं। प्रीतम के पिता भरथ सिंह गाढ़ा भी वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और उनके छोटे भाई अमित गाढ़ा ने भी LLB की डिग्री हासिल की है। एक ही परिवार में तीन पीढ़ियों के कानूनी क्षेत्र में सफलता पाकर समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि से न केवल परिवार को गर्व महसूस हो रहा है, बल्कि स्थानीय समाज में कानूनी शिक्षा और करियर की ओर जागरूकता भी बढ़ी है।

#प्रीतमसिंहगाढा #अधिवक्ता #कानूनीपरिवार #उज्ज्वलभविष्य #बहल

11/02/2025

ग्राम पंचायत और खेल आयोजन समिति मीरान द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में सोमवार को समाजसेवी डॉ. सुनीता गाढ़ा जनावा विशेष अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने बेटियों के लिए आयोजित शूटिंग बॉल प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया।

Photos from Gadda Family in Haryana's post 05/02/2025

**बहन सुनीता गाढा (जनावा) जी का आपका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहे!** 🙌📚

Photos from Gadda Family in Haryana's post 04/02/2025

प्रो. डॉ. सुनीता गाढ़ा जनावा को प्रशासन लोहारू द्वारा विशेष सम्मान

सिवानी राजकीय महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉ. सुनीता गाढा जनावा को विधानसभा आम चुनाव 2024 में निर्वाचन ड्यूटी में नोडल ऑफिसर के रूप में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशासन लोहारू द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

डॉ. सुनीता गाढा जनावा ने इस सम्मान के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठ कार्य को और अधिक प्रेरित करेगा। उन्होंने विशेष रूप से SDM मनोज दलाल का धन्यवाद किया, जिनकी नेतृत्व क्षमता, मेहनत, लगनशीलता और टीम भावना से उन्हें प्रेरणा मिली।

डॉ. सुनीता गाढा जनावा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सफलतापूर्वक संपन्न कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य था, लेकिन प्रशासन की कुशल रणनीति और टीम वर्क से यह कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

इस सम्मान से महाविद्यालय और क्षेत्र में भी हर्ष की लहर है। सिवानी राजकीय महाविद्यालय परिवार ने भी इस उपलब्धि पर डॉ. सुनीता गाढा जनावा को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

#सम्मान

02/02/2025

📢 **गाढ़ा समाज के इतिहास पर पुस्तक प्रकाशन – आपका सहयोग आमंत्रित** 📖✨

प्रिय साथियों,
हम **गाढ़ा समाज** पर एक महत्वपूर्ण **पुस्तक** लिख रहे हैं, जिसका प्रकाशन जल्द ही किया जाएगा। यह हमारी **संस्कृति, इतिहास और समाज के योगदान** को संजोने का एक प्रयास है।

🙏 **आप सभी प्रबुद्ध जनों, बुजुर्गों और समाज के हितैषियों से निवेदन है कि:**
✔️ **समाज से जुड़ी ऐतिहासिक घटनाओं या महत्वपूर्ण जानकारी** साझा करें।
✔️ **समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों, उनके योगदान और उपलब्धियों** की सूची भेजें।
✔️ **पुरानी फोटोग्राफ्स** उपलब्ध कराएं, जिससे पुस्तक को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
✔️ **कविताएं, कहानियां, गाथाएं या लेख** भी योगदान स्वरूप भेज सकते हैं।

📩 **आप अपनी जानकारी ग्रुप में या मेरे पर्सनल व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं।**
आपका सहयोग **गाढ़ा समाज की गौरवशाली पहचान को सहेजने में अहम भूमिका** निभाएगा। आइए, **मिलकर इस पुस्तक को यादगार बनाएं!**

**संपर्क करें:** ( रणसिंह गाढा/9812222214)

#गाढ़ा_समाज 📚
#इतिहास_की_धरोहर 🏛️
#हमारी_पहचान ✨
#एकता_में_शक्ति 🤝

Photos from Gadda Family in Haryana's post 02/02/2025

नवोदित प्रतिभा को सम्मान: बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ने निकिता को किया सम्मानित

बहल।
बीआरसीएम पब्लिक स्कूल ने अपनी प्रतिभाशाली छात्रा निकिता गाढ़ा को "सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट"और स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें रिले रेस की 400 मीटर प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।

निकिता गाढ़ा, जो ग्यारवीं कक्षा की छात्रा हैं, ने अपनी असाधारण खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके इस अद्भुत प्रदर्शन के लिए स्कूल प्रशासन ने उन्हें सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य ने निकिता को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह सम्मान न केवल निकिता के लिए बल्कि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है। यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी खेल और शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

🏫 #निकिता_की_उपलब्धि 🏅
🏃‍♀️ #खेल_में_सफलता 🎖️
#गौरव_का_क्षण 🌟 #प्रतिभा_का_सम्मान 🏆
#शिक्षा_और_खेल 📚⚽ #भिवानी_खबरें 📰
#हरियाणा_खेल_प्रतियोगिता 🏅 #छात्रों_की_प्रेरणा ✨

31/01/2025

**प्रथम पुण्यतिथि विशेष**

**छाजूराम गाढ़ा: एक कर्मठ किसान की प्रेरणादायक जीवन गाथा**

*हल जोतकर परिवार को संवारने वाले छाजूराम गाढ़ा, 31 जनवरी 2024 को हुए पंचतत्व में विलीन*

भिवानी जिले के बहल गांव में जन्मे छाजूराम गाढ़ा का जीवन संघर्ष और कर्मठता की मिसाल रहा है। 1963 में किसान चंदगीराम और भरपाई देवी के घर जन्मे छाजूराम छह भाइयों और चार बहनों के परिवार में पले-बढ़े। जहां उनके सभी भाई शिक्षित होकर अपने-अपने कार्यों में लगे, वहीं छाजूराम ने अनपढ़ होते हुए भी अपने परिश्रम से पूरे परिवार को संभाला।

---

**संघर्ष और मेहनत का सफर**

छाजूराम गाढ़ा ने खेती-किसानी और पशुपालन को अपनी जीविका का आधार बनाया। बिजली और आधुनिक संसाधनों के अभाव में, कुएं से रस्सी के सहारे पानी निकालकर खेतों की सिंचाई करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। उन्होंने अपने भाइयों के साथ मिलकर खेतों में हल चलाया और परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी निभाई।

उनका विवाह स्वतंत्रता सेनानी स्व. सहजराम सांगवान की पुत्री रामरती देवी से हुआ, जो पांचवीं तक शिक्षित थीं। रामरती देवी न केवल गृहस्थी संभालती थीं, बल्कि खेती में भी पति का सहयोग करती थीं।

---

**पारिवारिक जीवन और नई पीढ़ी को शिक्षित करने का सपना**

छाजूराम ने अपने बच्चों को शिक्षा देने का पूरा प्रयास किया। उनके दो पुत्र मनजीत सिंह और रणसिंह तथा एक पुत्री सोनिका हैं, जो आज अपने-अपने परिवारों के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

छाजूराम गाढ़ा का जीवन सादगी और परोपकार से भरा रहा। पक्षियों को दाना-पानी देना, पेड़-पौधों की देखभाल करना और समाजसेवा उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा था।

---

**अंतिम समय और विदाई**

करीब ढाई दशक पहले उन्होंने बहल में भिवानी रोड पर मकान बनाकर परिवार समेत वहां रहना शुरू किया। समय के साथ बढ़ते प्रदूषण और अन्य कारणों से उन्हें सांस की समस्या हो गई। वे हुक्का पीते थे और दवा के तौर पर शराब का सेवन भी करते थे, जिससे उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे कमजोर होता गया।

31 जनवरी 2024 की सुबह 7 बजे, घर की चारपाई पर बैठे-बैठे वे इस दुनिया को अलविदा कह गए। गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी।

---

**एक युग का अंत, लेकिन यादें अमर रहेंगी**

यह जीवन गाथा उनके सुपुत्र रणसिंह गाढ़ा, जो पेशे से पत्रकार हैं, ने अपने पिता की स्मृति में लिखी है। उनका कहना है— *"आज मेरे पिताजी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनके संघर्षों की सीख हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।"*

छाजूराम गाढ़ा का जीवन हमें सिखाता है कि सच्ची मेहनत, परिवार के प्रति समर्पण और ईमानदारी से किया गया कार्य व्यक्ति को अमर बना देता है। वे भले ही इस दुनिया में नहीं रहे, लेकिन उनकी प्रेरणादायक गाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।

30/01/2025

**यादों में अमर रहेंगे**
*"समय बीत गया, पर आपकी यादें, आपकी सीख और आपका स्नेह आज भी हमारे दिलों में जीवंत है। प्रथम पुण्यतिथि पर आपको शत-शत नमन!*"
** #श्रद्धांजलि #यादें_अमर**

#पिता_का_आशीर्वाद #श्रद्धांजलि

28/01/2025

गाढ़ा गोत्र की गौरवमयी परंपराओं और इतिहास को जानने के लिए 'गाढ़ा गोत्र की एक पुस्तक लिखने का विचार मन में आया है आपकी क्या राय है...?

Photos from Gadda Family in Haryana's post 04/03/2024

दुखद समाचार: फतेहाबाद जिले की छतरियां की ढाणी के #पूर्व_सरपंच_रामसिंह_गाढ़ा_का_हुआ_निधन 💐🙏

Photos from Gadda Family in Haryana's post 13/06/2021
Want your business to be the top-listed Government Service in Haryana?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Website

Address


BEHAL BHIWANI
Haryana
127028