AJSU Party Siddharth Shankar Ray Official

Directions

AJSU Party Siddharth Shankar Ray Official सिद्धार्थ शंकर राय
केंद्रीय सचिव, आजसू पार्टी
हजारीबाग विधानसभा प्रभारी
हमारा प्रयास : सामाजिक न्याय

🙏 जय माता दी! जय मां दुर्गा! 🙏🌺 शारदीय नवरात्रि एवं कलश स्थापना की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌺मां दुर्गा की आराधना और कलश स्था...
11/10/2026

🙏 जय माता दी! जय मां दुर्गा! 🙏

🌺 शारदीय नवरात्रि एवं कलश स्थापना की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌺

मां दुर्गा की आराधना और कलश स्थापना के पावन अवसर पर समस्त झारखंडवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

मां दुर्गा हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं। उनकी कृपा से समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बना रहे तथा हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो।

आइए, इस पावन पर्व पर हम सभी बुराई पर अच्छाई की विजय, सत्य, धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

मां दुर्गा से प्रार्थना है कि सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें और झारखंड सहित पूरे देश को सुख, शांति एवं समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

🌺 आप सभी को नवरात्रि एवं कलश स्थापना की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌺

🙏 जय माता दी! 🙏

सिद्धार्थ शंकर राय
केंद्रीय सचिव, आजसू पार्टी
हजारीबाग विधानसभा प्रभारी

अखबार का हृदय से आभार 🙏आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग विधानसभा प्रभारी सिद्धार्थ शंकर राय जी से जुड़ी खबर को प...
07/10/2026

अखबार का हृदय से आभार 🙏

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग विधानसभा प्रभारी सिद्धार्थ शंकर राय जी से जुड़ी खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए समाचार पत्र एवं पूरी मीडिया टीम का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

जनहित के मुद्दों और संगठन की गतिविधियों को प्रमुखता से स्थान देकर आम जनता तक बात पहुंचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है।

सकारात्मक पत्रकारिता और जनसरोकार की खबरों के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

— सिद्धार्थ शंकर राय
केंद्रीय सचिव, आजसू पार्टी
सह हजारीबाग विधानसभा प्रभारी

आजसू पार्टी कटकमदाग प्रखंड कमिटी का किया गया विस्तारकटकमदाग। मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को कटकमदाग प्रखंड के पसई शिव मंदिर ...
06/10/2026

आजसू पार्टी कटकमदाग प्रखंड कमिटी का किया गया विस्तार

कटकमदाग। मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को कटकमदाग प्रखंड के पसई शिव मंदिर के समीप सुनिल कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आजसू पार्टी कटकमदाग प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ प्रभारी विशाल प्रजापति ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह सदर विधानसभा प्रभारी सिद्धार्थ शंकर राय उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय वर्मा मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड कमिटी का विस्तार करते हुए विकास कुशवाहा को प्रखंड संयोजक बनाया गया। वहीं आशीष बाबू, श्रवण कुशवाहा एवं मो. अनवर हुसैन को प्रखंड सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। बबलू पाण्डेय, जागेश्वर महतो एवं अवधेश प्रसाद को प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा आशीष ओझा को प्रखंड प्रवक्ता तथा अजय पाण्डेय को प्रखंड कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

पंचायत स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न पंचायतों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई। अडरा पंचायत प्रभारी नवीन यादव, सालगांव पंचायत प्रभारी रितेश कुमार, पसई पंचायत प्रभारी विजय कुशवाहा, नवादा पंचायत प्रभारी चंदन यादव, मसरातु पंचायत प्रभारी जीतू कुमार एवं प्रदीप यादव को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य अतिथि सिद्धार्थ शंकर राय ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कटकमदाग प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया है। संगठन को पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ अधिक से अधिक युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा और पार्टी की गतिविधियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पूरी सक्रियता के साथ संगठन के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष परमेश्वर महतो एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और सक्रियता पर जोर दिया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, पंचायत एवं बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय करने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

🇮🇳 सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के महान आदर्शों को नमन 🇮🇳आज का दिन भारत के लिए दो महान राष्ट्रनायकों की जयंती का प...
02/10/2026

🇮🇳 सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के महान आदर्शों को नमन 🇮🇳

आज का दिन भारत के लिए दो महान राष्ट्रनायकों की जयंती का पावन अवसर है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, महान स्वतंत्रता सेनानी और भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🇮🇳

महात्मा गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश को स्वतंत्रता के संघर्ष में नई दिशा दी। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, आत्मसंयम, मानवता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी गाथा है।

वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी ने अपनी सादगी, ईमानदारी, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण से देशसेवा की एक अमिट मिसाल कायम की। विपरीत परिस्थितियों में देश का नेतृत्व करते हुए उन्होंने अपने कर्म और संकल्प से यह संदेश दिया कि राष्ट्रसेवा के लिए पद से अधिक नीयत और निष्ठा महत्वपूर्ण होती है।

शास्त्री जी का अमर उद्घोष “जय जवान, जय किसान” देश की सुरक्षा और अन्नदाता के सम्मान को राष्ट्र की प्राथमिकताओं के केंद्र में स्थापित करता है।

आज इन दोनों महान विभूतियों की जयंती पर आइए, हम उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सत्य, सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लें।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं महान राष्ट्रनायक लाल बहादुर शास्त्री जी को शत्-शत् नमन। 🙏🇮🇳

जय जवान • जय किसान • जय हिंद 🇮🇳

#गांधीजयंती #महात्मागांधी #लालबहादुरशास्त्री #शास्त्रीजयंती #जयजवानजयकिसान #राष्ट्रसेवा #सत्य #अहिंसा #जय हिंद

सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं का हार्दिक आभार! 🙏✨आपकी कलम की ताकत और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से हमारी बात को आम जन-ज...
01/10/2026

सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं का हार्दिक आभार! 🙏✨
आपकी कलम की ताकत और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से हमारी बात को आम जन-जन तक पहुँचाने और उसे अखबारों में प्रमुखता से स्थान देने के लिए मैं आप सभी का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।
सत्य, विकास और जनसेवा की इस यात्रा में आपका यह सहयोग हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायी है। लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में समाज के प्रति आपकी यह सजगता और प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है।
पुनः आप सभी का सहृदय आभार एवं धन्यवाद! 📰💐

30/09/2026
30/09/2026

Reel by sidharth shankar ray

जनसेवा का संकल्प, संगठन का विस्तार और झारखंड के हित में एकजुटता!आज मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण दिन रहा। हजार...
29/09/2026

जनसेवा का संकल्प, संगठन का विस्तार और झारखंड के हित में एकजुटता!

आज मेरे लिए बेहद महत्वपूर्ण और उत्साहपूर्ण दिन रहा। हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र के कटकमदाग प्रखंड से सैकड़ों जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी साथियों ने मेरे नेतृत्व में रांची स्थित आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री आदरणीय सुदेश कुमार महतो जी के आवासीय कार्यालय, बुकरु में पहुंचकर आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

कटकमदाग से हमारे साथी बस के माध्यम से रांची पहुंचे और आदरणीय सुदेश महतो जी के समक्ष पार्टी के विचारों एवं सिद्धांतों में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए आजसू परिवार का हिस्सा बने। सभी नए साथियों का पार्टी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 🙏

यह केवल सदस्यता ग्रहण करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम जनता के बीच संगठन एवं जनसरोकारों को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आदरणीय सुदेश कुमार महतो जी ने सभी नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आजसू पार्टी झारखंड की अस्मिता, अधिकार और विकास के लिए संघर्ष करने वाले आंदोलन से निकला संगठन है। समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का पार्टी से जुड़ना संगठन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है।

मेरा विश्वास है कि गांव, पंचायत और समाज के स्तर पर मजबूत जनसंपर्क एवं सक्रिय भागीदारी के माध्यम से ही जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया जा सकता है। कटकमदाग के हमारे साथियों का यह जुड़ाव इसी दिशा में एक सकारात्मक शुरुआत है।

मैं पार्टी में शामिल होने वाले सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवी साथियों को विश्वास दिलाता हूं कि आपका सम्मान, आपकी जिम्मेदारी और आपकी सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती का आधार बनेगी।

आइए, हम सभी मिलकर जनसेवा, सामाजिक एकजुटता और मजबूत झारखंड के संकल्प को आगे बढ़ाएं। ✊

आजसू पार्टी जिंदाबाद!
झारखंड जिंदाबाद!

*सिद्धार्थ शंकर राय*
*आजसू केंद्रीय सचिव सह हजारीबाग विधानसभा प्रभारी*

#जनसेवा #संगठन_विस्तार #आजसू_पार्टी

*करमा पूजा पर गांव-गांव पहुंचे सिद्धार्थ शंकर राय, बहनों से की मुलाकात,किया फलों का वितरण**पर्व की शुभकामनाओं के साथ ग्र...
23/09/2026

*करमा पूजा पर गांव-गांव पहुंचे सिद्धार्थ शंकर राय, बहनों से की मुलाकात,किया फलों का वितरण*

*पर्व की शुभकामनाओं के साथ ग्रामीणों से लिया क्षेत्र का हाल, संगठनात्मक गतिविधियों को भी मिला बल*

कटकमदाग। करमा पूजा के पावन अवसर पर आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह सदर विधानसभा प्रभारी सिद्धार्थ शंकर राय ने कटकमदाग प्रखंड के विभिन्न गांवों का व्यापक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सलगांव, परकार, मसरातु, कृष्णानगर, बानादाग, पसई, कटकमदाग, सुल्ताना, मेयातु और अडरा समेत दर्जनों गांवों में पहुंचकर करमा पूजा कर रही बहनों एवं क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

गांवों में पहुंचकर सिद्धार्थ शंकर राय ने लोगों से तथा पूजा कर रही बहनों से आत्मीयता के साथ मुलाकात किए और बहनों के बीच फलों का वितरण भी किया । करमा पूजा की बधाई देते हुए सभी के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान ग्रामीणों के बीच पर्व को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

सिद्धार्थ शंकर राय ने कहा कि करमा पूजा झारखंड की सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व भाई-बहन के स्नेह, आपसी विश्वास और पारिवारिक रिश्तों की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारी लोक संस्कृति और परंपराएं समाज को जोड़ने का काम करती हैं और इन्हें संरक्षित रखना सभी की जिम्मेदारी है।

ग्रामीणों से संवाद पर रहा जोर

दौरे के दौरान सिद्धार्थ शंकर राय ने केवल पर्व की शुभकामनाएं ही नहीं दीं, बल्कि विभिन्न गांवों में स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र की स्थिति, स्थानीय आवश्यकताओं और लोगों से जुड़े विषयों की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी बातें उनके समक्ष रखीं।

आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव और सदर विधानसभा प्रभारी के रूप में सिद्धार्थ शंकर राय का विभिन्न गांवों में पहुंचना संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचकर संवाद करना पार्टी की जमीनी गतिविधियों का हिस्सा है। पर्व-त्योहारों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ संपर्क को भी मजबूती मिलती है।

कार्यकर्ताओं में भी दिखा उत्साह

दौरे के दौरान पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे। गांवों में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ उनकी मुलाकात के दौरान स्थानीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। सिद्धार्थ शंकर राय ने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच लगातार संपर्क बनाए रखने और सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि राजनीति केवल चुनाव के समय जनता के बीच जाने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि जनप्रतिनिधि और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का समाज के सुख-दुख तथा सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों में भी लोगों के साथ खड़ा रहना जरूरी है। इसी उद्देश्य के साथ वे क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।

करमा पूजा के अवसर पर गांवों में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया। बहनों से मुलाकात के दौरान उन्होंने सभी के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी विविध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से है तथा ऐसे पर्व समाज में एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर सुनिल कुमार पाण्डेय, विशाल कुमार, विकास कुशवाहा, श्रवण कुमार, आशीष सोनी, ऋषभ कुमार, मो. अफसर अंसारी, मो. सलामत अंसारी, रितेश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

🌿 कर्मा पूजा के पावन अवसर पर बहनों से आत्मीय मुलाकात 🌿कर्मा पूजा हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और भाई-बहन के स्न...
22/09/2026

🌿 कर्मा पूजा के पावन अवसर पर बहनों से आत्मीय मुलाकात 🌿

कर्मा पूजा हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और भाई-बहन के स्नेह का पावन पर्व है। इस शुभ अवसर पर आप सभी बहनों से मिलने और पर्व की खुशियां साझा करने के लिए आप सभी के बीच उपस्थित रहूंगा। 🙏

📍 कार्यक्रम एवं समय-सारणी

🔹 सलगावां – प्रातः 7:00 बजे
🔹 मसरातू – 7:30 बजे मोहेड़र हरिजन टोला एवं 7:45 बजे कृष्णा नगर
🔹 परसई – 8:00 बजे जानकी राम की गली एवं 8:15 बजे बानादाग हरिजन टोला
🔹 कटकमदाग – 8:25 बजे बांका एवं 8:35 बजे हाथमेढ़ी हरिजन टोला
🔹 सुल्ताना – 8:40 बजे कॉलेज मोड़ एवं 8:50 बजे मैयातू पश्चिम टोला
🔹 अडरा – 9:00 बजे अडरा रोड, दूबी

आप सभी बहनों एवं साथियों से आग्रह है कि निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर इस आत्मीय मिलन को सफल बनाएं।

आप सभी को कर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌿🙏
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशियां लेकर आए।

सिद्धार्थ शंकर राय
केंद्रीय सचिव सह विधानसभा प्रभारी
सदर विधानसभा, हजारीबाग

#कर्मापूजा #कर्मापर्व #सिद्धार्थशंकरराय #आजसू #हजारीबाग #सदरविधानसभा #झारखंड

Address

हजारीबाग
Hazaribagh
825301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AJSU Party Siddharth Shankar Ray Official posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

Nearby government services