10/10/2026
ABVP JNU के संघर्ष की जीत, विद्यार्थी हितों की विजय!
जेएनयू के स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्थाओं एवं विद्यार्थियों के साथ दुर्व्यवहार के विरुद्ध ABVP JNU का आठ दिनों से जारी धरना सफल रहा। लगातार संघर्ष के पश्चात विश्वविद्यालय प्रशासन को मजबूर होकर हमसे बात करना पर जिसमें उन्होंने परिषद की सभी माँगों को स्वीकार किया।
यह सफलता विद्यार्थियों के अधिकारों, सम्मान एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए किए गए निरंतर प्रयासों का परिणाम है। ABVP JNU भविष्य में भी विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहेगा तथा उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।