26/01/2026
सामाजिक दायित्व की दिशा में एक कदम
श्री विमल सामाजिक समिति द्वारा
अध्यक्ष योगिता सक्सेना एवं उपाध्यक्ष दुर्गा यादव की उपस्थिति में
इंदौर शहर के फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का वितरण किया गया।
समिति भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर करती रहेगी।
🌟💖🌈🎉💚👏💕🌸👍
05/01/2026
श्री विमल सामाजिक समिति द्वारा फुटपाथ पर रहने वाले जरूरतमंदों को कंबल वितरण 🌟💕🌈
31/12/2025
🌸 श्री विमल सामाजिक समिति की ओर से 🌸
🎉 नव वर्ष की हार्दिक अग्रिम शुभकामनाएँ 🎉
नया वर्ष आप सभी के जीवन में
सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए।
आइए, आने वाले वर्ष में हम सब मिलकर
सेवा, सहयोग और मानवता के कार्यों को
और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएँ।
आप एवं आपके परिवार को
नव वर्ष 2026 की ढेरों शुभकामनाएँ 🌟
—
श्री विमल सामाजिक समिति
इंदौर (म.प्र.) Facebook 🎊🌹🌺💥
02/08/2025
🌿 निःशुल्क शिविर सफलतापूर्वक संपन्न 🙏
"सेवा ही धर्म है" इस भाव को साकार करते हुए, श्री विमल सामाजिक समिति द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण दिनांक 30/07/2025 को सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों ने भाग लिया और निःशुल्क [जांच, दवा, परामर्श, एवं आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दवाओं ] का लाभ प्राप्त किया।
💐 हम हृदय से धन्यवाद करते हैं:
👨⚕️ हमारे समर्पित डॉक्टरों एवं मेडिकल टीम का
🤝 सभी स्वयंसेवकों और सहयोगियों का
🏥 तथा सभी गणमान्य अतिथियों व उपस्थित नागरिकों का
आप सभी के सहयोग से ही यह सेवा कार्य संभव हो सका।
आइए, मिलकर समाज सेवा की यह ज्योति जलाए रखें।
#सेवा_कार्य #सफलता
25/07/2025
एक निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच कैंप आयोजित किया जा रहा है! 🎁👏 अपने परिवार और मित्रों को जोड़ें और इस अवसर का लाभ उठाएं। Facebook
10/06/2025
श्री विमल सामाजिक समिति द्वारा राजवाड़ा, इंदौर में मास्क व सैनिटाइज़र का वितरण
इंदौर, 10 जून 2025:
श्री विमल सामाजिक समिति (पंजीयन क्रमांक 25706/24, द्वारा आज इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में जनहित में मास्क और सैनिटाइज़र का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस जनसेवा कार्यक्रम का उद्देश्य जनता में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष श्रीमती योगिता सक्सेना ने की। उन्होंने बताया कि गर्मी एवं संक्रमण के इस मौसम में आम नागरिकों की सुरक्षा हेतु मास्क एवं सैनिटाइज़र का वितरण आवश्यक है। संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा सैकड़ों लोगों को मास्क पहनने और हाथ सैनिटाइज़ करने के तरीके भी समझाए गए।
इस अवसर पर संस्था के सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों और समाजसेवियों ने भी भाग लिया। संस्था द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया। Facebook
03/10/2024
🙏पितृ पक्ष अमावस्या के उपलक्ष्य मे श्री विमल सामाजिक समिति (सोसाइटी) अध्यक्ष श्रीमती योगिता सक्सेना, उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा यादव एवं समिति के अन्य सदस्यों द्वारा वृद्धाश्रम में राशन वितरण किया गया।