NCC Activities

NCC Activities

Share

Bherulal Patidar Govt. P. G. College MHOW, Indore

05/02/2023
29/01/2023

*गणतंत्र दिवस के अवसर राष्ट्रपति भवन में विभिन्न निदेशालय के कैडेट्स राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ राष्ट्रपति भवन आमंत्रित थे। मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एनसीसी निदेशालय भोपाल की ओर से एनसीसी ग्रुप इंदौर के कैडेट शुभम तिवारी, 9एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर, भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू भी इस अवसर पर राष्ट्रपति भवन में उपस्थित थे।(लाल घेरे में कैडेट शुभम तिवारी)*

29/01/2023

*कैडेट शुभम तिवारी, बी एल पी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू,9 एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर कर्तव्य पथ पर परेड में भाग लेते हुए ।लाल घेरे में*

Photos from NCC Activities's post 16/08/2022

*बी एल पी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन, (1एमपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी इंदौर एवम 9 एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर)*

Photos from NCC Activities's post 06/08/2022

*प्रेस विज्ञप्ति*

*"घर-घर तिरंगा" अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन*

*महू," हर घर तिरंगा* *भारत की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में लोगों को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू के एनसीसी कैडेट्स द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत "तिरंगा जागरूकता रैली" का आयोजन प्राचार्य डॉ शोभा जैन के मार्गदर्शन एवं मेजर डॉक्टर संजय सोहनी एवं कैप्टन डॉ कृष्णा भूरिया के निर्देशन पर महू नगर में हर्षोल्लास के साथ आयोजित की गई। इस रैली का शुभारंभ सुश्री उषा ठाकुर माननीय कैबिनेट मंत्री* *पर्यटन ,संस्कृति एवं*
*आध्यात्म मंत्रालय मध्यप्रदेश शासन* *भोपाल एवं क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर अंबेडकर नगर महू के द्वारा किया गया।*
*महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शोभा जैन द्वारा मंत्री महोदया तथा शहर के गणमान्य नागरिकों का स्वागत वंदन किया गया। उन्होंने इस रैली के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री उषा जी ठाकुर जी ने एनसीसी कैडेट्स एवं अन्य उपस्थित नागरिकों को" हर घर तिरंगा "अभियान के महत्व से अवगत कराया एवं सबको इस अभियान मैं सफल भागीदारी के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी ।"हर घर तिरंगा रैली" हरी फाटक से प्रारंभ होकर महू नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए इन्फेंट्री मेमोरियल पर संपन्न हुई ।*
*रैली मार्ग पर शहर मैं श्री जितेंद्र शर्मा पूर्व पार्षद छावनी परिषद महू के नेतृत्व में नागरिकों ने रैली का भव्य स्वागत किया ।इस रैली में 9 एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर एवं 1 एमपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी इंदौर के लगभग 350 कैडेट्स ने सहभागिता की ।इस रैली के सफल आयोजन में श्री राय बहादुर सिंह तंवर श्री मनोज जी ठाकुर श्री संतोष जी पाटीदार श्री सुभाष जी पाटीदार श्री बिट्टू ठाकुर जी श्री रवि पाटीदार मेजर सौरभ शर्मा एवं महाविद्यालयों के प्राध्यापकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। रैली के सफल क्रियान्वयन में महाविद्यालय पूर्व छात्रा सुश्री जय श्री पाटीदार एवं पूर्व एनसीसी कैडेट श्री विश्वजीत सिंह की भूमिका रही ।कार्यक्रम का संचालन डॉ स्वागता गुप्ता ने किया तथा मेजर डॉ संजय सोहनी ने आभार व्यक्त किया।*

Photos from NCC Activities's post 01/08/2022

*भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू के अंतर्गत 9 एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर के कैडेट राहुल चौहान ने आज नई दिल्ली में "एक भारत श्रेष्ठ भारत स्वतंत्रता दिवस शिविर"में लाल किले पर अपनी सहभागिता कर मध्यप्रदेश का नाम गौरवान्वित किया।*

Photos from NCC Activities's post 01/08/2022

*एनसीसी कैडेट्स द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का जागरूकता कार्यक्रम*

*महू, भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्राचार्य डॉ शोभा जैन के निर्देशन पर महाविद्यालय परिसर में "हर घर तिरंगा अभियान"का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया!*
*महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मेजर डॉ प्रवीण ओझा ने बताया कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत इस वर्ष मध्यप्रदेश शासन की योजना "हर घर तिरंगा अभियान"के तहत आज महाविद्यालय परिसर में 9 एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर एवं 1 एमपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी इंदौर के कैडेट्स द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को 11 अगस्त से 17 अगस्त 2022 तक अपने अपने निवास स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ शोभा जैन एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने छात्र छात्राओं को अपने निवास स्थान पर राष्ट्रध्वज लगाने हेतु राष्ट्रध्वज भी वितरित किए। प्राचार्य डॉ शोभा जैन ने छात्रों से अनुरोध किया कि वे स्वयं उक्त अवधि में अपने निवास स्थान पर राष्ट्रध्वज लगाएं एवं अपने समाज के अन्य नागरिकों को भी राष्ट्रध्वज लगाने के लिए प्रेरित करें ।यह जागरूकता अभियान एनसीसी कैडेट्स द्वाराआगामी सप्ताह भी सतत जारी रहेगा। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्साह देखने लायक था ।*
*"हर घर तिरंगा अभियान" के तहत डॉ एलएन शर्मा, डॉ प्रवीण ओझा, डॉ पी के सनसे, डॉ रेखा वर्मा, डॉ जे एस मंडलोई, डॉ साईश्वरी कोल, डॉ मदन वास्केल, डॉ राजेंद्र कोचले,प्रभारी मुख्य लिपिक हेमंत जादम विशेष रूप से उपस्थित थे।"हर घर तिरंगा जागरूकता अभियान" का संचालन मेजर डॉ संजय सोहनी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।पूर्व एनसीसी कैडेट्स श्री विश्वजीत सिंह, मो इरफान ने कार्यक्रम आयोजित करने में विशेष सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत में आभार कैप्टन डॉ कृष्णा भूरिया ने व्यक्त किया।*

Photos from NCC Activities's post 27/07/2022

*प्रेस विज्ञप्ति*

*एनसीसी कैडेट्स को कारगिल युद्ध का सामरिक महत्व समझाया*

*महू,मंगलवार को 23वे कारगिल विजय दिवस पर देश के वीर सपूतों को उनके देश के लिए बलिदान पर भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू के एनसीसी कैडेट्स द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।*

*कारगिल क्षेत्र की स्थिति भारत के सामरिक महत्व के लिए अत्यंत उपयोगी*

*भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू में आज कारगिल युद्ध के समय सेवारत कर्नल (डॉ) दिनेश शर्मा का स्वागत प्राचार्य डॉ शोभा जैन ने किया।कर्नल दिनेश ने एनसीसी कैडेट्स को बताया कि 26 जुलाई 1999 को तोलोलिंग पहाड़ी पर विजय के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपई ने इस विजय को "कारगिल विजय दिवस" के रूप में मनाने की घोषणा की थी।इस विजय में हमारे 527 वीर जवान शहीद एवम 1363 जवान घायल हुए थे। 26 जुलाई 1999 को भारत ने कारगिल युद्ध में विजय प्राप्त की थी। इस युद्ध में 18000 फीट की ऊंचाई पर भारत के जांबाज सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए लगभग 700 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया और हमारी सीमा को सुरक्षित किया था। कर्नल (डॉ) दिनेश शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स को कारगिल विजय का सामरिक महत्व समझाया एवम बताया कि कारगिल कि इस ऐतिहासिक लड़ाई में पाकिस्तानी सैनिक पहाड़ियों पर थे और भारतीय सैनिको ने पहाड़ियों के नीचे से पहाड़ों पर चढ़कर यह जंग जीती ,जो युद्ध की परिस्थितियों के हिसाब से अत्यंत कठिन और चुनौतीपूर्ण थी। इसके उपरांत उन्होंने एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रीयता की शपथ दिलाई।*
*इस अवसर पर कर्नल (डॉ)वीरेंद्र मिश्रा द्वारा कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेट्स को बधाई देते हुए बताया कि कारगिल में दुश्मन के षड्यंत्र को भारतीय सैनिकों ने शौर्य, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की भावना से असफल कर दिया था। कारगिल में पाकिस्तान की मंशा कश्मीर को लद्दाख से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क नेशनल हाईवे 1 पर कब्जा करने की थी, यदि वह सफल होता तो इससे सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय सैनिकों की उपस्थिति पर विपरीत असर पड़ता।मई 1999 में भारतीय सेना को घुसपैठ का पता चलते ही सरकार ने ऑपरेशन विजय की घोषणा कर दी थी। दो महीने तक भीषण युद्ध हुआ, जिसमें हमारी सेना के जवाबी प्रहार से जल्दी ही पाकिस्तानी सेना के पांव उखड़ गए एवं एक एक कर कारगिल की सभी चोटियों पर भारतीय परचम फिर से लहराने लगा और 26 जुलाई 1999 को विजय की घोषणा हुई।*
*इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शोभा जैन ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि "देश प्रथम" के तथ्य को ध्यान में रखते हुए हमे सदैव देश भक्ति की भावना के साथ कार्य करना चाहिए। देश की रक्षा में संलग्न सेना का प्रत्येक सैनिक हमारे लिए सम्मानीय है। हमें देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहना चाहिए,इसी भावना के साथ हमें कार्य करना चाहिए।*
*कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवम एनसीसी कैडेट्स द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए हमारे वीर सैनिकों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।*
*कार्यक्रम का संचालन मेजर डॉक्टर संजय सोहनी ने किया एवं आभार कैप्टन डॉ कृष्णा भूरिया द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी मेजर डॉक्टर प्रवीण ओझा, डॉ रोशन बेंजामिन, डॉ स्नेहलता व्यास, डॉ मदन वास्केल, डॉ पवन पाटीदार भी विशेष रूप से उपस्थित थे।*

Photos from NCC Activities's post 23/07/2022

Media courage

Photos from NCC Activities's post 23/07/2022

*प्रेस विज्ञप्ति*

🇮🇳💐🇮🇳💐🇮🇳💐🇮🇳💐🇮🇳💐🇮🇳💐

*एनसीसी कैडेट्स द्वारा राष्ट्र ध्वज के अंगीकरण दिवस का आयोजन*

*महू भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू में आज महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्रध्वज के जन्म के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शोभा जैन एवं महाविद्यालय के स्टाफ के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स को मेजर डॉक्टर संजय सोहनी ने बताया कि गुलामी की काली स्याह रात के अंतिम प्रहर जब स्वतंत्रता के सूर्य के निकलने का संकेत प्रभात बेला ने दिया उस दिन 22 जुलाई 1947 को भारत की संविधान सभा कक्ष में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने राष्ट्रध्वज विश्व एवं भारत के नागरिकों के सामने प्रस्तुत किया ।यह समय ही राष्ट्रध्वज के जन्म का पल था। भारत ने राष्ट्र ध्वज को स्वीकार कर सम्मान दिया गया।*
*मेजर डॉ संजय सोहनी ने बताया आजादी के दीवानों के बलिदान व त्याग की लालिमा राष्ट्रध्वज के रंगों में बसी है, इन्हें दीवानों के कारण राष्ट्रध्वज का जन्म संभव हुआ।14 अगस्त 1947 की रात 10:45 बजे काउंसिल हाउस के सेंट्रल हाल में श्रीमती सुचेता कृपलानी के नेतृत्व में वंदे मातरम के गायन से कार्यक्रम शुरू हुआ। संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू के भाषण के पश्चात श्रीमती हंसा बेन मेहता द्वारा अध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद को राष्ट्रध्वज के रूप में सिल्क वाला स्वरूप सौंपा गया। सभी लोगों के समक्ष राष्ट्रध्वज के रूप में यह पहला प्रदर्शन था।" सारे जहां से अच्छा" तथा" जन गण मन" के सामूहिक गाने के साथ यह समारोह संपन्न हुआ था।* *23 जून 1947 को राष्ट्रध्वज को आकार देने के लिए एक अस्थाई समिति का गठन हुआ था ,,इस समिति ने विस्तृत विचार विमर्श के बाद राष्ट्रध्वज के बारे में निर्णय लिया और संविधान सभा में स्वीकृति प्राप्ति के उपरांत 22 जुलाई 1947 को राष्ट्रध्वज का जन्म हुआ!*
*इस अवसर पर नायब सूबेदार राकेश सिंह 9एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर राष्ट्र ध्वज के मानक बताएं ,उन्होंने सभी से अनुरोध किया किआप को यह जानना जरूरी है राष्ट्रध्वज भारतीय मानक संस्थान के आई एस आई _ 1 _1951, संशोधन 1968 में किया गया।उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू ने कहा कि भारत का राष्ट्र ध्वज समतल तिरंगा होगा ,यह आयताकार होकर इसकी लंबाई चौड़ाई का*
*अनुपात दो _तीन होगा!* *यह तीन समान रंगों की आड़ी पट्टी का होगी। सबसे ऊपर केसरिया मध्य में सफेद तथा नीचे हरे रंग की पट्टी होगी। सफेद रंग की पट्टी पर मध्य में सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ में 24 सलाकाओ वाला चक्र होगा जिसका व्यास सफेद रंग की पट्टी की चौड़ाई के बराबर होगा इसमें केसरिया रंग साहस और बलिदान सफेद रंग सत्य और शांति का तथा हरा रंग श्रद्धा और शौर्य का प्रतीक होगा तथा 24 सालाकाओ वाला नीला चक्र 24 घंटे सतत प्रगति और प्रगति भी ऐसी जैसा कि नीला अनंत विशाल आकाश और नीला अथाह गहरा सागर!*
*इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ शोभा जैन ने भी राष्ट्रध्वज के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अमानक, बदरंग, कटी फटी स्थिति वाला राष्ट्रध्वज फहराने योग्य नहीं होता है,ऐसा करना राष्ट्रध्वज का अपमान होकर अपराध है ।अतः वक्त की मार से जब कभी राष्ट्रध्वज की स्थिति ऐसी हो जाए तो राष्ट्रध्वज को गोपनीय तरीके से सम्मान के साथ अग्नि प्रवेश दिला दें या वजन के साथ रेत बांधकर पवित्र नदी में जल समाधि दे दी जाए।इसी प्रकार पार्थिव शरीर के ऊपर से उतारे गए राष्ट्रध्वज*
*के साथ भी सम्मानजनक ढंग से यह प्रक्रिया अपनाई जाना चाहिए, जिससे राष्ट्रध्वज का अपमान होने से बचा जा सके। उन्होंने बताया की पानी की सतह पर राष्ट्रध्वज को स्पर्श कराना, भूमि पर गिराना, जलाना या राष्ट्रध्वज पर लिखना तथा उसका व्यावसायिक उद्देश्य से उपभोक्ता वस्तु पर प्रयोग करना अपराध की श्रेणी में आता है। राष्ट्रध्वज को झुकाना भी अपमान कहलाता है।*
*कार्यक्रम में डॉ रोशन बेंजामिन, डॉ स्नेहलता व्यास, डॉ पी के सनसे, डॉ राजेंद्र कोचले, डॉ मनोज नागर, डॉ अजय कुमार तथा कैप्टन डॉ कृष्णा भूरिया और नायब सूबेदार राकेश सिंह ,श्री हेमंत जादम मुख्य लिपिक, डॉ पवन पाटीदार विशेष रूप से उपस्थित थे।*

🇮🇳💐🇮🇳💐🇮🇳💐🇮🇳💐🇮🇳💐🇮🇳💐

Photos from NCC Activities's post 22/06/2022

*भेरूलाल पाटीदार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू में आयोजित विश्व योग दिवस कार्यक्रम का मीडिया कवरेज*

Photos from NCC Activities's post 20/06/2022

*आज बी एल पी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय महू में एनसीसी प्रथम वर्ष के कैडेट्स की एनसीसी इलेक्टिव विषय की प्रैक्टिकल परीक्षा हेतु पी एम बी गुजराती कॉमर्स कॉलेज इंदौर (9एमपी बटालियन एनसीसी इंदौर) के एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ संजय भावसार जी (External Examiner) ने संपन्न करवाई।इस अवसर पर महाविधालय के एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ संजय सोहनी एवम कैप्टन डॉ कृष्णा भूरिया भी उपस्थित थी।*

Want your business to be the top-listed Government Service in Indore?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Website

Address


Bherulal Patidar Govt. P. G. College MHOW
Indore
453441