JDjansampark Narmadapuram

Directions Website Contact the organization

JDjansampark Narmadapuram Officla handle of Joint Director, Department of Public Relations, Hoshangabad, Government of Madhya

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किया संवाद  #सेवा_संकल्प_अ...
11/10/2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित, सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने किया संवाद

#सेवा_संकल्प_अभियान_2026 के अंतर्गत शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या शाला, नर्मदापुरम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरित की तथा विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शिक्षा, लक्ष्य और भविष्य से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
इसी क्रम में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला, SPM, नर्मदापुरम में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांग विद्यार्थियों को कॉपी एवं पेन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को पहचानकर लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और आगे बढ़ने का उत्साह ही सेवा के वास्तविक उद्देश्य की सार्थकता है। सही मार्गदर्शन, सहयोग और अवसर मिलने पर प्रत्येक बच्चा अपनी प्रतिभा के बल पर नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समावेशन एवं ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प से प्रेरणा लेकर हमारा प्रयास है कि समाज के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सम्मान और प्रगति के समान अवसर उपलब्ध हों।
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर उन्हें सहयोग, प्रोत्साहन और सकारात्मक दिशा देने का यह प्रयास शिक्षा के साथ-साथ समावेशी और संवेदनशील समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

#सेवा_संकल्प_अभियान
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

10/10/2026

➡️हरदा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का दिखा अनोखा अंदाज
➡️जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से आत्मीय चर्चा करते हुए पूछा कुशलक्षेम
➡️बच्चों के सर पर दुलार से हाथ फेरते हुए जाना उनका हाल चाल

CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh

✅ ➡️ युवा, उद्यमी और किसान आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की मजबूत तस्वीर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव👉 मुख्यमंत्री ने बताए कौशल व...
10/10/2026

✅

➡️ युवा, उद्यमी और किसान आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की मजबूत तस्वीर : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

👉 मुख्यमंत्री ने बताए कौशल विकास, आधुनिक तकनीक और नवाचार से रोजगार के नए अवसर सृजित करने के मूल मंत्र

▶️ मध्यप्रदेश सरकार युवाओं, उद्यमियों और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कौशल विकास, आधुनिक तकनीक, शिक्षा, स्वरोजगार और कृषि आधारित नवाचारों को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर युवा, उद्यमी और किसान न केवल अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रहे हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार और विकास के नए अवसर तैयार कर रहे हैं। उनके प्रयास आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की तस्वीर को मजबूत करने के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

▶️मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने हरदा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सभागार में आयोजित उद्यमी, युवा एवं किसान संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव जाने और उनके प्रयासों की सराहना की।

✨आधुनिक तकनीक और डिजिटल बाजार से बढ़ेंगे अवसर
▶️मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास, आधुनिक तकनीक और शिक्षा के माध्यम से रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उद्यमियों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने तथा ई-कॉमर्स और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

▶️उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर विकसित उत्पादों और नवाचारों को बड़े बाजारों से जोड़ने से उद्यमिता को बढ़ावा मिलता है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होने के साथ आर्थिक गतिविधियों का विस्तार भी होता है।

✨खेती के साथ पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण पर जोर
▶️मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को परंपरागत खेती के साथ पशुपालन, प्राकृतिक खेती, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि आधारित नवाचार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से किसान अपनी आय के नए स्रोत विकसित कर सकते हैं और कृषि को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।

▶️उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों ने प्राकृतिक खेती, पशुपालन और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर आय बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए हैं। कृषि आधारित नवाचार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

✨सफलता की कहानियां दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा
▶️मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हरदा जिले में उद्यमियों, युवाओं और किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचार तथा शासकीय योजनाओं के माध्यम से प्राप्त उपलब्धियां अन्य लोगों के लिए प्रेरणादायी हैं। इन प्रयासों से यह स्पष्ट होता है कि सही अवसर, तकनीक और योजनाओं का लाभ लेकर व्यक्ति अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकता है।

▶️उन्होंने प्रदेश के अन्य जिलों के युवाओं, उद्यमियों और किसानों से भी औद्योगिक विकास, स्वरोजगार और नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्तिगत सफलता के साथ दूसरों के लिए रोजगार के अवसर तैयार करना भी विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

▶️मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के युवा, उद्यमी और किसान अपनी प्रतिभा, परिश्रम और नवाचार के माध्यम से मध्यप्रदेश की विकास यात्रा को गति देंगे तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh

➡️स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा भूमि का कानूनी अधिकार, आर्थिक सशक्तीकरण का खुलेगा रास्ता👉मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ...
10/10/2026

➡️स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा भूमि का कानूनी अधिकार, आर्थिक सशक्तीकरण का खुलेगा रास्ता
👉मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में हितग्राहियों को वितरित किए रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र,
↪️बोले—संपत्ति पर अधिकार से बढ़ेंगे आर्थिक अवसर

▶️मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि ग्रामीणों को उनकी भूमि का कानूनी अधिकार दिलाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र ग्रामीण को उसकी भूमि का अधिकार मिले। स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीणों को न केवल कानूनी सुरक्षा मिल रही है, बल्कि उनकी संपत्ति का आर्थिक महत्व भी बढ़ रहा है।

▶️इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने हरदा जिला प्रवास के दौरान स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के हस्तांतरण अभिलेख के निष्पादन योजना वर्ष 2026 के अंतर्गत हितग्राहियों को रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र वितरित किए। रजिस्ट्री मिलने से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर विधिवत मालिकाना हक प्राप्त हो रहा है, जिससे उनके लिए आर्थिक गतिविधियों और शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

✨रजिस्ट्री मिलने से बढ़ेगा आर्थिक सशक्तीकरणप्राप्त होने पर खिले हितग्रहियो के चेहरे कहा धन्यवाद मुख्यमंत्री जी
▶️स्वामित्व योजना के अंतर्गत रजिस्ट्री प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। हितग्राहियों ने कहा कि भूमि की रजिस्ट्री मिलने से अब उन्हें अपनी संपत्ति पर विधिवत मालिकाना अधिकार प्राप्त हुआ है। इससे बैंक से ऋण लेने में आसानी होगी और वे अपनी भूमि पर निर्भय होकर निर्माण सहित अन्य कार्य कर सकेंगे। हितग्राहियों ने इस पहल को ग्रामीणों के हित में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भूमि के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज मिलने पर उन्हें अपनी संपत्ति के अधिकार को लेकर अधिक सुरक्षा और विश्वास मिलेगा।

✨पटवारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट की स्थिति
▶️मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने योजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया स्पष्ट करते हुए बताया कि स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के आधार पर रजिस्ट्री के निष्पादन में पटवारियों को शासकीय कार्य करने के लिए किसी प्रकार की कार्रवाई का सामना नहीं करना होगा। इस योजना के क्रियान्वयन में पटवारी राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में निष्पादन अधिकारी घोषित हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि रजिस्ट्री का निष्पादन अधिकार अभिलेख में पहले से दर्ज जानकारी के आधार पर ही किया जाएगा। इस प्रक्रिया में किसी व्यक्ति के स्वामित्व का नया निर्धारण नहीं किया जा रहा है और न ही किसी नई जानकारी का सृजन किया जा रहा है।

▶️स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीणों को भूमि संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराकर उनके संपत्ति अधिकारों को कानूनी आधार देने का प्रयास किया जा रहा है। इससे ग्रामीण परिवारों को संपत्ति की सुरक्षा के साथ आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा समाधान ऑनलाइन में दिए गए निर्देश पर त्वरित एक्शन सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में...
10/10/2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा समाधान ऑनलाइन में दिए गए निर्देश पर त्वरित एक्शन

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पर हरदा के जिला संयोजक निलंबित

संभागायुक्त श्रीकांत बनोठ ने जारी किए आदेश,

जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा पात्र हितग्राहियों को लाभ उपलब्ध कराए जाने में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त : सीएम डॉ यादव

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश अनुसार सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने तथा हितग्राहियों को योजनाओं की राशि का भुगतान अत्यंत विलंब से किए जाने के मामले में संभागायुक्त श्री श्रीकांत बनोठ ने हरदा जिले के प्रभारी जिला संयोजक, जनजातीय कार्य विभाग श्री प्रमोद कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदा जिले की शिकायतकर्ता श्रीमती रेखा यादव द्वारा रसोइया के मानदेय का भुगतान नहीं होने तथा बैतूल जिले के ग्राम धनियाजाम, विकासखंड चिचोली निवासी श्री अरविन्द इवने द्वारा आवास सहायता योजना की राशि का भुगतान विलंब से किए जाने संबंधी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। इन शिकायतों के निराकरण में अत्यधिक विलंब को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने जिला संयोजक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के निर्देश समाधान ऑनलाइन के दौरान दिए। निर्देशों के परिपालन में नर्मदापुरम संभागायुक्त ने श्री माथुर के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की है।

संभागायुक्त द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि श्री प्रमोद कुमार माथुर का उक्त कृत्य प्रथम दृष्टया मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3 के उपनियम (1), (2) एवं (3) के प्रतिकूल है। इसे कदाचरण मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1) के अंतर्गत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान श्री माथुर का मुख्यालय कार्यालय संभागीय उपायुक्त, अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग, नर्मदापुरम संभाग, नर्मदापुरम निर्धारित किया गया है। इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को हरदा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया था। इस दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही सामने आने पर मुख्यमंत्री ने जिला संयोजक श्री प्रमोद कुमार माथुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रदेश में किसी भी जिले में पात्र हितग्राहियों को हित लाभ उपलब्ध कराने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Department of School Education, Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh

➡️प्रदेश में 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव लेकर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव👉मुख्यमंत्री डॉ यादव बलराम कृषि महोत...
10/10/2026

➡️प्रदेश में 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव लेकर आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
👉मुख्यमंत्री डॉ यादव बलराम कृषि महोत्सव में किसानों से सीधे कर रहे संवाद,
👉मुख्यमंत्री डॉ यादव ने बताया गौपालन को बढ़ावा देने के लिए विकासखंड स्तर पर मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार
________________

▶️मध्यप्रदेश में कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ निवेश के नए अवसर विकसित करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वे प्रदेश के लिए 90 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव लेकर आए हैं। उन्होंने पशुपालन को किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण साधन बताते हुए गौपालन को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार योजना की जानकारी भी दी।

▶️मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने हरदा प्रवास के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगर मालवा में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर कृषि गतिविधियों, शासन की किसान हितैषी योजनाओं से मिल रहे लाभ, कृषि क्षेत्र में नवाचार और किसानों की आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की।

✨गौपालन को प्रोत्साहित करने के लिए मिलेंगे पुरस्कार
▶️मुख्यमंत्री ने गौपालन पुरस्कार योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि गौपालन को बढ़ावा देने के लिए अच्छे पशुपालकों के बीच प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले पशुपालक को एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार विजेता को 50 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार विजेता को 25 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पशुपालन को किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कृषि के साथ इससे जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में निवेश प्रस्तावों के माध्यम से आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

✨ कृषक कल्याण वर्ष में बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से किसानों से सीधा कर रहे संवाद
▶️बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेश के विभिन्न जिलों के किसानों से खेती-किसानी से जुड़ी उनकी जरूरतों, कृषि क्षेत्र में अपनाए जा रहे नवाचारों और शासकीय योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव इस दौरान कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा करते हैं।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh

➡️हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव👉अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत ...
10/10/2026

➡️हर वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
👉अंधत्व निवारण कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को मिल रहे निःशुल्क चश्मे, जनविश्वास अभियान से घर-घर तक पहुंच रही सरकार

▶️मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने और जरूरतमंदों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ खड़ी है और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से जनविश्वास अभियान के माध्यम से सरकार आमजन तक पहुंच रही है।

▶️मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने और समाज के प्रत्येक वर्ग को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

✨स्कूली बच्चों को निःशुल्क चश्मों का वितरण
▶️ अपने हरदा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें निःशुल्क चश्मे वितरित किए। उन्होंने बताया कि अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के सभी शासकीय विद्यालयों में बच्चों की आंखों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान दृष्टिदोष पाए जाने पर बच्चों को निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं का समय पर निराकरण हो सके।

✨बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान
▶️अंधत्व निवारण कार्यक्रम के माध्यम से स्कूली बच्चों में दृष्टिदोष की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर विशेष रूप से कार्य किया जा रहा है। निःशुल्क चश्मों के वितरण से बच्चों को पढ़ाई में होने वाली परेशानियों को कम करने में मदद मिलेगी। यह पहल बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण के साथ उनकी शिक्षा को भी बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

✨ शासन और रमजान के बीच सीधा संवाद जन्म विश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य
▶️ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना और स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक सुलभ बनाना है। जनविश्वास अभियान के माध्यम से शासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

08/10/2026
🔹राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 2 लाख 57 हजार 568 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा🔹छूटे हुए लाभार्थियो...
08/10/2026

🔹राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 2 लाख 57 हजार 568 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को खिलाई गई कृमिनाशक दवा

🔹छूटे हुए लाभार्थियों को 9 अक्टूबर के मॉप-अप दिवस पर खिलाई जाएगी दवा

➡️लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरसिंह गेहलोत की देखरेख में मंगलवार, 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर जिले में कृमिनाशक दवा वितरण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के तहत जिले में 2 लाख 57 हजार 568 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई।

जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में लाभार्थियों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिले के समस्त शासकीय एवं निजी विद्यालयों, आंगनवाड़ी केंद्रों तथा स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से निर्धारित आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सृजन सेंगर ने बताया कि बच्चों में कृमि संक्रमण के कारण कमजोरी, एनीमिया, भूख में कमी एवं पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही कृमि संक्रमण का बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। नियमित रूप से कृमिनाशक दवा का सेवन करने तथा स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने से बच्चों को कृमि संक्रमण से बचाया जा सकता है।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग के मैदानी अमले द्वारा आपसी समन्वय से बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाई गई। साथ ही बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, स्वच्छ एवं सुरक्षित भोजन करने, साफ पानी पीने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।

9 अक्टूबर को मॉप-अप दिवस

अभियान के निर्धारित दिवस पर किसी कारणवश दवा लेने से वंचित रह गए बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को 9 अक्टूबर को निर्धारित मॉप-अप दिवस पर कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। विभाग द्वारा ऐसे सभी छूटे हुए लाभार्थियों को मॉप-अप दिवस पर दवा दिलाने के लिए संबंधित मैदानी अमले को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
General Administration Department, MP Home Department of Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh

Address

जिला जनसंपर्क कार्यालय कोठी बाजार कमिश्नर परिसर
Hoshangabad
461001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JDjansampark Narmadapuram posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Organization

Send a message to JDjansampark Narmadapuram:

Shortcuts

Share