Jan Jagran Kendra

Jan Jagran Kendra

Share

Jan Jagran Kendra is a registered Indian NGO dedicated to providing education to Orphans, Child labo

Our Vision is to establish an egalitarian, non-exploitative social order with justice and economic self-reliance. The organization has been working on the pillars of social developments such as education, health, women empowerment, and the environment. Child development has been one of the prime issues of Jan Jagran Kendra throughout the last two decades. At present, the organization is coordinati

Photos from Jan Jagran Kendra's post 13/05/2026

परमपूज्य संत श्री श्री रविशंकर महाराज जी के 70वें अवतरण दिवस पर कोटि-कोटि शुभकामनाएं एवं सादर वंदन।
आपके ज्ञान, ध्यान और सेवा का प्रकाश करोड़ों लोगों के जीवन में शांति, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहा है।
इस शुभ अवसर पर पद्मश्री उमाशंकर पांडे जी, पद्मश्री कंवल सिंह चौहान जी, पद्मश्री पोपटराव भाऊजी पवार जी, पद्मश्री सेथ पाल सिंह जी, पद्मश्री भारत भूषण त्यागी जी, राष्ट्रीय जल पुरस्कार से सम्मानित श्री संजय सिंह जी एवं नागपुर के डॉ. प्रवीण डबली जी को गुरुजी के दर्शन, आशीर्वाद एवं प्रसाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
साथ ही,कुछ दिन पूर्व देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा ध्यान मंडप के उद्घाटन का यह गौरवपूर्ण क्षण आध्यात्मिक भारत की नई चेतना का प्रतीक है इसके लिए गुरु जी को अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई।💕🙏💐

Photos from Jan Jagran Kendra's post 11/05/2026

हजारीबाग स्थित कनहरी पहाड़ को “जैव विविधता विरासत स्थल” घोषित किया जाना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और खुशी का विषय है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक धरोहरों के संवर्धन एवं जैव विविधता को सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आने वाली पीढ़ियों के लिए जैव विविधता को संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है।
झारखंड सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा इस दिशा में किया जा रहा कार्य सराहनीय है।
इस अवसर पर जन जागरण केन्द्र के सचिव श्री संजय सिंह ने कहा कि जन जागरण केन्द्र द्वारा इस महत्वपूर्ण कार्य में जागरूकता अभियान सहित अनेकों स्थानों पर जैव विविधता समिति का गठन किया गया है। जन जागरण केन्द्र हमेशा से जैव विविधता संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करती रही है।

Photos from Jan Jagran Kendra's post 10/05/2026

हस्तकरघा, रेशम एवं हस्तशिल्प निदेशालय, झारखंड द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण Stakeholder’s Meeting में शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में भारत सरकार, वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव जी, विकाश आयुक्त, (हस्तशिल्प), , निदेशक (हस्तशिल्प) एवं गरिमा सिंह, प्रबंध निदेशक (झारक्राफ्ट)की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जन जागरण केन्द्र, हजारीबाग के सचिव श्री ने संस्था द्वारा हस्तशिल्प के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों—विशेष रूप से डोकरा कला, सोहराय कला एवं बांस कलाकृति—की विस्तृत जानकारी साझा की।
संस्था के कार्यों की सभी अतिथियों द्वारा सराहना की गई तथा जन जागरण केन्द्र को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं।
झारखंड की पारंपरिक कला एवं हस्तशिल्प को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में यह संवाद अत्यंत प्रेरणादायक एवं सार्थक रहा।

Photos from Pradan's post 09/05/2026
Photos from Jan Jagran Kendra's post 08/05/2026

रांची एयरपोर्ट पर भारत सरकार के हस्तशिल्प विभाग की सचिव नीलम शमी राव जी का जन जागरण केन्द्र, हजारीबाग के निदेशक अजय कुमार द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर हस्तशिल्प, ग्रामीण कला एवं स्थानीय कारीगरों के विकास को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ। आशा है कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से झारखंड के हस्तशिल्प को नई पहचान और प्रोत्साहन मिलेगा।

Photos from Jan Jagran Kendra's post 02/05/2026

रांची में सांसद संस्कृति महोत्सव सह स्वदेशी मेला में जन जागरण केन्द्र की सक्रिय भागीदारी ।
रांची में आयोजित सांसद संस्कृति महोत्सव सह स्वदेशी मेला में शामिल होकर अत्यंत हर्ष एवं गर्व की अनुभूति हुई। यह भव्य आयोजन झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं एवं स्वदेशी उत्पादों को समर्पित रहा, जहाँ “जोहार” की भावना के साथ हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश मिला।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री Hemant Soren , माननीय राज्यपाल Santosh Gangwar, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री Sanjay Seth ,सहायक निदेशक (हस्तशिल्प) श्री पुष्प राजन सहित कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं जोहार ग्राम के संस्थापक Ashish Satyavrat Sahu से भी मुलाकात कर स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए।
जन जागरण केन्द्र, हजारीबाग द्वारा लगाए गए स्टॉल पर आगंतुकों ने उत्साहपूर्वक स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की तथा उनके गुणवत्ता एवं उपयोगिता की सराहना की।
जन जागरण केन्द्र के सचिव श्री संजय सिंह ने कहा कि
“हमारा प्रयास है कि स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाया जाए और स्थानीय कारीगरों एवं स्वावलंबन को मजबूती मिले। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को भी मजबूत करते हैं। जन जागरण केन्द्र सदैव इस दिशा में कार्य करता रहेगा।”

30/04/2026

हजारीबाग में जनहित के लिए सार्थक पहल
जन जागरण केंद्र, हजारीबाग के पदाधिकारियों ने उपायुक्त श्री हेमंत सती जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका हार्दिक स्वागत किया। इस दौरान संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों—महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, कृषि, पशुपालन एवं जल संरक्षण—की विस्तृत जानकारी साझा की गई ! उपायुक्त महोदय ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए जिले के विकास को लेकर अपना विश्वास व्यक्त किया। यह मुलाकात समाज सेवा और विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। आइए, मिलकर हजारीबाग के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।
#जनजागरणकेंद्र #हजारीबाग #सामाजिककार्य #विकास #महिलासशक्तिकरण

Photos from Jan Jagran Kendra's post 29/04/2026

जन जागरण केन्द्र, हजारीबाग के सचिव श्री संजय सिंह ने नवपदस्थापित उपायुक्त श्री हेमंत सती जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
आदरणीय उपायुक्त श्री हेमंत सती जी के नेतृत्व में हजारीबाग जिला विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करेगा—ऐसी पूर्ण आशा और विश्वास है।
जनहित, जनसेवा और विकास की दिशा में यह नई शुरुआत निश्चित ही जिले को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Photos from Jan Jagran Kendra's post 29/04/2026

सभी मीडिया बंधुओं का आभार।
हजारीबाग में जन जागरण केंद्र द्वारा मचान खेती, उन्नत कृषि और पशुपालन तकनीकों के माध्यम से छोटे किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की सराहनीय पहल की जा रही है।
11 गांवों के 2000 परिवार इस आधुनिक खेती से लाभान्वित हो रहे हैं, जिससे उनकी आय और जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।
यह पहल न केवल किसानों को सशक्त बना रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे रही है।
🙏 आत्मनिर्भर गांव, समृद्ध किसान – यही हमारा लक्ष्य है 🙏

Photos from Jan Jagran Kendra's post 24/04/2026

“ग्राम स्वराज की सशक्त नींव ही देश के समग्र विकास का आधार है। पंचायती राज व्यवस्था न केवल लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पहुंचाती है, बल्कि आमजन को निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाकर सशक्त करती है।
जन जागरण केन्द्र सदैव ग्रामीण विकास, जनभागीदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, हम सब मिलकर अपने गांव, पंचायत और समाज को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने का संकल्प लें।
आप सभी को पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
संजय सिंह
सचिव,जन जागरण केन्द्र

Photos from Jan Jagran Kendra's post 22/04/2026

🌍 *विश्व पृथ्वी दिवस* के पावन अवसर पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपनी धरती माँ की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
पेड़-पौधों का संरक्षण, जल का सही उपयोग और पर्यावरण के प्रति जागरूकता ही हमारे उज्ज्वल भविष्य की नींव है।
जन जागरण केन्द्र सदैव समाज को जागरूक करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। आइए, मिलकर एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पृथ्वी के निर्माण में अपना योगदान दें।

— *संजय सिंह*
सचिव, जन जागरण केन्द्र।

Want your business to be the top-listed Government Service in Hazaribagh?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Telephone

Address


Near P. T. C. Chowk, Kanhari Hill Road
Hazaribagh
825301

Opening Hours

Monday 9am - 9pm
Tuesday 9am - 9pm
Wednesday 9am - 9pm
Thursday 9am - 9pm
Friday 9am - 9pm
Saturday 9am - 9pm
Sunday 9am - 10pm