Akhil Bhartiya Grahak Panchayat - MP

Akhil Bhartiya Grahak Panchayat - MP

Share

Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Akhil Bhartiya Grahak Panchayat - MP, Social service, 80, Narayan Bagh, Grahak Panchayat Karyalay, Indore.

The aim is to make the customer aware of his rights and get him good quality, correct measurement, good behaviour and services after sales at a reasonable price

Photos from Akhil Bhartiya Grahak Panchayat - MP's post 14/04/2026

मध्य भारत प्रांत त्रैमासिक बैठक भोपाल में संपन्न हुई

अखिल भारतीय ग्राम पंचायत मध्य भारत त्रैमासिक प्रांत बैठक प्रज्ञा दीप सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान हर्षवर्धन नगर भोपाल में 12 अप्रैल 2026 रविवार को संपन्न हुई। बैठक की कार्यवाही निम्न तीन सत्रों में रही जो निम्नानुसार है -

*प्रथम सत्र* उद्घाटन सत्र में अतिथि माननीय भोपाल विभाग संघ चालक श्री सोमकांत उमालकर जी, प्रांत संगठन मंत्री श्री लोकेंद्र मिश्रा जी, प्रांत उपाध्यक्ष श्री अनिल वास्तव जी, प्रांत सचिव श्री राजेश बाबू दांगी जी द्वारा दीप प्रज्वलन, पूजन करके की गई। सर्व प्रथम प्रांत सचिव श्री राजेश बाबू दांगी जी द्वारा अतिथि परिचय एवं स्वागत के उपरांत उपस्थित प्रांत कार्यकारिणी पदाधिकारियों का परिचय हुआ, जिलों से आए प्रतिधियों का परिचय हुआ। राष्ट्रीय साधारण सभा हरिद्वार में हुई की जानकारी सभीं को प्रदान की गई। इसके उपरांत माननीय विभाग संघ चालक श्री सोमकांत उमालकर जी ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा पर विस्तार से सभी को बताया, उन्होंने कहा विपरीत परिस्थितियों में भी संघ का स्वयंसेवक कार्य करता रहता है। देश के लिए चिंतन मनन का कार्य चलता रहता है। संघ ने सेवा के कार्य किए हैं। संघ ने हिंदुओं को संगठन करने का कार्य किया है संघ की सृष्टि व्याप्त होती गई। विभिन्न संगठन संघ से प्रेरणा लेकर खड़े हुए हैं। राष्ट्र के लिए समाज के लिए युवाओं ने बलिदान दिया है। विभिन्न क्षेत्र में संघ ने कार्य किया है एवं कार्यकर्ताओं का नियोजन किया। सभी संगठन शिखर पर पहुंच गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीन बार प्रतिबंध लगाया गया तब भी संघ कार्य चलता रहा और अधिक गति से संघ का आगे बढ़ा। उन्होंने कई प्रेरणादायक उदाहरण के द्वारा सभी को संघ की 100 वर्ष की यात्रा में किए गए कार्यों को विस्तार से बताया।

*द्वितीय सत्र* में प्रांत सचिव श्री राजेश बाबू दांगी जी द्वारा जिलाशा वृत्त प्रतिवेदन कराया गया जिसमें सभी जिलों द्वारा अपने अपने जिले में विगत तीन माह में किए कार्यों के बारे में बताया गया । इसके उपरांत प्रांत उपाध्यक्ष श्री देवी सिंह जी द्वारा ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र, ग्राहक मोहल्ला, कंज्यूमर क्लब, छात्रावास कार्य विषय पर सभी को विस्तार से बताया एवं चर्चा की गई। प्रांत विधि आयाम प्रमुख श्री हरीश बारी जी द्वारा विधि आयाम विषय पर चर्चा की ओर सभी का मार्गदर्शन किया कहा कि ग्राहक पंचायत के कार्य में विधि आयाम का महत्वपूर्ण भूमिका रहतीं है, उन्होंने विस्तार से जिलों में विधि आयाम का कार्य सक्रिय होना चाहिए पर बताया गया। प्रांत प्रचार आयाम प्रमुख श्री प्रदीप जैन जी द्वारा प्रचार आयाम के कार्यों के बारे में बताया । प्रांत रोजगार आयाम प्रमुख श्री अर्जुन कुशवाह जी द्वारा रोजगार श्रृजन आयाम पर विषय पर चर्चा की गई साथ ही प्रचार आयाम सह प्रमुख सह प्रमुख श्री सुनील धनगर द्वारा अपने सुझाव रखे गए। राष्ट्रीय कार्यक्रम विशेष आमंत्रित सदस्य श्री शरद कसरेकर जी द्वारा पर्यावरण आयाम विषय पर विचार व्यक्त किए एवं चर्चा की। द्वितीय सत्र संचालन प्रांत सह सचिव श्री देवेंद्र भार्गव जी ने किया।

*तृतीय सत्र* में हमारे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अशोक पांडे जी ( माननीय प्रांत संघ चालक) का सबको मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, उन्होंने कहा कि समाज के श्रेष्ठ लोगों के जीवन का अध्ययन हमें करना चाहिए। हम समाज से कुछ लेते नहीं समाज को जागृत करने का काम हम करते हैं। कोई भी समाज तब खड़ा होता है जब नेतृत्व आदर्श प्रस्तुत करता है। संगठन में नेतृत्व कर्ता की कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। नेतृत्व कर्ता व्यवहार कुशल होना चाहिए। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को छोटे कार्यकर्ता की संभाल करना चाहिए। उन्होंने कई उदाहरण देकर विस्तार से सबको बताया। संगठन का कार्य साधनों पर निर्भर नहीं करना चाहिए। साधन का उपयोग कार्य के लिए हो और साधन नहीं है तो काम नहीं हो ऐसा नहीं होना चाहिए। प्रांत संगठन मंत्री श्री लोकेंद्र मिश्रा जी ने संगठन विस्तार, प्रवास, विषय पर सभी जिलों से चर्चा की एवं जिलों के प्रभारियों की प्रवास की जानकारी ली गई एवं भोपाल महानगर इकाई में नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। जिलों के प्रभार में ग्वालियर महानगर प्रभारी श्री देवेंद्र भार्गव जी और जिला शिवपुरी सह प्रभारी श्रीमती प्रियंका राजावत को बनाया गया शेष जिलों के प्रभार यथावत रहेंगे ।
इस सत्र में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय पर्यावरण आयाम सह प्रमुख श्री मुकेश त्यागी जी की गरिमामई उपस्थिति रही।

जिला प्रभारियों की सूची संलग्न है-

जिला प्रभारी
1. भिंड (डॉ राहुल शर्मा)
2. मुरैना (श्री देवेंद्र भार्गव जी)
3. श्योपुर ( श्री आशीष तिवारी जी)
4. ग्वालियार महानगर (श्री देवेंद्र भार्गव जी)
5. ग्वालियर ग्रामीण (श्री विजय गम्भीर जी)
6. दतिया (श्री लोकेंद्र मिश्रा जी)
7. शिवपुरी (श्री लोकेंद्र मिश्रा जी, सह प्रभारी श्रीमती प्रियंका राजावत जी)
8. अशोक नगर (श्री अनिल श्रीवास्तव जी)
9. गुना (श्री देवी सिंह जी)
10. राजगढ़ (श्री अर्जुन कुशवाह जी)
11. सीहोर (श्री रोहित कौरव जी)
12. रायसेन (श्री सुनील धनगर जी)
13. विदिशा (श्री राजेश बाबू दांगी जी)
14. भोपाल महानगर (श्री दीपक बाबू श्रीवास्तव जी)
15. भोपाल ग्रामीण (श्री राजनारायण भारद्वाज जी)
16. नर्मदापुरम (श्री अनिल श्रीवास्तव जी)
17. हरदा (श्री प्रदीप जैन जी)
18. बैतूल (श्री हरीश बारी जी)

राजेश बाबू दांगी
प्रांत सचिव, मध्य भारत प्रांत
9827299592

Photos from Akhil Bhartiya Grahak Panchayat - MP's post 11/04/2026

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा सम्पन्

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की दो दिवसीय राष्ट्रीय साधारण सभा का आयोजन 4,5 अप्रैल 2026 हुआ, जिसमें देशभर के 38 प्रांतों से राष्ट्रीय कार्यकारणी सहित 282 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की l

पहला दिन 04/04/2026

प्रथम सत्रका शुभारंभ श्री दिनकर सबनीस जी, श्री नारायण भाई शाह जी, श्री अशोक पांडे जी, श्रीमती आशा सिंह जी, श्री जयंत भाई कथिरिया जी ने दीप प्रज्वलन व मां भारती की पूजन करके किया गया । गत साधारण सभा बाराबंकी लखनऊ का प्रतिवेदन वाचन किया गया। प्रांतों से आए हुए प्रतिनिधियों की प्रांतशः अपेक्षित एवं उपस्थित संख्या ली गई तथा कार्यकर्ता परिवार में दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं साधारण सभा से संबंधित विभिन्न प्रकार की सूचनाएं प्रदान की गई।

द्वतीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में गायत्री तीर्थ शांतिकुंज, हरिद्वार के व्यवस्था प्रमुख श्री योगेंद्र गिरी जी महाराज उपस्थित रहे l श्री योगेंद्र गिरी जी द्वारा कहा गया कि ग्राहक पंचायत संगठन राष्ट्र हित को ध्यान में रखते हुए शोषित-पीड़ित ग्राहकों को न्याय दिलाने एवं ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का जो अभियान चलाया जा रहा है वह एक दैवीय कार्य है और ऐसे प्रत्येक कार्य को करने वाले संगठन के साथ गायत्री परिवार सहयोग के लिए सदैव तैयार है l इसी दौरान ग्राहक दृष्टि स्मारिका एवं डायरी का विमोचन किया गया। शिक्षा क्षेत्र में हो रहे विसंगतियों को दूर करने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। श्री नारायण भाई शाह जी द्वारा सभी को संबोधित किया गया एवं अथितिओ का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

तृतीय सत्र में महिला कार्य को देश भर बड़ाने हेतु श्रीमती वीणा दीदी द्वारा चर्चा की गई। 15 मार्च विश्व उपभोक्ता दिवस विषय पर सभी से विस्तार से चर्चा श्रीमती नेहा दीदी द्वारा की गई जिसमे सभी ने अपने अपने सुझाव दिए। प्रांतशः व्रत निवेदन किया गया।

चतुर्थ सत्र में उत्तराखंड के प्रांत प्रचारक श्री शैलेन्द्र जी का उद्बोधन प्राप्त हुआ जिसमे उन्होंने समाज में कार्य करते हुए कई अपने अनुभव सुनाए। उन्होंने सामाजिक जीवन में कार्य की कठिनाइयां, चुनौतियां तथा संघ कार्य की 100 वर्ष के संघर्ष की बात विस्तार से बताया गया।

पंचम सत्र में श्री दिनकर सबनीस जी ने कहा कि ग्राहक संरक्षण के कार्य में ग्राहक मारदर्शन केंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, प्रत्येक इकाई में सक्रिय ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र होना चाहिए, उन्होंने कहा शोषित पीड़ित ग्राहक हमसे संपर्क कर सके। हमारे पास विषय विशेषज्ञ की सूची होना चाहिए, हमारे कार्यकर्ता भी अध्यन करके विषय विशेषज्ञ बन सकते है, मार्गदर्शन केंद्र पर एक रजिस्टर होना चाहिए, जिसे हम समस्या रजिस्टर कह सकते है जिसमे ग्राहक की समस्या को दर्ज किया जावे,। प्रांतों के सभी जिलों में एक एक मॉडल ग्राहक मार्गदर्शन केंद्र हमे बनाना है ।

प्रथम दिवस के अंत में क्षेत्रशाः बैठक की गई जिसमे क्षेत्रों के सभी प्रांतों के कार्यों पर विस्तार से चर्चा की मध्य क्षेत्र में चर्चा हेतु श्री अशोक पांडे जी की विशेष उपस्थिति रही।

दूसरा दिन 05/04/2026

षष्ठम् सत्र में श्री दिनकर सबनीस जी का पाथेय सभी को प्राप्त हुआ, उन्होंने कहा कि हमे सही दिशा में काम करना चाहिए। ग्राहक के लिए जो व्यवस्था बनी है वह सही चल रही है या नही। हमारा संगठन ग्राहकों का संरक्षण करने वाला संगठन है। हमे हमारे काम का दायरा बढ़ाना चाहिए। हम समाज के लिए लड़ाई लड़ रहे है तो हम ग्राहक कार्यकर्ता बनने के लिए आगे बड़ेंगे। हमें गरीब शोषित वर्ग के ग्राहकों के लिए काम करना चाहिए और जन आंदोलन खड़ा करना है, जिसके लिए जनता के मुद्दे उठाने पड़ेंगे। हमें ऐसी व्यवस्था देनी है जिसमे आभाव ग्रस्त व्यक्ति आसानी से हमारे पास आ सके। अपने क्षेत्र में क्या कार्यक्रम लेना , गतिविधि क्या चलाना हम विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास (जीडीपी) मापने का सही पैमाना ग्राहक संतुष्टि ही होना चाहिए। ग्राहक चिंतन व ग्राहक पॉलिसी बनना चाहिए जिससे आर्थिक विकास की दिशा ठीक हो जाए। उन्होंने कहा कि हमारा काम बड रहा है, नए नए कार्यकर्ता जुड़ रहे है, नए कार्यकर्ताओं का विकास करते जाना है और कार्य को सही दिशा में काम करते जाना है।

सप्तम सत्र में विधि आयाम विषय पर सभी प्रांतों के कार्यों पर चर्चा व विचार किया गया। सत्र में सूचना दी गई कि अप्रैल, मई,जून में क्षेत्र अभ्यास वर्ग करना है।

अष्टम सत्र (समापन सत्र) में हमारे संपर्क अधिकारी श्री मंगेश जी का पाथेय प्राप्त हुआ उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता हमेशा अपनी दृष्टि खुली रखता है। घोष वाक्य हम बदलेंगे युग बदलेगा, पहले हमें बदलना है तो हम समाज को बदलने को कह सकते है। समाज के लिए संगठन के लिए जो आवश्यक होगा वैसा मै परिवर्तन करूंगा। कार्यकर्ता से प्रत्यक्ष मिलना संपर्क करना अपने काम में होना चाहिए, जिससे कार्यकर्ता की स्थिति का सही जानकारी हमें होती रहती है। हमारे अनिवार्य कार्यक्रम होते उनसे हमारे कार्यकर्ताओंकी सक्रियता बढ़ती है और संगठन का काम प्रभावी होता है। प्रवास कार्य के लिए कार्यकर्ताओं के लिए , कार्यक्रम के लिए होते है , स्थानीय कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रवास करना चाहिए । हमें अपने प्रवास जानकारी अपने स्थान के संगठन अधिकारी को देना चाहिए। विश्व स्तरीय तेल संकट होते हुए भी भारत सरकार ने ग्राहक हित में

पेट्रोलियम पदार्थो का भाव स्थिर रखने के लिए साधारण सभा ने धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया ।
नवीन दायित्व घोषणा में श्री मुकेश त्यागी जी (प्रचारक rss) राष्ट्रीय सह पर्यावरण प्रमुख राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य का दायित्व शोपा गया।
साधारण सभा का समापन में कल्याण मंत्र लिया गया। बैठक का संचालन राष्ट्रीय सचिव श्री जयंत भाई कथिरिया जी ने किया।

02/04/2026

हनुमान जन्मोत्सव के पावन, मंगलमय और उत्साहपूर्ण अवसर पर सभी परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएं।

्री_राम

19/03/2026

आप सभी को हिंदू नव संवत्सर विक्रम संवत 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं।

#नववर्ष
#नवरात्रि

15/03/2026

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

अर्थव्यवस्था का आधार उपभोक्ता हैं। उपभोक्ता की जागरूकता ही बाजार को गति और पहचान प्रदान करती है। आवश्यक है कि हर उपभोक्ता अपने अधिकारों को जाने ।

#विश्व_उपभोक्ता_अधिकार_दिवस

Photos from Akhil Bhartiya Grahak Panchayat - MP's post 09/03/2026

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, मध्य भारत प्रांत, भोपाल महानगर द्वारा International Women's Day के उपलक्ष्य में शुक्रवार 7 मार्च को डी-26, 74 बंगला स्थित कार्यालय के नवीन विशाल सभागार में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और ग्राहक पंचायत के कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रतिभा पांडे, सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग थीं। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया कि Consumer Protection Act 2019 के लागू होने से पहले कई बड़ी कंपनियां विज्ञापनों में महिलाओं को भारतीय संस्कृति के विपरीत तरीके से प्रस्तुत करती थीं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले कुछ विज्ञापनों में दिखाया जाता था कि किसी पुरुष ने डियोडरेंट लगाया और अचानक कई महिलाएं उसके पीछे चलने लगती हैं, या किसी दर्द निवारक तेल को लगाते ही तुरंत व्यक्ति चलने लगता है। ऐसे भ्रामक और अतिरंजित विज्ञापनों से उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जाता था, लेकिन नए कानून के बाद ऐसे विज्ञापनों पर कड़ी निगरानी और कार्रवाई का प्रावधान है।

कार्यक्रम की विशिष्ट वक्ता उषा चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष राज्य बाल संरक्षण आयोग ने अपने संबोधन में कहा कि “महिला का केवल एक दिन या एक दिवस नहीं होता, बल्कि हर दिन महिला दिवस होता है। महिलाओं के बिना कोई घर, घर नहीं होता और घर की वास्तविक बुनियाद महिला ही होती है।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुनंदा रघुवंशी, प्रांत सह-संयोजिका (महिला समन्वय) ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में Navratri के दौरान देवी को अनेक हाथों के साथ इसलिए दर्शाया जाता है क्योंकि मातृशक्ति एक साथ घर और समाज के अनेक कार्यों का संचालन करने की क्षमता रखती है।

इस अवसर पर मध्य भारत प्रांत के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक भटनागर तथा प्रांत सह-संयोजिका वंदना सैनी, जो कार्यक्रम की संयोजिका भी थीं, विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. रितु यादव ने ग्राहक पंचायत द्वारा उपभोक्ता हितों की रक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी मातृशक्तियों को दी।

कार्यक्रम स्थल पर कई महिलाओं द्वारा स्वदेशी एवं स्वयं निर्मित उत्पादों के छोटे-छोटे स्टॉल भी लगाए गए, जिनकी उपस्थित महिलाओं ने सराहना की। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया। बैनर कपड़े का बनाया गया था जो अत्यंत आकर्षक लग रहा था। उपस्थित सभी अतिथियों को चाय मिट्टी के कुल्हड़ में परोसी गई तथा अंत में सभी को स्वल्पाहार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

03/03/2026

रंगों का त्यौहार उत्साह से मनाएं,
मिलावट से बचें, मिठाई हो या रंग !
#होली #होलिका
#खाद्यपदार्थ

15/02/2026

🔱 हर हर महादेव!

महाशिवरात्रि के पावन पर्व की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Photos from Akhil Bhartiya Grahak Panchayat - MP's post 13/02/2026

ग्राहक विजय !!

06/02/2026
26/01/2026

गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं !
#गणतंत्रदिवस

Want your business to be the top-listed Government Service in Indore?

Click here to claim your Sponsored Listing.

Location

Category

Address


80, Narayan Bagh, Grahak Panchayat Karyalay
Indore
452007