Fan Mohan Verma MLA

Directions

Fan Mohan Verma MLA FAN Page- MLA Mohan Verma Ji


MLA - 334 LEGISLATIVE ASSEMBLY HATA KUSHINAGAR ( UTTAR PRADESH GOVERNMENT )

हाटा की आस्था, संस्कृति और विरासत के संरक्षण का संकल्प — विकास की नई पहचान।माननीय विधायक Mohan Verma   जी के सतत प्रयासो...
12/08/2026

हाटा की आस्था, संस्कृति और विरासत के संरक्षण का संकल्प — विकास की नई पहचान।

माननीय विधायक Mohan Verma जी के सतत प्रयासों से हाटा विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास हेतु करोड़ों रुपये की ऐतिहासिक स्वीकृतियाँ प्राप्त हुई हैं। यह केवल मंदिरों का विकास नहीं, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, पर्यटन संभावनाओं और जनआस्था को सशक्त बनाने का एक व्यापक अभियान है।

विकास भी, विरासत भी — यही है हाटा की नई दिशा।

🚩 सेवा, समर्पण और विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध

BJP Uttar Pradesh MYogiAdityanath Pankaj Chaudhary

05/08/2026

आज उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री MYogiAdityanath जी से भेंट कर गोरखपुर जनपद के ग्राम रुद्रपुर, थाना खजनी निवासी 10 वर्षीय मासूम वैभव वर्मा के अपहरण उपरांत हुई निर्मम हत्या के जघन्य प्रकरण को शोहरतगढ़ के माननीय विधायक श्री Vinay Verma जी के साथ प्रमुखता से उनके समक्ष रखा।

विगत तीन दिन पूर्व पीड़ित परिवार से भेंट के दौरान उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर अपनी पीड़ा एवं न्याय की मांग रखने की इच्छा व्यक्त की थी। उस समय मैंने उन्हें आश्वस्त किया था कि शीघ्र ही उनकी माननीय मुख्यमंत्री जी से भेंट कराऊँगा। आज अपना वह वचन निभाते हुए पीड़ित परिवार को माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलवाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर पीड़ित पिता श्री हनुमान वर्मा जी, उनके भाई श्री भृगुनाथ वर्मा जी एवं श्री गौरीशंकर वर्मा जी भी उपस्थित रहे।

एक मासूम की निर्मम हत्या केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली घटना है। माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया गया कि इस जघन्य अपराध में संलिप्त सभी दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके तथा प्रदेश में अपराधियों के विरुद्ध कानून का भय और अधिक सुदृढ़ हो।

माननीय मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रकरण को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा आश्वस्त किया कि दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।

एक जनप्रतिनिधि होने के नाते पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना मेरा नैतिक दायित्व है। न्याय की इस लड़ाई में हम पूरी दृढ़ता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं तथा उन्हें न्याय मिलने तक हरसंभव प्रयास करते रहेंगे।

BJP Uttar Pradesh

10/07/2026
मा० विधायक Mohan Verma जी के भांजे Sunil Verma ji को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।प्रभु श्रीराम की कृपा सदैव ब...
04/06/2026

मा० विधायक Mohan Verma जी के भांजे Sunil Verma ji को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम की कृपा सदैव बनी रहे।

छोटे भांजे Sunil Verma को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं...

प्रभु श्रीराम जी से भांजे को उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें.

09/05/2026

पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर आदरणीय श्री Suvendu Adhikari जी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

आपके कुशल नेतृत्व में बंगाल विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा, ऐसी मेरी मंगलकामना है।

Bharatiya Janata Party (BJP)
BJP West Bengal

Address

Hata Kushinagar
Hata
274149

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fan Mohan Verma MLA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Category