07/10/2026
भारतीय वायुसेना को मिला अगला प्रमुख ✈️🇮🇳
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारत का 29वाँ वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। वे 31 अक्टूबर 2026 को एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार संभालेंगे।
वर्तमान में वे वायुसेना उप प्रमुख हैं। एक लड़ाकू विमान पायलट और प्रायोगिक परीक्षण पायलट के रूप में उन्हें 3,500 से अधिक घंटे उड़ान का अनुभव है। उन्होंने मिराज-2000, मिग, जगुआर और तेजस सहित कई विमान उड़ाए हैं।
📌 परीक्षा के लिए याद रखें: नाम — आशुतोष दीक्षित | पद — 29वें वायुसेना प्रमुख | पदभार — 31 अक्टूबर 2026
स्रोत: रक्षा मंत्रालय / PIB, 6 अक्टूबर 2026