08/06/2024
Environment Awareness - Made Green Club of Indore
पर्यावरण दिवस पर मेड ग्रीन क्लब ऑफ इंदौर की... पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाना, पौधारोपण...
सभी वरिष्ठजनों और युवाओं को समर्पित
केवल जानकारी साझा करने का प्रयास
08/06/2024
Environment Awareness - Made Green Club of Indore
पर्यावरण दिवस पर मेड ग्रीन क्लब ऑफ इंदौर की... पर्यावरण को लेकर जागरूकता फैलाना, पौधारोपण...
सम्मान समारोह 1 जुलाई को इन्दौर
Registration Last Date - 20 Jun 2024
मध्यप्रदेश अग्रसेन सभा के तत्वावधान में समाज के प्रतिभाशाली स्टूडेंट्स का सम्मान समारोह 1 जुलाई को राजीव गांधी चौराहा स्थित मीरा गार्डन पर आयोजित किया जाएगा।
समारोह के लिए स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन जारी है। विभिन्न कलाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके प्रतिभावान स्टूडेंट्स को गोल्ड, सिल्वर व कांस्य पदक से वरिष्ठ समाजसेवियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
1. मध्यप्रदेश अग्रसेन सभा संरक्षक गोविंद गोयल, विष्णु बिंदल, प्रदेश अध्यक्ष पूनम गर्ग ने बताया कि अग्रवाल समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी (एमपी बोर्ड एवं सीबीएसई) की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 25 स्टूडेंट्स का चयन कर सिल्वर मेडल के साथ अग्र प्रतिभा सम्मान पत्र से नवाजा जाएगा।
2. इसी के साथ आईपीएस, आईएस, यूपीएससी की परीक्षाओं में उपलब्धि पाने वाले स्टूडेंट्स को भी अग्र प्रतिभा सम्मान दिया जाएगा।
3. कार्यक्रम में माधव अग्रवाल, वैदिक बसंल, सलोनी अग्रवाल, गुंजिता अग्रवाल जैसे युवा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतीक चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका भी सम्मान किया जाएगा।
4. समारोह के दौरान वे भी प्रतिभाएं सम्मानित की जाएगी जो अपनी प्रतिभा का लोहा देश-विदेश में मनवा चुकी हैं।
पेरेंट्स अपने मेधावी स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन 20 जून तक करा सकते है।
विष्णु अग्रवाल, पदम जैन, के.पी अग्रवाल, मनीष खजांची, पुष्पा ऐरन, किरण तायल, चंचल अग्रवाल, संध्या सुरेश गुप्ता, कुलभूषण मित्तल, महावीर गर्ग, अजय अग्रवाल, दिनेश गोयल, गयाप्रसाद तायल से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।