05/06/2026
राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा संपदा संस्थान (NIIMH), हैदराबाद द्वारा आज 'विश्व पर्यावरण दिवस 2026' के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण-अनुकूल जीवन शैली के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक भव्य वॉकथॉन (जागरूकता मार्च) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह संपूर्ण आयोजन संस्थान के सहायक निदेशक (प्रभारी) डॉ. जी. पी. प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में संपन्न हुआ।
वॉकथॉन की शुरुआत आज शाम 4:30 बजे संस्थान परिसर के मुख्य द्वार से हुई। इस मार्च में संस्थान के सभी अधिकारियों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और कर्मचारियों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में पर्यावरण संरक्षण, स्थिरता और हरित भविष्य के संदेश वाले बैनर और तख्तियां लिए एवं उद्घोष करते हुए एनआईआईएमएच (NIIMH) के दल ने आसपास के विभिन्न रिहायशी इलाकों और कॉलोनियों का भ्रमण किया।
वॉकथॉन के माध्यम से टीम ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं टीबी मुक्त भारत अभियान में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी दर्ज करने की अपील की। इस दौरान संस्थान के दल ने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उन्हें पेड़ लगाने, प्लास्टिक का उपयोग न करने, प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर रहने तथा नियमित योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्थान के अधिकारियों ने संदेश देते हुए कहा कि पृथ्वी और पर्यावरण का स्वास्थ्य सीधे तौर पर मानव स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियों में भी प्रकृति और मानव के इसी अटूट संबंध को रेखांकित किया गया है। आज के समय में पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का परम कर्तव्य है।
इस जागरूकता अभियान में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारियों एवं वैज्ञानिकों— डॉ. गोविंद रेड्डी, डॉ. वी. श्रीदेवी, डॉ. साकेत राम, डॉ. अशफाक अहमद, डॉ. संतोष माने, एवं डॉ. बिस्व रंजन दास सहित सभी स्टाफ ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज करायी।
कार्यक्रम के अंत में, इस सराहनीय और जन-हितैषी पहल को सफल बनाने के लिए संस्थान के पुस्तकालय एवं सूचना सहायक श्री के. श्रीनिवास राव द्वारा सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।
National Institute of Indian Medical Heritage (NIIMH) Organises Walkathon on 'World Environment Day 2026' in Hyderabad
Hyderabad, 5th June 2026:
To mark World Environment Day 2026, the National Institute of Indian Medical Heritage (NIIMH), Hyderabad, successfully organised a grand awareness walkathon today. The event aimed to promote environmental conservation and encourage eco-friendly lifestyles among the public. The entire drive was conducted under the able guidance and leadership of Dr G.P. Prasad, Assistant Director (In-charge).
The walkathon commenced at 4:30 PM today from the institute's main gate. Officers, scientists, researchers, and staff members participated in the march with great enthusiasm. Carrying banners and placards with messages on environmental protection, sustainability, and a greener future, the NIIMH team marched through various nearby residential areas and colonies.
Alongside environmental protection, the team actively raised awareness and urged the public to support the upcoming International Day of Yoga and the TB-Mukt Bharat Abhiyaan (TB-Free India Campaign). During the drive, the staff interacted with local residents, encouraging them to plant trees, avoid using plastic, live in harmony with nature, and practise yoga regularly.
Speaking on the occasion, the institute officials highlighted that the health of our planet and the environment is directly linked to human well-being. They noted that ancient Indian medical systems have always emphasised this deep connection between human health and nature, and that protecting the environment is a vital duty for everyone today.
Senior officers and scientists of the institute—including Dr Govind Reddy, Dr V. Sridevi, Dr Saketh Ram, Dr Ashfaq Ahmed, Dr Santosh Mane, and Dr Biswo Ranjan Das—along with the entire staff, actively participated in this awareness drive.
At the conclusion of the event, Mr K. Srinivas Rao, Library and Information Assistant, expressed his gratitude and thanked all the participants, officers, and staff members for making this community initiative a grand success.
Prataprao Jadhav Ministry of Ayush, Government of India Central Council for Research in Ayurvedic Sciences Rabinarayan Acharya Ayush-Ayurveda All India Institute of Ayurveda, New Delhi Rashtriya Ayurved Vidyapeeth Press Information Bureau - PIB, Government of India